राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 in Hindi)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की संशोधित फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आरएसएसबी ग्रेड 4 की आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। बोर्ड ने 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित परिणाम जारी करने और अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण के बाद यह संशोधित फाइनल आंसर की प्रकाशित की है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 को चतुर्थ श्रेणी परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित फाइनल आंसर की पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक 
This Story also Contains
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की प्राइमरी आंसर की 17 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट देख सकते हैं।
उम्मीदवार 6 से 8 दिसंबर तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उम्मीदवार अंतिम तिथि आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते थे।
इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा?
इवेंट | तिथि |
राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र | 21 मार्च 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
राजस्थान ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड | 12 सितंबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आंसर की | 17 अक्टूबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आंसर की चैलेंज अंतिम तिथि (Rajasthan Primary Answer Key Challenge date in hindi) | ऑनलाइन- ऑफलाइन- 3 नवंबर से 6 नवंबर तक |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की | 21 जनवरी 2026 |
राजस्थान ग्रुप डी के लिए रिजल्ट 2025 | 16 जनवरी 2026 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 | 6 फरवरी 2026 |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित फाइनल आंसर की 2026 | 10 फरवरी 2026 |
इससे पहले बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तिथि को किसी कारण रद्द कर दिया गया था। आरएसएसबी ग्रुप डी 2025 प्रोविजनल आंसर की 18 अक्टूबर को जारी की गई थी। राजस्थान प्राइमरी आंसर की चैलेंज (Rajasthan Primary Answer Key Challenge) की तिथि के अनुसार ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार 3 से 6 नवंबर तक राजस्थान प्राइमरी आंसर की पर चैलेंज कर सकते थे। वहीं राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक निर्धारित थी, जिसे स्थगित कर दी गई थी। आरएसएसबी ग्रुप डी 2025 भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित हुई थी।
आपत्ति विंडो रद्दीकरण संबंधी अधिसूचना देखें -
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की प्राइमरी आंसर की 17 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की (Rajasthan forth class employee primary answer key in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दो फेज में तिथियां जारी की हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की आपत्ति तिथि सूचना देखें:-
उम्मीदवार प्राधिकरण द्वारा आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने लिए शुल्क 100 रुपये तय की है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की आपत्ति शुल्क के साथ उक्त तिथि तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - राजस्थान जमादार भर्ती 2025
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक किया गया। इससे पहले राजस्थान फोर्थ क्लास इंप्लॉई परीक्षा के लिए राजस्थान ग्रुप डी का मास्टर प्रश्न सेट आंसर के साथ 17 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था।
20 सितंबर परीक्षा की आंसर की- देखें
राजस्थान ग्रुप डी आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 in hindi) उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है। परीक्षा के बाद संबंधित परीक्षा का प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा। राजस्थान ग्रुप डी प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जायेंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क 100/- रू जमा कराना अनिवार्य है। इसकी प्रक्रिया आपत्ति आमंत्रित करने के लिए जारी की जाने वाली विज्ञप्ति में बताई जाएगी।
इसे भी देखें - राजस्थान ग्रुप डी एडमिट कार्ड
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 आंसर की दो फेज में जारी किया जाएगा। पहले फेज में प्रोविजनल और दूसरे फेज में फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा। राजस्थान ग्रुप डी आंसर की 2025 (Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 in hindi) के बारे में जानने के लिए इस लेख को विस्तार से पढे़।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दिनांक 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि 23:59 बजे तक आवेदन में सुधार करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।
आवेदन सुधार-सूचना
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति (Rajasthan Class IV Vacancy in hindi) उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान ग्रुप डी अधिसूचना (Rajasthan Group D Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
पोस्ट | चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी) |
राजस्थान ग्रुप डी 2025 रिक्तियां | 53,749 |
राजस्थान ग्रुप डी 2025 आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
राजस्थान ग्रुप डी 2025 परीक्षा चरण | लिखित परीक्षा दस्तावेज़ सत्यापन |
राजस्थान ग्रुप डी 2025 परीक्षा स्तर | राज्य |
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाए।
होमपेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
राजस्थान फोर्थ ग्रेड 2025 उत्तर कुंजी (Rajasthan 4th Grade 2025 Answer Key in hindi) लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।
अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।
राजस्थान ग्रुप डी 2025 परीक्षा (Rajasthan Group D 2025 Exam in hindi) के बाद प्रश्न पत्र की आंसर की बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर आपत्तियां आंमत्रित की जायेंगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को निर्धारित तरीके से शुल्क 100/- रू जमा कराना अनिवार्य है। यदि किसी प्रश्न या आंसर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समयावधि के भीतर आयोग को ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति भेज सकते हैं। नीचे दिए गए बिंदु को देखें।
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
उत्तर कुंजी आपत्ति सेक्शन में जाएं
रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, रोल नंबर आदि के माध्यम से लॉगिन करें।
उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
आपत्ति के समर्थन में मान्य स्रोत का हवाला दें।
जानकारी देने के बाद सबमिट करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति सबमिट कर दें।
आपत्ति ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में दर्ज की जा सकती है।
ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी जाती है।
आंसर की पर ऑफलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करने की सुविधा ऑफलाइन मोड में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए होता है।
आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
उपयोगी लिंक
सभी आपत्तियों के समाधान के बाद, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संशोधित (Final) आंसर की प्रकाशित कर दी गई है। इस आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर और राजस्थान ग्रुप डी 2025 का संशोधित रिजल्ट (Rajasthan Group D Result in hindi) तैयार किया गया है। परिणाम के उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों से डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भरवा जा रहा हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की में दिए गए उत्तर पर कोई आपत्ति होने पर उसे चुनौती देने के लिए तय समयसीमा के भीतर निर्धारित प्रति प्रश्न शुल्क ₹100/- का भुगतान करना होगा।
राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की के आधार पर ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाता है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की 21 जनवरी को जारी किया गया।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद भी कुछ प्रश्नों में बदलाव किया गया, जिसके बाद बोर्ड द्वारा संशोधित फाइनल आंसर की जारी किया गया।