Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key 2026 out)- अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)
    • लेख
    • एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key 2026 out)- अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key 2026 out)- अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)

    Rajan KumarUpdated on 04 Aug 2026, 05:06 PM IST

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल द्वारा जारी एमपी अस्पताल सहायक प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई बीत चुकी है। प्राधिकरण द्वारा 10 जुलाई 2026 को एमपी अस्पताल सहायक आंसर की लिंक 2026 जारी कर दिया गया। उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो वे अंतिम तिथि तक आपत्ति भी दर्ज करा सकते थे। आंसर की से, अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एमपी अस्पताल सहायक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते थे। एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 24 जून से 8 जुलाई 2026 से आयोजित की गई थी।
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1783673510513

    This Story also Contains

    1. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: अवलोकन व तिथियां
    2. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
    3. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- अंकों की गणना कैसे करें?
    4. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया
    5. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 पर उल्लेखित विवरण
    6. एमपी अस्पताल सहायक फाइनल आंसर की 2026
    7. एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- संपर्क विवरण
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी (MP Hospital Assistant Answer Key 2026 out)- अंतिम उत्तर कुंजी (जल्द)
    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 परीक्षा आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का आकलन कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी आमंत्रित की जाती हैं, ताकि किसी त्रुटि को ठीक किया जा सके। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। इसी अंतिम आंसर की के आधार पर एमपी अस्पताल सहायक का परिणाम घोषित किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों को उचित मूल्यांकन का अवसर देने के लिए अपनाई जाती है।
    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी अस्पताल सहायक रिजल्ट 2026। एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस और पैटर्न 2026 । एमपी अस्पताल सहायक एडमिट कार्ड

    एमपी अस्पताल सहायक (हॉस्पिटल असिस्टेंट) के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फिर चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: अवलोकन व तिथियां

    एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की आंसर की प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में आंसर की को दो चरणों- प्रोविजनल और फाइनल में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों और अपडेट्स की जानकारी रखना आवश्यक है। नीचे दी गई सारणी में इस प्रक्रिया का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    एमपी अस्पताल सहायक के लिए भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

    विभाग का नाम

    लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

    पद का नाम

    अस्पताल सहायक(Hospital Assistant)

    कुल पद

    1200 पद

    हॉस्पिटल असिस्टेंट योग्यता

    10वीं/समकक्ष

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    07 से 23 मई 2026

    एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 परीक्षा तिथि

    24 जून से 8 जुलाई 2026

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की

    10 जुलाई 2026

    एमपी हॉस्पिटल सहायक परीक्षा आंसर की आपत्ति

    10 से 13 जुलाई 2026

    ये भी पढ़ें:- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

    MP Employees Selection Board द्वारा एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आंसर की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित अंकों का अनुमान लगा पाएंगे। नीचे आसान चरणों में डाउनलोड प्रक्रिया दी गई है।

    आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “Answer Key” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • “MP Hospital Assistant Answer Key 2026” लिंक का चयन करें।

    • अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।

    • संबंधित प्रश्नपत्र सेट का चयन करें।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- अंकों की गणना कैसे करें?

    MP Employees Selection Board द्वारा आयोजित एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 में अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर पर 1 अंक प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सही और गलत उत्तरों के आधार पर अपने अंक सावधानीपूर्वक जोड़ने होंगे।

    अंकों की गणना का फॉर्मूला

    कुल अंक=(सही उत्तरों की संख्या×1)−(गलत उत्तरों की संख्या×0.25)

    उदाहरण

    • यदि किसी अभ्यर्थी ने 80 प्रश्न सही और 20 प्रश्न गलत किए हैं, तो
      कुल अंक = (80 × 1) – (20 × 0.25)
      = 80 – 5
      = 75 अंक

    इस प्रकार अभ्यर्थी आंसर की के माध्यम से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026: आपत्ति प्रक्रिया

    प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • “Objection Form” या “Answer Key Objection” लिंक खोलें।

    • आवेदन क्रमांक और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।

    • आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    • सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 पर उल्लेखित विवरण

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 में परीक्षा और अभ्यर्थी से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। उम्मीदवार आंसर की की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए आंसर की में उपलब्ध सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना आवश्यक होता है।

    आंसर की में दर्ज प्रमुख विवरण

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि और शिफ्ट

    • प्रश्नपत्र सेट/बुकलेट कोड

    • प्रश्न संख्या

    • प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर

    • अभ्यर्थी द्वारा चयनित उत्तर

    • आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

    • आंसर की जारी होने की तिथि

    • महत्वपूर्ण निर्देश और नोटिस

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी अस्पताल सहायक फाइनल आंसर की 2026

    MP Employees Selection Board द्वारा एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की में विशेषज्ञों द्वारा संशोधित अंतिम उत्तर शामिल होंगे, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंतिम मिलान कर पाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी फाइनल आंसर की के बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026- संपर्क विवरण

    एमपी अस्पताल सहायक आंसर की 2026 जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को डाउनलोड, लॉगिन, आपत्ति दर्ज करने या अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे बोर्ड के आधिकारिक संपर्क माध्यमों की सहायता ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करें।

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल

    चयन भवन, मुख्य मार्ग क्रं.1,

    चिनार उद्यान (पूर्व), भोपाल - 462011

    फोन क्रं. 0755-2578801-02

    शिकायत हेतु ई-मेल: complain.peb@mp.gov.in

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)