Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी (Rajasthan 4th Grade 2026 OMR Sheet Out)- OMR शीट (संशोधन)
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी (Rajasthan 4th Grade 2026 OMR Sheet Out)- OMR शीट (संशोधन)

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी (Rajasthan 4th Grade 2026 OMR Sheet Out)- OMR शीट (संशोधन)

    Rajan KumarUpdated on 24 Feb 2026, 10:34 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी OMR स्कैन इमेज में कैंडिडेट और वीक्षक के सिग्नेचर को प्रोटेक्ट करने के लिए लगाई गई ब्लैक पट्टी को हटा दिया गया है। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rssbasonline.com पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे मोबाइल नंबर और ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheet) 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। Rajasthan 4th Grade अभ्यर्थी पोर्टल के जरिए अपनी ओएमआर शीट प्राप्त कर अपने चिन्हित उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 ओएमआर शीट डाउनलोड लिंकराजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें
    इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइमराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
    1770287217441

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 : एक नजर
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 : OMR शीट डाउनलोड प्रक्रिया
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी (Rajasthan 4th Grade 2026 OMR Sheet Out)- OMR शीट (संशोधन)
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 जारी

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अभ्यर्थी के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए OMR स्कैन इमेज में कैंडिडेट और वीक्षक के सिग्नेचर को प्रोटेक्ट करने के लिए लगाई गई ब्लैक पट्टी को हटा दिया गया है। उम्मीद है कि इससे प्रक्रिया की पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी। अब अभ्यर्थी अपनी OMR शीट को ऊपर से नीचे तक विस्तार से देख सकते हैं। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी है।
    1771302636436

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheet) जारी किया गया है। Rajasthan 4th Grade 2026 OMR Sheet से भर्ती प्रक्रिया में और भी पारदर्शिता बढ़ेगी। ओएमआर शीट के माध्यम से उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकेंगे, जिससे उन्हें अंकों का आकलन करने में मदद मिलेगी।

    अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssbasonline.com पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन कर ओएमआर शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, कोई भी अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए अन्य उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर पुस्तिका भी देख सकता है।

    बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ओएमआर शीट देखने या डाउनलोड करने के लिए प्रत्येक बार लॉगिन करना अनिवार्य होगा। साथ ही यह सुविधा केवल निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए ओएमआर शीट अवश्य जांच लें। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 ओएमआर शीट्स डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 : एक नजर

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 उत्तर पुस्तिकाएं (Answer Sheet) से भर्ती प्रक्रिया में और भी पारदर्शिता बढ़ेगी। ओएमआर शीट के माध्यम से उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकेंगे, जिससे उन्हें अंकों का आकलन करने में मदद मिलेगी। नीचे परीक्षा से संबंधित तिथि व अन्य विवरण के लिए सारणी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    53,749

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट्स

    5 फरवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026 : OMR शीट डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026 देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपनी OMR Answer Sheet देखना/डाउनलोड करना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। नीचे इसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है।

    OMR Answer Sheet डाउनलोड / देखने की प्रक्रिया

    Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
    1770287217475

    Step 2: OMR डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
    होमपेज पर “OMR डाउनलोड/देखें” या “Download/View OMR Sheet” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    Step 3: मोबाइल नंबर दर्ज करें
    अब वह मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आवेदन फॉर्म में रजिस्टर किया गया था।
    1770287217504

    Step 4: कैप्चा कोड भरें
    स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें।

    Step 5: OTP प्राप्त करें
    “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।
    आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा (यह OTP आमतौर पर 5 मिनट तक वैध रहता है)।

    Step 6: OTP सत्यापित करें
    प्राप्त OTP दर्ज करके “Verify” पर क्लिक करें।

    1770287217538

    Step 7: रोल नंबर दर्ज करें
    OTP सत्यापन के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।

    Step 8: OMR शीट देखें/डाउनलोड करें
    अब आपकी OMR Answer Sheet स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप

    • देख सकते हैं

    • PDF में डाउनलोड कर सकते हैं

    • या प्रिंट भी निकाल सकते हैं

    1770287217571

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • OMR शीट देखने के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है

    • OTP सीमित समय के लिए ही मान्य होता है

    • OMR शीट केवल देखने/डाउनलोड के लिए होती है, इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता

    उपयोगी लिंक

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी 2 मार्च तक एक्टिव है। डीवी स्क्रूटनी फॉर्म को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। राजस्थान फोर्थ क्लास डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 में सभी प्रमाण पत्रों की जानकारी और स्कैन कॉपी अपलोड करने होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ें, जिनकी जानकारी और दस्तावेज़ सही और वैध हैं। बता दें बोर्ड द्वारा 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया गया था।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 ओएमआर शीट से क्या फायदा है?
    A:

    अभ्यर्थी अपनी भरी गई OMR शीट को आधिकारिक आंसर की से मिलाकर संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी।

    Q: क्या राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 ओएमआर शीट को कोई भी देख सकता है?
    A:

    हां, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2026 ओएमआर शीट को कोई भी देख सकता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)