Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026 जारी (MP Police Band Application 2026)- आवेदन (30 अप्रैल तक), प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026 जारी (MP Police Band Application 2026)- आवेदन (30 अप्रैल तक), प्रक्रिया

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026 जारी (MP Police Band Application 2026)- आवेदन (30 अप्रैल तक), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 01 May 2026, 09:17 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (विस्तारित) तक थी। अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती (MP Police Constable Band Bharti 2026) के लिए आवेदन कर सकते थे। एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तय थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नई निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते थे। अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन और सुधार से संबंधित डायरेक्ट लिंक भी यहां प्रदान किया गया था।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन लिंक
    1777006538270

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: अवलोकन व तिथियां
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026 जारी (MP Police Band Application 2026)- आवेदन (30 अप्रैल तक), प्रक्रिया
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई थी। पहले आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 तय की गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
    महत्वपूर्ण लेख:- कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 जारी
    1777006594670

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का चयन कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन परीक्षण, साक्षात्कार और भौतिक मापन परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 8वीं/10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता और दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ लें और स्किल टेस्ट की तैयारी समय रहते शुरू करें, ताकि चयन प्रक्रिया में सफलता सुनिश्चित हो सके। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026 प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    यह भी देखें: यूपीपुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2025
    1777006571078

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: अवलोकन व तिथियां

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में कुल 679 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में चयन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारिरीक मापदंड के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से पूरी तरह अवगत होना। तैयारी को आसान बनाने और योजना बनाने के लिए नीचे सारणी में सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।

    इवेंट

    विवरण

    भर्ती का नाम

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड

    कुल पद

    679 पद

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 से 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • कौशल परीक्षण

    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण

    • साक्षात्कार

    • भौतिक मापन परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    लिखित परीक्षा

    लिखित परीक्षा नहीं होगी

    आधिकारिक पोर्टल

    iforms.mponline.gov.in
    mppolice.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    आवेदन संशोधन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026
    30 अप्रैल 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित MP Police Constable (Band) Bharti 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और बैंड से संबंधित कौशल जैसी आवश्यक शर्तें शामिल होती हैं। इन मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले सभी योग्यताओं को ध्यानपूर्वक जांचना बेहद जरूरी है।

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संगीत कौशल से संबंधित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन 2026: शैक्षणिक योग्यता

    सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही संगीत का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं या समकक्ष पास निर्धारित की गई है, साथ में संगीत कौशल जरूरी है।

    शैक्षणिक योग्यता:

    पदनाम

    श्रेणी

    न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता

    आरक्षक (बैंड)

    अनारक्षित / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग

    मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण


    अनुसूचित जनजाति (ST)

    8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: आयुसीमा

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य है। विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है। इसलिए आवेदन से पहले आयु संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (19 अप्रैल 2026 के अनुसार) तय होगा।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: आयु सीमा

    आवेदक श्रेणी

    अधिकतम आयु सीमा

    पुरुष (मध्य प्रदेश के अनारक्षित वर्ग)

    33 वर्ष

    पुरुष (मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - EWS)

    33 वर्ष

    पुरुष (अन्य राज्य के सभी अभ्यर्थी)

    33 वर्ष

    पुरुष (आरक्षित श्रेणी – SC/ST/OBC, मध्य प्रदेश निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (शासकीय निगम/मंडल/स्वायत्त संस्थान के कर्मचारी एवं होमगार्ड, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अंतरजातीय विवाह श्रेणी, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अनारक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष (33+5 वर्ष छूट)

    पुरुष (आरक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    43 वर्ष (38+5 वर्ष छूट)

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है और ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समय सीमा के भीतर शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे आवेदन शुल्क सारणी देखें।

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    श्रेणी

    शुल्क

    अनारक्षित (UR) अभ्यर्थी

    ₹500/-

    अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / EWS (केवल म.प्र. निवासी)

    ₹250/-

    एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क

    ₹150/- + 18% GST अतिरिक्त

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जारी MP Police Constable (Band) Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सही जानकारी भरना और सभी चरणों को सावधानीपूर्वक पूरा करना बेहद जरूरी है, ताकि फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना न रहे। नीचे आवेदन प्रक्रिया के आसान चरण दिए गए हैं:

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाएं।
      1775477995319

    • नए आवेदक खाता बनाने के लिए “Not registered? Create account” लिंक पर क्लिक करें।
      1775477995518

    • रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर पंजीकरण पूरा करें।

    • लॉगिन करने के बाद होम पेज पर “प्रोफ़ाइल भरें” लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि विवरण भरें।

    • प्रोफाइल पूरा होने के बाद “आवेदन पत्र भरें” लिंक पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म भरें

    • आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान के लिए पेमेंट बटन पर क्लिक करें।

    • आवेदन जमा करने के बाद “भरे हुए आवेदन/रसीद” लिंक पर क्लिक करके भुगतान की रसीद या आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- राजस्थान पुलिस भर्ती 2025 । राजस्थान पुलिस कांस्टेबल

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवश्यक दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ये दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करने और बाद में सत्यापन के दौरान पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक होते हैं। यदि कोई दस्तावेज अधूरा या गलत पाया जाता है, तो आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 देखें

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची:

    • 10वीं/मैट्रिक की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)

    • 12वीं या समकक्ष शैक्षणिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • बैंड से संबंधित तकनीकी/संगीत योग्यता प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)

    • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

    • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल)

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए)

    • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही की)

    • हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)

    • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ-साथ स्वप्रमाणित प्रतियां भी तैयार रखनी चाहिए, ताकि दस्तावेज सत्यापन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कौशल परीक्षण, बैंड प्रदर्शन, साक्षात्कार, शारीरिक माप परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाता है।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए संगीत का ज्ञान जरूरी है?
    A:

    हां, एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संगीत का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में बैंड प्रदर्शन परीक्षण शामिल होता है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, जबकि एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 8वीं पास होना आवश्यक है, साथ में संगीत कौशल भी जरूरी है।

    Q: क्या महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं?
    A:

    आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है। इसलिए महिला उम्मीदवार इस प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

    Q: आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    A:

    उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सही जानकारी भरनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए, ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना से बचा जा सके।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Judicial Services Exam Application Date

    8 May'26 - 8 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    CTET Application Date

    11 May'26 - 10 Jun'26 (Online)