Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (bihar librarian eligibility test syllabus 2026 in hindi)
    • लेख
    • बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (bihar librarian eligibility test syllabus 2026 in hindi)

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (bihar librarian eligibility test syllabus 2026 in hindi)

    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2026, 10:20 AM IST

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) 2026 स्कूल लाइब्रेरियन पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test 2026) में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगामी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को बिहार एसएलईटी परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 ((bihar librarian eligibility test syllabus 2026 in hindi) और बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। बोर्ड द्वारा बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार दिया गया है। सुविधा के लिए बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 पीडीएफ (bihar librarian eligibility test syllabus pdf download) इस लेख में दिया गया है।
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन 2026

    This Story also Contains

    1. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 : अवलोकन
    2. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Pattern 2026)
    3. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus 2026 in hindi)
    4. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पासिंग मार्क्स 2026 (bihar librarian eligibility test passing marks) -
    5. बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए पात्रता? (bihar librarian eligibility in hindi)
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (bihar librarian eligibility test syllabus 2026 in hindi)
    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus 2026 in hindi) मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित है। पहला भाग लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस पर आधारित है, जबकि दूसरा भाग सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से संबंधित है। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Exam Pattern 2026) के अनुसार परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट (2.5 घंटे) होगी और गलत उत्तरों पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पेपर-1 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के 100 प्रश्न होंगे, जबकि पेपर-2 में जनरल पेपर/जीके-जीएस के 50 प्रश्न शामिल होंगे। Bihar Librarian Eligibility in Hindi में सिलेबस में पुस्तकालय प्रबंधन, सूचना स्रोत, वर्गीकरण, कैटलॉगिंग, डिजिटल लाइब्रेरी, कम्प्यूटर अनुप्रयोग, बिहार एवं भारत का सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स आदि विषय शामिल हैं। Bihar Librarian Eligibility Test 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की अधिसूचना पीडीएफ 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Notification pdf 2026), बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026, परीक्षा पैटर्न के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी देखें - बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन, पात्रता, प्रक्रिया

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 : अवलोकन

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 स्कूल लाइब्रेरियन पदों के लिए पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET) 2026

    आयोजक संस्था

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    बिहार एसएलईटी परीक्षा में कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    150

    बिहार एसएलईटी परीक्षा अवधि

    150 मिनट (2.5 घंटे)

    निगेटिव मार्किंग

    नहीं

    एसलेट पेपर-1

    लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (100 प्रश्न)

    एसलेट पेपर-2

    जनरल पेपर / जीके-जीएस (50 प्रश्न)

    बिहार एसलेट परीक्षा माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    आधिकारिक वेबसाइट

    secondary.biharboardonline.com

    एसएलईटी वेबसाइट- sletregistration.cbrt.co.in

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Pattern 2026)

    बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय मिलेगा। गलत उत्तरों पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थियों को बिहार एसएलईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar SLET Exam Pattern 2026) के अनुसार तैयारी करना चाहिए। नीचे सारणी में पैटर्न देखें।
    1790830327485

    पेपर

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    पेपर 1

    लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस

    100

    100

    पेपर 2

    जनरल पेपर / जीके-जीएस/ कंप्यूटर अवेयरनेस

    50

    50

    कुल

    —

    150

    150

    महत्वपूर्ण जानकारी:

    • प्रश्न प्रकार: मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) - प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प

    • निगेटिव मार्किंग: नहीं

    • परीक्षा मोड: ऑनलाइन (CBT)

    • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी प्रश्न पत्र)

    ये भी पढ़ें: बिहार एसटेट 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus 2026 in hindi)

    बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 का सिलेबस बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा सिलेबस 2026 (Bihar Librarian Eligibility Test Syllabus 2026 in hindi) चार प्रमुख खंडों में विभाजित है। नीचे विस्तार से बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा विषयवार सिलेबस (Bihar Librarian Eligibility Test Subject-wise Syllabus in hindi) दिया गया है।

    1. लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (100 अंक)

    पुस्तकालय की नींव एवं संगठन

    • पुस्तकालय के कार्य और उद्देश्य

    • भारत में पुस्तकालय कानून (पब्लिक लाइब्रेरी एक्ट्स, राष्ट्रीय नीति)

    • पुस्तकालय एक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के रूप में

    • पुस्तकालयों के प्रकार: अकादमिक, सार्वजनिक, विशेष, राष्ट्रीय

    • एस.आर. रंगनाथन के पांच नियम

    लाइब्रेरी मैनेजमेंट

    • सर्कुलेशन सिस्टम (चार्जिंग एवं डिस्चार्जिंग विधियां)

    • स्टॉक वेरिफिकेशन एवं वीडिंग

    • बजट प्रबंधन एवं लेखांकन

    • कलेक्शन डेवलपमेंट: चयन नीति एवं अधिग्रहण विधियां

    तकनीकी प्रसंस्करण – क्लासिफिकेशन

    • डेवी डेसिमल क्लासिफिकेशन (DDC) – संस्करण, संरचना, टेबल्स

    • यूनिवर्सल डेसिमल क्लासिफिकेशन (UDC)

    • कोलन क्लासिफिकेशन (CC)

    • ब्रॉड सिस्टम ऑफ ऑर्डरिंग (BSO)

    कैटलॉगिंग नियम

    • एंग्लो-अमेरिकन कैटलॉगिंग रूल्स (AACR2)

    • रिसोर्स डिस्क्रिप्शन एंड एक्सेस (RDA)

    • MARC 21 फॉर्मेट

    • ISBD मानक

    • ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग (OPAC)

    रेफरेंस एवं सूचना सेवाएं

    • रेफरेंस सेवा की अवधारणा एवं प्रकार (शॉर्ट रेंज व लॉन्ग रेंज)

    • सूचना साक्षरता एवं यूजर एजुकेशन प्रोग्राम

    • डॉक्यूमेंट डिलीवरी एवं इंटर-लाइब्रेरी लोन (ILL)

    • रेफरेंस स्रोत: इनसाइक्लोपीडिया, डिक्शनरी, डायरेक्टरी, ईयरबुक

    • करेंट अवेयरनेस सर्विस (CAS) एवं सेलेक्टिव डिसेमिनेशन ऑफ इंफॉर्मेशन (SDI)

    सूचना प्रौद्योगिकी एवं लाइब्रेरी ऑटोमेशन

    • डिजिटल लाइब्रेरी एवं ई-रिसोर्स मैनेजमेंट

    • इंटरनेट एवं ऑनलाइन डेटाबेस का उपयोग

    • बारकोड तकनीक एवं RFID

    • लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर: SOUL, KOHA, ई-ग्रंथालय

    लाइब्रेरी नेटवर्क एवं रिसोर्स शेयरिंग

    • राष्ट्रीय नेटवर्क: INFLIBNET, DELNET

    • अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क: OCLC

    • डिजिटल रिपॉजिटरी: शोथगंगा, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी (NDL)

    सूचना विज्ञान एवं अनुसंधान विधियां

    • बिब्लियोमेट्रिक्स: ब्रैडफोर्ड, लोटका, जिपफ नियम

    • वेबमेट्रिक्स एवं साइंटोमेट्रिक्स

    • लाइब्रेरी पेशेवरों की आचार संहिता

    • लाइब्रेरी एसोसिएशन: ILA, IASLIC, IFLA, ALA

    • ISBN, ISSN, कॉपीराइट कानून एवं बौद्धिक संपदा अधिकार

    2. जनरल नॉलेज एंड करेंट अफेयर्स (30 अंक)

    • भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम एवं सांस्कृतिक विरासत

    • भारत एवं बिहार का भूगोल

    • भारतीय संविधान: महत्वपूर्ण अनुच्छेद, संशोधन, मौलिक अधिकार

    • भारतीय राजनीति एवं शासन व्यवस्था

    • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं हालिया विकास

    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की नवीनतम प्रगति

    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करेंट इवेंट्स

    • पुरस्कार एवं सम्मान

    • बिहार विशेष सामान्य ज्ञान (इतिहास, संस्कृति, प्रशासन, योजनाएं)

    • खेल समाचार

    3. रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी (10 अंक)

    • वर्बल रीजनिंग: एनालॉजी, क्लासिफिकेशन, सीरीज

    • ब्लड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलेजिज्म

    • वेन डायग्राम, नॉन-वर्बल रीजनिंग, पजल

    • डेटा इंटरप्रिटेशन (टेबल एवं बार चार्ट)

    • नंबर सीरीज एवं सीक्वेंस

    4. कंप्यूटर अवेयरनेस (10 अंक)

    • कंप्यूटर की परिभाषा, इतिहास एवं प्रकार

    • हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर (CPU, इनपुट-आउटपुट डिवाइस)

    • ऑपरेटिंग सिस्टम: विंडोज, लिनक्स, बेसिक कमांड्स

    • एमएस ऑफिस: वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट

    • इंटरनेट: ब्राउजर, सर्च इंजन, ईमेल

    • कंप्यूटर नेटवर्क: LAN, WAN, MAN

    • कंप्यूटर सिक्योरिटी: एंटीवायरस, फायरवॉल, फिशिंग

    • डेटा प्राइवेसी एवं कंप्यूटर एथिक्स

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पासिंग मार्क्स 2026 (bihar librarian eligibility test passing marks) -

    बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) 2026 में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए हैं।

    श्रेणी

    न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक

    सामान्य वर्ग (General)

    50%

    पिछड़ा वर्ग (BC)

    45.5%

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

    42.5%

    अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST)

    40%

    दिव्यांग (PwD)

    40%

    महिला अभ्यर्थी

    40%

    बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए पात्रता? (bihar librarian eligibility in hindi)

    बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET) 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन पद पाना चाहते हैं। नीचे दिए गए प्रोफाइल वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार लाइब्रेरियन के लिए नीचे दिए गए पात्रता (bihar librarian eligibility) रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।

    • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 45% अंकों के साथ बी.लिब या बी.एल.आई.एससी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो स्थिर सरकारी नौकरी चाहते हैं।
    • महिला अभ्यर्थी - 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसलिए यह महिला लाइब्रेरी साइंस स्नातकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है।
    • आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग) के अभ्यर्थी जिन्हें क्वालिफाइंग अंकों में 5% छूट मिलती है (न्यूनतम 40% आवश्यक)।
    • पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री: अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी साइंस (B.Lib या M.Lib) की डिग्री होना आवश्यक है।
    • परीक्षा उत्तीर्ण: लाइब्रेरियन भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा।
    • न्यूनतम आयु: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
    • आयु में छूट: सभी वर्गों की आयु के अभ्यर्थियों को 10 वर्षों की विशेष छूट दिया जा रहा हैं।
    • आरक्षण: SC, ST, EBC, BC, दिव्यांग, महिला और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5% अंकों की छूट दी जा सकती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा पैटर्न क्या है?
    A:

    कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के होते हैं। लाइब्रेरी साइंस से 100 तथा जनरल पेपर से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। निगेटिव मार्किंग नहीं होती और परीक्षा सीबीटी मोड में होती है। लेख विस्तार से पैटर्न दिया गया हैं।

    Q: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स कितने हैं?
    A:

    सामान्य वर्ग के लिए 50%, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5% तथा एससी/एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों के लिए 40% अंक आवश्यक हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)