Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 16 Oct 2026, 12:03 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) परीक्षा आयोजित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मॉडल आंसर की 2026 (MP Police Constable Recruitment Exam Model Answer Key 2026) को एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं प्राथमिक आंसर की में यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती हो तो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the MP Police Constable answer key 2026?)
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 (MP Police Constable Final Answer Key 2026)
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 आमतौर पर दो चरणों में जारी की जा सकती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपीईएसबी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करता है और एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 जारी की जाती हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा के परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे।
    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से आयोजित होने वाली हैं। ऑनलाइन एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक भरा गया। परीक्षा समाप्ति 1 या 2 दिन बाद प्राधिकरण द्वारा आंसर की जारी कर दी जाती हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया और आपत्ति दर्ज करने से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथि

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के साथ-साथ निर्धारित तिथियों की जानकारी भी होनी चाहिए। नीचे दी गई सारणी में एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 का अवलोकन और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    आयोजित करने वाला बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग का नाम

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    रिक्तियों की संख्या

    7500 पद

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की माध्यम

    ऑनलाइन

    निगेटिव मार्किंग

    कोई नकारात्मक अंकन नहीं

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आधिकारिक वेबसाइट (MP Police Constable Official Website)

    esb.mp.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन के बारे में जानें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to download the MP Police Constable answer key 2026?)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होम पेज पर Latest Updates या संबंधित परीक्षा के सेक्शन को खोलें।

    • यहां MP Police Constable Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे जानकारी दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित आंसर की को खोलें और उसमें दिए गए उत्तरों का मिलान करें।

    • उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव कर लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 (MP Police Constable Answer Key 2026) जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तरों की जांच करने का अवसर मिलेगा। यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर संदेह है या उत्तर गलत लगता है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 से संबंधित लिंक खोलें।

    • आपत्ति दर्ज करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

    • मांगी गई जानकारी, जैसे एप्लीकेशन नंबर और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति के समर्थन में आवश्यक प्रमाण या दस्तावेज उपलब्ध कराएं

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क लागू होने पर उसका भुगतान करें और विवरण सबमिट करें।

    • आपत्ति दर्ज होने के बाद उसकी रसीद या पुष्टि पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 (MP Police Constable Final Answer Key 2026)

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2026 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की जाएगी। इसमें परीक्षा के प्रश्नों के सही उत्तर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की कहां जारी होती हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती हैं।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की कितने चरणों में जारी की जाती हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की दो चरणों में जारी की जाती हैं। पहले प्रोविजनल आंसर की फिर फाइनल आंसर की।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हां, मंडल द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)