Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जारी (MP Hospital Assistant Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, निर्देश
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जारी (MP Hospital Assistant Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, निर्देश

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जारी (MP Hospital Assistant Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, निर्देश

    Rajan KumarUpdated on 10 Jul 2026, 02:52 PM IST
    Trusted Source Image

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 परीक्षा की आंसर की 10 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रडेंशियल का उपयोग करना होगा। लॉगइन के लिए आवेदन संख्या, जन्मतिथि और टीएसी की जरूरत होती है जो एमपी अस्पताल सायक एडमिट कार्ड में मिल जाएगा। एमपी हास्पिटल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 19 जून 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एमपी ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से 8 जुलाई तक डाउनलोड कर सकते थे। एडमिट के साथ बोर्ड ने एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा तिथि की भी जानकारी दी थी। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। एडमिट कार्ड परीक्षा दिवस के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। अभ्यर्थी एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा नहीं दे सकते हैं।
    एमपी अस्पताल सहायक प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक
    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 । एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026
    1782381666218

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 की मुख्य बातें
    3. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया
    4. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    5. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश
    6. एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026: संपर्क विवरण
    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जारी (MP Hospital Assistant Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, निर्देश
    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती के तहत कुल 1200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया, दिशानिर्देश से जुड़ी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026 । एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे आवेदन, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है। नीचे भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण संक्षेप में दिए गए हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक(Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता

    10वीं/समकक्ष

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    30 अप्रैल 2026

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    07 से 21 मई 2026
    23 मई 2026

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून 8 जुलाई 2026 तक

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड

    19 जून 2026

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 की मुख्य बातें

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड 19 जून को आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड पर जारी किया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आवश्यक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।

    मुख्य बिंदु:

    • एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा।

    • इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि आवश्यक होगी।

    • एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे।

    • परीक्षा केंद्र का विवरण पूरी तरह एडमिट कार्ड पर उपलब्ध रहेगा।

    • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • एडमिट कार्ड न मिलने या डाउनलोड में समस्या होने पर आधिकारिक पोर्टल या इस लेख में दिए संपर्क विवरण से संपर्क करें।

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अपने लॉगिन विवरण की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना जरूरी है। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का चरण दिया गया है।

    डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
      1778475375217

    • होम पेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
      1778475375390

    • “MP Hospital Assistant Admit Card 2026” लिंक को चुनें।

    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
      1778475375693

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 । एमपी अस्पताल सहायक ऑनलाइन आवेदन

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा जारी किए जाने वाले एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवारों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। यह दस्तावेज परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है, इसलिए इसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांचना जरूरी है। एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 में दी गई जानकारी परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने में मदद करती है।

    एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    • उम्मीदवार का पूरा नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • जन्म तिथि और श्रेणी (Category)

    • परीक्षा का नाम और पद विवरण

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

    • रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट जानकारी

    • परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देश और नियम

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026: दिशानिर्देश

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए जाते हैं। इन नियमों का पालन करना परीक्षा में सफल प्रवेश और सुचारू परीक्षा प्रक्रिया के लिए अनिवार्य होता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और उनका पालन करें।

    दिशानिर्देश

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

    • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि) भी रखें।

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी है।

    • किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि ले जाना वर्जित है।

    • एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।

    • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें और सभी निर्देशों का पालन करें।

    • किसी भी गलत जानकारी या अनुचित साधन के उपयोग पर कार्रवाई की जा सकती है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026: संपर्क विवरण

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या, जैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड न होना, लॉगिन में दिक्कत या जानकारी में त्रुटि होने पर अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) से संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर हेल्पडेस्क और संपर्क विवरण उपलब्ध रहते हैं, जहां से उम्मीदवार अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यम का ही उपयोग करें और फर्जी वेबसाइटों से बचें, ताकि उन्हें सही और सुरक्षित सहायता मिल सके।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1,

    चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    फोन क्रं. 0755-2578801-02

    शिकायत हेतु ई-मेल: complain.peb@mp.gov.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 कहां जारी होगा?
    A:

    एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

    Q: एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या, होने पर अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) से संपर्क करें।

    Articles
    Upcoming Competition Exams