Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीआरओ भर्ती 2026 (BRO Bharti 2026): अधिसूचना, पात्रता, आवेदन, चयन प्रक्रिया
    • लेख
    • बीआरओ भर्ती 2026 (BRO Bharti 2026): अधिसूचना, पात्रता, आवेदन, चयन प्रक्रिया

    बीआरओ भर्ती 2026 (BRO Bharti 2026): अधिसूचना, पात्रता, आवेदन, चयन प्रक्रिया

    Kunal solankiUpdated on 25 May 2026, 10:49 AM IST

    बीआरओ भर्ती 2026 (BRO Bharti 2026): सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा 20 मई को विभिन्न विभागों के कुल 899 पदों पर भर्ती की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट https://bro.gov.in/ पर जारी की गई है। BRO Recruitment 2026 के अंतर्गत इन सभी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई से जारी है जो अंतिम तिथि 4 जुलाई तक चलेगी। हालांकि कुछ चुनिंदा राज्यों के उम्मीदवारों के लिए ये तिथि 19 जुलाई है। बीआरओ वैकेंसी 2026 के अनुसार ड्राफ्टमैन, हिंदीटंकक, स्टोरकिपर, ऑपरेटर, और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस पेज पर बीआरओ आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का (BRO Application Form download 2026) डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है। बीआरओ आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. बीआरओ भर्ती 2026 - अवलोकन (BRO Recruitment 2026 overview)
    2. बीआरओ भर्ती 2026 - पदों का विवरण (bro new vacancy 2026)
    3. बीआरओ भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड
    4. बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र 2026 कैसे करें ? (How To fill Application form for BRO Vacancy).
    5. बीआरओ भर्ती 2026- आवेदन शुल्क (BRO Recruitment 2026 - Application fee)
    6. बीआरओ भर्ती 2026- एग्जाम पैटर्न(BRO Recruitment 2026- Exam pattern)
    7. बीआरओ भर्ती 2026 - शारीरिक दक्षता परीक्षा (bro vacancy 2026- Pet test)
    8. बीआरओ भर्ती 2026- एडमिट कार्ड (bro recruitment 2026 -Admit Card
    9. बीआरओ भर्ती 2026- रिजल्ट (BRO Recruitment result 2026)
    10. बीआरओ भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया (BRO Recruitment 2026 selection process)
    बीआरओ भर्ती 2026 (BRO Bharti 2026): अधिसूचना, पात्रता, आवेदन, चयन प्रक्रिया
    बीआरओ भर्ती 2026

    बीआरओ भर्ती अधिसूचना 2026 में इन सभी पदों का विवरण विस्तार से दिया गया है। बीआरओ वैकेंसी के बारे में लेटेस्ट और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें। बीआरओ भर्ती 2026 में पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी गई है।

    बीआरओ भर्ती 2026 - अवलोकन (BRO Recruitment 2026 overview)

    उम्मीदवार बीआरओ वैकेंसी 2026 से जुड़ी सारी जानकारी नीचे दी गई तालिका की सहायता से जांच सकते हैं। समय के साथ इस तालिका को भी अपडेट किया जाता रहेगा।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    भर्ती बोर्ड

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)

    आवेदन तिथि

    21 मई - 4 जुलाई 2026

    बीआरओ आवेदन मोड

    ऑफलाइन (डाक के द्वारा)

    विज्ञापन संख्या

    01/2026

    कुल पद

    899 पद

    बीआरओ भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • पीईटी टेस्ट

    • ट्रेड टेस्ट

    • मेडिकल टेस्ट

    बीआरओ भर्ती परीक्षा 2026

    सूचित किया जाएगा

    बीआरओ रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा


    बीआरओ भर्ती 2026 - पदों का विवरण (bro new vacancy 2026)

    1779423477196


    बीआरओ भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड

    प्राधिकरण द्वारा bro new vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड के पदों पर भर्ती की जानी है। इन सभी के लिए ट्रेड अनुसार bro eligibility 2026 तय की गई है। बीआरओ पात्रता मानदंड 2026 की जानकारी आगे दी गई है।

    क्र.सं.

    पद

    शैक्षणिक एवं अन्य योग्यताएँ

    1

    ड्राफ्ट्समैन (Draughtsman)

    (i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों सहित 10+2 पास।(ii) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आर्किटेक्चर या शिप ड्राफ्ट्समैन में 2 वर्षीय सर्टिफिकेट।अथवाकिसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ड्राफ्ट्समैन (सिविल) में 2 वर्षीय राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र तथा ट्रेड में 1 वर्ष का व्यावहारिक अनुभव।

    2

    हिंदी टाइपिस्ट (Hindi Typist)

    (i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10+2 पास।(ii) कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति (जो प्रत्येक शब्द के लिए औसतन 5 key depressions के अनुसार 9000 KDPH के बराबर हो)।

    3

    स्टोर कीपर टेक्निकल (Store Keeper Technical)

    आवश्यक:(i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10+2 पास।(ii) वाहन या इंजीनियरिंग उपकरणों से संबंधित स्टोर कीपिंग का ज्ञान।वांछनीय:(i) स्टोर स्थापना में 3 वर्ष का अनुभव।अथवारक्षा सेवा विनियमों के अनुसार ऑफिस रिकॉर्ड्स/सेंटर्स या समान रक्षा संस्थान से स्टोरमैन टेक्निकल के क्लास-II कोर्स में उत्तीर्ण।

    4

    ऑपरेटर (कम्युनिकेशन)

    (i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से मैट्रिकुलेशन।(ii) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाणपत्र।अथवाआर्मी संस्थान या समान रक्षा प्रतिष्ठान से रक्षा ट्रेड प्रमाणपत्र।अथवारक्षा सेवा विनियमों के अनुसार ऑफिस रिकॉर्ड्स/सेंटर्स या समान रक्षा संस्थान से वायरलेस ऑपरेटर एवं की-बोर्ड के क्लास-II कोर्स में उत्तीर्ण।

    5

    OEM (OG)

    (i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से मैट्रिकुलेशन।(ii) भारी मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस; डोजर/एक्सकेवेटर चलाने का ज्ञान तथा डोजर/एक्सकेवेटर चलाने का 6 माह का अनुभव।अथवारक्षा सेवा विनियमों के अनुसार ऑफिस रिकॉर्ड्स/सेंटर्स या समान रक्षा संस्थान से ऑपरेटर मैकेनिक के क्लास-II कोर्स में उत्तीर्ण।

    6

    इलेक्ट्रीशियन (Electrician)

    (i) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से मैट्रिकुलेशन।(ii) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से ऑटो इलेक्ट्रीशियन का प्रमाणपत्र या समकक्ष तथा इलेक्ट्रीशियन के रूप में 1 वर्ष का अनुभव।अथवारक्षा सेवा विनियमों के अनुसार ऑफिस रिकॉर्ड्स/सेंटर्स या समान रक्षा संस्थान से इलेक्ट्रीशियन के क्लास-II कोर्स में उत्तीर्ण।


    जानकारी के लिए बता दें कि प्राधिकरण द्वारा बीआरओ भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) भी आयोजित किया जाएगा। बीआरओ पीएसटी टेस्ट के अंतर्गत कुछ मानदंड तय किए गए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

    क्षेत्र (Region)

    शामिल राज्य/क्षेत्र

    न्यूनतम ऊँचाई (सेमी)

    छाती (सेमी)

    न्यूनतम वजन (किग्रा)

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब हिल्स (पंजाब का दक्षिण एवं पश्चिम भाग छोड़कर), उत्तराखंड, उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग आदि)

    158

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    47.5

    पूर्वी हिमालयी क्षेत्र

    असम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र

    152

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    47.5

    पश्चिमी मैदानी क्षेत्र

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश

    162.5

    76 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    50

    पूर्वी मैदानी क्षेत्र

    पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड

    157

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    50

    मध्य क्षेत्र

    मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव

    157

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    50

    दक्षिणी क्षेत्र

    आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, गोवा, पुडुचेरी

    157

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    50

    गोरखा (भारतीय मूल निवासी)

    152

    75 सेमी (बिना फुलाए), फुलाने पर 5 सेमी विस्तार

    47.5

    सेवारत / पूर्व GREF कर्मियों के पुत्रों को छूट

    2 सेमी छूट

    1 सेमी छूट

    2 किग्रा छूट


    बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन पत्र 2026 कैसे करें ? (How To fill Application form for BRO Vacancy).

    प्राधिकरण द्वारा बीआरओ भर्ती के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे निर्धारित पते पर पोस्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बीआरओ आवेदन पत्र 2026 (BRO Application Form 2026 in hindi) भर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा bro new vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क तय किया है।

    • सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत रिक्तियों पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर अब बीआरओ भर्ती अधिसूचना पीडीएफ फॉर्मेट में प्रदर्शित होगी।

    • इसी पीडीएफ में बीआरओ आवेदन फार्म भी शामिल है, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

    1779423477427



    • अब बीआरओ आवेदन पत्र को भरें और प्रमाणित दस्तावेजों के साथ इसे संलग्न करें।

    • अंत में बीआरओ आवेदन पत्र 2026 को Commandant GREF Centre, Dighi camp, Pune- 411 015 पते पर पोस्ट करें।

    बीआरओ भर्ती 2026- आवेदन शुल्क (BRO Recruitment 2026 - Application fee)
    1779423477611

    बीआरओ भर्ती 2026- एग्जाम पैटर्न(BRO Recruitment 2026- Exam pattern)

    प्राधिकरण द्वारा बीआरओ परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत परीक्षा 1 से 3 घंटे तक की हो सकती है। ये विषय और ट्रेड पर निर्भर करता है। बीआरओ लिखित परीक्षा हिंदी और इंग्लिश में होगी। परीक्षा ऑब्जेक्टिव या सब्जेक्टिव या दोनों ही प्रकार की हो सकती है। ऑब्जेक्टिन प्रकार के प्रश्नों के लिए ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य वर्ग , ओबीसी, EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 प्रतिशत होंगे वहीं एससी,एसटी के लिए ये 40 प्रतिशत हैं। इसके साथ ही पीईटी टेस्ट भी होगा जिसका विवरण इस प्रकार है।

    बीआरओ भर्ती 2026 - शारीरिक दक्षता परीक्षा (bro vacancy 2026- Pet test)

    प्राधिकरण द्वारा एक शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थी को 1 मील (1.6 किमी) की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी। PET तथा TT केवल अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति के होंगे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, बशर्ते अभ्यर्थी PET और TT में उत्तीर्ण हो। PET और TT के अंकों का अंतिम चयन में कोई वेटेज (भारांक) नहीं होगा। सभी ट्रेड/पदों के लिए अंतिम चयन हेतु PET और TT में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    बीआरओ भर्ती 2026- एडमिट कार्ड (bro recruitment 2026 -Admit Card

    प्राधिकरण द्वारा बीआरओ भर्ती 2026 (bro recruitment 2026) के अंतर्गत बीआरओ एडमिट कार्ड 2026 ऑफलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार बीआरओ एडमिट कार्ड 2026 में जो पता लिखकर भेजेंगे उसी पते पर प्राधिकरण द्वारा बीआरओ एडमिट कार्ड पोस्ट किए जाएंगे।
    बीआरओ प्रवेश पत्र का प्रारूप इस प्रकार है-


    1779423477764

    1779423477977

    बीआरओ भर्ती 2026- रिजल्ट (BRO Recruitment result 2026)

    प्राधिकरण द्वारा बीआरओ भर्ती 2026 के अंतर्गत बीआरओ रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की सूची देख पाएंगे। बीआरओ रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों का नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर इत्यादि विवरण उल्लिखत होंगे।

    बीआरओ भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया (BRO Recruitment 2026 selection process)

    बीआरओ भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। इसके अंतर्गत लिखित परीक्षा, पीएसीटी/पीईटी परीक्षा, ट्रेड टेस्ट एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शामिल है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि क्या है?
    A:

    बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि21 मई से 4 जुलाई है कुछ राज्यों के लिए अंतिम तिथि 19 जुलाई तय की गई है।

    Q: क्या बीआरओ आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाएंगे?
    A:

    नहीं, बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन फार्म डाक पोस्ट के द्वारा ऑफलाइन मोड में भरे जाएंगे।

    Q: बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
    A:

    बीआरओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए तय किए गए हैं। आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Application Date

    7 May'26 - 31 May'26 (Online)