Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 (rajasthan cet graduation level exam date)- तिथि, पैटर्न, रिजल्ट
    • लेख
    • राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 (rajasthan cet graduation level exam date)- तिथि, पैटर्न, रिजल्ट

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 (rajasthan cet graduation level exam date)- तिथि, पैटर्न, रिजल्ट

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 09 Jul 2026, 06:20 PM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी गई है। आरएसएसबी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक होगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 जुलाई से आरंभ कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन पत्र 2026 भर कर जमा कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन (Rajasthan CET graduate level Application) की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 है।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सीईटी परीक्षा क्या है?
    2. राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan CET Admit Card 2026)
    3. राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 (rajasthan cet answer key 2026)
    4. राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 (rajasthan cet result 2026)
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 (rajasthan cet graduation level exam date)- तिथि, पैटर्न, रिजल्ट
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026

    बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी 2026 ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट स्तर पर भर्ती के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। इस पेज पर उम्मीदवार राजस्थान सीईटी 2026 अधिसूचना में जारी आवेदन तिथियां, परीक्षा तिथि, सिलेबस इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET 12th level Application form 2026) 24 जून को जारी किया गया था। उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक राजस्थान सीईटी इंटर लेवल आवेदन पत्र 2026 (CET form 2026) भर कर जमा कर सकते हैं। 12वीं स्तर पर सीईटी परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

    उम्मीदवारों की सहायता के लिए ग्रेजुएट स्तर पर आयोजित होने वाली सीईटी 2026 परीक्षा की जानकारी आगे लेख में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026

    राजस्थान सीईटी परीक्षा क्या है?

    राजस्थान सीईटी परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है जो 10+2 और ग्रेजुएट लेवल के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है। स्नातक स्तरीय कई मुख्य पदों के सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान सीईटी में शामिल होना अनिवार्य है। राजस्थान सीईटी 2026 में सम्मिलित पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अगले चरण की परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। बता दें कि, राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। राजस्थान सीईटी 10+2 और स्नातक स्तर परीक्षा 2025 में उपस्थित होने से पूर्व उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जाच कर लेनी चाहिए।

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 तिथियां(Rajasthan CET exam dates 2026)

    इवेंट

    सीईटी ग्रेजुएट लेवल डेट्स

    राजस्थान सीईटी आधिकारिक वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    राजस्थान सीईटी 2026 अधिसूचना जारी

    30 जून 2026

    सीईटी राजस्थान 2026 आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    cet application form 2026

    4 जुलाई 2026

    राजस्थान सीईटी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    2 अगस्त 2026

    राजस्थान सीईटी आवेदन सुधार

    अंतिम तिथि के 3 दिन बाद तक

    राजस्थान सीईटी एग्जाम डेट 2026

    1-3 दिसंबर 2026


    राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan CET Admit Card 2026)

    आरएसएसबी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान 12वीं स्तर सीईटी एडमिट कार्ड और राजस्थान ग्रेजुएट लेवल एडमिट कार्ड 2026 दोनों ही अलग अलग जारी किए जाएंगे। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सीईटी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।

    राजस्थान ग्रेजुएट लेवल सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    परीक्षा स्तर

    ग्रेजुएट

    परीक्षा का मोड

    ऑफलाइन


    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://rssb.rajasthan.gov.in/

    नकारात्मक अंकन

    लागू है

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    300


    राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 (rajasthan cet answer key 2026)

    राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 rssb की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा दो चरणों में राजस्थान सीईटी आंसर की 2026 जारी की जाती है। सबसे पहले राजस्थान सीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। किसी उम्मीदवार को यदि राजस्थान सीईटी 2026 आंसर की (Rajasthan cet 2026 answer key) पर आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ती दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद राजस्थान सीईटी 2026 अंतिम आंसर की जारी की जाएगी।

    राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 (rajasthan cet result 2026)

    ग्रेजुएट और अंडर - ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। हालांकि दोनों ही स्तर के लिए रिजल्ट जारी होने की तिथियां अलग होंगी। राजस्थान सीईटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाता है।

    राजस्थान सीईटी 2026 ग्रेजुएट लेवल पद (Rajasthan CEt 2026 graduate level post)

    1782974951911

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)