Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 (Rajasthan 4th Grade DV 2026)- डीवी शेड्यूल (जारी), दिशानिर्देश
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 (Rajasthan 4th Grade DV 2026)- डीवी शेड्यूल (जारी), दिशानिर्देश

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 (Rajasthan 4th Grade DV 2026)- डीवी शेड्यूल (जारी), दिशानिर्देश

    Rajan KumarUpdated on 22 May 2026, 12:25 PM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब अभ्यर्थियों को मंडलवार अंतिम मौका दिया जा रहा है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। उम्मीदवार इस पेज में उपलब्ध लिंक के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते थे। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया कार्य विभागीय निदेशक, स्कूल शिक्षा कार्यालय द्वारा मंडल स्तर पर जारी किया था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का परिणाम 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।
    लेटेस्ट लेख: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट 1राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लिंक पार्ट 2

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कई मेरिट लिस्ट रद्द
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया
    4. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश
    5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़
    6. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 (Rajasthan 4th Grade DV 2026)- डीवी शेड्यूल (जारी), दिशानिर्देश
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती की कई मेरिट लिस्ट रद्द

    Rajasthan High Court ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 में जीरो कटऑफ वाली विभिन्न कैटेगरी की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी भर्ती में न्यूनतम अंक तय करना अनिवार्य है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना न्यूनतम योग्यता अंक के भर्ती प्रक्रिया गैर-संवैधानिक मानी जाएगी। अदालत ने Rajasthan Staff Selection Board को न्यूनतम कटऑफ तय करने की छूट दी है। सामान्य एक्स सर्विसमैन, एससी विधवा, एसटी विधवा, ओबीसी विधवा, एमबीसी विधवा, सहरिया सामान्य/महिला/विधवा/तलाकशुदा और दिव्यांग श्रेणियों में कटऑफ 0.0033 तक पहुंच गई थी। टीएसपी क्षेत्र में भी एससी व एसटी विधवा तथा दिव्यांग श्रेणियों की मेरिट सूची पर सवाल उठे। भर्ती परीक्षा में 21 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

    अब संबंधित डिवीजनों द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर भी प्रदान किया जा रहा है, जो किसी कारणवश पहले दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं हो सके थे। अभ्यर्थी इस पेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित उम्मीदवारों की सूची आसानी से देख सकते हैं।

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, जोधपुर, अजमेर और कोटा द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया। मंडल द्वारा अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना को डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1778469299806

    इससे पहले भरतपुर, बीकानेर और पाली द्वारा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया था। संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित डिवीजनों द्वारा जारी सूचना को डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    1778305821816

    अपडेट: कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) अजमेर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। इससे पहले पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। जारी सूचना के अनुसार, ऐसे अभ्यर्थियों को 5 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोपदड़ा, अजमेर में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
    1777707027441

    अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए कोटा डिवीजन ने आखिर मौका दिया है। कोटा डिवीजन संबंधित अभ्यर्थी 30 अप्रैल 1 मई 2026 तक कोटा स्थित Mahatma Gandhi Government School English Medium Multipurpose Gumanpura में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कोटा डिवीजन में पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक फिर बुलाया गया था। अब आखिरी मौका 1 मई तक दिया गया है।
    1777439864655

    अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भरतपुर और चूरू के लिए विकलांग उम्मीदवारों के मेडिकल वेरीफिकेशन के लिए ऑर्डर और शेड्यूल की सूचना 18 फरवरी को जारी कर दिया गया है। भरतपुर और चूरू सेंटर पर की जाने वाली चिकित्सकीय जांच की सूची आधिकारिक साइट पर अपलोड है। इन सेंटरों से संबंधित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शेड्यूल देख सकते हैं। इससे पहले अजमेर सेंटर के लिए आरएसएसबी ने विकलांग उम्मीदवारों के मेडिकल वेरीफिकेशन के लिए ऑर्डर और शेड्यूल की सूचना 10 अप्रैल को जारी किया था। साथ ही, बीकानेर से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए अंतिम अवसर प्रदान किए जाने की सूचना भी जारी की गई है।

    1776514887979

    अपडेट: दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण ने अजमेर संभाग के चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण 14 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि से पहले मेडिकल परीक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
    1776140582034

    अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट 7 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर , रॉ मार्क्स, नॉर्मलाइज मार्क्स व अन्य विवरण दिए गए हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दस्तावेज सत्यापन में शामिल उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आरएसएसबी फोर्थ क्लास इम्प्लॉई मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 के तहत चयनित दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षण 23 मार्च से 2 जून 2026 तक पीबीएम संबद्ध अस्पताल, बीकानेर में आयोजित होगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जो अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।
    दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण कार्यक्रम सूची पीडीएफ
    1774240889892

    बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है। जारी सूची में उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, DV के लिए जॉइनिंग ऑफिस मंडल, गृह जिला शामिल है। उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट education.rajasthan.gov.in तथा बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चयनित सूची के अनुसार संबंधित मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम को देख सकते हैं।

    बोर्ड द्वारा उदयपुर, पाली, बिकानेर, अजमेर, चूरू, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा मंडल के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है, वे संबंधित मंडल सूची को वेबसाइट education.rajasthan.gov.in तथा rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन मडंल वाइज पीडीएफ लिंक

    इससे पहले कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर, की तरफ से राजस्थान फोर्थ ग्रेड यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी किया गया था। कार्यालय निदेशक की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, 9 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक कुल 8 चरणों में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन पूरा करने की जानकारी दी गई थी। विभाग द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल पीडीएफ लेख में उपलब्ध है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है।
    कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा- चतुर्थ श्रेणी डीवी शेड्यूल पीडीएफ
    1771309299431

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (DV) स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवार नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले 6 फरवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए फॉर्म प्रारूप जारी किया गया।
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन के लिए फॉर्म प्रारूप पीडीएफ
    ये भी पढ़ें:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्डराजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
    1770358828357

    कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरकर जमा कर दें। गलत जानकारी देने या अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। इससे पहले बोर्ड द्वारा 4th क्लास भर्ती डीवी में शॉर्टलिस्ट हुए 1 लाख 41 हज़ार कैंडिडेट्स की OMR शीट्स पोर्टल पर upload कर दी हैं। बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए ओएमआर शीट जारी की है। उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआरशीट को वेबसाइट rssbasonline.com पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से रोलनंबर वाइज डाउनलोड कर सकते हैं।
    ये भी पढ़ें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया। भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 लिंक के माध्यम से रोल नंबर वार रिजल्ट शीट डाउनलोड कर आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर द्वारा राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती दस्तावेज सत्यापन के बारे में पूछने पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने जवाब देते हुए लिखा, ''4th क्लास भर्ती डीवी बहुत बड़ी है, तो संबंधित विभाग को प्लान करना पड़ता है। मेरी आज शिक्षा विभाग से बात हुई; शिक्षा विभाग ने बताया कि डीवी प्लान तैयार हो गया है और इसके तहत स्क्रूटनी फॉर्म फरवरी के दूसरे सप्ताह में भरने शुरू होंगे''। निदेशालय जल्द ही स्क्रूटनी शुरू करेगा और सभी संबंधित योजनाओं के मुताबिक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
    1769580980542

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ की सूचना आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई। इसके साथ ही अध्यक्ष ने यह भी बताया कि 16 जनवरी रात तक आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट अपलोड कर दिया जाएगा।

    1768567514998

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चयनित अभ्यर्थी द्वारा दी गई सभी जानकारियां सही एवं नियमों के अनुरूप हों। यदि किसी भी दस्तावेज़ में त्रुटि या असंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 दिशानिर्देश, जरुरी डॉक्यूमेंट के बारे में जानने के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : एक नजर

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 से संबंधित प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तिथि व अन्य विवरण के लिए नीचे सारणी देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    53,749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च से 19 अप्रैल 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

    12 सितंबर 2025

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

    17 अक्टूबर 2025

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म9 से 23 फरवरी 2026
    2 मार्च 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    11 मार्च 2026 से

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 के अंतर्गत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के रूप में दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें शैक्षणिक, आयु, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम रूप से चयन सूची में शामिल किया जाएगा।

    दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी।

    • मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    • सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी।

    • सत्यापन के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज़ों की मूल से मिलान कर जांच की जाएगी।

    • किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्ण दस्तावेज़ या गलत जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन पूर्ण होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 - दिशानिर्देश

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु बुलाया जाता है, जिसमें सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। नीचे दिशानिर्देश दिया गया है।

    • दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर आमंत्रित किया जाएगा।

    • अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

    • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

    • जन्म तिथि/आयु प्रमाण पत्र (10वीं की अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज) प्रस्तुत करना होगा।

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु) राज्य सरकार के नियमानुसार मान्य होना चाहिए।

    • निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज आवश्यक होंगे।

    • यदि लागू हो तो आय प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य विशेष श्रेणी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    • दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता या असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों का मिलान किया जाएगा, अतः सभी दस्तावेज सही व स्पष्ट होने चाहिए।

    • बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करें।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 : आवश्यक दस्तावेज़

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025-26 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति एवं अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाती है। अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय नीचे दिए गए सभी आवश्यक दस्तावेज मूल एवं प्रतियों सहित साथ लाने होंगे।

    • ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट

    • परीक्षा का एडमिट कार्ड

    • हाईस्कूल (10वीं) की अंकतालिका / प्रमाण पत्र

    • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC अभ्यर्थियों हेतु)

    • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान का)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग के लिए)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

    • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी प्रतियां अनिवार्य रूप से साथ लेकर उपस्थित हों।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2025 : कटऑफ

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025-26 में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की जाती है। RSMSSB द्वारा आधिकारिक रूप से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ गैर अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के अनुसार जारी किया गया है।

    1768620400863

    1768620616505

    अन्य उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 11 मार्च से शुरू हो रही है। आधिकारिक वेबसाइट पर मंडल वाइट सूची जारी की जा रही है।

    Q: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्म कब से भरा जाएगा?
    A:

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्म 9 से 23 फरवरी तक भरा जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RRB Technician Application Date

    30 Jun'26 - 29 Jul'26 (Online)