KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 29 जून को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयताक्रम अनुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर सुनवाई के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 में कई श्रेणियों की जारी मेरिट सूची को रद्द कर दिया है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट में कई श्रेणी के लिए मेरिट कटऑफ अंक जीरो (00) रखा गया था जिसको लेकर कोर्ट ने इन श्रेणियों की मेरिट लिस्ट रद करने का फैसला सुनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने विनोद कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन कैटेगरी की मेरिट सूची निरस्त कर दी, जिनमें कटऑफ शून्य (जीरो) रही थीं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही पद चतुर्थ श्रेणी का हो, लेकिन सरकारी सेवा में एक ‘बेसिक स्टैंडर्ड' बनाए रखना जरूरी है।
लेटेस्ट लेख: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026
This Story also Contains
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग, जयपुर में नियुक्ति से पूर्व पदस्थापन स्थान/जिला आवंटन हेतु 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे निदेशालय परिसर में In Person Counselling आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर स्थान चयन का अवसर नहीं मिलेगा। काउंसलिंग वरिष्ठता, विभागीय नियमों एवं समिति की अनुशंसा के आधार पर होगी। अभ्यर्थी आवश्यक मूल पहचान दस्तावेज साथ लाएं।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें पीडीएफ लिंक

कोर्ट ने आदेश में कहा कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम अंक निर्धारित करना आवश्यक है। न्यूनतम योग्यता अंक तय किए बिना भर्ती करना असंवैधानिक माना जाएगा। कोर्ट ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि वह न्यूनतम अंक तय कर नई मेरिट सूची जारी करे। संभावना है कि आरएसएसबी द्वारा चतुर्थ श्रेणी मेरिट लिस्ट के संभंध में जल्द ही नई सूचना जारी की जाएगी।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट 7 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर , रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज मार्क्स व अन्य विवरण दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
इससे पहले अजमेर सेंटर के लिए आरएसएसबी ने विकलांग उम्मीदवारों के मेडिकल वेरीफिकेशन के लिए ऑर्डर और शेड्यूल की सूचना 10 अप्रैल को जारी किया था। प्राधिकरण ने अजमेर संभाग के चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी किया था। जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण 14 अप्रैल से चल रहा था जो 30 मई 2026 तक आयोजित होना था,लेकिन कोर्च के आदेश के बाद अब यह प्रक्रिया रोकी जा सकती है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दस्तावेज सत्यापन में शामिल उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आरएसएसबी फोर्थ क्लास इम्प्लॉई मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेरिट लिस्ट 39 पार्ट में जारी की गई है।

दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण ने अजमेर संभाग के चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण 14 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि से पहले मेडिकल परीक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
RSMSSB द्वारा 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ के साथ प्री डीवी रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। उम्मीदवार इस पेज में उपलब्ध लिंक के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। इसके बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से कार्य विभागीय निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय द्वारा मंडल स्तर पर शुरू हुआ था जो मार्च अंत तक चला।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट 1 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट 2
अपडेट:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षण 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम सूची पीडीएफ
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (DV) स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जमा कर सकते थे। पहले यह अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया है। रिवाइज्ड रिजल्ट कुछ टेक्निकल गलतियों को ठीक करने, आपत्तियों पर ध्यान देने और ओएमआर शीट स्कैनिंग प्रोसेस को बेहतर बनाने के बाद जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिवाइज्ड रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 जारी
उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले RSMSSB ने 5 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा ओएमआर शीट जारी किया गया था।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 26 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिकव कर दिया है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आवश्यक दस्तावेज सूची । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026
बोर्ड द्वारा 21 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। RSMSSB द्वारा 16 जनवरी 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ के साथ प्री डीवी रिजल्ट जारी किया था। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर सक्रिय है। बोर्ड अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा मास्टर आंसर की 17 अक्टूबर को जारी किया गया था। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
लेटेस्ट: राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन के बारे में पूछने पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जवाब देते हुए लिखा, 4th क्लास भर्ती डीवी बहुत बड़ी है, तो संबंधित विभाग को प्लान करना पड़ता है। मेरी आज शिक्षा विभाग से बात हुई; शिक्षा विभाग ने बताया कि डीवी प्लान तैयार हो गया है और इसके तहत स्क्रूटनी फॉर्म फरवरी के दूसरे सप्ताह में भरने शुरू होंगे। निदेशालय जल्द ही स्क्रूटनी शुरू करेगा और सभी संबंधित योजनाओं के मुताबिक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की जारी- सूचना
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट संबंधित डाउनलोड डायरेक्ट लिंक देखें-

उम्मीदवार आरएसएसबी की दूसरी वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड डाउनलोड (Rajasthan Group D Scorecard Download) या चेक कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, ''रिजल्ट" वाले सेक्शन पर क्लिक करें
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा इंटर करें।
"लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट जारी हो गया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी लगातार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, कटऑफ के बारे में सवाल कर रहे थे। एक परिक्षार्थी द्वारा कटऑफ के बारे पूछे जाने पर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा '...ऑफिशली कटऑफ जारी करूं, जैसे ही करूंगा, बताऊंगा। सब से करबद्ध request की 16 जनवरी को शाम 5 बजे से पहले हमारी वेबसाइट पर न जाएं।

RSMSSB अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब जारी होगा? को लेकर अपडेट शेयर किया है। चेयरमैन ने बोर्ड मीटिंग की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 4th class employee भर्ती प्री डीवी परिणाम। मेरिट में सफल हुए सभी कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई! Results 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज ने एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "सब पूछ रहे हैं कि क्लास 4 के नतीजे कब जारी होंगे। हम आरएसएसबी ग्रुप डी का रिजल्ट 15 जनवरी के आसपास जारी करने की कोशिश करेंगे।" बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, इसलिए नतीजे जल्द ही आने की उम्मीद है। राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट, मेरिट लिस्ट 2025 आरएसएसबी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
इससे पहले RSMSSB द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए जारी आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की तिथि को रद्द कर दिया गया था। पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की आपत्ति दर्ज करने की तिथि 8 से 10 नवंबर 2025 थी। वहीं प्राधिकरण द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज विंडो 3 से 6 नवंबर 2025 तक खोली गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा दी है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी।
महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती संख्या में होगी बढ़ोत्तरी लेटेस्ट अपडेट: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की संख्या में 10,000 पदों की बढ़ोत्तरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों द्वारा सरकार को रिक्त पदों का पुन: परीक्षण करने विस्तृत सूचना भेज दी गई है। बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के 53749 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि नई भर्ती संख्या के अनुसार 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। पहले Rajasthan group D vacancy की संख्या 52453 थी।
आपत्ति दर्ज करने की तिथि निरस्त करने संबंधी अधिसूचना देखें -
प्रत्येक आंसर पर आपत्ति के लिए परीक्षार्थी को प्रमाण के साथ 100 रुपये प्रति प्रश्न जमा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिरकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्राइमरी आंसर की 17 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी के पदों पर बहाली के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक हुआ।
परीक्षा के बाद प्राधिकरण द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा के बाद मास्टर प्रश्न पत्र जारी किया गया था। राजस्थान फोर्थ ग्रेड परीक्षा के लिए मास्टर प्रश्न सेट उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी रिजल्ट
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए परीक्षा के दो प्रमुख चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन। उम्मीदवारों को परीक्षा के दोनों चरणों में सफल होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राफ्त करना अनिवार्य है। आरएसएसबी परीक्षा 2025 ड्रेस कोड नियम यहां देखें
बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी की संख्या को बढ़ाकर 53749 कर दिया है। पहले Rajasthan group D vacancy की संख्या 52453 थी। नई भर्ती संख्या के अनुसार 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।
ये भी देखें - राजस्थान ग्रुप D एडमिट कार्ड
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से Rajasthan Class IV Vacancy in hindi के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।
इवेंट | विवरण |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
पोस्ट | चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी) |
राजस्थान फोर्थ क्लास इंप्लॉई के लिए रिक्तियां | 53749 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
परीक्षा चरण |
|
परीक्षा स्तर | राज्य |
राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र | 21 मार्च 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आवेदन पत्र अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए एडमिट कार्ड | 12 सितंबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि | 19, 20 और 21 सितंबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए आंसर की | 17 अक्टूबर 2025 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की चैलेंज | 3 से 6 नवंबर 2025 (ऑफलाइन आवेदकों के लिए) |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की | 21 जनवरी 2026 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए रिजल्ट 2025 | 16 जनवरी 2026 |
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए रिजल्ट स्कोरकार्ड | 26 जनवरी 2026 |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए ओएमआर शीट | 5 फरवरी 2026 |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म | 9 से 2 मार्च 2026 |
| राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन | 11 मार्च 2026 से |
| पदस्थापन काउंसलिंग | 11 अगस्त 2026 |
इसे भी देखें -
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा से 5-7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें और फिर "चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती" पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें और परीक्षा का प्रकार चुनें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के दिन राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
मूल प्रारूप में निम्नलिखित में से कोई भी
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटपैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।
परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। इनके पास पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक हुआ। राजस्थान ग्रुप-डी की आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा आयोजन माध्यम और तिथियों की जानकारी दी जाती है। अधिसूचना के अनुसार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) / टेबलेट आधारित परीक्षा (TBT)/ ऑफलाइन (ओ.एम.आर.) आधारित हुई।परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के राजस्थान ग्रुप-डी 2025 एडमिट कार्ड पर परीक्षा मोड का विवरण दिया जाता है।
राजस्तान ग्रुप-डी परीक्षा तिथियां 2025- समय सारणी
परीक्षा तिथि | शिफ्ट | परीक्षा समय |
19 सितंबर 2025 | शिफ्ट 1 | 10:00 AM to 12:00 PM |
19 सितंबर 2025 | शिफ्ट 2 | 03:00 PM to 05:00 PM |
20 सितंबर 2025 | शिफ्ट 1 | 10:00 AM to 12:00 PM |
20 सितंबर 2025 | शिफ्ट 2 | 03:00 PM to 05:00 PM |
21 सितंबर 2025 | शिफ्ट 1 | 10:00 AM to 12:00 PM |
21 सितंबर 2025 | शिफ्ट 2 | 03:00 PM to 05:00 PM |
राजस्थान ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। सही उत्तर पर अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा पैटर्न 2025 देख सकते हैं।
प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।
परीक्षा के कुल अंक 200 हैं, तथा प्रत्येक प्रश्न का भार समान होगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाता है।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागू है।
परीक्षा का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्तर के समकक्ष है।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी आंसर की 2025 उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है। परीक्षा के बाद संबंधित परीक्षा का प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किया जाता है। राजस्थान ग्रुप डी 2025 आंसर की दो फेज में जारी किया जाएगा। पहले फेज में प्रोविजनल और दूसरे फेज में फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाए।
होमपेज पर दिए गए अधिसूचना/नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 2025 उत्तर कुंजी (Rajasthan Group D 2025 Answer Key in hindi) लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
संबंधित शिफ्ट और सेट के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड करें।
अपनी OMR शीट से उत्तरों की तुलना करें और अपने अंक का अंदाजा लगाए।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया द्वारा पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा के दो प्रमुख चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन।
RSMSSB चतुर्थ श्रेणी चयन प्रक्रिया का पहला चरण लिखित परीक्षा है। यह परीक्षा राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों से संबंधित क्षेत्रों में उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का आकलन करती है। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु उम्मीदवारों को इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा 2025 सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन में शामिल होंगे। इस चरण के दौरान, उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, पहचान प्रमाण पत्रों, जाति/श्रेणी प्रमाणपत्रों (यदि लागू हो) और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। यह चरण सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन प्रक्रिया के दौरान सही जानकारी प्रदान की है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान ग्रुप D परीक्षा की प्रारंभिक आंसर की 17 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी।
राजस्थान ग्रुप D आंसर की पर ऑफलाइन आवेदक 3 से 6 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। वहीं ऑनलाइन आवेदकों के लिए नई तिथि जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार 6 से 8 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 में कुल 53,749 रिक्तियां हैं।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा फाइनल आंसर की 21 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
हां, बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का संशोधित परिणाम जारी किया गया है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous