Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 जारी (MP Hospital Assistant Exam Date 2026)- परीक्षा तिथि, शेड्यूल
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 जारी (MP Hospital Assistant Exam Date 2026)- परीक्षा तिथि, शेड्यूल

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 जारी (MP Hospital Assistant Exam Date 2026)- परीक्षा तिथि, शेड्यूल

    Rajan KumarUpdated on 27 Jun 2026, 03:05 PM IST

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 जारी- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 19 जून को जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड ने एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शेड्यूल की भी घोषणा की है। एमपी अस्पताल सहायक लिखित परीक्षा 24 जून से जारी है, जो 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन प्रत्येक दिन 2 पालियों में होगा। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया होने के बाद, एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए गए है। ताजा अपडेट और भर्ती से जुड़ी नई जानकारी के लिए इस पेज पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 1781905959687

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026- एक नजर
    2. एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 कब जारी होगा?
    3. एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 कैसे चेक करें?
    4. एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026- कार्य व जिम्मेदारियां
    5. एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026: चयन प्रक्रिया
    6. एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड
    7. एमपी अस्पताल सहायक 2026 परीक्षा केंद्र
    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 जारी (MP Hospital Assistant Exam Date 2026)- परीक्षा तिथि, शेड्यूल
    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026

    परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 23 मई 2026 (विस्तारित) तक जारी थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 थी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।
    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    एमपीईएसबी एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 (MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026 in hindi) के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026- एक नजर

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है। नीचे भर्ती से संबंधित प्रमुख विवरण संक्षेप में दिए गए हैं।

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक(Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज सत्यापन

    हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता

    10वीं/समकक्ष

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    30 अप्रैल 2026

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    7 से 21 मई 2026
    23 मई 2026

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून 8 जुलाई 2026 तक

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा एडमिट कार्ड

    19 जुलाई 2026

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन प्रक्रिया देखें।

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 कब जारी होगा?

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना में परीक्षा के आयोजन के लिए 24 जून 2026 की तिथि का उल्लेख किया गया है। अब बोर्ड ने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दे दी है। जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के साथ इस पेज पर भी विजिट करते रहें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी समय पर मिल सके।

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026 कैसे चेक करें?

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम और संबंधित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम डेट देख सकते हैं।

    एग्जाम डेट चेक करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर “Latest Updates” या “Notifications” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • वहां “MP Hospital Assistant Exam Date 2026” या संबंधित भर्ती लिंक खोजें।

    • लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा तिथि से जुड़ा नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • नोटिस में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी चेक करें।

    • भविष्य के लिए नोटिस डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026- कार्य व जिम्मेदारियां

    अस्पताल सहायक के कार्य क्या होते हैं और अस्पताल में सहायक कर्मचारी की भूमिका क्या होती है? इन सभी सवालों का जवाब इस भर्ती से जुड़ा हुआ है। एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संस्थानों में कई महत्वपूर्ण और बुनियादी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। यह पद अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि अस्पताल सहायक मरीजों और चिकित्सा स्टाफ के बीच प्रारंभिक सहयोग प्रदान करता है।

    इनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में वार्ड की साफ-सफाई बनाए रखना, मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में मदद करना, आवश्यक रिकॉर्ड और दस्तावेजों का प्रबंधन करना तथा चिकित्सा उपकरणों की देखरेख शामिल है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए रखना भी इनका कार्य होता है। आपात स्थिति में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को सहायता प्रदान करना भी इस पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है।

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी अस्पताल सहायक एग्जाम डेट 2026: चयन प्रक्रिया

    मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। इसमें अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता, आयु और आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और उसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 एडमिट कार्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड 19 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    उपयोगी लिंक

    एमपी अस्पताल सहायक 2026 परीक्षा केंद्र

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान चार परीक्षा शहरों की प्राथमिकता देनी होगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं। परीक्षा केंद्र का आवंटन उपलब्धता के आधार पर रैंडम तरीके से किया जाएगा। बोर्ड आवश्यकता अनुसार परीक्षा शहरों में बदलाव कर सकता है और इस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    इस भर्ती में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो और जिनकी आयु निर्धारित सीमा के अनुसार पात्र हो।

    Q: एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
    A:

    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

    Q: एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
    A:

    एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)