Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form)- डीवी फॉर्म, आवश्यक दस्तावेज़
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form)- डीवी फॉर्म, आवश्यक दस्तावेज़

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form)- डीवी फॉर्म, आवश्यक दस्तावेज़

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Mar 2026, 10:53 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th grade Scrutiny Form 2026)- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड डीवी स्क्रूटनी फॉर्म की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026(संशोधित) निर्धारित की गई थी। पहले अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय थी। अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 ऑनलाइन ((Rajasthan 4th grade scrutiny form online) भरकर जमा कर सकते थे। बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ((4th Grade scrutiny form Date) 9 फरवरी 2026 को जारी किया गया था।
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म डायरेक्ट लिंकराजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 तिथि संशोधित- सूचना देखें:-
    1771908936959
    इससे पहले बोर्ड द्वारा 4th क्लास भर्ती डीवी में शॉर्टलिस्ट हुए 1 लाख 41 हज़ार कैंडिडेट्स की OMR शीट्स पोर्टल पर upload कर दी हैं। बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट जारी की है। उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआरशीट को वेबसाइट rssbasonline.com पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से रोलनंबर वाइज डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लॉगिन करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। Rajasthan 4th Grade उम्मीदवार 5 फरवरी से एक माह की अवधि तक पोर्टल के माध्यम से ओएमआर शीट प्राप्त कर सकते हैं। इससे पहले राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया गया था।
    ये भी पढ़ें:-राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज 2026राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज कैसे देखेंराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म 2026- मुख्य बिंदु
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026: डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th Grade Scrutiny Form)- डीवी फॉर्म, आवश्यक दस्तावेज़
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म

    आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड रिजल्ट में शामिल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म (Rajasthan 4th grade scrutiny form pdf) भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 16 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 लिंक के माध्यम से रोल नंबर वार रिजल्ट शीट डाउनलोड कर आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड रिजल्ट देख सकते हैं। आरएसएसबी 4th क्लास भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज की जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढें।
    ये भी पढ़ें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म तिथि (Rajasthan 4th Grade Employee Recruitment Online Scrutiny Form Date )

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के लिए चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 (Rajasthan 4th grade scrutiny form pdf download) की तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदार अब 2 मार्च तक स्क्रूटनी फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 फरवरी तय की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 9 फरवरी 2026 जारी किया गया था। दस्तावेज सत्यापन के लिए 4th ग्रेड भर्ती स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

    4th क्लास डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2026 का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि स्क्रूटनी फॉर्म 2026 में भरी गई जानकारी और दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन स्क्रूटनी फॉर्म 2026- मुख्य बिंदु

    राजस्थान फोर्थ क्लास डीवी स्क्रूटनी फॉर्म 2025 में सभी प्रमाण पत्रों की जानकारी और स्कैन कॉपी अपलोड करने के निर्देश हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें। उम्मीदवार नीचे दिए बिंदुओं के अनुसार स्क्रूटनी फॉर्म भरने से पहले तैयारी कर सकते हैं-

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति की स्कैन कॉपी।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र (10वीं की अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज) की स्कैन कॉपी।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज की स्कैन कॉपी।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज की स्कैन कॉपी।

    दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 2026: डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

    1. महत्वपूर्ण तिथियां

    • स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथि:
      09 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 2 मार्च 2026 तक

    • इसके बाद कोई भी अवसर नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय पर फॉर्म भरना अनिवार्य है।

    2. आधिकारिक वेबसाइट

    स्क्रूटनी फॉर्म केवल SSO पोर्टल से भरा जाएगा:
    http://sso.rajasthan.gov.in

    3. लॉगिन प्रक्रिया

    1. वेबसाइट खोलें

    2. SSO ID / User Name और Password डालकर लॉगिन करें

    3. डैशबोर्ड में संबंधित भर्ती लिंक चुनें
      “Chaturth Shreni Recruitment 2024 – Detailed Form Cum Scrutiny Form”

    4. स्क्रूटनी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

    फॉर्म को ध्यानपूर्वक निम्न चरणों में भरें:

    व्यक्तिगत जानकारी

    • नाम (10वीं के प्रमाण पत्र अनुसार)

    • पिता / माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • श्रेणी (GEN / SC / ST / OBC / EWS)

    • उपश्रेणी (यदि लागू हो – दिव्यांग, विधवा, भूतपूर्व सैनिक आदि)

    शैक्षणिक योग्यता

    • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का विवरण

    • बोर्ड / संस्था का नाम

    • उत्तीर्ण वर्ष

    • रोल नंबर

    पता विवरण

    • स्थायी पता

    • वर्तमान पता

    5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना

    निम्न दस्तावेज़ स्कैन कर सही फॉर्मेट में अपलोड करें:

    • 10वीं की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • EWS / OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • हस्ताक्षर

    • दिव्यांग / विधवा / भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    6. फॉर्म सत्यापन और सबमिट

    1. भरी गई सभी जानकारी दोबारा जांचें

    2. गलत जानकारी होने पर DV में अभ्यर्थिता निरस्त हो सकती है

    3. Final Submit बटन पर क्लिक करें

    4. सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट / PDF सुरक्षित रखें

    7. महत्वपूर्ण निर्देश

    • स्क्रूटनी फॉर्म भरने के बाद कोई सुधार का मौका नहीं मिलेगा

    • दस्तावेज़ सत्यापन (DV) की तिथि, स्थान और दिशा-निर्देश
      बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म कब से भरा जाएगा?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म 9 से अब 2 मार्च 2026 तक भरा गया।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म कहां से भरा जा सकता हैं?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्क्रूटनी फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाकर भरा जा सकता था।

    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     234 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     104 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    The University of Edinburgh, Edinburgh
    Old College, South Bridge, Edinburgh, Post Code EH8 9YL
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    Bristol Baptist College, Bristol
    The Promenade, Clifton Down, Bristol BS8 3NJ