राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, संशोधित रिजल्ट जारी, डीवी स्क्रूटनी फॉर्म
  • लेख
  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, संशोधित रिजल्ट जारी, डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, संशोधित रिजल्ट जारी, डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

Rajan KumarUpdated on 17 Feb 2026, 05:03 PM IST

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 (Rajasthan 4th grade Result 2025-26): राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर, की तरफ से राजस्थान फोर्थ ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी किया गया है। कार्यालय निदेशक की तरफ से 9 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक कुल 8 चरणों में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन पूरा किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड (RSMSSB) ने 10 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की संशोधित फाइनल आंसर की जारी कर दी है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें

This Story also Contains

  1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट 2025-26
  2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025- अवलोकन (Rajasthan 4th Grade Result 2025 – Overview)
  3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा 2025-26? (Rajasthan 4th Grade Result kab aayega 2025-26)
  4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 : कटऑफ
  5. राजस्थान ग्रुप डी पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी (Rajasthan Group D Increase in the number of posts in hindi)
  6. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (Rajasthan 4th Grade Result 2025 – How to Download Result?)
  7. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण (Rajasthan 4th Grade Result 2025 Details)
  8. राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
  9. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- लिखित परीक्षा
  10. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- दस्तावेज सत्यापन
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, संशोधित रिजल्ट जारी, डीवी स्क्रूटनी फॉर्म
राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट 2025 (Rajasthan Group D Result 2025 in hindi)- आंसर की आपत्ति, प्रक्रिया, परिणाम

बोर्ड द्वारा 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया था। फोर्थ ग्रेड revised रिजल्ट और संशोधित आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी से जारी है। बोर्ड के अनुसार, डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 23 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अभ्यर्थी के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए OMR स्कैन इमेज में कैंडिडेट और वीक्षक के सिग्नेचर को प्रोटेक्ट करने के लिए लगाई गई ब्लैक पट्टी को हटा दिया गया है। उम्मीद है कि इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी। अब अभ्यर्थी अपनी OMR शीट को ऊपर से नीचे तक विस्तार से देख सकते हैं। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी है।
1771302636436

नीचे उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक के माध्यम से डायरेक्ट संशोधित रिजल्ट 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी
1771231992979राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित फाइनल आंसर कीराजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक

संशोधित परिणाम के बाद, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 53,749 पदों के लिए मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स शामिल थे। इससे पहले बोर्ड (RSMSSB) ने 5 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा ओएमआर शीट जारी किया, जिससे उम्मीदवार अपने परफॉर्मेंस को वेरिफाई कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज सूचीराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
1770359855414

आरएसएमएसएसबी द्वारा 26 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी (Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 OUT) किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
1770288594549

बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया गया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज जारी किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 लिंक के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
1769485849198


राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट से पहले 16 जनवरी को ही राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ जारी किया गया। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कटऑफ जारी किया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की जारी- सूचना
1768992271029
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट संबंधित डाउनलोड डायरेक्ट लिंक देखें-

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 10 से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को हल न करने के कारण 26,436 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन हेतु ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। गलत जानकारी देने या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। माननीय उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं के चलते कुछ रोल नंबरों के परिणाम रोके गए हैं तथा अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in देखने की सलाह दी जा रही है।
इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइमराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा?

  • 1768565032439

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा प्रारंभिक आंसर की मास्टर प्रश्न पत्र के साथ जारी की गई थी। बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों से 6 से 8 दिसंबर तक आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई थी। इससे पहले, ऑफलाइन आपत्ति 3 से 6 नवंबर तक मांगी गई थी।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट 2025-26

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी से जारी किया जाएगा। डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।

1770283215806

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन के बारे में पूछने पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जवाब देते हुए लिखा, 4th क्लास भर्ती डीवी बहुत बड़ी है, तो संबंधित विभाग को प्लान करना पड़ता है। मेरी आज शिक्षा विभाग से बात हुई; शिक्षा विभाग ने बताया कि डीवी प्लान तैयार हो गया है और इसके तहत स्क्रूटनी फॉर्म फरवरी के दूसरे सप्ताह में भरने शुरू होंगे। निदेशालय जल्द ही स्क्रूटनी शुरू करेगा और सभी संबंधित योजनाओं के मुताबिक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
1769580980542

अपडेट:- सोशल मीडिया साइट पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज से अभ्यर्थी कटऑफ और नॉर्मेलाइजेशन को लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''अगर right wrong और छोड़े हुए प्रश्न अलग है तो फिर किसी भी तरीके से same marks बन ही नहीं सकते।ये चमत्कार कैसे हो रहा है फिर'' इसपर बोर्ड अध्यक्ष ने लिखा- जो 4th class में दो गुना चयनित हैं उनकी OMR sheets इसी महीने में अपलोड करने का प्लान है, आप उन सभी OMR शीट्स को डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद रहेगी कि, कुछ लोग जो इल्ज़ाम लगा रहे हैं कि हमने बोर्ड में दस हजार OMR भर दी, आप लाखों युवा कम से कम ऐसी 10 OMR तो ढूंढ पाएंगे।
1769148408551

7ः35 PM - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

5:07PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कट ऑफ जारी कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' कटऑफ जारी किया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लिंक जल्द एक्टिवेट किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने लिखा है कि TSP area 4th Class भर्ती परीक्षा में कट ऑफ मार्क्स। सब से आग्रह अभी हमारी वेबसाइट पर न जाएं।
1768563994855

4:50pm: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in सुचारू रूप से काम कर रही है। किसी भी समय राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लिंक एक्टिवेट किया जा सकता है।

4:30PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 का रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी तीनों वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

4:25PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 का रिजल्ट रोल नंवबर से कैसे निकालें? (How to check the Rajasthan Class 4th 2025 result using the roll number?)

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर से डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-

  • रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।
  • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दिखाई देंगे।
  • अपना रोल नंबर या नाम या जन्मतिथि खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें।
  • अगर आपका रोल नंबर, नाम या जन्मतिथि लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
  • अगर आपका नाम परिणाम में नहीं दिखता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप राजस्थान जॉब्स 2025-26 या आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 पर जाकर लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

4:00PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ और मेरिट लिस्ट 2025-26
आरएसएसबी ग्रेड-4 मेरिट सूची 2026 लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। आरक्षण नियमों के अनुसार कट-ऑफ तय होगी। अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

3:30PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट टाइम: रिजल्ट कहां और कैसे देखें

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।

  3. अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।

  5. अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें।

  6. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

3:00PM: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 का परिणाम 53,749 पदों (48,199 गैर-टीएसपी और 5,550 टीएसपी क्षेत्रों) के लिए जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार राजस्थान फोर्थ ग्रेड कट ऑफ 2025 को पार करेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा।

2:37PM: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in जाकर देख पाएंगे।

2:33PM: अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर लगातार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट और कटऑफ को लेकर बोर्ड अध्यक्ष से सवाल कर रहे हैं और बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज चिरपरिचित अंदाज में अभ्यर्थियों को रिप्लाई भी दे रहे हैं।
1768554413843

2:30PM: सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी पूछ रहे सवाल- कब आएगा राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025- अवलोकन (Rajasthan 4th Grade Result 2025 – Overview)

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति (Rajasthan Class IV Vacancy in hindi) उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan Group D Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

इवेंट

विवरण

परीक्षा संचालन प्राधिकरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

पोस्ट

चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी), Rajasthan 4th Grade

रिक्तियां

52453
53,749

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा चरण

  • लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज़ सत्यापन

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

21 मार्च 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि

19 अप्रैल 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

12 सितंबर 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि

19, 20 और 21 सितंबर 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

17 अक्टूबर 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की आपत्ति तिथि

3 से 6 नवंबर 2025 (ऑफलाइन आवेदकों के लिए)
8-10 नवंबर 6 से 8 दिसंबर 2025 (ऑनलाइन आवेदकों के लिए)
राजस्थान ग्रुप डी के लिए फाइनल आंसर की जारी
21 जनवरी 2026
10 फरवरी 2026 (संशोधित फाइनल आंसर की)

राजस्थानचतुर्थ श्रेणी के लिए रिजल्ट 2025

16 जनवरी 2026
6 फरवरी 2026 (संशोधित रिजल्ट)

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम स्कोरकार्ड26 जनवरी 2026
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा ओएमआर शीट5 फरवरी 2026
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म
9 से 23 फरवरी 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

सूचित किया जाएगा

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा 2025-26? (Rajasthan 4th Grade Result kab aayega 2025-26)

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 16 जनवरी जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी लगातार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, कटऑफ के बारे में सवाल कर रहे हैं। एक परिक्षार्थी द्वारा कटऑफ के बारे पूछे जाने पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा '...ऑफिशली कटऑफ जारी करूं, जैसे ही करूंगा, बताऊंगा। सब से करबद्ध request कि 16 जनवरी को शाम 5 बजे से पहले हमारी वेबसाइट पर न जाएं।

1768536948169

लोगों ने यह भी पूछा - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- दस्तावेज सत्यापन कब होगा?

RSMSSB अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब जारी होगा? को लेकर अपडेट शेयर किया है। चेयरमैन ने बोर्ड मीटिंग की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 4th class employee भर्ती प्री डीवी परिणाम। मेरिट में सफल हुए सभी कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई! Results 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
1768473479180

एक परीक्षार्थी ने सोशल मीडिया पर आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज से अनुरोध किया है कि 'सर 4 ग्रेड का फाइनल रिजल्ट राजस्थान पुलिस नई भर्ती ओर vdo नई भर्ती की नियुक्ति के बाद ही निकालना ताकि इन भर्तियों के पद खराब नहीं हो। और 40 नंबर वालो का भी सिलेक्शन हो। इस पर आलोक राज ने अपने चिरपरिचित अंदाज में रिप्लाई किया 'जो हुकुम मेरे आका'।

1768446712066

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती पर आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "सब पूछ रहे हैं कि Rajasthan 4th Grade के नतीजे कब जारी होंगे। हम आरएसएसबी ग्रुप डी का रिजल्ट 15 जनवरी के आसपास जारी करने की कोशिश करेंगे।" बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, इसलिए नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है। राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट 2025 आरएसएसबी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
1766727827683


1764738755897

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा मास्टर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तिथि को किसी कारण रद्द कर दिया गया था। पहले आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति की तिथि 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक निर्धारित थी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट के बारे में 'एक्स' पर एक सवाल का जवाब देते हुए लिखा ''चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम की प्लानिंग 1. ऑब्जेक्शंस नवंबर के अंत तक objections. 2. दिसंबर अंत तक ऑब्जेक्शन का निस्तारण। 3. जनवरी 2026 में normalisation, और प्री डीवी रिजल्ट का प्रयास 15 जनवरी, प्लस माइनस 15 दिन। प्रयास है..'' । इसके अनुसार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट जनवरी 2026 में जारी होने की पूरी संभावना है।
1763202356123

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 17 अक्टूबर को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी की गई थी। प्राधिकरण द्वारा राजस्थान ग्रुप डी आंसर की पर आपत्ति दर्ज (Rajasthan Primary Answer key Challenge Window 2025-26) करने के लिए दो शेड्यूल जारी किया गया था। ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आसंर की पर ऑफलाइन आपत्ति 3 से 6 नवंबर तक दर्ज करा सकते थे। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की पर 8 से 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसे निरस्त कर दिया गया। नई तिथि जारी करने की सूचना दी गई है।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान फोर्थ क्लास एम्प्लाई आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही राजस्थान फोर्थ क्लास इम्लॉई रिजल्ट recruitment.rajasthan.gov.in , rsmssb.rajasthan.gov.in और rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। RSMSSB चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान जमादार भर्ती 2025

राजस्थान ग्रुप डी आंसर की चैलेंज विंडो के संबंध में आरएसएसबी द्वारा 29 अक्टूबर को आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। ऑफलाइन आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को ऑफलाइन चैलेंज की सुविधा प्रदान की गई है। निर्धारित शुल्क का भुगतान करके प्रतिभागी राजस्थान ग्रुप डी प्राइमरी आंसर की को चुनौती दे सकते हैं। राजस्थान ग्रुप डी आंसर की चैलेंज विंडो की आधिकारिक सूचना देखें
1761737242404
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की- सूचना देखें:
1760764946954

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ परीक्षा आंसर की जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर rsmssb.rajasthan.gov.in पर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ परीक्षा का मास्टर प्रश्न सेट जारी किया गया। इस लेख में राजस्थान ग्रुप-डी रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। जिसके माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्रमवार देख सकते हैं।

राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती (Rajasthan Fourth Grade Recruitment in hindi) विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर बहाली के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी हॉल टिकट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा (Rajasthan Grade 4 Written Exam in hindi) 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुआ।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 : कटऑफ

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025-26 परीक्षा परिणाम के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। नीचे दी गई राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ जारी कर दिया गया है, जो परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है। वास्तविक कटऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

1768564081693


लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

राजस्थान ग्रुप डी पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी (Rajasthan Group D Increase in the number of posts in hindi)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान ग्रुप डी के रिक्तियों में बढ़ोत्तरी की (Rajasthan Group D vacancies increased in hindi) है। बोर्ड ने शुरुआती अधिसूचना में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए 52,453 रिक्तियों की घोषणा की थी, जिसे बाद में संशोधन कर बोर्ड अधिसूचना जारी की और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों (Rajasthan Group D Vacancies in hindi) को बढ़ाकर 53,749 कर दिया गया। इनमें से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।

उपयोगी लिंक

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (Rajasthan 4th Grade Result 2025 – How to Download Result?)

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट डाउनलोड (Rajasthan Group D Result Download) या चेक कर सकते हैं-

  • रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।

  • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।

  • अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें।

  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण (Rajasthan 4th Grade Result 2025 Details)

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट में निम्नलिखित विवरणों का उल्लेख होता है:

  • रोल नंबर

  • चयनित अभ्यर्थियों के नाम

  • पिता का नाम

  • जन्म तिथि

  • लिंग

  • एमएटी स्कोर

  • कुल मार्क

  • प्राप्त रैंक

  • योग्यता स्थिति

राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 (Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025 in hindi) की चयन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि केवल सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का ही चयन किया जाए। इसमें दो प्रमुख चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- लिखित परीक्षा

RSMSSB चतुर्थ श्रेणी चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है। यह परीक्षा राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी (Group D in Rajasthan in hindi) की रिक्तियों से संबंधित क्षेत्रों में उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का आकलन करती है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- दस्तावेज सत्यापन

RSMSSB चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा 2025 (RSMSSB Group D Written Exam 2025 in hindi) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण के दौरान, उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, पहचान प्रमाण पत्रों, जाति/श्रेणी प्रमाणपत्रों (यदि लागू हो) और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। यह चरण सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी प्रदान की है।

अन्य उपयोगी लिंक

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Q: राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है।

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी में कुल कितनी रिक्तियां हैं?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए कुल 53,749 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

Q: ग्रुप डी चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं – लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट में क्या विवरण होता है?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट में रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, स्कोर, रैंक और योग्यता स्थिति शामिल होती है।

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की कब जारी होगा?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की 21 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

Upcoming Competition Exams
Ongoing Dates
APS CSB Score Card Date

8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)