राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र 2025-26 (Rajasthan 4th Grade Question Paper)- परीक्षा प्रश्नपत्र पीडीएफ
  • लेख
  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र 2025-26 (Rajasthan 4th Grade Question Paper)- परीक्षा प्रश्नपत्र पीडीएफ

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र 2025-26 (Rajasthan 4th Grade Question Paper)- परीक्षा प्रश्नपत्र पीडीएफ

Rajan KumarUpdated on 11 Feb 2026, 05:22 PM IST

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए 5 दिसंबर 2026 को प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिन्हें आप डाउनलोड कर अभ्यास कर सकते हैं। यह प्रश्नपत्र उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और सवालों की कठिनाई स्तर समझने में मदद करता है। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, राजस्थान सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी राजस्थान ग्रुप 4 पेपर महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्डराजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026
1770810788011

This Story also Contains

  1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र- एक नजर
  2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: PDF डाउनलोड प्रक्रिया
  3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: डायरेक्ट पीडीएफ डाउनलोड
  4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: दिशानिर्देश
  5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र 2025-26 (Rajasthan 4th Grade Question Paper)- परीक्षा प्रश्नपत्र पीडीएफ
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र

लेटेस्ट अपडेट - आरएसएसबी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की ओएमआर शीट 5 फरवरी को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवार पिछले सालों के प्रश्नपत्रों के माध्यम से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकते हैं। पिछले सालों के प्रश्नपत्रों से तैयारी करने पर उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिलता है और कमजोर विषयों पर ध्यान देने का अवसर मिलता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा जैसे राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की तैयारी के लिए भी अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण होगा।
इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइमराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (Grade 4) भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र PDF में जारी किया है। यह पेपर्स उन सभी शिफ्टों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को किया गया था। उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट से प्रश्नपत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र पीडीएफ (Rajasthan Class 4 Question Paper PDF in hindi), डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
इसे भी पढ़ें:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र- एक नजर

Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जिसमें उम्मीदवार के प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियां शामिल होती हैं। स्कोरकार्ड से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को समझने के लिए नीचे दी गई जानकारी और Rajasthan 4th grade Vacancy के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

इवेंट

विवरण

परीक्षा संचालन प्राधिकरण

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पोस्ट

चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: PDF डाउनलोड प्रक्रिया

नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आप राजस्थान चतुर्थ श्रेणी (Grade 4) परीक्षा के प्रश्नपत्र PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

PDF डाउनलोड करने की सीधी प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें:
    अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in टाइप करके वेबसाइट खोलें।

  2. होम पेज पर नेविगेट करें:
    मुख्य पेज पर “Candidate Corner” सेक्शन देखें।

  3. उस सेक्शन में Question Paper पर क्लिक करें।

  4. उसमें “Rajasthan 4th Grade Question Paper” या “Grade 4 Question Paper PDF” लिंक दिखाई देगा।

  5. आप जिस तारीख या शिफ्ट का प्रश्नपत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे चुनें।

  6. संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही PDF फाइल खुलेगी। इसे आप “Download” बटन से अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

  7. PDF फ़ाइल में प्रश्नों की सूची, प्रश्न संख्या, विषय और सेट-वाइज विवरण मिलेगा।

उपयोगी लिंक

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: डायरेक्ट पीडीएफ डाउनलोड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (Class 4 / ग्रुप-D) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आयोजित सभी शिफ्टों के प्रश्नपत्र PDF आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट डाउनलोड लिंक के साथ जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार अपनी शिफ्ट-वाइज परीक्षा प्रश्नपत्र PDF को सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। ये PDF फ़ाइलें प्रत्येक तिथि एवं शिफ्ट के अनुसार अलग-अलग लिंक में उपलब्ध हैं। नीचे डायरेक्ट पीडीएफ लिंक से डाउनलोड करें।

मास्टर प्रश्नपत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: दिशानिर्देश

  1. प्रश्न पत्र के कवर पर पहले, कृपया अपने प्रश्न पुस्तिका और ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक की जाँच करें और सुनिश्चित करें कि दोनों का क्रमांक समान है।

    • प्रश्न पुस्तिका और ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक क्रमांक समान है।

    • प्रश्न पुस्तिका के सभी पृष्ठ ठीक से जुड़े हैं तथा सभी पृष्ठों पर प्रश्न मुद्रित हैं।

    • किसी भी विसंगति/त्रुटि के मामले में, आपको अपनी प्रश्न पुस्तिका और ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक को बदलने के लिए निरीक्षक को सूचित करना चाहिए। निरीक्षक द्वारा कोई बदलाव किए जाने के बाद ही आपको प्रश्नों का उत्तर लिखना चाहिए। इस संबंध में असफलता आपकी होगी।

  2. ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक के लिए सभी निर्देश पढ़ें।

  3. ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर काले नीले बॉल पेन का प्रयोग करें। कृपया, ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक में अन्यत्र कोई और निशान न बनाएं।

  4. इस प्रश्न पत्र के कुल अंक 100 हैं और कुल समय 1/3 घंटे का होगा।

  5. एक लिखित प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर, वह प्रश्न गलत माना जाएगा।

  6. प्रश्न पत्र में पाँच विकल्प होंगे। प्रत्येक प्रश्न A, B, C और D अनुसार उत्तर देने के लिए आपको ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर सही उत्तर चिन्हित करना होगा।

  7. सही उत्तर दर्शाने के लिए ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर प्रश्न संख्या के पहले विकल्प A, B, C या D में से केवल एक विकल्प को ही काले/नीले बॉल पेन से पूरी तरह भरना होगा। यदि एक से अधिक विकल्पों में से कोई भी विकल्प ‘E’ में भरा होगा तो उत्तर गलत माना जाएगा।

  8. यदि पाँच विकल्पों में से कोई भी विकल्प/प्रतिक्रिया द्वारा नहीं किया गया तो प्रश्न 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।

  9. गलत उत्तर के अंकन प्रश्न में किसी भी विकल्प/प्रतिक्रिया के गलत चयन द्वारा किया गया तो उसे प्रश्न की कुल अंकों में से काट लिया जाएगा।

  10. प्रश्नपत्र समाप्त होने के समय से पहले किसी भी विकल्प/प्रतिक्रिया को भरने या बदलने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

  11. यदि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का अनुचित साधन या अव्यवस्था पाई जाती है, तो आपकी परीक्षा को निरस्त माना जाएगा।

  12. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन/ब्लूटूथ डिवाइस या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग वर्जित है। किसी भी प्रकार के दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई थी। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।

1768474878654