केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (सीएसबीसी) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से 5 नवंबर 2025 तक बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। सीएसबीसी द्वारा 26 सितंबर 2025 को बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल अधिसूचना के अनुसार मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों पर भर्ती की जानी है।
मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया 2025 के परीक्षा के तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, आंसर की, रिजल्ट इत्यादि के बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
ये भी देखें-
उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी से संबंधित योजना बनाने में मदद मिलती है। नीचे तालिका में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि 2025 (Bihar Police Exam Dates 2025) की जानकारी दी गई है।
इवेंट | विवरण |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन तिथि | 6 अक्टूबर 2025 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि | 5 नवंबर 2025 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 तिथि | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आंसर की जारी | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आपत्ती दर्ज तिथि | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 प्रारंभिक रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी टेस्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अंतिम रिजल्ट 2025 | सूचित किया जाएगा |
जो उम्मीदवार बिहार पुलिस में नौकरी करने करने के इच्छुक हैं वे आवेदन करने से पहले बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 - पात्रता मानदंड (Bihar Police Constable, Jail Warder Eligibility 2025) की जांच आवश्य कर लें। मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चलंत दस्ता पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास हल्के या भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु जेल वार्डर के लिए 23 वर्ष व अन्य पदों के लिए 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन 2025 (Bihar Police Constable Recruitment Application 2025) करने की चरणवार प्रक्रिया नीचे बताई है।
सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
उसके बाद होम पेज पर जाएं।
अब Apply Online for the Post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable. (Advt. No. 03/2025) लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद नई स्क्रिन खुलेगी वहां पंजीकरण करके आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करलें,
अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 10वीं कक्षा अथवा समकक्ष स्तर का होगा।
लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in/ पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2025 के बारे में सरलता से समझ सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा सिलेबस 2025
विषय | कुल अंक |
| 100 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती (लिखित) परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी, जिसमें प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसके प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल ,जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2025 ( Bihar Police Constable , Jail Warder Exam 2025) ओएमआर शीट पर आधारित होगी। ओएमआर शीट / उत्तर पुस्तिका दो प्रतियों में होगी, जिसमें से एक प्रति पर्षद के पास अंतिम चयन सूची प्रकाशित होने के बाद एक वर्ष तक सुरक्षित रखी जाएगी।
उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबलस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 (Bihar Police Constable Exam Admit Card 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का उपयोग करके बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले सीएसबीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उसके बाद बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर परीक्षा के लिंक पर जाएं।
अब अपना लॉग इन विवरण को दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का निम्नलिखित मापदंड है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती 2025: शारीरिक मापदंड
कैटेगरी | ऊंचाई | सीना (न्यूनतम बिना फुलाये) | सीना (न्यूनतम फुलाकर) |
अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 165 से.मी. | 81 से.मी. | 86 से.मी. |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 160 से.मी. | 81 से.मी. | 86 से.मी. |
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | 160 से.मी. | 79 से.मी. | 84 से.मी. |
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए | 155 से.मी. | लागू नहीं | लागू नहीं |
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 (Bihar Police Constable, Jail Warder Exam Result 2025) ऑनलाइन जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 देख सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उसके बाद होम पेज पर जाएं।
अब स्क्रिन पर बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 से संबंधित लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब स्क्रिन पर चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर दिखाई देखा।
भविष्य के लिए आप बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2025 को पीडीएफ प्रारुप में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कटऑफ 2025 (Bihar Police Constable, Jail Warder Exam Cut Off 2025) दो चरणों में जारी होगी। जिन उम्मीदवारों का नाम लिखित परीक्षा कटऑफ में आएगा वे सभी अगले चरण की पीईटी परीक्षा के लिए योग्य होंगे। पीईटी परीक्षा के बाद अंतिम कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 एक साथ होगी। उम्मीदवार आवेदन 2025 करते समय अपनी प्राथमिकता अंकित करेंगे। मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया 2025 (Bihar Police Constable, Jail Warder Selection Process 2025) में तीन चरण होंगे। पहला चरण लिखित परीक्षा , दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और अंत में दस्तावेज सत्यापन होगा। नीचे दी गई तालिका से उम्मीदवारों को बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर चयन प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी।
चरण | परीक्षा |
प्रथम | लिखित परीक्षा |
दूसरा | शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) |
तीसरा | दस्तावेज सत्यापन |
बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर लिखित परीक्षा 2025( Bihar Constable, Jail Warder Written Exam 2025) में 30 प्रतिशत में कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पीईटी टेस्ट (PET TEST) से गुजरना होगा। ये परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। इस परीक्षा के अंतर्गत उम्मीदवारों को विभिन्न शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की जांच करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 परीक्षा को लेकर अभी कोई सूचना नहीं हैं।
हां, बिहार पुलिस कांस्टेबल,जेल वार्डर भर्ती 2025 में शारीरिक मापदंड को पूरा करना अनिवार्य है।