राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, फाइनल मेरिट लिस्ट, स्कोर कार्ड
  • लेख
  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, फाइनल मेरिट लिस्ट, स्कोर कार्ड

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, फाइनल मेरिट लिस्ट, स्कोर कार्ड

Rajan KumarUpdated on 11 Feb 2026, 09:37 AM IST

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 10 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा की संशोधित फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इससे पहले बोर्ड (RSMSSB) ने 6 फरवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी किया था। फोर्थ ग्रेड revised रिजल्ट और संशोधित आंसर की पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। Rajasthan 4th Grade Revised Result कुछ तकनीकी त्रुटियों के सुधार, प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण तथा ओएमआर शीट स्कैनिंग प्रक्रिया में सुधार के बाद जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा 4th Class Exam का revised रिजल्ट का 35000 पन्नों का पीडीएफ तैयार किया गया है। फोर्थ ग्रेड revised रिजल्ट पीडीएफ के साथ डीवी कटऑफ भी जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ डायरेक्ट लिंक से आसानी डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज सूचीराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
1770782938966

This Story also Contains

  1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: एक नजर
  2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: Revised Result डाउनलोड प्रक्रिया
  3. राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या
  4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
  5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिवाइज्ड रिजल्ट 2025-26 : संशोधित कटऑफ
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, फाइनल मेरिट लिस्ट, स्कोर कार्ड
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी @rssb.rajasthan.gov.in, फाइनल मेरिट लिस्ट, स्कोर कार्ड

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म का शेड्यूल (DV Scrutiny Form Schedule in hindi) जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन भरा जाएगा। उम्मीदवार अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। बोर्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 पीडीएफ लिंक

1770393710313

बोर्ड द्वारा राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिवाइज्ड स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 5 फरवरी को जारी कर दिया गया, जिससे उम्मीदवार अपने परफॉर्मेंस को वेरिफाई कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित परिणाम के बाद, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 53,749 पदों के लिए मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स शामिल थे। वहीं 26 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड जारी किया गया था। इससे पहले बोर्ड द्वारा 21 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी की गई थी।राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: एक नजर

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति (Rajasthan 4th grade Vacancy in hindi) उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan Group D Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

इवेंट

विवरण

परीक्षा संचालन प्राधिकरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

पोस्ट

चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी), Rajasthan 4th Grade

रिक्तियां

52453
53,749

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा चरण

  • लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज़ सत्यापन

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

21 मार्च 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि

19 अप्रैल 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

12 सितंबर 2025

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि

19, 20 और 21 सितंबर 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

17 अक्टूबर 2025

राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की आपत्ति तिथि

3 से 6 नवंबर 2025 (ऑफलाइन आवेदकों के लिए)

8-10 नवंबर 6 से 8 दिसंबर 2025 (ऑनलाइन आवेदकों के लिए)

राजस्थान ग्रुप डी के लिए फाइनल आंसर की जारी

21 जनवरी 2026

Rajasthan chaturth shreni रिजल्ट 2025

16 जनवरी 2026
6 फरवरी 2026 (संशोधित रिजल्ट)

राजस्थान 4th grade परिणाम स्कोरकार्ड

26 जनवरी 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा ओएमआर शीट

5 फरवरी 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म

9 से 23 फरवरी 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित फाइनल आंसर की
10 फरवरी 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

सूचित किया जाएगा


राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: Revised Result डाउनलोड प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने तकनीकी सुधारों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद Revised Result घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना संशोधित परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

  • रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।

  • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का संशोधित रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दिखाई देंगे।

  • अपना रोल नंबर या नाम या जन्मतिथि खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करके आपना रिवाइज्ड रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या

आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान फोर्थ ग्रेड रिजल्ट के अनुसार करीब 20 लाख उम्मीदवारों का परिणाम रोल नंबर वार जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा का परिणाम को रोल नंबर वाइज रिजल्ट शीट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार मेरिट शीट संख्या देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

1768619321036

उपयोगी लिंक

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई थी। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।
1768474878654

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिवाइज्ड रिजल्ट 2025-26 : संशोधित कटऑफ

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025-26 परीक्षा परिणाम के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। नीचे दी गई राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ जारी कर दिया गया है, जो परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है। वास्तविक कटऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
1770436091428

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 6 फरवरी को जारी कर दिया गया है।

Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 कहां जारी किया गया है?
A:

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

Upcoming Competition Exams
Ongoing Dates
APS CSB Score Card Date

8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)