Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम देखें
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम देखें

    Rajan KumarUpdated on 13 Nov 2026, 09:57 AM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2026 (MP Police Constable (GD) Recruitment 2026) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) और परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। प्राधिकरण द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 2026 (MP Police Constable Recruitment Notification 2026) के साथ एमपी कांस्टेबल सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न 2026 जारी किया गया है। उम्मीदवार एमपीईएसबी वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ 2026 (mp police syllabus 2026 pdf in hindi) प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखें | एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र । एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026- अवलोकन (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi - Overview)
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा पैटर्न 2026
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी सिलेबस 2026 : विषयवार और टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम (mp police syllabus 2026 topic wise in hindi)
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? (mp police constable ka syllabus Download in hindi)
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?
    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम देखें
    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) - टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी (Preparation for the MP Police Constable Recruitment Examination 2026) करने वाले इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों को पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi) का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। इससे उम्मीदवारों को एक प्रभावी अध्ययन योजना बनाने में मदद मिलती है। पाठ्यक्रम के साथ-साथ, उम्मीदवारों को पेपर की संरचना को समझने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा पैटर्न 2026 को भी देखना चाहिए। एमपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन, एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 पीडीएफ (MP Police Constable Syllabus 2026 PDF in hindi), एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 (MP Police Constable Exam Pattern 2026), डाउनलोड पीडीएफ लिंक के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026- अवलोकन (MP Police Constable Syllabus 2026 in hindi - Overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा आयोजक संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल

    पदों की संख्या

    7500

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 8वीं)

    सिलेबस फॉर्मेट

    पीडीएफ

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • शारीरिक दक्षता परीक्षण

    • शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)

    • चिकित्सा/मेडिकल परीक्षण

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी परीक्षा पैटर्न 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित MP Police Constable परीक्षा पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाता है। परीक्षा की तैयारी के लिए पैटर्न, विषय, अंक और चयन प्रक्रिया समझना आवश्यक है और mp police syllabus 2026 pdf in hindi के अनुसार तैयारी करना है।

    MP Police Constable परीक्षा पैटर्न 2026

    चरण

    परीक्षा/प्रक्रिया

    विवरण

    चरण 1

    लिखित परीक्षा (MCQ)

    हिंदी भाषा में बहुविकल्पीय प्रश्न


    अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    अधिकतम अंक

    100 अंक

    सही उत्तर

    +1 अंक

    गलत/अनुत्तरित प्रश्न

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं

    विषय

    • सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान (40 अंक)

    • बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि (30 अंक)

    • विज्ञान एवं सरल अंकगणित (30 अंक)

    चरण 1 के बाद

    कट-ऑफ के आधार पर चयन

    संबंधित वर्ग/पद की रिक्तियों के 7 गुना अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चुने जाएंगे। कट-ऑफ के बराबर अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी भी बुलाए जा सकते हैं।

    चरण 2

    शारीरिक दक्षता परीक्षण (PPT)

    आरक्षक (GD) पद के लिए आयोजित किया जाएगा।

    न्यूनतम अंक

    100 में कम से कम 30 अंक (30%) प्राप्त करना अनिवार्य

    अंतिम मेरिट

    लिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक जोड़े जाएंगे।

    चरण 3

    शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)

    ऊंचाई और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने का माप किया जाएगा।

    चरण 4

    चिकित्सा/मेडिकल परीक्षण

    जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा दृष्टि, नॉक-नी, फ्लैट फुट, शारीरिक फिटनेस आदि की जांच।

    शारीरिक मापदंड (PST)

    वर्ग

    पुरुष ऊंचाई

    पुरुष सीना (बिना फुलाव)

    फुलाव सहित

    अनारक्षित/OBC

    168 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    गोरखा/गढ़वाल/कुमाऊं

    157 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    मराठा/SC/ST

    165 सेमी

    79 सेमी

    84 सेमी

    UR/SC/OBC पुरुष

    168 सेमी

    81 सेमी

    86 सेमी

    SC/ST पुरुष

    160 सेमी

    76 सेमी

    81 सेमी

    महिला

    155 सेमी

    लागू नहीं

    लागू नहीं

    महत्वपूर्ण: जहां सीने का माप लागू है, वहां न्यूनतम माप से कम से कम 5 सेमी फुलाव होना आवश्यक है। शारीरिक मापदंड में छूट नहीं दी जाएगी।

    मेडिकल परीक्षण में मुख्य जांच

    • ऊंचाई और सीने का फुलाव (पुरुषों के लिए)।

    • दृष्टि की जांच।

    • आंखों में कोई रोग/विकार नहीं होना चाहिए।

    • बिना चश्मे के निर्धारित दृष्टि मानक पूरा करना होगा।

    • रंग पहचानने की क्षमता की जांच।

    • Knock Knee और Flat Foot नहीं होना चाहिए।

    • शरीर किसी प्रकार की ऐसी विकलांगता से प्रभावित नहीं होना चाहिए जो पुलिस सेवा के लिए अयोग्य बनाए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 । कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी सिलेबस 2026 : विषयवार और टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम (mp police syllabus 2026 topic wise in hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 (MP Police Constable GD Recruitment 2026) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 को टॉपिक वाइज पढ़ना चाहिए। नीचे सारणी में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस टॉपिकवाइज (mp police syllabus 2026 topic wise in hindi) दिया गया है।

    विषय

    एमपी पुलिस कांस्टेबल टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम(mp police syllabus 2026 topic wise)

    सामान्य ज्ञान


    • भारत में स्थान

    • पुस्तकें और लेखक

    • विज्ञान और नवाचार

    • संगीत और साहित्य

    • राष्ट्रीय नृत्य

    • भारत का भूगोल

    • भारत में आर्थिक मुद्दे

    • राष्ट्रीय समाचार

    • अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे

    • भारतीय संस्कृति

    • देश और राजधानियां

    • राजनीति विज्ञान

    • भारत और उसके पड़ोसी देशों के बारे में

    • विश्व संगठन, आदि।

    रीजनिंग (तार्किक ज्ञान)


    • रक्त संबंध

    • कोडिंग और डिकोडिंग

    • अभिकथन और तर्क

    • अंकगणितीय तर्क

    • वेन डायग्राम

    • शब्द अनुक्रम

    • गायब अक्षर

    • अनुक्रमिक आउटपुट प्रशिक्षण

    • दिशा-निर्देश

    • वर्णमाला पर परीक्षण

    • श्रृंखला समापन

    • डेटा पर्याप्तता

    • अल्फा-न्यूमेरिक अनुक्रम पहेली

    • पहेली परीक्षण

    • समान आकृति समूह

    • शृंखला

    • विश्लेषणात्मक तर्क, आदि.

    बौद्धिक और मानसिक क्षमता/ अंक गणित

    • क्षेत्रों

    • औसत

    • सरल समीकरण

    • संख्याएं और आयु

    • मिश्रण और आरोप

    • पाइप और टंकियां

    • संख्याओं पर समस्याएं

    • सरलीकरण और सन्निकटन

    • समय और कार्य

    • अनुपात और समानुपात

    • नावें और धाराएं

    • साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज

    • समय और दूरी

    • संस्करणों

    • लाभ और हानि

    • ट्रेन

    • L.C.M और H.C.F

    • प्रतिशत

    • द्विघातीय समीकरण

    • सूचकांक

    • मापन, आदि.

    सामान्य विज्ञान

    • गति

    • इकाइयां और माप

    • पदार्थ के गुण

    • आकर्षण-शक्ति

    • काइनेटिक

    • तरंग प्रकाशिकी

    • कार्य, ऊर्जा और शक्ति

    • भौतिक दुनिया

    • दोलन

    • ठोसों के यांत्रिक गुण

    • ऊष्मप्रवैगिकी

    • सीधी रेखा में गति

    • नाभिक

    • समतल में गति

    • तरल पदार्थों के यांत्रिक गुण

    • विद्युत आवेश और क्षेत्र

    • करेंट बिजली

    • प्रत्यावर्ती धारा

    • परमाणुओं

    • विद्युत चुम्बकीय तरंगें

    • अर्धचालक इलेक्ट्रॉनिक्स

    • लहरें

    • एस ब्लॉक तत्वों

    • संचार प्रणालियां

    • कार्बनिक रसायन विज्ञान

    • पी-ब्लॉक तत्व (कार्बन परिवार)

    • रासायनिक बंधन और आणविक संरचना

    • धातु विज्ञान के सामान्य सिद्धांत

    • तत्वों का वर्गीकरण एवं गुणों में आवर्तिता

    • जैविक अणुओं

    • पदार्थ की अवस्थाएं

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 कैसे डाउनलोड करें? (mp police constable ka syllabus Download in hindi)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना/रूलबुक में दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की वेबसाइट पर संबंधित भर्ती की Rulebook में परीक्षा पैटर्न और एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस (mp police constable syllabus in hindi 2026) देखा जा सकता है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 (mp police constable syllabus 2026 in hindi) डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Rulebook या संबंधित भर्ती परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।

    • Police Constable Recruitment Test से संबंधित अधिसूचना/रूलबुक को खोलें।

    • रूलबुक में दिए गए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न वाले भाग को देखें।

    • mp police constable ka syllabus PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल/कंप्यूटर में सेव कर लें।

    • डाउनलोड किए गए सिलेबस (mp police constable syllabus 2026 in hindi) के अनुसार विषयवार तैयारी शुरू करें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?

    MP Police Constable भर्ती की तैयारी में लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। अभ्यर्थियों को एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस (mp police constable syllabus in hindi) और पैटर्न के साथ-साथ तैयारी करना चाहिए। नीचे कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देखें।

    तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • MP Police Constable Syllabus in hindi को समझें: सबसे पहले सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता, मानसिक अभिरुचि, विज्ञान और सरल अंकगणित के पूरे पाठ्यक्रम को विषयवार बांटें।

    • टाइमटेबल बनाएं: रोजाना 5–6 घंटे पढ़ाई के लिए निर्धारित करें। कठिन विषयों को सुबह और रिवीजन को शाम के समय रखें।

    • सामान्य ज्ञान मजबूत करें: मध्य प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान, भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें। mp police syllabus 2026 topic wise पर ध्यान दें।

    • रीजनिंग की नियमित प्रैक्टिस करें: रक्त संबंध, कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला, दिशा, वेन डायग्राम, कथन-तर्क और पहेली जैसे अध्यायों के रोज प्रश्न हल करें।

    • गणित के बेसिक्स मजबूत करें: प्रतिशत, औसत, अनुपात-समानुपात, लाभ-हानि, ब्याज, समय-दूरी, समय-कार्य, LCM-HCF और सरलीकरण जैसे टॉपिक पहले तैयार करें।

    • विज्ञान को कॉन्सेप्ट से पढ़ें: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और दैनिक जीवन से जुड़े सामान्य विज्ञान के मूल सिद्धांतों को समझकर पढ़ें।

    • पिछले वर्षों के पेपर: MPESB की वेबसाइट पर उपलब्ध पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे प्रश्नों के स्तर और पूछे जाने वाले टॉपिक्स का अंदाजा मिलेगा। MP ESCROW

    • मॉक टेस्ट: सप्ताह में कम से कम 2–3 मॉक टेस्ट लगाएं और प्रत्येक टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें।

    • शॉर्ट नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण तथ्य, सूत्र, करेंट अफेयर्स और बार-बार गलत होने वाले प्रश्नों की अलग नोटबुक बनाएं।

    • शारीरिक तैयारी: रोज दौड़, स्प्रिंट, स्ट्रेंथ और सहनशक्ति की ट्रेनिंग करें। लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी होने तक शारीरिक तैयारी को न टालें।

    • साप्ताहिक रिवीजन: सप्ताह में एक दिन केवल पुराने टॉपिक्स और बनाए गए नोट्स को दोहराने के लिए रखें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: MP Police Constable परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
    A:

    लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि, सामान्य विज्ञान और सरल अंकगणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए?
    A:

    अभ्यर्थियों को पहले पूरा सिलेबस समझकर विषयवार अध्ययन योजना बनानी चाहिए। नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट, पिछले प्रश्नपत्र और रिवीजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    Q: MP Police Constable की तैयारी में किन विषयों पर अधिक ध्यान दें?
    A:

    मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंकगणित और सामान्य विज्ञान पर मजबूत पकड़ बनाएं। साथ ही करेंट अफेयर्स, शॉर्ट नोट्स और नियमित प्रश्न-अभ्यास को तैयारी में शामिल करें।

    Articles
    Upcoming Competition Exams