Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025): फाइनल आंसर की जारी
    • लेख
    • राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025): फाइनल आंसर की जारी

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025): फाइनल आंसर की जारी

    Kunal solankiUpdated on 21 Feb 2026, 10:23 AM IST

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 in Hindi): राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जमादार ग्रेड 2 फाइनल आंसर की 19 फरवरी को जारी कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख के माध्यम से भी आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 का रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गई। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परिणाम पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते है। बोर्ड द्वारा राजस्थान जमादार ग्रेड 2 प्राथमिक आंसर पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा अब समाप्त हो चुकी है। राजस्थान जमादार रिजल्ट यहां देखेंराजस्थान जमादार ग्रेड 2 फाइनल आंसर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक1771649375821

    This Story also Contains

    1. आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- अवलोकन
    2. आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- शैक्षणिक योग्यता (RSSB Jamadar Bharti 2025 Eligibility in Hindi)
    3. आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 आवेदन
    4. आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- आवेदन कैसे करें?
    5. आरएसएसबी जमादार भर्ती ग्रेड -2 आवेदन सुधार कैसे करें?
    6. राजस्थान जमादार भर्ती 2025- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
    7. आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- एडमिट कार्ड
    8. राजस्थान जमादार आंसर की - डाउनलोड स्टेप्स
    9. राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए स्टेप्स
    10. राजस्थान जमादार भर्ती 2025 - रिजल्ट
    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025): फाइनल आंसर की जारी
    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 ( Rajasthan Jamadar Recruitment 2025 in Hindi): आवेदन, योग्यता विस्तार से देखें

    उम्मीदवार राजस्थान जमादार पद के उम्मीदवार 20 से 22 जनवरी 2026 के बीच प्रति प्रश्न 100 रुपये के निर्धारित शुल्क के साथ राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से राजस्थान जमादार प्राथमिक आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड द्वारा पहले ही मास्टर प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया था। राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की डाउनलोड डायरेक्ट लिंक
    1768824056432

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर को किया गया था। बोर्ड द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 22 दिसंबर को राजस्थान जमादार परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था।

    बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान जमादार ग्रेड-2 रिजल्ट 2025-26 , 17-18 फरवरी को जारी किए जाने का प्लान था।


    1768642127898


    बोर्ड द्वारा 23 दिसंबर को अधिसूचना जारी कर जमादार पदों की संख्या में वृद्धि की जानकारी दी गई थी। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान जमादार भर्ती 2025 में अब कुल 89 पदों पर भर्ती की जाएगी पहले ये 72 पद थे। उम्मीदवार इन बढ़े हुए पदों के विवरण की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
    1766465449466


    उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। बोर्ड द्वारा राजस्थान जमादार भर्ती 2025 एडमिट कार्ड तिथि पहली ही जारी कर दी गई थी। बोर्ड द्वारा राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं जिन्हे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जांच कर सकते हैं।
    1766376357132


    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो की सुविधा 24 नवंबर तक दी गई थी। बता दें कि बोर्ड द्वारा आवेदन सुधार विंडो 18 नवंबर को सक्रिय की गई थी। उम्मीदवार अपना आवेदन 1 से 3 दिसंबर 2025 तक वापस (Withdraw) ले सकते थे।

    राजस्थान जमादार भर्ती ग्रेड -2 भर्ती 2025 संबंधी अधिसूचना देखें-

    1764059442092

    आएसएसबी द्वारा 16 अक्टूबर को आबकारी विभाग के लिए आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 (RSSB Jamadar Recruitment 2025 Notification) अधिसूचना जारी की गई थी। राजस्थान जमादार भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान जमादार भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान जमादार भर्ती 2025 आवेदन (Rajasthan Jamadar Application 2025) प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक जारी थी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान जमादार भर्ती 2025 पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करनी चाहिए। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा तिथि 27 दिसंबर 2025 थी।

    पात्र उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना चाहिए। इस लेख में राजस्थान जमादार भर्ती 2025 (Rajasthan jamadar Vacancy 2025) आवेदन प्रक्रिया, योग्यता इत्यादि की जानकारी विस्तार से जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें। आरएसएसबी परीक्षा ड्रेस कोड 2025 यहां देखें

    आरएसएसबी जमादार भर्ती पदों के विवरण संबंधित अधिसूचना-
    1760779234570

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- अवलोकन

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 परीक्षा (RSSB Jamadar Exam 2025) से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार इस तालिका से परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- अवलोकन

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025

    संचालक निकाय

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    कुल रिक्तियां

    72 पद 89 पद

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 आवेदन

    17 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025

    आवेदन सुधार तिथि18 नवंबर - 24 नवंबर 2025

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य वर्ग, क्रीमी लेयर ओबीसी एवं एमबीसी के साथ बाहरी राज्यों के आवेदकों के लिए - 600 रुपए

    • राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर OBC एवं MBC के साथ EWS, SC, ST और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 परीक्षा तिथि

    27 दिसंबर 2025

    जमादार भर्ती 2025 परीक्षा एडमिट कार्ड

    22 दिसंबर 2025

    राजस्थान जमादार प्राथमिक आंसर की19 जनवरी 2026
    राजस्थान जमादार प्राथमिक आंसर की आपत्ति
    20 से 22 जनवरी 2026

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 रिजल्ट

    17 फरवरी 2026

    राजस्थान जमादार फाइनल आंसर की
    19 फरवरी 2026


    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- शैक्षणिक योग्यता (RSSB Jamadar Bharti 2025 Eligibility in Hindi)

    बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जमादार भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता की जांच जरूर करें। आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 शैक्षणिक योग्यता (RSSB Jamadar Recruitment 2025 Eligibility) निम्नलिखित हैं-

    • किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
    • आवेदकों के पास RS-CIT कंप्यूटर कोर्स या इसके समकक्ष कोई अन्य कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
    • अभ्यर्थियों को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा में कार्य करने का ज्ञान होना चाहिए।

    ये भी देखें-

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा कुछ शारीरिक मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को इन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों नीचे दी गई अधिसूचना के माध्यम से आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025-शारीरिक मापदंड ( RSSB jamadar Bharti 2025 Physical Standard) की जांच कर सकते हैं।

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण-

    1760775683629

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 आवेदन

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 आवेदन (RSSB Jamadar Vacancy Application 2025) अभी जारी हैं। उम्मीदवार 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 आवेदन (RSSB Jamadar Vacancy Application 2025) करने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य कर लें। जमादार भर्ती 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है।

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- आवेदन कैसे करें?

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके SSO आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करते हुए पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • सएसओ पोर्टल के होमपेज पर ‘Recruitment Portal’ में Ongoing Recruitment के तहत ‘RSSB Jamadar Recruitment 2025’ पर क्लिक करके अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
    • अब पूछी गए विवरण को दर्ज करें।
    • अब आवेदन करने के बाद सबमिट करें।

    आरएसएसबी जमादार भर्ती ग्रेड -2 आवेदन सुधार कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा जमादार भर्ती ग्रेड-2 के लिए आवेदन में सुधार करने हेतु समय सीमा निर्धारित की जाती है जिसके भीतर ही उम्मीदवार आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन संशोधन शुल्क का भुगतान करना होता है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएसओ पोर्टल पर लॉगइन विवरण दर्ज करके आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

    आरएसएसबी द्वारा राजस्थान जमादार भर्ती 2025 अधिसूचना के अनुसार राजस्थान जमादार भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस निर्धारित किया गया है। राजस्थान जमादार भर्ती 2025 एग्जाम पैटर्न (Rajasthan Jamadar Vacancy 2025 Exam Pattern ) के अनुसार परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के समान अंक होंगे व गलत उत्तर पर एक तिहाई (⅓) अंक काटे जाएंगे।

    राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा 2025 सिलेबस (Rajasthan jamadar Recruitment 2025 Exam Syllabus) के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करनी चाहिए। नीचे दी गई तालिका के माध्यम से उम्मीदवार राजस्थान जमादार ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 सिलेबस ( RSSB Jamadar Exam 2025 Syllabus) और पैटर्न की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025- सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    समय

    सामान्य ज्ञान, सामाजिक अध्ययन,भूगोल, इतिहास, कला एवं संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, करेंट अफेयर्स इत्यादि राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में उच्च माध्यमिक स्तर के होंगे।

    100

    100

    2 घंटे

    आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025- एडमिट कार्ड

    बोर्ड द्वारा आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से कुछ दिन पहले आरएसएसबी जमादार भर्ती 2025 एडमिट कार्ड (RSSB Jamadar Exam 2025 Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़े निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होंगे।

    • उम्मीदवार का नाम
    • परीक्षा केंद्र
    • परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश
    • उम्मीदवार को रोल नंबर इत्यादि

    राजस्थान जमादार आंसर की - डाउनलोड स्टेप्स

    बोर्ड द्वारा 19 जनवरी को राजस्थान जमादार ग्रेड-2 प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी कर दी गई। राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की (Rajasthan Jamadar Primary Answer Key 2025-26) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की 2025-26 डाउनलोड स्टेप्स-

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • अब Candidate Corner टैब पर क्लिक करके रिजल्ट पर क्लिक करें।
    • अब आंसर की टैब पर क्लिक करें।


    1768824347548



    • अब स्क्रीन पर राजस्थान जमादार ग्रेड- 2,2025 पर क्लिक करें।
    • स्क्रीन पर अब आंसर की प्रदर्शित होगी उसे डाउनलोड करें।

    राजस्थान जमादार ग्रेड-2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए स्टेप्स

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Candidate Corner टैब पर क्लिक करें और फिर Answer Key विकल्प चुनें।

    • इसके बाद Answer Key टैब पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर राजस्थान जमादार ग्रेड-2, 2025 लिंक पर क्लिक करें।

    • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें।

    • संबंधित आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे डाउनलोड करें।

    • डाउनलोड की गई आंसर की में दिए गए प्रश्नों का मिलान करें और यदि किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित तिथि के भीतर प्रति प्रश्न तय शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 - रिजल्ट

    बोर्ड द्वारा राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट (Rajasthan Jamadar Result 2025) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉग इन विवरण को दर्ज करके राजस्थान जमादार रिजल्ट 2025 देख पाएंगे। नीचे राजस्थान जमादार रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई गई है।

    राजस्थान जमादार ग्रेड 2 रिजल्ट डाउनलोड चरण

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर Candidate Corner टैब पर क्लिक करें और फिर Result विकल्प चुनें।

    • इसके बाद परीक्षा के नाम आगे लिंक टैब पर क्लिक करें।

    • 1771389005520


    • अब स्क्रीन पर राजस्थान जमादार ग्रेड-2, 2025 रिजल्ट प्रदर्शित होगा।

    • इसे डाउनलोड करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    राजस्थान जमादार भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 थी। 

    Q: राजस्थान जमादार भर्ती 2025 में कितनी कुल रिक्तियां हैं?
    A:

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 89 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: क्या आवेदन करने के लिए RS-CIT कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य है?
    A:

    हां, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास RS-CIT सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

    Q: राजस्थान जमादार भर्ती 2025 की परीक्षा कब होगी?
    A:

    राजस्थान जमादार भर्ती परीक्षा 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई।

    Q: राजस्थान जमादार भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर  22 दिसंबर को जारी कर दिया गया है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)