Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 जल्द (Himachal Patwari Admit Card 2026) - एग्जाम डेट जारी, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 जल्द (Himachal Patwari Admit Card 2026) - एग्जाम डेट जारी, डाउनलोड लिंक

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 जल्द (Himachal Patwari Admit Card 2026) - एग्जाम डेट जारी, डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 04 Nov 2026, 05:41 PM IST
    Trusted Source Image

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा 4 नवंबर को हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई हैं। सूचना के अनुसार, हिमाचल पटवारी (पोस्ट कोड 25027) भर्ती परीक्षा टीबीटी आधारित 23 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। हिमाचल पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in या इस लेख के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके हिमाचल पटवारी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा एसएमएस द्वारा परीक्षा केंद्र की सूचना भी दी जाएगी। सुविधा के लिए हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: एक नजर
    2. हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
    3. हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
    4. हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
    5. हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 जल्द (Himachal Patwari Admit Card 2026) - एग्जाम डेट जारी, डाउनलोड लिंक
    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026

    हिमाचल पटवारी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। आयोग ने राजस्व विभाग में हिमाचल पटवारी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 6 दिसंबर को जारी की थी। उम्मीदवार हिमाचल पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक जारी था। हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: एक नजर

    Himachal Patwari Exam 2026 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी से अवगत होना बहुत जरूरी होता है। हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी व तिथियां देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA)

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 या हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 या एचपी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    08/2025

    परीक्षा मोड

    टैबलेट बेस्ड टेस्ट

    योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त स्कूल एजुकेशन बोर्ड/यूनिवर्सिटी से 10+2 एग्जाम या उसके बराबर योग्यता

    भर्ती के चरण

    • CBT/OMR लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक पोर्टल

    hprca.hp.gov.in

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा

    23 से 30 नवंबर 2026

    हिमाचल पटवरी परीक्षा एडमिट कार्ड

    परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

    Himachal Patwari Recruitment 2026 के लिए एडमिट कार्ड भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या (Application Number), जन्म तिथि (Date of Birth) या अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय तथा महत्वपूर्ण निर्देश ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए।

    एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा दिवस से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारी की पुष्टि कर लें और किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।
    ये भी पढ़ें:-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

    • HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर hprca.hp.gov.in जाएं

    • होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    • अगले स्क्रीन पर लॉगिन प्रदर्शित होगा, उसमें निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।

    • लॉगिन पेज पर अपनी Application Number, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा दिवस पर साथ लेकर जाएं।

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • हिमाचल पटवारी परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • यूहिमाचल पटवारी परीक्षा पाली

    • हिमाचल पटवारी परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    ये भी पढ़े:-

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (Himachal Pradesh State Selection Commission) द्वारा जारी हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 किस माध्यम से जारी किया जाएगा?
    A:

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 2026 केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    Q: हिमाचल पटवारी परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड क्यों जरूरी है?
    A:

    हिमाचल पटवारी परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होता है।

    Q: हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    A:

    हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और दिशा-निर्देश शामिल होते हैं।

    Q: हिमाचल पटवारी परीक्षा केंद्र पर कौन सा पहचान पत्र ले जाना जरूरी है?
    A:

    हिमाचल पटवारी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

    Q: हिमाचल पटवारी परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना क्यों मना है?
    A:

    हिमाचल पटवारी परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)