Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र (Bihar STET Application Form 2026) - अप्लाई लिंक (क्लोज), प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र (Bihar STET Application Form 2026) - अप्लाई लिंक (क्लोज), प्रक्रिया

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र (Bihar STET Application Form 2026) - अप्लाई लिंक (क्लोज), प्रक्रिया

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Sep 2026, 03:02 PM IST

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए बिहार एसटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई। बोर्ड ने दो बार आवेदन की अंतिम तिथि को विस्तारित किया था। पहले, बिहार एसटेट आवेदन अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सिंतबर और इसके बाद 15 सितंबर से 22 सितंबर 2026 किया गया था। पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in या इस लेख में दिए गए लिंक से ऑनलाइन बिहार एसटीईटी आवेदन कर सकते थे। बिहार बोर्ड द्वारा एसटीईटी आवेदन लिंक 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। बिहार एसटेट 2026 अधिसूचना पीडीएफ लिंक 2026 (Bihar STET Notification PDF Link 2026) भी लेख में दिया गया था।
    लेटेस्ट अपडेट - बिहार बोर्ड द्वारा 25 सितंबर को डमी एडमिट कार्ड जारी कर सुधार के लिए मौका दिया जा रहा है। एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड में में सुधार के लिए 25 से 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार के लिए बिहार एसटीईटी 2026 कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से एसटीईटी आवेदन पत्र में जाकर त्रुटि सुधार करना होगा।
    बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 2026
    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026
    1790328832829

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र 2026 (Bihar STET application form 2026)
    2. बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंड (Bihar stet eligibility criteria)
    3. बिहार एसटीईटी पात्रता - राष्ट्रीयता, आयु सीमा
    4. बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to fill Bihar STET 2026 application form)
    5. बिहार एसटीईटी आवेदन शुल्क 2026
    6. बिहार एसटेट परीक्षा 2026
    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र (Bihar STET Application Form 2026) - अप्लाई लिंक (क्लोज), प्रक्रिया
    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन

    बोर्ड ने 14 अगस्त को विस्तृत अधिसूचना जारी कर आवेदन लिंक के साथ आवेदन प्रक्रिया, पात्रता सहित पूर्ण जानकारी दी थी। इससे पहले 12 अगस्त को संक्षिप्त सूचना के साथ आवेदन तिथि की सूचना दी थी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    बिहार एसटेट सिलेबस 2026 देखें

    बिहार एसटेट या बिहार एसटीईटी क्या है? (What is Bihar STET in hindi?)

    बिहार एसटेट या एसटीईटी बिहार, राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा है जिसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के स्कूलों में शिक्षक भर्ती से पहले पात्रता की जांच के लिए आयोजित की जाती है। इसे Bihar Secondary Teacher Eligibility Test के मान से भी जाना जाता है। भर्ती परीक्षाओं के विपरीत, बिहार एसटेट केवल शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों को सरकारी रिक्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य घोषित करती है।

    परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। बिहार एसटीईटी प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहता है। यह बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए बी.एड. की डिग्री प्रमाणित करती है। बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र तिथि, लिंक, प्रक्रिया और अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें। बिहार एसटीईटी कक्षा 9-12 के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए बिहार एसटेट परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शिक्षकों के पदों के लिए कक्षा के अनुसार दो वर्गों (कक्षा 9 से 10 और 11 से 12) में रखा गया है। उम्मीदवार किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र 2026 (Bihar STET application form 2026)

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र (Bihar STET application form in HIndi) 17 अगस्त को जारी किया गया। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार एसटीईटी 2026 मुख्य तिथियों को देख सकते हैं जिसे प्राधिकरण द्वारा जारी करने का साथ अपडेट किया जा रहा है।

    बिहार एसटीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार एसटेट इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार एसटेट 2026 संक्षिप्त सूचना

    12 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट 2026 अधिसूचना

    14 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र 2026

    17 अगस्त 2026

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    31 अगस्त 2026

    15 सितंबर 2026

    22 सितंबर 2026

    बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड

    25 सितंबर 2026

    बिहार एसटीईटी फाइनल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एसटीईटी बिहार रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंड (Bihar stet eligibility criteria)

    BSEB द्वारा बिहार एसटेट 2026 के लिए पात्रता मानदंड (Bihar STET 2026 eligibility criteria) निर्धारित किया कर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी किया जाता है। पात्रता मानदंड को राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंडों के बारे में पता होना चाहिए।

    बिहार एसटीईटी शैक्षणिक योग्यता

    बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से स्नातक या पीजी डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड डिग्री/ एमएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड आदि उत्तीर्ण होना होना चाहिए।

    बिहार एसटीईटी पात्रता - राष्ट्रीयता, आयु सीमा

    उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। बिहार बोर्ड एसटेट परीक्षा के पात्रता मानदंड प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग हैं।

    बिहार एसटेट आयु सीमा

    श्रेणी

    अधिकतम उम्र

    जनरल (अनारक्षित)

    37

    अनारक्षित महिला

    40

    ओबीसी

    40

    ईबीसी

    40

    एससी

    42

    एसटी

    42

    नोट: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को रक्षा सेवाओं में बिताए गए वर्षों के अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते आवेदन के समय उनकी आयु 57 वर्ष से अधिक न हो।

    बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to fill Bihar STET 2026 application form)

    बिहार एसटेट 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जारी किया गया। आधिकारिक अधिसूचना में आवेदन पत्र भरने का तरीका बताया जाता है। एसटीईटी बिहार 2026 आवेदन पत्र तीन चरणों में भरा जाएगा: पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क का भुगतान और फॉर्म भरना।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भी बीएसईबी एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं

    • होमपेज पर बिहार एसटेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं

    • "रजिस्टर (नया उम्मीदवार)" विकल्प पर क्लिक करें।

    • प्रारंभिक पंजीकरण पृष्ठ पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी जानकारी भरें।

    • "सबमिट" पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर अपना पंजीकरण नंबर (यूज़र आईडी) और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। शुल्क भुगतान का विकल्प खुल जाएगा।

    • अपनी पसंद के गेटवे (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र में दिए गए आवश्यक विवरण भरें तथा अपना पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    बिहार एसटीईटी आवेदन शुल्क 2026

    एसटीईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। बिहार एसटीईटी 2026 पंजीकरण शुल्क (Bihar STET registration fees) आवेदक के पेपर और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी पंजीकरण शुल्क की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    उम्मीदवार की श्रेणी

    पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क

    एसटीईटी पेपर 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन शुल्क

    जनरल/ ओबीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस

    960 रुपये

    1440 रुपये

    एससी / एसटी और दिव्यांग

    760 रुपये

    1140 रुपये

    बिहार एसटेट परीक्षा 2026

    बिहार एसटेट से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित होगी। पेपर 1 कक्षा 9 से 10 और पेपर 2 कक्षा 10 से 11 के लिए आयोजित की जाएगी। बिहार एसटीईटी 2026 का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे। परीक्षा के बाद, बिहार एसटेट रिजल्ट आॉनलाइन मोड में जारी होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)