Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी वन रक्षक आंसर की 2026 (MP Forest answer key 2026): फाइनल आंसर की, रिजल्ट (जल्द)
    • लेख
    • एमपी वन रक्षक आंसर की 2026 (MP Forest answer key 2026): फाइनल आंसर की, रिजल्ट (जल्द)

    एमपी वन रक्षक आंसर की 2026 (MP Forest answer key 2026): फाइनल आंसर की, रिजल्ट (जल्द)

    Kunal solankiUpdated on 22 Jul 2026, 05:27 PM IST

    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026 (MP Forest Guard Vacancy 2026): मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी वन रक्षक रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती परिणाम के साथ ही वन रक्षक फाइनल आंसर की भी जारी होगी। बोर्ड ने 22 जून 2026 को एमपी वन रक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर 25 जून तक आंसर की पर आपत्ति मांगी गई थी। अभ्यर्थी 25 जून तक आंसर की डाउनलोड कर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। एमपी वन रक्षक परीक्षा का आयोजन 04-20 जून 2026 तक किया गया थी। एमपी वन रक्षक भर्ती 2026 लिखित परीक्षा परिणाम esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। एमपी वन रक्षक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज पर दिए लिंक से भी देख सकेंगे।
    एमपी वन रक्षक आंसर की डायरेक्ट लिंक
    1782133201368
    बता दें 7 जून को द्वितीय पाली में आयोजित एमपी वन रक्षक परीक्षा 2026 तकनीकी समस्या के कारण स्थगित कर दी गई थी, जिसका आयोजन 20 जून को प्रथम पाली (10 से 12 बजे) में हुआ। एमपी वन रक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी वन रक्षक एडमिट कार्ड 27 मई को जारी किया गया। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी वन रक्षक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा वन रक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया था। पहले ये 25 मई से आयोजित की जानी थी।
    एमपी वन रक्षक रिजल्ट 2026एमपी वन रक्षक एडमिट कार्ड 2026

    एमपी वन रक्षक आंसर की 2026 (MP Forest answer key 2026): फाइनल आंसर की, रिजल्ट (जल्द)
    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026: आवेदन , पात्रता, एडमिट कार्ड, रिजल्ट

    प्राधिकरण द्वारा जारी एमपी वनरक्षक आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही एमपी वन रक्षक आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी बीत चुकी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि को 14 मार्च से बढ़ाते हुए 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया था। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि को भी 19 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया। प्राधिकरण द्वारा एमपी वनरक्षक (mp forest guard) के पदों की संख्या में भी संशोधन किया गया है। परीक्षा 25 मई से आयोजित की जानी थी।
    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें
    लेटेस्ट अपडेट- प्राधिकरण द्वारा एमपी क्षेत्र रक्षक के पदों के संबंध में संशोधन संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। इसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
    1778732016230

    प्राधिकरण द्वारा विभिन्न पदों के लिए एमपीईएसबी भर्ती अधिसूचना 2026 (MPESB Recruitment 2026 Notification) जारी की गई थी। इसमें वन रक्षक (Forest Guard) के कुल 728 पदों पर और क्षेत्र रक्षक के 169 पदों पर भर्ती की जानी थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिए गए लिंक पर क्लिक करकें एमपी वन रक्षक के लिए डायरेक्ट आवेदन कर सकते थे। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026


    1773632729458

    इससे पहले मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026 (MP Forest Guard Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक थी। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तय की गई थी, जिसे संशोधित कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर अब नई अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र भर सकते थे। इसके साथ ही उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में भी आवेदन पत्र भरने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया था। एमपी वन रक्षक के लिए आवेदन कैसे करें, क्या पात्रता है, परीक्षा कब आयोजित होगी? इत्यादि की जानकारी के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
    एमपी वन रक्षक सिलेबस देखेंएमपी वन रक्षक आंसर की

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती परीक्षा - अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    परीक्षा का नाम

    वन रक्षक भर्ती 2026

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    अधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    कुल पद

    • वन रक्षक - 728
    • क्षेत्र रक्षक - 169

    1111 पद (संशोधित)

    आवेदन तिथियां

    28 फरवरी- 14 मार्च 2026 30 अप्रैल 2026

    आयु

    18-33 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    आवेदन शुल्क

    सामान्य- 500 रुपए

    आरक्षित - 250 रुपए (एससी, एसटी,ईडब्ल्यूएस)

    यूपी सहायक बोरिंक तकनीशियन भर्ती 2026 देखें

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती परीक्षा - मुख्य तिथियां

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित मुख्य तिथियों को देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    तिथि

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती आवेदन आरंभ

    28 फरवरी

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती आवेदन अंतिम तिथि

    14 मार्च 2026
    30 अप्रैल 2026

    आवेदन सुधार

    28 फरवरी से 19 मार्च 2026
    30 अप्रैल 2026

    एमपी वनपाल एडमिट कार्ड

    27 मई 2026

    परीक्षा तिथि

    7 अप्रैल 2026 25 मई 2026 से
    4 जून से 20 जून 2026 तक (संशोधित)

    एमपी वन रक्षक आंसर की22 से 25 जून 2026

    एमपीईएसबी वन रक्षक रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- पात्रता मानदंड

    एमपीईएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न विभागों के में भर्ती की जानी है। मंडल द्वारा विभिन्न पदों भर्ती के लिए अलग अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने चयनित पदों के अनुसार पात्रता मानदंड मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एमपी वन रक्षक पात्रता मानदंड 2026 (MP Forest Guard Eligibility 2026) में उम्मीदवार का किसी मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- शारीरिक मापदंड

    मध्य प्रदेश वन रक्षक के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंड (MP Forest Guard Physical Standard 2026) पुरा करना अनिवार्य है।

    एमपी वन रक्षक शारीरिक मापदंड (MP Van Rakshak Physical Standard )

    मापदंड

    ऊंचाई

    सीने सामान्य

    सीने का न्युन्तम फुलाव

    पुरुष

    163 सेमी.

    79 सेमी.

    05 सेंमी

    महिला

    150 सेमी.

    -

    -

    नोट- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट

    मध्यप्रदेश वन रक्षक आवेदन 2026 कैसे करें?

    बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश वन रक्षक 2026 आवेदन (MP Forest Guard Application 2026) केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी और माध्यम से भेजे गए आवेदन रद्द किए जाएंगे। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in या https://www.mponline.gov.in/portal/ से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उन्होनें मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में वैध और सक्रिय पंजीकरण किया हो। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी वन रक्षक आवेदन 2026 कर सकते हैं।

    • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब अगर उम्मीदवार नए उपयोगकर्ता हैं तो प्रोफाइल पंजीकरण करें।

    1772433543923

    • पंजीकरण करने के बाद लॉगइन विवरण दर्ज करें और एमपी ईएसबी वन रक्षक आवेदन फॉर्म भरें।

    • दस्तावेज निर्धिरत आकार में अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • अब अंत में सबमिट करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आवश्य लें।

    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- सिलेबस, एग्जाम पैटर्न

    एमपी वन रक्षक एग्जाम पैटर्न 2026 (MP Forest Guard Exam Pattern 2026) में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्नों का प्रारुप वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। लिखित परीक्षा का समय 2 घंटे तय किया गया है। इसके साथ ही एमपी वन रक्षक सिलेबस 2026 (MP Forest Guard Syllabus 2026) में सामान्य हिंदी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान के 10वीं स्तर के प्रश्न शामिल होंगे।

    एमपी वन रक्षक भर्ती 2026- शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026

    1772433543882

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती 2026 - एडमिट कार्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपीईएसबी वन रक्षक एडमिट कार्ड (MPESB Forest guard Admit Card 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके एमपीईएसबी फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

    1772436129307


    मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026- परीक्षा केंद्र

    उम्मीदवारों को एमपी वन रक्षक परीक्षा केद्र की सटीक जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से करीब 2 घंटे पहले रिपोर्ट करें। इसके साथ ही वे अपने साथ वैध पहचान पत्र आवश्य ले जाएं।
    1772436003885

    एमपीईएसबी वन रक्षक भर्ती 2026- रिजल्ट

    मंडल द्वारा एमपीईएसबी वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक भर्ती 2026 परीक्षा रिजल्ट (MP Forest Guard Exam Result 2026) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों के संपन्न होने के बाद एमपईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगइन विवरण को दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

    1772436066223

    एमपीईएसबी भर्ती 2026- वन रक्षक चयन प्रक्रिया

    ईएसबी द्वारा वन रक्षक के पदों पर चयन होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण शारीरिक दक्षता,मापदंड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को वन रक्षक कटऑफ अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को अंत में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी वन रक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    उम्मीदवार की आयु 18-33 वर्ष होना चाहिए । आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    Q: एमपी वन रक्ष के कुल कितने पदों पर भर्ती की जानी है?
    A:

    एमपी वन रक्षक के कुल 1111 पदों पर भर्ती की जानी है।