Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 (MP Hospital Assistant Application 2026)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 (MP Hospital Assistant Application 2026)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 (MP Hospital Assistant Application 2026)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क

    Rajan KumarUpdated on 14 May 2026, 05:02 PM IST

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 21 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि तक एमपी अस्पताल सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथियों का ध्यान रखते हुए समय पर mp hospital assistant vacancy 2026 के लिए आवेदन पूरा कर लें।
    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती आवेदन पत्र लिंक (जारी) एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026
    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन विंडो कुछ इस तरह दिखेगी-
    1778146562746
    प्राधिकरण द्वारा जारी एमपी अस्पताल सहायक नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, अभ्यर्थी 7 मई से ही एमपी अस्पताल सहायक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते है, जिसकी अंतिम तिथि 26 मई 2026 निर्धारित की गई है। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की चा चुकी है। mp hospital assistant vacancy 2026 परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24 जून 2026 (बुधवार) से शुरू किया जाएगा। एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: एक नजर
    2. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 पात्रता
    3. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 के लिए आवश्यक आयु सीमा
    4. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 कैसे करें?
    5. एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज
    6. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: आवश्यक दिशानिर्देश
    7. एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: संशोधन प्रक्रिया
    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 (MP Hospital Assistant Application 2026)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क
    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, दस्तावेज से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन प्रक्रिया देखें।

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: एक नजर

    hospital assistant vacancy mp आवेदन 2026 के जरिए मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। नीचे दी गई सारणी में hospital assistant vacancy mp के प्रमुख विवरण संक्षेप में प्रस्तुत किए गए हैं।

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक (Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    आवेदन शुल्क ()

    सामान्य- 500 रुपये
    MP आरक्षित वर्ग- 250 रुपये

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता

    10वीं/समकक्ष

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन लिंक

    esb.mponline.gov.in

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    30 अप्रैल 2026

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    07 से 21 मई 2026 (जारी)

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 आवेदन संशोधन तिथि

    07- 26 मई 2026 (जारी)

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून 2026 से (संभावित)


    एमपी हॉस्पिटल सहायक आवेदन समय सीमा चेक करें-

    1777871236958

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 पात्रता

    अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें शामिल हैं, जो विभागीय नियमों के अनुसार तय की गई हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए, क्योंकि किसी भी शर्त को पूरा न करने पर hospital assistant vacancy mp आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता को न्यूनतम रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी कर लें, अन्यथा उनकी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 के लिए आवश्यक आयु सीमा

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नियमानुसार तय की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही, hospital assistant vacancy mp आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट का लाभ भी दिया जाएगा।

    आयु सीमा सारणी

    श्रेणी / भर्ती का प्रकार

    न्यूनतम आयु

    अधिकतम आयु

    सीधी भर्ती (सामान्य वर्ग)

    18 वर्ष

    40 वर्ष

    मध्यप्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/सरकारी कर्मचारी/निगम-मंडल/स्वायत्त संस्थाएं/नगर सैनिक/दिव्यांगजन/महिला)

    18 वर्ष

    45 वर्ष

    अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

    • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

    • अभ्यर्थी का मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है।

    • आरक्षण व आयु सीमा में छूट के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

    • यदि चयन के बाद अभ्यर्थी पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त कर दी जाएगी।

    • आरक्षण का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: शुल्क

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क के साथ पोर्टल शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। mpesb hospital assistant आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जो उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन के प्रकार पर निर्भर करेगा। सभी शुल्क का विस्तृत विवरण नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।

    आवेदन शुल्क (Application Fee Details)

    सीधी भर्ती परीक्षा शुल्क

    श्रेणी

    परीक्षा शुल्क

    पोर्टल शुल्क (कियोस्क)

    पोर्टल शुल्क (रजिस्टर्ड यूजर)

    बैकलॉग पद

    सभी अभ्यर्थी

    500/- (अनारक्षित) / 250/- (आरक्षित वर्ग)

    ₹60/-

    ₹20/-

    नि:शुल्क

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

    • एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

    • आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट मध्यप्रदेश शासन के नियमों के अनुसार लागू होगी।

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 कैसे करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने मोबाइल, कंप्यूटर या अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरते समय सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे आवेदन प्रक्रिया को सरल चरणों में समझाया गया है।

    आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Process)

    1. वेबसाइट पर जाएं: आधिकारिक वेबसाइट: www.mponline.gov.in पर जाएं।


    1777871237085

    • एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026 लिंक को ढूंढ़े और क्लिक करें

    2. निर्देश पढ़ें

    • परीक्षा नियम और आवेदन निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • “Continue” बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

    3. आवेदन फॉर्म भरें

    • सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही-सही भरें।

    • कोई भी जानकारी खाली न छोड़ें।

    4. फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिपि अपलोड करें

    • निर्धारित प्रारूप में फोटो, सिग्नेचर और हस्तलिपि की इमेज तैयार करें।

    • इसे स्कैन कर JPG फॉर्मेट में सेव करें।

    • फॉर्म में “Browse” बटन से अपलोड करें।

    5. फॉर्म की जांच करें

    • सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।

    • गलती होने पर सुधार करें, फिर “Submit” पर क्लिक करें।

    6. भुगतान प्रक्रिया

    • फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन नंबर प्राप्त होगा।

    • “Proceed to Payment” पर क्लिक करें।

    7. भुगतान के विकल्प:

    • क्रेडिट/डेबिट कार्ड (सभी बैंक)

    • इंटरनेट बैंकिंग

    8. रसीद डाउनलोड करें

    • सफल भुगतान के बाद ट्रांजेक्शन रसीद प्राप्त होगी।

    • इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    9. कियोस्क के माध्यम से आवेदन (वैकल्पिक)

    • जिनके पास कार्ड/नेट बैंकिंग नहीं है, वे एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते हैं।

    • वहां आवेदन नंबर देकर शुल्क भुगतान किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज

    mpesb hospital assistant भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन और चयन के विभिन्न चरणों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को पहले से सभी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न आए।

    आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

    • 10वीं (हाई स्कूल) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड / पहचान पत्र (ID Proof)

    • मध्यप्रदेश निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (Birth Certificate / 10वीं प्रमाण पत्र)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि आरक्षण का लाभ लेना हो

    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)

    • हस्ताक्षर (Signature की स्कैन कॉपी)

    • रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र

    • ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद

    • अन्य आवश्यक शैक्षणिक/तकनीकी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

    • सभी दस्तावेज वैध और स्पष्ट होने चाहिए।

    • गलत या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

    • दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रति (Original) साथ ले जाना अनिवार्य

    ये भी पढ़ें:- एमपी राज्य पात्रता परीक्षाएमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: आवश्यक दिशानिर्देश

    एमपी अस्पताल सहायक चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है, इसलिए सभी दस्तावेज, फोटो और जानकारी सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है। नीचे मुख्य दिशानिर्देश दिए गए हैं:

    आवश्यक दस्तावेज

    • कलर फोटो, हस्ताक्षर और स्वयं की हस्तलिपि अनिवार्य

    • जन्मतिथि प्रमाण हेतु 8वीं/10वीं/12वीं की अंकसूची

    • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)

    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • बोनस/प्राथमिकता प्रमाण पत्र (NCC आदि)

    • स्व-घोषणा पत्र जिसमें जानकारी की सत्यता का उल्लेख हो

    फोटो एवं हस्ताक्षर नियम

    • फोटो रंगीन, सफेद बैकग्राउंड और हाल का होना चाहिए

    • पोलारॉइड या धुंधली फोटो मान्य नहीं

    • फोटो में दोनों कान स्पष्ट दिखने चाहिए

    • 3 माह से अधिक पुरानी फोटो स्वीकार नहीं

    • हस्ताक्षर स्पष्ट और निर्धारित स्थान पर ही हों

    • फोटो और हस्ताक्षर में असंगति होने पर आवेदन निरस्त होगा

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    • आवेदन केवल MP Online पोर्टल या अधिकृत कियोस्क से करें

    • सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें

    • आवेदन जमा करने से पहले पुनः जांच करें

    • आवेदन सबमिट करने के बाद पावती सुरक्षित रखें

    • संशोधन केवल निर्धारित तिथि में ही किया जा सकता है

    महत्वपूर्ण निर्देश

    • आधार नंबर/VID दर्ज करना अनिवार्य है

    • परीक्षा के समय बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा

    • गलत जानकारी देने पर अभ्यर्थिता रद्द हो सकती है

    • आवेदन अंतिम तिथि के बाद संशोधित नहीं किया जा सकेगा

    • सभी जानकारी की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी

    सहायता एवं संपर्क

    • किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002337899 पर संपर्क करें

    • शिकायतें ईमेल complaint.esb@mp.gov.in पर भेजी जा सकती हैं

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही प्रक्रिया पूरी करें।

    एमपी अस्पताल सहायक आवेदन 2026: संशोधन प्रक्रिया

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में अपने आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सफलतापूर्वक आवेदन किया है। संशोधन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

    संशोधन प्रक्रिया के मुख्य बिंदु

    • अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन में ऑनलाइन या एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।

    • यह सुविधा केवल शुल्क भुगतान किए गए सफल आवेदन पत्रों पर ही लागू होगी।

    • प्रत्येक संशोधन के लिए अलग से निर्धारित शुल्क देना होगा, जिसे कियोस्क या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।

    श्रेणी परिवर्तन से संबंधित नियम

    • यदि कोई अभ्यर्थी सामान्य से आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग) में संशोधन करता है, तो शुल्क में दी गई छूट वापस नहीं की जाएगी।

    • यदि आरक्षित वर्ग से सामान्य श्रेणी में परिवर्तन किया जाता है, तो अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।

    महत्वपूर्ण नियम

    • संशोधन केवल आवेदन संख्या, ट्रांजेक्शन आईडी और जन्मतिथि के माध्यम से ही किया जा सकेगा।

    • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

    • निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    • संशोधन के बाद आवेदन की जिम्मेदारी पूर्णतः अभ्यर्थी की होगी।

    अंतिम निर्देश

    • यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन कर दिया है लेकिन शुल्क जमा नहीं किया है, तो वह निर्धारित संशोधन अवधि में शुल्क सहित भुगतान कर आवेदन पूर्ण कर सकता है।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें, क्योंकि अंतिम जमा के बाद कोई सुधार संभव नहीं होगा।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी अस्पताल सहायक भर्ती के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
    A:

    अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी जानकारी भरकर फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद शुल्क भुगतान कर आवेदन जमा करना होता है।

    Q: इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित है। अभ्यर्थी को अंतिम तिथि तक यह योग्यता पूर्ण करनी आवश्यक है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Q: आवेदन में गलती होने पर क्या संशोधन किया जा सकता है?
    A:

    हां, निर्धारित अवधि में अभ्यर्थी ऑनलाइन या कियोस्क के माध्यम से आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।

    Q: चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
    A:

    इस भर्ती में चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    TPSC CCE Interview Date

    16 Mar'26 - 17 May'26 (Offline)

    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)