Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी 2026 (Bihar STET 2026 in hindi) - सुधार विंडो (7 अक्टूबर तक), डमी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी 2026 (Bihar STET 2026 in hindi) - सुधार विंडो (7 अक्टूबर तक), डमी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि

    बिहार एसटीईटी 2026 (Bihar STET 2026 in hindi) - सुधार विंडो (7 अक्टूबर तक), डमी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 01 Oct 2026, 10:49 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार एसटीईटी 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार एसटीईटी 2026 डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को अपराह्न 3 बजे जारी किया गया। अब बोर्ड द्वारा एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड में सुधार करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 1 से 7 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। पहले सुधार की अंतिम तिथि 25 से 30 सितंबर 2026 तक थी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार के लिए बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र में जाकर त्रुटि सुधार करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर डमी प्रवेश-पत्र के रूप में आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बिहार एसटेट परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएगी।
    बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 2026
    1790831832051

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी 2026 : अवलोकन
    2. बिहार एसटेट या बिहार एसटीईटी 2026 क्या होता है?
    3. बिहार एसटीईटी 2026 : परीक्षा तिथियां (Bihar STET Exam Dates 2026 in Hindi)
    4. बिहार STET पात्रता मानदंड 2026 (Bihar STET Eligibility Criteria 2026 in Hindi)
    5. एसटीईटी बिहार आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to Fill STET Bihar Application Form 2026 in Hindi)
    6. बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क 2026 (Bihar STET Registration Fees 2026 in Hindi)
    7. बिहार STET परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar STET Exam Pattern 2026 in Hindi)
    8. बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 (Bihar STET Syllabus 2026 in Hindi)
    9. बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 (Bihar STET Exam 2026 in Hindi)
    10. बिहार एसटीईटी प्रश्न पत्र 2026 (Bihar STET Question Papers 2026 in Hindi)
    11. बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 (Bihar STET Admit Card 2026 in Hindi)
    12. बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026 in Hindi)
    13. बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026 in Hindi)
    14. बिहार एसटीईटी 2026 की तैयारी कैसे करें?
    15. Bihar STET 2026 की तैयारी के टिप्स
    बिहार एसटीईटी 2026 (Bihar STET 2026 in hindi) - सुधार विंडो (7 अक्टूबर तक), डमी एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि
    बिहार एसटीईटी 2026

    डमी एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना देखें:-
    1790224926904

    बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे से एक्टिव किया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 थी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी बीएसईबी टेट की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in या इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। बोर्ड द्वारा बिहार एसटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि को दो बार विस्तारित किया था। शुरूआत में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर किया गया था। इसके बाद एक बार और तिथि को विस्तारित करते हुए 22 सितंबर किया गया था।
    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026

    बिहार बोर्ड ने विस्तृत एसटेट अधिसूचना 14 अगस्त को जारी किया था। विस्तृत अधिसूचना में बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और बिहार एसटेट की संपूर्ण जानकारी दी हैं। बोर्ड ने 12 अगस्त को शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथि की सूचना दी थी।
    बिहार एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन । बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें

    बिहार एसटीईटी परीक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा है। कक्षा 9वीं और 10वीं में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर-I, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पेपर-II देना होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, विषयवार योग्यता और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक जांच लें। बिहार एसटीईटी 2026, बिहार एसटीईटी अधिसूचना 2026, आवेदन लिंक, ऑफिशियल वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    बिहार एसटीईटी आधिकारिक विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    बिहार एसटीईटी 2026 : अवलोकन

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 राज्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। परीक्षा से जुड़ी प्रमुख जानकारी को नीचे दी गई सारणी में संक्षेप में देखा जा सकता है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद/शिक्षण स्तर

    सेकेंडरी टीचर – कक्षा 9वीं-10वीं

    हायर सेकेंडरी टीचर – कक्षा 11वीं-12वीं

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा अवधि

    150 मिनट

    पेपर की संख्या

    पेपर-I और पेपर-II

    पात्रता

    भारत का नागरिक होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष।संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए।

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    आधिकारिक वेबसाइट

    stetregistration.cbrt.co.in

    ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डर

    बिहार एसटेट या बिहार एसटीईटी 2026 क्या होता है?

    बिहार एसटीईटी कहें या बिहार एसटेट (Bihar STET) 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है। इसका उद्देश्य बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करना है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-I कक्षा 9वीं और 10वीं तथा पेपर-II कक्षा 11वीं और 12वीं में शिक्षण के लिए होता है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से 22 सितंबर तक जारी थी।

    बिहार एसटीईटी पास करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने के अवसर खुलते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) समय-समय पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करता है। एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संबंधित भर्ती में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करने पर शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयन प्रक्रिया में शामिल होकर सफल होने पर वे बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त हो सकते हैं। हालांकि, एसटीईटी पास करना सीधे सरकारी शिक्षक की नौकरी की गारंटी नहीं देता, बल्कि यह शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता में से एक हो सकता है।

    बिहार एसटीईटी 2026 : परीक्षा तिथियां (Bihar STET Exam Dates 2026 in Hindi)

    बिहार STET से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन 17 अगस्त 2026 को जारी की गई। अब प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसटेट परीक्षा तिथियों (STET Bihar exam dates in hindi) को नोट कर लें ताकि परीक्षा से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण तिथि ना छूटे। बिहार एसटेट 2026 तिथियों (Bihar STET 2026 dates in hindi) की सूची नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

    बिहार एसटेट 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar STET 2026 Important Dates)

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार एसटेट 2026 शॉर्ट नोटिफिकेशन तिथि

    12 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट 2026 विस्तृत अधिसूचना

    14 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र 2026

    17 अगस्त 2026

    बिहार एसटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि

    31 अगस्त 2026

    15 सितंबर 2026

    22 सितंबर 2026

    बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड जारी तिथि25 सितंबर 2026
    बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड सुधार तिथि25 से 30 सितंबर
    1 से 8 अक्टूबर 2026

    बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटेट परीक्षा तिथि

    नवंबर 2026

    बिहार एसटीईटी आंसर की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    बिहार एसटीईटी आंसर की आपत्ति

    सूचित किया जाएगा

    एसटेट बिहार परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार STET पात्रता मानदंड 2026 (Bihar STET Eligibility Criteria 2026 in Hindi)

    BSEB ने बिहार STET 2026 के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार STET पात्रता मानदंड 2026 की पूरी जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए। BSEB द्वारा पात्रता मानदंड मुख्य रूप से राष्ट्रीयता, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

    बिहार STET 2026 के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है और उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक) होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जाती है। परीक्षा के दोनों पेपरों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता भी अलग हो सकती है।

    1786943752820

    बिहार STET आयु सीमा 2026

    श्रेणी

    अधिकतम उम्र

    General

    37 वर्ष

    General Category Women

    40 वर्ष

    OBC

    40 वर्ष

    EBC

    40 वर्ष

    SC

    42 वर्ष

    ST

    42 वर्ष

    नोट: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। वहीं, भूतपूर्व सैनिकों को रक्षा सेवाओं में बिताए गए कार्यकाल के अतिरिक्त 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की जाती है। हालांकि, आवेदन के समय उनकी अधिकतम आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले बिहार STET 2026 की आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ (Bihar STET 2026 Official Notification PDF in hindi) में दी गई आयु सीमा, आरक्षण और शैक्षिक योग्यता की नवीनतम शर्तों को अवश्य जांच लें।

    बिहार एसटेट 2026 पात्रता मानदंड - पेपर 1 (Bihar STET 2026 Eligibility Criteria - Paper 1)

    परीक्षा

    पात्रता मानदंड

    हिंदी

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री विशेष विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ पूरी करनी होगी, साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड की डिग्री भी होनी चाहिए।

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री विशेष विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ प्राप्त होनी चाहिए, तथा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।

    उम्मीदवारों के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से निर्दिष्ट विषय समूह में 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी एड की डिग्री होनी चाहिए।

    उर्दू

    बांग्ला

    मैथली

    संस्कृत

    अरबी

    फ़ारसी

    भोजपुरी

    अंग्रेजी

    अंक शास्त्र

    विज्ञान

    सामाजिक अध्ययन

    व्यायाम शिक्षा

    अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें शारीरिक शिक्षा एक वैकल्पिक विषय के रूप में हो।

    उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें शारीरिक शिक्षा एक वैकल्पिक विषय के रूप में हो। उम्मीदवारों ने अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया हो या अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

    संगीत

    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो।

    ललित कला

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ललित कला में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी।

    नृत्य

    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नृत्य में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो।

    विशेष शिक्षा शिक्षक


    हड्डी संबंधी विकलांगता

    पूर्ण दृष्टिहीनता

    बहरापन

    कम दृष्टि

    वाक् एवं भाषा संबंधी विकलांगता

    बौद्धिक विकलांगता

    ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार

    विशिष्ट अधिगम अक्षमता

    बहुविक विकलांगता





    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री तथा भारतीय पुनर्वास परिषद से वैध सीआरआर संख्या के साथ विशेष शिक्षा में बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।

    अभ्यर्थी के पास भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बी.एड. के समकक्ष डिप्लोमा, सीआरआर नंबर और भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अंतर विकलांगता में 6 महीने का प्रशिक्षण सत्र होना चाहिए।

    विषय समूह (Subject groups)

    गणित: उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर गणित का अध्ययन किया हो। उम्मीदवारों ने स्नातक स्तर पर भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान और सांख्यिकी में से किन्हीं दो विषयों का अध्ययन गणित में विशेषज्ञता के साथ किया हो। कंप्यूटर विज्ञान में बीसीए की योग्यता भी मान्य होगी।

    विज्ञान: उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर जूलॉजी, बॉटनी और केमिस्ट्री का अध्ययन किया हो या विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग की हो। जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान पर भी विचार किया जाएगा।

    सामाजिक विज्ञान: उम्मीदवार ने इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में उत्तीर्णता प्राप्त की हो। इनमें से एक विषय इतिहास या भूगोल होना चाहिए। प्राचीन इतिहास विषय को इतिहास के समकक्ष माना जाता है।

    भाषा: माध्यमिक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर पर भाषा से संबंधित विषय को ऑनर्स या सहायक विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है।

    बिहार एसटीईटी भर्ती 2026 पात्रता मानदंड - पेपर 2 (Bihar STET 2026 Eligibility Criteria - Paper 2)

    परीक्षा

    पात्रता मानदंड

    हिंदी

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी, साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री भी प्राप्त करनी होगी।


    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त होनी चाहिए, तथा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।


    उम्मीदवारों के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से निर्दिष्ट विषय समूह में 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी एड की डिग्री होनी चाहिए।


    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी, साथ ही 3 वर्ष का बी.एड/एम.एड पाठ्यक्रम भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

    उर्दू

    बांग्ला

    मैथली

    मगही

    पाली

    संस्कृत

    अरबी

    फ़ारसी

    भोजपुरी

    अंग्रेजी

    अंक शास्त्र

    भौतिक विज्ञान

    रसायन विज्ञान

    जीवविज्ञान

    इतिहास

    भूगोल

    राजनीति विज्ञान

    समाज शास्त्र

    अर्थशास्त्र

    दर्शनशास्त्र

    मनोविज्ञान

    गृह विज्ञान

    वाणिज्य

    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    कंप्यूटर विज्ञान

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित में 50% अंक प्राप्त करने होंगे

    कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर

    कंप्यूटर विज्ञान में बी.ई. या बी.टेक.

    कंप्यूटर विज्ञान में एम.एससी.

    किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

    कृषि विज्ञान

    अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विषय समूहों में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि/बागवानी और सस्य विज्ञान/पौधा प्रजनन में स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए: सस्य विज्ञान/पौधा प्रजनन और आनुवंशिकी/कीट विज्ञान/पौधा रोग विज्ञान/बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी/मृदा विज्ञान।

    संगीत

    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ संगीत में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें: बिहार सक्षमता परीक्षा 5

    एसटीईटी बिहार आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें (How to Fill STET Bihar Application Form 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू की गई। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के दौरान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

    बिहार STET 2026 आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार STET 2026 का आवेदन पत्र भर सकते हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले BSEB की STET वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • STET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर उपलब्ध बिहार STET 2026 से संबंधित आवेदन/रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पंजीकरण करें: “New Registration” या नए उम्मीदवार के पंजीकरण से संबंधित विकल्प पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

    • पंजीकरण पूरा करें: मांगी गई प्रारंभिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।

    • आवेदन पत्र भरें: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें और व्यक्तिगत, संपर्क, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

    • दस्तावेज अपलोड करें: निर्देशों के अनुसार अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें: उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान माध्यम के जरिए निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

    • फॉर्म की जांच करें: अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी गलती को आवश्यकतानुसार सुधार लें।

    • फाइनल सबमिट करें: सभी विवरण सही होने पर आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज/आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

    बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क 2026 (Bihar STET Registration Fees 2026 in Hindi)

    बिहार STET 2026 के आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क की राशि उम्मीदवार की श्रेणी और चुने गए पेपर के आधार पर अलग-अलग होती है। अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क की जांच कर लें।

    बिहार STET 2026 आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    पेपर 1

    पेपर 2

    General / OBC / EBC / EWS

    960

    1,440

    SC / ST / PwD

    760

    1,140

    बिहार STET परीक्षा पैटर्न 2026 (Bihar STET Exam Pattern 2026 in Hindi)

    बिहार STET 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के वितरण की जानकारी समझ लेना चाहिए। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों, कुल अंकों और परीक्षा के विभिन्न भागों को समझने में मदद मिलेगी। STET 2026 परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अपडेट की जाएगी।

    1786943718892

    बिहार STET 2026 परीक्षा पैटर्न

    सेक्शन

    अंक

    निर्दिष्ट विषय-वस्तु

    100

    शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताएं

    50

    कुल

    150

    • परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

    • परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    • परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

    • विषय-वस्तु से संबंधित 100 प्रश्न होंगे, जबकि शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    नोट: बिहार STET 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद प्रश्नों की संख्या, अवधि, अंक विभाजन और अन्य परीक्षा संबंधी विवरण में किसी बदलाव की स्थिति में इस जानकारी को आधिकारिक विवरण के अनुसार अपडेट किया जाएगा।

    बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 (Bihar STET Syllabus 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 परीक्षा के लिए विषयवार सिलेबस जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पेपर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार संबंधित बिहार STET 2026 सिलेबस को ध्यानपूर्वक देखें। सिलेबस की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल विषयों और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी तैयारी की बेहतर रणनीति बना सकते हैं। बिहार STET में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग विषयों का सिलेबस निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवार अपने चुने हुए विषय के अनुसार आधिकारिक सिलेबस PDF डाउनलोड करके प्रत्येक टॉपिक और यूनिट का अध्ययन कर सकते हैं।
    1786943919353

    बिहार एसटीईटी परीक्षा 2026 (Bihar STET Exam 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षक पदों के लिए पात्रता प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। BSEB ने 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा में पेपर 1 माध्यमिक स्तर और पेपर 2 उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षण पदों से संबंधित है। दोनों पेपरों की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित होते हैं।

    बिहार एसटीईटी प्रश्न पत्र 2026 (Bihar STET Question Papers 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 परीक्षा के प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित होने के बाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्षों के बिहार STET प्रश्न पत्रों और उपलब्ध प्रैक्टिस सेट का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। प्रश्न पत्रों को हल करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर, पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद मिलती है।

    बिहार STET के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने से उम्मीदवार अपनी प्रश्न हल करने की गति और समय प्रबंधन क्षमता भी बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा, पिछले प्रश्न पत्रों को निर्धारित समय में हल करने से वास्तविक परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी की जा सकती है। उम्मीदवार बिहार STET 2026 के पेपर-I और पेपर-II के प्रश्न पत्र उपलब्ध होने के बाद उन्हें डाउनलोड करके अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं। प्रश्न पत्र हल करने के बाद गलत उत्तरों का विश्लेषण करना और कमजोर टॉपिक्स का दोबारा अध्ययन करना तैयारी को और प्रभावी बना सकता है।

    बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 (Bihar STET Admit Card 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि निर्धारित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने लॉगिन विवरण की मदद से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और निर्धारित वैध पहचान पत्र साथ ले जाना चाहिए।

    बिहार एसटीईटी आंसर की 2026 (Bihar STET Answer Key 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी परीक्षा आयोजित होने के बाद जारी की जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। BSEB की STET वेबसाइट पर आंसर की और आपत्ति से संबंधित आधिकारिक लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जरूर जांचें। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो, तो BSEB द्वारा निर्धारित अवधि में संबंधित प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज की जा सकती है। आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर सकता है।

    बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2026 (Bihar STET Result 2026 in Hindi)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार एसटेट 2026 का रिजल्ट परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड और परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर, प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए।

    बिहार एसटीईटी 2026 की तैयारी कैसे करें?

    Bihar stet 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदवारों को सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझने के साथ-साथ एक व्यवस्थित अध्ययन योजना बनानी चाहिए। सही रणनीति, नियमित रिवीजन और पर्याप्त मॉक टेस्ट की मदद से परीक्षा की तैयारी को मजबूत किया जा सकता है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए टिप्स को अपनी तैयारी में शामिल कर सकते हैं।

    Bihar STET 2026 की तैयारी के टिप्स

    • सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझें: सबसे पहले बिहार टेट 2026 के नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें। इससे महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी।

    • स्टडी प्लान बनाएं: परीक्षा तक उपलब्ध समय के अनुसार रोजाना पढ़ाई का एक व्यावहारिक टाइमटेबल तैयार करें। कठिन विषयों के लिए अधिक समय निर्धारित करें।

    • विषय की मूल अवधारणाएं मजबूत करें: अपने संबंधित विषय के बेसिक कॉन्सेप्ट को अच्छी तरह समझें। केवल रटने के बजाय विषय को समझकर पढ़ने पर प्रश्नों को हल करना आसान होगा।

    • शिक्षण कला पर ध्यान दें: शिक्षण कला और अन्य दक्षताओं से संबंधित टॉपिक्स की नियमित तैयारी करें। इनसे जुड़े कॉन्सेप्ट और प्रश्नों का अभ्यास करें।

    • शॉर्ट नोट्स बनाएं: महत्वपूर्ण तथ्यों, परिभाषाओं, सूत्रों और कठिन टॉपिक्स के छोटे नोट्स तैयार करें। अंतिम समय में रिवीजन के लिए ये काफी उपयोगी रहेंगे।

    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: उपलब्ध पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से प्रश्नों के स्तर और पूछे जाने वाले टॉपिक्स का अंदाजा लगाने में मदद मिल सकती है।

    • मॉक टेस्ट का अभ्यास करें: नियमित रूप से फुल-लेंथ मॉक टेस्ट दें और परीक्षा जैसी समय-सीमा में पेपर हल करने की आदत डालें।

    • गलतियों का विश्लेषण करें: मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस सेट में गलत हुए प्रश्नों को दोबारा देखें। अपनी कमजोरियों की पहचान करके उन विषयों पर अतिरिक्त अभ्यास करें।

    • नियमित रिवीजन करें: नए टॉपिक्स पढ़ने के साथ पुराने टॉपिक्स का रिवीजन भी करते रहें। सप्ताह में कम से कम एक दिन पहले पढ़े गए विषयों को दोहराने के लिए रखें।

    • समय प्रबंधन पर काम करें: तैयारी के दौरान प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें, ताकि वास्तविक परीक्षा में सभी प्रश्नों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

    महत्वपूर्ण लेख पढ़ें:-

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार STET 2026 क्या है?
    A:

    बिहार STET एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की जाती है।

    Q: बिहार STET 2026 में कितने पेपर होते हैं?
    A:

    बिहार STET में दो पेपर होते हैं। पेपर-I कक्षा 9वीं-10वीं के लिए और पेपर-II कक्षा 11वीं-12वीं के शिक्षक पदों के लिए आयोजित किया जाता है।

    Q: बिहार STET 2026 परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
    A:

    बिहार STET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है और गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है।

    Q: बिहार STET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    पात्र उम्मीदवार बिहार STET के लिए BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान पंजीकरण, विवरण भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना होता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)