Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 (Bihar Sakshamta pariksha 5)- रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड देखें
    • लेख
    • बिहार सक्षमता परीक्षा 5 (Bihar Sakshamta pariksha 5)- रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड देखें

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 (Bihar Sakshamta pariksha 5)- रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड देखें

    Rajan KumarUpdated on 21 Jul 2026, 05:18 PM IST

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 (Bihar Sakshamta pariksha 5 in Hindi)- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा फेज-5 का रिजल्ट 21 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। समिति ने 18 जून को सक्षमता परीक्षा फेज-5 की उत्तर कुंजी जारी कर 21 जून तक आपत्ति मांगी थी। बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 आंसर की पर मिली आपत्तियों को दूर करने के बाद बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 रिजल्ट जारी किया गया। अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 का आयोजन 5 से 8 जून 2026 तक किया गया था।
    बिहार सक्षमता फेड-5 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं
    1784634166923

    This Story also Contains

    1. बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें (How to download Bihar Sakshamta result)
    2. सक्षमता परीक्षा क्या है?
    3. बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5 : अवलोकन
    4. बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
    5. बिहार सक्षमता परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Sakshamta Pariksha pattern 2026)
    6. बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 रिजल्ट में उल्लिखित विवरण
    7. बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5: संपर्क विवरण
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 (Bihar Sakshamta pariksha 5)- रिजल्ट (जारी), स्कोरकार्ड देखें
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5

    अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर 18 जून से रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते थे। आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 18 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। अभ्यर्थियों को 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ लॉगिन विवरण के माध्यम से चुनौती दर्ज करने थे, प्रक्रिया इस लेख में दिया गया है।
    1781761948718

    बिहार सक्षमता परीक्षा रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें (How to download Bihar Sakshamta result)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर जाएं

    • होम पेज पर “सक्षमता परीक्षा फेज 5 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें

    • अपनी Login ID और Password दर्ज करें

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें

    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

    • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

    समिति द्वारा 25 मई 2026 को बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 8 जून तक आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथियों पर पटना जिला मुख्यालय में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हो रहा है।
    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
    1779684063024

    शिक्षक आवेदकों को सीबीटी के माध्यम से परीक्षा में अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी 25 मई को जारी किया गया है। आयोग ने सूचना जारी कर बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 परीक्षा शेड्यूल की जानकारी दी थी।
    बिहार सक्षमता परीक्षा प्रैक्टिस टेस्ट डायरेक्ट लिंक
    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 परीक्षा व एडमिट कार्ड तिथि जारी- सूचना देखें:-

    1779185551508

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 24 जनवरी 2026 (विस्तारित) तक भरा गया था। बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि को 9 जनवरी से विस्तारित करते हुए 24 जनवरी कर दी थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://sakshamtabihar.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया गया।

    सक्षमता परीक्षा क्या है?

    सक्षमता परीक्षा बिहार सरकार द्वारा स्थानीय निकाय शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषय दक्षता की जांच के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि शिक्षक अपने निर्धारित कक्षा स्तर पर पढ़ाने के लिए सक्षम हैं।

    यह परीक्षा निम्न कक्षाओं के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है:

    • कक्षा 1 से 5

    • कक्षा 6 से 8

    • कक्षा 9 से 10

    • कक्षा 11 से 12

    Best Courses After 10th Class
    Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
    Download EBook

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5 : अवलोकन

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5 (Bihar Competency Exam phase 5) का आयोजन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा स्थानीय निकाय शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और विषयगत दक्षता के मूल्यांकन के लिए किया गया। यह परीक्षा कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025

    आयोजन संस्था

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

    चरण

    पांचवां (Phase 5)

    आवेदन तिथि

    31 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026
    24 जनवरी 2026 तक

    एडमिट कार्ड

    25 मई 2026 (जारी)

    परीक्षा तिथि

    6 से 8 जून 2026

    सक्षमता परीक्षा फेज 5 आंसर की18 जून 2026
    सक्षमता परीक्षा फेज 5 आंसर की आपत्ति18 से 21 जून 2026 तक

    रिजल्ट

    21 जुलाई 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    sakshamtabihar.com
    bsebsakshamta.com

    बीएसईबी बिहार सीटीटी 2026 पात्रता मानदंड के अनुसार, प्राथमिक/ मध्य/ माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षकों सहित) और स्थानीय निकायों द्वारा राज्य में नियुक्त पुस्तकालयाध्यक्ष बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन के लिए पात्र हैं। बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 2025 के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध “सक्षमता परीक्षा फेज-5 आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।

    • अपनी Login ID और Password दर्ज करें।

    • Submit बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपकी आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 : परीक्षा शुल्क (BSEB Sakshamta Pariksha phase 5)

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

    बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2026 आवेदन प्रक्रिया जानें (BSEB Sakshamta Pariksha 2026 application process)

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sakshamtabihar.com पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर Online Apply for Sakshamta Pariksha 5th Phase लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

    • अब अपने दस्तेवाजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

    • इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

    • अब आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

    आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

    • मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

    • इंटर (12वीं) का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

    • स्नातक का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

    • स्नातकोत्तर का प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

    • बी.एड./डी.एल.एड./बी.लिब./ अन्य प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट

    • आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड

    • TET/CTET/STET/दक्षता उत्तीर्णता प्रमाण पत्र

    • नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र

    • दिव्यांग आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र।

    बिहार सक्षमता परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar Sakshamta Pariksha pattern 2026)

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। बिहार सक्षमता परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    शिक्षक की श्रेणी

    कुल प्रश्नों की संख्या

    भाग-1 (भाषा)

    भाग-2 (सामान्य अध्ययन)

    भाग-3

    कक्षा 1 से 5 के अध्यापकों के लिए

    150

    30 प्रश्न

    40 प्रश्न

    सामान्य विषय – 80 प्रश्न

    प्रारंभिक शारीरिक शिक्षक (बेसिक ग्रेड)

    150

    30 प्रश्न

    40 प्रश्न

    शारीरिक शिक्षा – 80 प्रश्न

    कक्षा 6 से 8 के अध्यापकों के लिए

    150

    30 प्रश्न

    40 प्रश्न

    संबंधित विषय – 80 प्रश्न

    कक्षा 9 एवं 10 के अध्यापकों के लिए

    150

    30 प्रश्न

    40 प्रश्न

    संबंधित विषय – 80 प्रश्न

    कक्षा 11 एवं 12 के अध्यापकों के लिए

    150

    30 प्रश्न

    40 प्रश्न

    संबंधित विषय – 80 प्रश्न

    बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 रिजल्ट में उल्लिखित विवरण

    अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की वर्तनी या विवरण संबंधी त्रुटि से बचा जा सके। यदि रिजल्ट में कोई गलती पाई जाती है, तो अभ्यर्थी संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    रिजल्ट पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:

    • परीक्षा का नाम

    • अभ्यर्थी का रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार का नाम

    • अभ्यर्थी की श्रेणी

    • लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंक

    • संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित कट-ऑफ अंक

    • अंतिम योग्यता स्थिति (Qualified / Not Qualified)

    ये भी पढ़िए:-

    बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 2026 : न्यूनतम पास प्रतिशत

    कैटेगरी

    उत्तीर्णांक

    सामान्य (General)

    40% अंक

    पिछड़ा वर्ग (BC)

    36.5% अंक

    अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)

    34% अंक

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST)

    32% अंक

    दिव्यांग (Differently Abled)

    32% अंक

    महिला (Female)

    32% अंक

    बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज 5: संपर्क विवरण

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सक्षमता परीक्षा 2025 फेज-5 से संबंधित किसी भी जानकारी, तकनीकी सहायता या परीक्षा से जुड़ी समस्या के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर विजिट कर सकते हैं। किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करें।

    सहायता केंद्र नंबर / Helpdesk Number:+91 080 47282787
    ईमेल आईडी / Email ID: bseb.support@cbrt.co.in
    सहायता समय / Support Timings: 09:00 AM – 06:00 PM | Monday to Sunday

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार सक्षमता परीक्षा 5 कब आयोजित होगी?
    A:

    बिहार सक्षमता फेज 5 परीक्षा 5 से 8 जून तक आयोजित होगी।

    Q: बिहार सक्षमता परीक्षा 5 एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?
    A:

    बिहार सक्षमता परीक्षा 5 एडमिट कार्ड 25 मई को जारी किया गया है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to Bihar Board 10th

    On Question asked by student community

    Have a question related to Bihar Board 10th ?

    Hi Prakash Kumar

    Click on the link below for the BSEB Class 10 Maths 2017 model paper:

    https://school.careers360.com/download/sample-papers/bihar-board-10th-maths-model-papers-2017-set-1-10

    If you mean Class 12, please specify Class 10 or 12 so I can give the correct link.



    Dear Student,

    BSEB Dummy Registration Card 2027 check karne ke liye Bihar School Examination Board (BSEB) ki official website par visit krein. Agar aapke Dummy Registration Card 2027 me koi mistake hai to use aap nirdharit Correction Window ki samaysima ke under sudhar krein.