Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 जारी (MP Hospital Assistant Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम, पैटर्न
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 जारी (MP Hospital Assistant Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम, पैटर्न

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 जारी (MP Hospital Assistant Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम, पैटर्न

    Rajan KumarUpdated on 09 Jul 2026, 09:21 AM IST
    Trusted Source Image

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 जारी- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) सिलेबस 2026 आधिकारिक अधिसूचना के साथ वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 और परीक्षा पैटर्न 2026 की विस्तृत जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिया गया है, जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपनी तैयारी प्रभावी तरीके से कर सकते हैं। एमपी अस्पताल सहायक आवेदन तिथि 7 मई से 23 मई 2026 (विस्तारित) तक थी। एमपी अस्पताल सहायक लिखित परीक्षा का आयोजन 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक हुआ।
    ये भी पढ़ें:- एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 । एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026 । एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026

    1781861840676

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026: एक नजर
    2. एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा पैटर्न 2026
    4. एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026: विषयवार पाठ्यक्रम
    5. एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?
    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 जारी (MP Hospital Assistant Syllabus 2026 in hindi)- विषयवार पाठ्यक्रम, पैटर्न
    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के तहत 1200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। MP Hospital Assistant Syllabus 2026 in hindi के माध्यम से अभ्यर्थी विषयवार टॉपिक्स को समझकर अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकते हैं, जबकि परीक्षा पैटर्न से प्रश्नों के प्रकार, अंक वितरण और समय प्रबंधन की बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है। इससे उम्मीदवार कम समय में प्रभावी तैयारी कर सफलता की संभावनाएं बढ़ा सकते हैं।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 । एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट

    इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और प्रभावी तैयारी टिप्स की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं, इसलिए पूरी जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से अवश्य पढ़ें।
    ये भी पढ़ें:-हरियाणा सीईटी। हरियाणा सीईटी लॉगइन । एमपी वन रक्षक भर्ती 2026

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026: एक नजर

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छी तरह समझ लें। सही जानकारी के आधार पर ही वे अपनी तैयारी को प्रभावी बना सकते हैं। नीचे दी गई सारणी में भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण दिए गए हैं।

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक (Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन (CBT - Computer Based Test)

    कुल प्रश्न

    100 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)

    परीक्षा सिलेबस विषय

    सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन प्रक्रिया देखें। बीआरओ भर्ती 2026

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 को डाउनलोड करना अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि वे परीक्षा की तैयारी सही दिशा में कर सकें। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेबस पीडीएफ उपलब्ध कराई जाती है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे सिलेबस डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप दी गई है।

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Latest Updates” या “Recruitment” सेक्शन को खोजें।

    • वहां “MP Hospital Assistant Syllabus 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • लिंक पर क्लिक करते ही सिलेबस PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • अब “Download” बटन पर क्लिक करके PDF अपने डिवाइस में सेव कर लें।

    • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा पैटर्न 2026

    एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 का पैटर्न अभ्यर्थियों के लिए तैयारी की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा में ऑनलाइन मोड में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को सही विकल्प चुनकर कंप्यूटर पर उत्तर अंकित करना होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों की दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। नीचे परीक्षा पैटर्न का विवरण दिया गया है।

    एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा शेड्यूल
    परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern 2026)

    पाली

    तिथि

    अवधि

    समय

    अधिकतम अंक

    प्रथम

    24 जून 2026 से प्रारंभ


    2 घंटे

    प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक

    100

    द्वितीय

    2 घंटे

    दोपहर 03:00 से 05:00 बजे तक

    100

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    अस्पताल सहायक चयन परीक्षा 2026

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन (CBT - Computer Based Test)

    प्रश्न पत्र की संख्या

    1

    कुल प्रश्न

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    प्रश्न प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

    विषय

    सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान

    समय

    निर्धारित समय अनुसार (आधिकारिक नोटिफिकेशन में)

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    मूल्यांकन पद्धति (Marking Scheme)

    • परीक्षा हिंदी/अंग्रेजी माध्यम में वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।

    • प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।

    • सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा।

    • गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

    • उम्मीदवारों को कंप्यूटर स्क्रीन पर सही विकल्प चुनकर उत्तर अंकित करना होगा।

    मूल्यांकन प्रणाली:

    • सही प्रश्नों की संख्या (RAW Score) के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

    • उत्तर सबमिट करने से पहले उम्मीदवारों को अपने RAW Score की पुष्टि करनी होगी।

    • किसी भी त्रुटिपूर्ण प्रश्न के लिए आयोग द्वारा विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर अंक दिए जाएंगे या संशोधन किया जाएगा।

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026: विषयवार पाठ्यक्रम

    एमपी अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) परीक्षा 2026 का सिलेबस अभ्यर्थियों की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझने और रणनीतिक तैयारी करने में मदद करता है। सिलेबस के आधार पर अभ्यर्थी अपनी कमजोरियों पर काम कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस पीडीएफ 2026 डाउनलोड लिंक

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 सारणी

    विषय

    विस्तृत पाठ्यक्रम

    हिंदी

    • काव्य खंड: सूरदास के पद, तुलसीदास (राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद), देव, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, नागार्जुन।

    • गद्य खंड: स्वयं प्रकाश (नेताजी का चश्मा), रामवृक्ष बेनीपुरी (बालगोबिन भगत), यशपाल (लखनवी अंदाज), मन्नू भंडारी (एक कहानी यह भी)।

    • व्याकरण: रस, अलंकार, संधि, समास, लोकोक्तियां, मुहावरे, छंद (दोहा, चौपाई आदि), प्रमुख कवि एवं लेखकों का परिचय।

    • रचनात्मक लेखन: पत्र लेखन (औपचारिक/अनौपचारिक), निबंध लेखन, अपठित गद्यांश व पद्यांश।

    • कृतिका भाग 2: माता का आँचल, जॉर्ज पंचम की नाक, साना-साना हाथ जोड़ि।

    गणित

    • वास्तविक संख्याएं: संख्याओं के प्रकार, परिमेय एवं अपरिमेय संख्याएं, यूक्लिड विभाजन प्रमेय, HCF और LCM, दशमलव प्रसार, संख्या रेखा पर निरूपण।

    • बहुपद: बहुपद की परिभाषा एवं प्रकार, शून्यक, गुणनखंड प्रमेय, बहुपदों का विभाजन, घात एवं गुणांक से संबंधित प्रश्न।

    • दो चर वाले रैखिक समीकरण (Linear Equations in Two Variables): समीकरणों का हल, ग्राफ विधि, प्रतिस्थापन एवं विलोपन विधि, वास्तविक जीवन में उपयोग।

    • द्विघात समीकरण (Quadratic Equations): द्विघात समीकरण का मानक रूप, गुणनखंड विधि, पूर्ण वर्ग विधि, सूत्र विधि, मूलों का प्रकृति अध्ययन।

    • समांतर श्रेणियां (Arithmetic Progression): AP की परिभाषा, सामान्य अंतर, nवां पद, योग का सूत्र, दैनिक जीवन में उपयोग।

    • त्रिभुज (Triangles): त्रिभुज के प्रकार, सर्वांगसमता, समानता, पाइथागोरस प्रमेय, क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न।

    • निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry): कार्तीय निर्देशांक प्रणाली, बिंदु का स्थान, दूरी सूत्र, मध्य बिंदु सूत्र।

    • त्रिकोणमिति (Trigonometry): त्रिकोणमितीय अनुपात, मानक कोण, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएं, ऊंचाई एवं दूरी।

    • वृत्त (Circles): वृत्त के भाग, जीवा, स्पर्श रेखा, केंद्र से दूरी, वृत्त से संबंधित प्रमेय।

    • पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Surface Area and Volume): घन, घनाभ, बेलन, शंकु एवं गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन।

    • सांख्यिकी और प्रायिकता (Statistics & Probability): माध्य, माध्यिका, बहुलक, आँकड़ों का विश्लेषण, प्रायिकता की मूल अवधारणा, सरल घटनाएं।

    विज्ञान

    • रसायन विज्ञान: रासायनिक अभिक्रियाएं एवं उनके प्रकार, संयोजन और अपघटन अभिक्रियाएं, अम्ल, क्षारक एवं लवण की अवधारणा, pH मान एवं उसका महत्व, धातु एवं अधातु के गुण व उपयोग, धातुओं का संक्षारण, मिश्रधातुएं, कार्बनिक यौगिकों का परिचय, हाइड्रोकार्बन, दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का महत्व।

    • जीव विज्ञान: जैव प्रक्रियाएं जैसे पोषण, श्वसन, परिवहन एवं उत्सर्जन, पौधों एवं जन्तुओं में नियंत्रण एवं समन्वय तंत्र, मानव तंत्रिका तंत्र और हार्मोन, प्रजनन की प्रक्रिया (लैंगिक एवं अलैंगिक), मानव प्रजनन तंत्र, आनुवंशिकता के नियम, मेंडल के प्रयोग, वंशानुगत लक्षण एवं जैव विविधता।

    • भौतिक विज्ञान: प्रकाश का परावर्तन एवं अपवर्तन, दर्पण एवं लेंस के उपयोग, मानव नेत्र की संरचना और कार्यप्रणाली, विद्युत धारा, ओम का नियम, विद्युत परिपथ, विद्युत शक्ति एवं ऊर्जा, चुंबकत्व, चुंबकीय क्षेत्र एवं उसके प्रभाव, विद्युतचुंबकीय प्रेरण, दैनिक जीवन में भौतिकी के अनुप्रयोग।

    • पर्यावरण विज्ञान: हमारा पर्यावरण एवं इसके घटक, पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल, जैव विविधता का महत्व, प्रदूषण के प्रकार (वायु, जल, मृदा, ध्वनि), ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, सतत विकास की अवधारणा, पर्यावरण संरक्षण के उपाय एवं जागरूकता।

    सामाजिक विज्ञान

    • इतिहास: यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय, फ्रांसीसी क्रांति और उसके प्रभाव, औद्योगिक क्रांति, भारत में राष्ट्रवाद का विकास, स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख घटनाएं, महात्मा गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं का योगदान, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, स्वतंत्रता के बाद भारत का विकास

    • भूगोल: संसाधनों का वर्गीकरण और उपयोग, प्राकृतिक एवं मानव संसाधन, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, जल संसाधन और उनका प्रबंधन, कृषि के प्रकार एवं फसल प्रणाली, खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन (पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक), उद्योगों का वर्गीकरण, विनिर्माण उद्योग और उनका वितरण, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास।

    • राजनीति विज्ञान: सत्ता की साझेदारी की आवश्यकता और मॉडल, संघवाद और भारतीय संघीय व्यवस्था, लोकतंत्र की विशेषताएं एवं चुनौतियाँ, जाति एवं धर्म की भूमिका, संविधान की मूल संरचना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, सरकार की कार्यप्रणाली, न्यायपालिका की भूमिका, स्थानीय स्वशासन (पंचायती राज व्यवस्था)।

    • अर्थशास्त्र: विकास की अवधारणा एवं संकेतक, भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना, प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र, मुद्रा और बैंकिंग प्रणाली, साख एवं ऋण व्यवस्था, वैश्वीकरण की प्रक्रिया, आर्थिक सुधार (उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण), गरीबी एवं बेरोजगारी, सरकारी योजनाएं एवं आर्थिक नीतियां।

    अंग्रेजी

    • Textbooks: First Flight (Prose & Poetry), Footprints Without Feet, साथ ही NCERT आधारित अतिरिक्त रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन अभ्यास।

    • Grammar: Tenses, Modals, Determiners, Sentence Structure, Subject-Verb Agreement, Active and Passive Voice, Direct and Indirect Speech, Prepositions, Conjunctions, Articles, Vocabulary (Synonyms & Antonyms), One Word Substitution।

    • Writing Skills: Letter Writing (Formal & Informal), Essay Writing, Comprehension (Unseen Passage), Notice Writing, Paragraph Writing, Report Writing, Story Writing।

    • Language Skills: Error Detection, Sentence Rearrangement, Fill in the Blanks, Cloze Test, Editing & Omission Exercises।

    ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी एक व्यवस्थित योजना और नियमित अभ्यास से ही बेहतर की जा सकती है। इस परीक्षा में हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं, इसलिए सही रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है। नीचे तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं। एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों को एक स्मार्ट स्टडी प्लान, नियमित अभ्यास और सही अध्ययन सामग्री का उपयोग करना चाहिए। नीचे दिए गए टिप्स आपकी तैयारी को मजबूत और प्रभावी बनाएंगे।

    तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

    • सिलेबस को अच्छे से समझें और हर विषय के टॉपिक्स को अलग-अलग नोट करें।

    • परीक्षा पैटर्न का अध्ययन करें ताकि प्रश्नों के प्रकार और अंक वितरण की जानकारी हो।

    • दैनिक स्टडी शेड्यूल बनाएं और सभी विषयों को समय दें।

    • NCERT किताबों को प्राथमिकता दें क्योंकि आधारभूत अवधारणाएं वहीं से पूछी जाती हैं।

    • नियमित रिवीजन करें ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे।

    • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करें जिससे समय प्रबंधन में सुधार हो।

    • पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें ताकि परीक्षा का स्तर समझ आए।

    • कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें।

    • नोट्स तैयार करें ताकि अंतिम समय में रिवीजन आसान हो सके।

    • समय प्रबंधन का अभ्यास करें और गति बढ़ाने पर ध्यान दें।

    • करेंट अफेयर्स पर पकड़ बनाएं खासकर सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान के लिए।

    • स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और पढ़ाई के साथ पर्याप्त आराम भी लें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 पीडीएफ को अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि इस लेख में डायरेक्ट पीडीएफ लिंक दिया गया है।

    Q: एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026 से क्या होता है?
    A:

    एमपी अस्पताल सहायक पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझने और रणनीतिक तैयारी करने में मदद करता है। सिलेबस के आधार पर अभ्यर्थी अपनी कमजोरियों पर काम कर बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं।

    Articles
    Upcoming Competition Exams