Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 16 Jan 2026, 03:44 PM IST

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Staff Selection Board Group D Admit Card 2025 in Hindi): राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट 16 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 12 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। बोर्ड द्वारा प्रतिदिन 2 पारियों ( कुल 6 पारी) में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा समापन के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान फोर्थ क्लास इंप्लॉई परीक्षा के लिए मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। राजस्थान फोर्थ ग्रेड परीक्षा के लिए मास्टर प्रश्न सेट उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
    इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा?

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक सूचना
    2. राजस्थान ग्रुप डी रिक्तियां 2025: अवलोकन
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    4. राजस्तान ग्रुप-डी परीक्षा तिथियां 2025- समय सारणी
    5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश
    6. राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
    7. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- लिखित परीक्षा
    8. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- दस्तावेज़ सत्यापन
    9. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- परीक्षा पैटर्न
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया
    राजस्थान ग्रुप डी का एडमिट कार्ड 2025 (Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi) - डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड आधिकारिक सूचना

    राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर बहाली के लिए आयोजित की जा रही है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी हॉल टिकट 2025 (Rajasthan Group D Hall Ticket 2025 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों (सुबह और शाम) में आयोजित हुई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुरुआत में ग्रेड 4 के पदों के लिए 52,453 रिक्तियों की घोषणा की थी, जो अब बढ़कर 53,749 हो गई है।

    राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड सूचना में दिया गया एग्जाम शेड्यूल

    1769586994162

    राजस्थान ग्रुप डी रिक्तियां 2025: अवलोकन

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    recruitment.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    52453 53749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    लिखित परीक्षा

    दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए एडमिट कार्ड

    12 सितंबर 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आंसर की

    ऑनलाइन- 8 नवंबर से 11 नवंबर तक
    6 से 8 दिसंबर 2025 तक

    ऑफलाइन- 3 नवंबर से 6 नवंबर तक

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए रिजल्ट 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड डाउनलोड (Rajasthan Class IV Admit Card Download in hindi) या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें और फिर "चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती" पर क्लिक करें।

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और परीक्षा का प्रकार चुनें।

    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्तान ग्रुप-डी परीक्षा तिथियां 2025- समय सारणी

    राजस्थान फोर्थ ग्रेड की परीक्षा 2025, 19 से 21 सितंबर 2025 तक कुल 6 पारियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रत्येक दिन दो पारी आयोजित की जाएगी। प्रथम शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक की दूसरी शिफ्ट दो पर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि और परीक्षा का समय नीचे सारणी में देख सकते है।

    परीक्षा तिथि

    शिफ्ट

    परीक्षा समय

    19 सितंबर 2025

    शिफ्ट 1

    10:00 AM to 12:00 PM

    19 सितंबर 2025

    शिफ्ट 2

    03:00 PM to 05:00 PM

    20 सितंबर 2025

    शिफ्ट 1

    10:00 AM to 12:00 PM

    20 सितंबर 2025

    शिफ्ट 2

    03:00 PM to 05:00 PM

    21 सितंबर 2025

    शिफ्ट 1

    10:00 AM to 12:00 PM

    21 सितंबर 2025

    शिफ्ट 2

    03:00 PM to 05:00 PM

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 - परीक्षा दिवस निर्देश

    • रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।

    • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। इनके पास पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 में विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • बिहार एसटीईटी परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • बिहार एसटीईटी परीक्षा का विषय एवं पाली

    • बिहार एसटीईटी परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज ( Documents to be carried along with Rajasthan Group D Admit Card 2025 in hindi)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के दिन राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

    मूल प्रारूप में निम्नलिखित में से कोई भी

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि केवल सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का ही चयन किया जाए। इसमें दो प्रमुख चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- लिखित परीक्षा

    RSMSSB चतुर्थ श्रेणी चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है। यह परीक्षा राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों से संबंधित क्षेत्रों में उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का आकलन करती है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- दस्तावेज़ सत्यापन

    RSMSSB चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण के दौरान, उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, पहचान प्रमाण पत्रों, जाति/श्रेणी प्रमाणपत्रों (यदि लागू हो) और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। यह चरण सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी प्रदान की है।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- परीक्षा पैटर्न

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। सही उत्तर पर अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा पैटर्न 2025 देख सकते हैं।

    • प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।

    • परीक्षा के कुल अंक 200 हैं, तथा प्रत्येक प्रश्न का भार समान होगा।

    • अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागू है।

    • परीक्षा का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्तर के समकक्ष है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ?
    A:

    एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारा आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा की तिथियां क्या हैं?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा की तिथियां क्रमश: 19, 20 और 21 सितंबर 2025 है।

    Q: एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
    A:

     राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें।

    Q: राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा का मोड क्या होगा?**
    A:

    कंप्यूटर आधारित (CBT), टेबलेट आधारित (TBT), या ऑफलाइन (OMR)। एडमिट कार्ड में विवरण दिया जाएगा।

    Q: राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा में कितने प्रश्न होंगे?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे।