KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के लिए दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे, जिनकी सूची आधिकारिक रूप से निर्धारित की गई है। इस लेख आवश्यक दस्तावजों की सूची दी गई है। बता दें बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट education.rajasthan.gov.in तथा बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर संबंधित मंडल द्वारा जारी डीवी शेड्यूल को देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से कार्य विभागीय निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय द्वारा मंडल स्तर पर शुरू किया गया था। अब अलग-अलग मंडल द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए आखिरी मौका दिया जा रहा है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें।
This Story also Contains
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जोधपुर, अजमेर और कोटा द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया। मंडल द्वारा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना को डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) अजमेर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। इससे पहले पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इस दौरान जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें अब एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को 5 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोपदड़ा, अजमेर में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए कोटा डिवीजन ने आखिर मौका दिया है। कोटा डिवीजन संबंधित अभ्यर्थी 30 अप्रैल 1 मई 2026 तक कोटा स्थित Mahatma Gandhi Government School English Medium Multipurpose Gumanpura में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कोटा डिवीजन में पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक फिर बुलाया गया था। अब आखिरी मौका 1 मई तक दिया गया है।
अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षण 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 11 अप्रैल तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम सूची पीडीएफ
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (DV) स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी को जारी किया गया था। राजस्थान फोर्थ क्लास डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 में सभी प्रमाण पत्रों की जानकारी और स्कैन कॉपी अपलोड करने होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ें, जिनकी जानकारी और दस्तावेज़ सही और वैध हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
बता दें बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) चतुर्थ श्रेणी (4th Grade) पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा या मेरिट पर आधारित नहीं होता, बल्कि दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) एक अनिवार्य चरण है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि उनकी योग्यता, आयु, जाति, निवास और अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि की जा सके।
राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन के बारे में पूछने पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जवाब देते हुए लिखा, 4th क्लास भर्ती डीवी बहुत बड़ी है, तो संबंधित विभाग को प्लान करना पड़ता है। मेरी आज शिक्षा विभाग से बात हुई; शिक्षा विभाग ने बताया कि डीवी प्लान तैयार हो गया है और इसके तहत स्क्रूटनी फॉर्म फरवरी के दूसरे सप्ताह में भरने शुरू होंगे। निदेशालय जल्द ही स्क्रूटनी शुरू करेगा और सभी संबंधित योजनाओं के मुताबिक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दिया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में दस्तावेज़ सत्यापन एक महत्वपूर्ण कदम है, और उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही ढंग से तैयार रखना चाहिए। गलत जानकारी देने या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज की जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि व अन्य विवरण के लिए नीचे सारणी देख सकते हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
पोस्ट | चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी) |
रिक्तियां | 53,749 |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र | 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 |
12 सितंबर 2025 | |
Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
Chaturth shreni result 2025 | 16 जनवरी 2026 |
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म | 9 से |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन | 11 मार्च 2026 से |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।
मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।
जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र (10वीं की अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज) प्रस्तुत करना होगा।
जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।
निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।
यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।
सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की एक व्यवस्थित फ़ोल्डर/बॉक्स में व्यवस्था करके लाना चाहिए, जिससे सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र और सुगम हो सके।
बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होते हैं। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।
ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
परीक्षा का एडमिट कार्ड
हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)
जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)
निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)
आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)
भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी
उपयोगी लिंक
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची की जांच करनी होगी।
मेरिट सूची में शामिल होने पर अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।
सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।
किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज 2026 पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025-26 में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है। RSMSSB द्वारा परिणाम के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अनुसार जारी किया है। नीचे सूची देखें।


राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 के फाइनल रिजल्ट के लिए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होती है। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज़, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति/वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य संबंधित प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे। सभी प्रमाण पत्र सही और मान्य होने चाहिए। दस्तावेज़ सत्यापन में कोई त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवार का चयन रद्द किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और उसी के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट जानकारी और अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous