Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar SLET 2026)- परीक्षा तिथि में बदलाव, एडमिट कार्ड (17 नवंबर)
    • लेख
    • बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar SLET 2026)- परीक्षा तिथि में बदलाव, एडमिट कार्ड (17 नवंबर)

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar SLET 2026)- परीक्षा तिथि में बदलाव, एडमिट कार्ड (17 नवंबर)

    Rajan KumarUpdated on 09 Nov 2026, 02:37 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi) - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए फाइनल एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी गई हैं। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार एसएलईटी एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी समिति द्वारा जारी बीलेट वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in या इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की जरूरत होगी। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (School Librarian Eligibility Test 2026) का आयोजन अब 23 नवंबर 2026 से होगा। पहले परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2026 से होना था। 

    This Story also Contains

    1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : अवलोकन
    2. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 क्या है और क्यों जरूरी है?
    3. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण तिथि
    4. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : पात्रता
    5. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    6. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न 2026
    7. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026
    8. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पासिंग मार्क्स 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Passing Marks) -
    9. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Librarian Admit Card 2026)
    10. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026
    11. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आंसर की 2026
    12. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026
    13. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा कटऑफ 2026
    14. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता सर्टिफिकेट 2026
    15. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 तैयारी टिप्स
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar SLET 2026)- परीक्षा तिथि में बदलाव, एडमिट कार्ड (17 नवंबर)
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026

    समिति द्वारा बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड 2 नवंबर को जारी किया गया। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डमी एडमिट कार्ड की जांच कर 5 नवंबर 2026 तक सुधार कर सकते थे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिहार एसलेट डायरेक्ट लिंक (Bihar SLET Direct Application Link) यहां उपलब्ध कराया गया है। 
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक (जल्द)

    प्राधिकरण द्वारा बिहार लाइब्ररियन पात्रता परीक्षा आवेदन लिंक 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर से विस्तारित कर 31 अक्टूबर कर दी गई थी। 
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026, सुधार प्रक्रिया देखें

    बिहार एसएलईटी 2026 पास कर अभ्यर्थी बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 (Bihar Librarian Vacancy 2026) के लिए पात्र हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा 27 सितंबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी किया गया। विस्तृत अधिसूचना में आवेदन तिथि, पात्रता, अंक योजना, शुल्क, सिलेबस, पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Official Notification PDF 2026) इस लेख में दिया गया है। 

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026) एक पात्रता परीक्षा है, जिसका उद्देश्य विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए आवश्यक पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करना है। बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती (Librarian Recruitment in Bihar) के तहत आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए इस पात्रता परीक्षा में शामिल होना आवश्यक होता है। परीक्षा में शामिल हुए बिना अभ्यर्थी बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन (Applications for Bihar Librarian Recruitment 2026) नहीं कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी स्पष्ट कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई है। लेटेस्ट अपडेट बीएसईबी की आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से प्राप्त कर सकते हैं।
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ लिंक

    शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के आधार पर बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (SLET 2026) का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा विभाग या बोर्ड की ओर से आवेदन वेबसाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई है। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 अधिसूचना (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Notification in hindi), आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: बिहार एसटेट 2026 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : अवलोकन

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (School Librarian Eligibility Test 2026-SLET) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत होना आवश्यक है। इस परीक्षा से संबंधित संक्षिप्त जानकारी के लिए नीचे दिए गए अवलोकन को देखें।

    विवरण

    जानकारी

    बोर्ड का नाम

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना

    परीक्षा का नाम

    विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026

    परीक्षा मोड

    ऑनलाइन

    निगेटिव मार्किंग

    नहीं है

    परीक्षा की अवधि

    150 मिनट (2 घंटा 30 मिनट)

    प्रश्नों की संख्या150 प्रश्न

    आधिकारिक वेबसाइट

    sletregistration.cbrt.co.in

    ये भी देखें - बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन, पात्रता, प्रक्रिया 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 क्या है और क्यों जरूरी है?

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 एक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता जांचने के उद्देश्य से किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से यह निर्धारित किया जाएगा कि अभ्यर्थी विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पद (School Librarian Position) के लिए आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा करता है या नहीं। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। पात्रता परीक्षा में शामिल होना भर्ती प्रक्रिया की आवश्यक शर्तों में शामिल है। इसलिए जो उम्मीदवार भविष्य में बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 (Bihar Librarian Vacancy 2026) के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होकर निर्धारित पात्रता हासिल करना आवश्यक होगा। सरल शब्दों में, लाइब्रेरियन भर्ती के लिए पात्र बनने की दिशा में यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण चरण है।

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : महत्वपूर्ण तिथि

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi) से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों का उम्मीदवारों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तारीख दी गई हैं।

    कार्यक्रम

    महत्वपूर्ण तिथि

    आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि

    27 सितंबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

    15 सितंबर 2026
    1 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    05 अक्टूबर 2026

    21 अक्टूबर 2026
    31 अक्टूबर 2026

    परीक्षा तिथि

    19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 (संभावित)

    22 नवंबर 2026 से
    23 नवंबर 2026

    डमी एडमिट कार्ड जारी तिथि2 नवंबर 2026
    डमी एडमिट कार्ड में सुधार तिथि
    5 नवंबर 2026 तक

    एडमिट कार्ड

    17 नवंबर से

    रिजल्ट जारी होने की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 : पात्रता

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक एवं आयु संबंधी मानदंडों को पूरा करना होगा। परीक्षा में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण से जुड़े नियमों की जांच कर लेनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पात्रता से संबंधित प्रमुख शर्तें निम्नलिखित हैं। बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 (Bihar Librarian Vacancy 2026) के लिए पात्रता जरूरी होता है।

    • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।

    • पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री: अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस (B.Lib या M.Lib) की डिग्री होना आवश्यक है।

    • परीक्षा उत्तीर्ण: लाइब्रेरियन भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।

    • न्यूनतम आयु: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

    • आयु में छूट: सभी वर्गों की आयु के अभ्यर्थियों को 10 वर्षों की विशेष छूट दिया जा रहा हैं।

    • आरक्षण: SC, ST, EBC, BC, दिव्यांग, महिला और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5% अंकों की छूट दी जा सकती है।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar School Librarian Eligibility Test 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम पूरी की जाएगी। बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी और आवेदन पोर्टल के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ही फॉर्म भरना चाहिए। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति या आवेदन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • होम पेज पर विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • बिहार एलईटी नए अभ्यर्थी के रूप में Registration प्रक्रिया पूरी करें।

    • पंजीकरण के दौरान मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।

    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।

    • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
      1790830027736

    • आवेदन शुल्क, यदि निर्धारित किया गया हो, तो ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।

    • आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें।

    • इसके बाद Final Submit करके आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (BLET 2026) की तैयारी शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरूरी है। परीक्षा पैटर्न से उम्मीदवारों को प्रश्नों की प्रकृति, विषयों की संरचना, अंक व्यवस्था और परीक्षा अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं और समय प्रबंधन की बेहतर रणनीति बना सकते हैं। बिहार लेट 2026 के विस्तृत आधिकारिक पैटर्न की जानकारी बोर्ड की ओर से स्पष्ट कर दी गई है। Bihar Librarian Vacancy 2026 के लिए बिहार एलईटी 2026 पैटर्न के हिसाब तैयारी करनी होगी। जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। अभ्यर्थियों को 150 प्रश्न हल करने के लिए कुल 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा और गलत उत्तरों पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    पेपर

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    पेपर 1

    लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस

    100

    100

    पेपर 2

    जनरल पेपर / जीके-जीएस

    50

    50

    कुल

    —

    150

    150

    बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। बिहार एलईटी 2026 सिलेबस (Bihar LET 2026 Syllabus in hindi) के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी मिलती है। इससे पढ़ाई के दौरान अनावश्यक विषयों पर समय खर्च करने से बचा जा सकता है। लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस से जुड़े प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा।

    बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 का सिलेबस बीएसईबी द्वारा निर्धारित किया गया है। Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus 2026 में चार प्रमुख विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus PDF आधिकारिक स्रोत से डाउनलोड कर विस्तृत तैयारी कर सकते हैं।

    विषय / सेक्शन

    प्रमुख टॉपिक्स

    1. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (100 अंक)

    • लाइब्रेरी की नींव एवं संगठन: पुस्तकालय के कार्य व उद्देश्य, भारत में पुस्तकालय कानून, रंगनाथन के पांच नियम, विभिन्न प्रकार के पुस्तकालय (अकादमिक, सार्वजनिक, विशेष, राष्ट्रीय)

    • लाइब्रेरी मैनेजमेंट: सर्कुलेशन सिस्टम, स्टॉक वेरिफिकेशन, बजट प्रबंधन, कलेक्शन डेवलपमेंट

    • क्लासिफिकेशन सिस्टम: डीडीसी (DDC), यूडीसी (UDC), कोलन क्लासिफिकेशन (CC), बीएसओ

    • कैटलॉगिंग: AACR2, RDA, MARC 21, ISBD, OPAC

    • रेफरेंस एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज: रेफरेंस सेवा के प्रकार, CAS, SDI, इंटर-लाइब्रेरी लोन

    • सूचना प्रौद्योगिकी एवं ऑटोमेशन: डिजिटल लाइब्रेरी, KOHA, SOUL, ई-ग्रंथालय, बारकोड, RFID

    • लाइब्रेरी नेटवर्क: INFLIBNET, DELNET, OCLC, शोथगंगा, एनडीएल

    • अन्य: बिब्लियोमेट्रिक्स, लाइब्रेरी एसोसिएशन (ILA, IFLA), ISBN, ISSN, कॉपीराइट कानून

    2. जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स (30 अंक)

    भारतीय इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम, भारत व बिहार का भूगोल, भारतीय संविधान, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स, पुरस्कार, बिहार विशेष जीके, खेल

    3. रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी (10 अंक)

    एनालॉजी, क्लासिफिकेशन, सीरीज, ब्लड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलेजिज्म, वेन डायग्राम, पजल, डेटा इंटरप्रिटेशन, नंबर सीरीज

    4. कंप्यूटर अवेयरनेस (10 अंक)

    कंप्यूटर का परिचय व प्रकार, हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम (विंडोज, लिनक्स), एमएस ऑफिस, इंटरनेट, नेटवर्क (LAN, WAN), कंप्यूटर सिक्योरिटी, डेटा प्राइवेसी

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पासिंग मार्क्स 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Passing Marks) -

    बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को एसएलईटी न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक 2026 (SLET Minimum Qualifying Marks 2026) प्राप्त करना अनिवार्य है। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं।

    श्रेणी

    न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

    सामान्य वर्ग (General)

    50%

    पिछड़ा वर्ग (BC)

    45.5%

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

    42.5%

    अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST)

    40%

    दिव्यांग (PwD)

    40%

    महिला अभ्यर्थी

    40%

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Librarian Admit Card 2026)

    बिहार पुस्तकालाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपना प्रवेश पत्र साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय जैसी जरूरी जानकारी दी जा सकती है। बोर्ड पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया हैं। डमी एडमिट कार्ड में सुधार के बाद फाइनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026

    बिहार एसएलईटी 2026 का आयोजन विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों की योग्यता जांचने के उद्देश्य से किया जाएगा। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो बिहार में विद्यालय लाइब्रेरियन के पद पर Bihar Librarian Vacancy 2026 के लिए आगे आवेदन करना चाहते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परीक्षा अब 23 नवंबर से आयोजित होगी, पहले परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से होना था। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित आवेदन, सिलेबस, पैटर्न, एडमिट कार्ड और परिणाम की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आंसर की 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता 2026 (Bihar Librarian Eligibility 2026 in hindi) आयोजित होने के बाद अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार रहेगा। उत्तर कुंजी के माध्यम से उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि बोर्ड की ओर से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी जाती है, तो अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रश्न या उत्तर के संबंध में आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद परिणाम का इंतजार रहेगा। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार यह देख सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा में निर्धारित पात्रता मानकों के अनुसार प्रदर्शन किया है या नहीं। परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और अन्य आवश्यक विवरण शामिल किए जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से रिजल्ट देख सकेंगे।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा कटऑफ 2026

    बिहार लाइब्रेरियन परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Exam 2026) की कटऑफ परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगी। कटऑफ के माध्यम से यह पता चलता है कि परीक्षा में पात्र माने जाने के लिए न्यूनतम कितने अंक आवश्यक हैं। अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ या न्यूनतम qualifying marks अलग हो सकते हैं। हालांकि, वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक कटऑफ अभी जारी नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को कटऑफ को लेकर किसी अनुमान या अनधिकृत जानकारी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। परीक्षा परिणाम और आधिकारिक मानदंड जारी होने के बाद कटऑफ से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता सर्टिफिकेट 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (एसएलईटी 2026) में निर्धारित मानकों के अनुसार सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पात्रता सर्टिफिकेट महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकता है। यह प्रमाणपत्र अभ्यर्थी के परीक्षा में पात्र होने की पुष्टि के रूप में उपयोग किया जा सकता है। भविष्य में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया, वैधता, डाउनलोड करने का तरीका और अन्य नियम बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार निर्धारित होंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम के बाद पात्रता प्रमाणपत्र से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें: बिहार सक्षमता परीक्षा 5 

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 तैयारी टिप्स

    बिहार एसएलईटी 2026 (Bihar SLET 2026 in hindi) में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थियों को शुरुआत से ही व्यवस्थित तैयारी करनी चाहिए। केवल सिलेबस पूरा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नियमित रिवीजन, अभ्यास और समय प्रबंधन पर भी ध्यान देना जरूरी है। लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस के महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता देते हुए रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित करें। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन पर अतिरिक्त समय दें और परीक्षा नजदीक आने पर मॉक टेस्ट तथा प्रैक्टिस सेट का नियमित अभ्यास करें।

    तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • सिलेबस समझें: सबसे पहले परीक्षा के आधिकारिक सिलेबस को अच्छी तरह पढ़ें।

    • स्टडी प्लान बनाएं: रोजाना पढ़ाई के लिए विषयवार समय निर्धारित करें।

    • लाइब्रेरी साइंस पर फोकस करें: प्रमुख अवधारणाओं, सिद्धांतों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की नियमित तैयारी करें।

    • शॉर्ट नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण तथ्यों और परिभाषाओं के छोटे नोट्स तैयार करें।

    • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए विषयों को सप्ताह में कम-से-कम एक बार दोहराएं।

    • मॉक टेस्ट दें: परीक्षा जैसी परिस्थितियों में मॉक टेस्ट हल करके अपनी गति और सटीकता जांचें।

    • पिछले प्रश्नों का अभ्यास करें: उपलब्ध पुराने एवं संबंधित लाइब्रेरियन परीक्षाओं के प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • समय प्रबंधन पर ध्यान दें: प्रश्न हल करते समय प्रत्येक सेक्शन के लिए उचित समय निर्धारित करें।

    • कमजोर विषयों पर काम करें: जिन टॉपिक्स में गलतियां अधिक हो रही हैं, उनका दोबारा अध्ययन करें।

    • आधिकारिक अपडेट देखते रहें: परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, एडमिट कार्ड और अन्य बदलावों के लिए बोर्ड की सूचना नियमित रूप से जांचें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    इस परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री और आयु संबंधी पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा क्यों जरूरी है?
    A:

    बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती के लिए यह पात्रता परीक्षा महत्वपूर्ण है। इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
    A:

    एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

    Articles
    Upcoming Competition Exams