Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 जारी (Bihar SLET Application 2026 Out)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 जारी (Bihar SLET Application 2026 Out)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 जारी (Bihar SLET Application 2026 Out)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2026, 10:08 AM IST

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 - बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 (School Librarian Eligibility Test, 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 1 अक्टूबर 2026 जारी कर दिया गया है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई हैं। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 करने से पहले अभ्यर्थियों को बिहार लाइब्रेरियन पात्रता 2026 (Bihar Librarian Eligibility 2026) शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Application Direct Link) इस लेख में दिया गया है।
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन लिंक 2026
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026
    1790829462619
    1790421706262

    This Story also Contains

    1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 : अवलोकन व तिथि
    2. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पात्रता? (Application Eligibility for the Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi)
    3. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन शुल्क 2026
    4. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 कैसे करें? (How to apply for the Bihar Librarian Eligibility Test 2026?)
    5. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 : आवश्यक दस्तावेज
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 जारी (Bihar SLET Application 2026 Out)- अप्लाई लिंक, प्रक्रिया
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Application 2026) प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हैं। Bihar Librarian Eligibility Test 2026 में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा विस्तृत अधिसूचना 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Notification 2026) जारी होने के साथ आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Application 2026 in hindi) भरते समय सभी विवरण सही भरें, क्योंकि बाद में संशोधन का अवसर सीमित हो सकता है।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता (Bihar Librarian Eligibility in Hindi) में पात्रता के अनुसार बी लिब (B.Lib) या बीएलआईएससी (B.L.I.Sc.) उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं। महिला और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। पाठ्यक्रम राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय विज्ञान की स्नातक डिग्री हेतु लागू पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्षों की विशेष छूट दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थी पात्र बन सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित अवधि में ही आवेदन पूरा कर लें और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 लिंक (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Application Link), शुल्क, प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी देखें - बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन, पात्रता, प्रक्रिया

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 : अवलोकन व तिथि

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 प्रक्रिया (Bihar Librarian Eligibility Test 2026 Application Process in hindi) पूरी तरह ऑनलाइन होगी। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारी व महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 (SLET/LET)

    आयोजक संस्था

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    आयु सीमा में छूट

    सभी वर्गों को 10 वर्ष की विशेष छूट

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://sletregistration.cbrt.co.in

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    एसएलईटी आवेदन शुरू तिथि

    1 अक्टूबर 2026

    बिहार एलईटी आवेदन अंतिम तिथि

    21 अक्टूबर 2026

    बिहार एसएलईटी आवेदन सुधार

    सूचित किया जाएगा

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पात्रता? (Application Eligibility for the Bihar Librarian Eligibility Test 2026 in hindi)

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET) 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन पद पाना चाहते हैं। बिहार लाइब्रेरियन के लिए नीचे दिए गए पात्रता (bihar librarian eligibility) रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

    • उम्मीदवार का बिहार का निवासी होना जरूरी है।

    • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ बी.लिब या बी.एल.आई.एससी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो स्थिर सरकारी नौकरी चाहते हैं।

    • महिला अभ्यर्थी - 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसलिए यह महिला लाइब्रेरी साइंस स्नातकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है।

    • आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग) के अभ्यर्थी जिन्हें क्वालिफाइंग अंकों में 5% छूट मिलती है (न्यूनतम 40% आवश्यक)।

    • पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री: अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस (B.Lib या M.Lib) की डिग्री होना आवश्यक है।

    • परीक्षा उत्तीर्ण: लाइब्रेरियन भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।

    • न्यूनतम आयु: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

    • आयु में छूट: सभी वर्गों की आयु के अभ्यर्थियों को 10 वर्षों की विशेष छूट दिया जा रहा हैं।

    • आरक्षण: SC, ST, EBC, BC, दिव्यांग, महिला और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5% अंकों की छूट दी जा सकती है।

    • एक अभ्यर्थी अधिकत्म 5 बार बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET) में शामिल हो सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: बिहार एसटेट 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन शुल्क 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (SLET/LET) 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के समय निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य एवं अन्य वर्ग

    960

    आरक्षित वर्ग / दिव्यांग / महिला अभ्यर्थी

    760

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 कैसे करें? (How to apply for the Bihar Librarian Eligibility Test 2026?)

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application for Librarian Eligibility Test 2026) किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन करने की प्रक्रिया:

    • आधिकारिक वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • “New Registration” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

    • यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होने के बाद लॉगिन करें।

    • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।

    • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026 : आवश्यक दस्तावेज

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। सभी दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए।

    आवश्यक दस्तावेज:

    • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

    • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर

    • कक्षा 10वीं की अंक सूची / प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)

    • स्नातक डिग्री / अंक सूची

    • बी.लिब या बी.एल.आई.एससी. डिग्री / अंक सूची

    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए)

    • निवास प्रमाण पत्र / डोमिसाइल सर्टिफिकेट

    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    सामान्य एवं अन्य वर्ग के लिए 960 रुपये तथा आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए 760 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए?
    A:

    पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व डिग्री प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)