Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 जारी (Jharkhand TET Application 2026)- अंतिम तिथि (20 जुलाई), पात्रता, प्रक्रिया
    • लेख
    • झारखंड टीईटी आवेदन 2026 जारी (Jharkhand TET Application 2026)- अंतिम तिथि (20 जुलाई), पात्रता, प्रक्रिया

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 जारी (Jharkhand TET Application 2026)- अंतिम तिथि (20 जुलाई), पात्रता, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 02 Jul 2026, 03:53 PM IST

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 (Jharkhand TET Application 2026): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब नवीनतम अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 जून और फिर 20 जून 2026 किया गया था। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आधिकारिक पोर्टल jac.jharkhand.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झारखंड टीईटी आवेदन लिंक इस पेज पर दिया गया है।
    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक
    1782211971893

    This Story also Contains

    1. झारखंड टीईटी आवेदन 2026 (JTET 2026): एक नजर
    2. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: जेटीईटी परीक्षा क्या है?
    3. झारखंड टीईटी 2026 (JHTET 2026): पात्रता मानदंड
    4. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: JTET शैक्षणिक योग्यता
    5. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवेदन शुल्क
    6. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज
    7. झारखंड टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 (Jharkhand TET Application Form 2026)
    8. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवेदन फॉर्म कैसे भरें
    9. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: परीक्षा पैटर्न
    10. झारखंड टीईटी आवेदन 2026: संपर्क विवरण
    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 जारी (Jharkhand TET Application 2026)- अंतिम तिथि (20 जुलाई), पात्रता, प्रक्रिया
    झारखंड टीईटी आवेदन 2026

    काउंसिल ने JTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते समय ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की थी। बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे पहले 2 जून तक बढ़ाया गया। इसके बाद एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 कर दी गई। अब नवीनतम आदेश के तहत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।

    इससे पहले झारखंड टीईटी आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित: सूचना देखें:-
    1780403484078

    अपडेट: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में अब शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु भी शामिल हो सकेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 25 मई 2026 के आदेश के अनुसार, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकित एवं प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति दी गई है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    1780373761800

    हाल ही में बोर्ड ने सूचना जारी कर बताया था कि आवेदन के दौरान कई उम्मीदवारों को समस्या आ रही है और उनके द्वारा संशोधन की सुविधा देने की मांग की गई है। इसको लेकर प्राधिकरण द्वारा सूचना जारी कर बताया गया था कि जेएसी ने हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पोर्टल पर 9999 का स्टैटिक नंबर डालकर आवेदन करने की सलाह दी गई थी। बाद में, 20 मई को सूचना जारी कर आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित करने की सूचना भी दी गई।

    काउंसिल ने 26 मार्च को जेटेट 2026 अधिसूचना के साथ झारखंड टीईटी आवेदन 2026 शेड्यूल जारी किया था। जेएसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड टीईटी के लिए बीते वर्ष आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी आवेदन करना होगा, हालांकि उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। इन अभ्यर्थियों को नए सिरे से भाषा-द्वितीय का चयन करना होगा और आवेदन में सभी वांछनीय जानकारी भरनी होगी। जेटेट अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़े।

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 10 साल बाद हो रहा है। इससे पहले साल 2016 में जेटीईटी का आयोजन हुआ था। इसके साथ ही जेटीईटी 2026 आवेदन की प्रक्रिया और सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। झारखंड टीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें:-

    इससे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा आयोजित Jharkhand Teacher Eligibility Test (जेटेट) को स्थगित करने की खबर चल रही थी। दरअसल भाषाई विवाद के कारण विज्ञापन रद्द किए जाने की खबर मीडिया में चल रही है। नियमावली 2026 में भोजपुरी, अंगिका और मगही को शामिल न करने पर राजनीतिक दलों और संगठनों ने विरोध किया, लेकिन अब आवेदन जारी हो चुका है।

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026 (JTET 2026): एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)

    आयोजक संस्था

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    उद्देश्य

    कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए पात्र उम्मीदवार का चयन

    आवेदन मध्यम

    ऑनलाइन आवेदन जारी

    जेटीईटी आवेदन तिथि

    21 अप्रैल से 21 मई 2026
    2 जून 2026
    20 जून 2026
    20 जुलाई 2026

    परीक्षा का आयोजन

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    jac.jharkhand.gov.in

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: जेटीईटी परीक्षा क्या है?

    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण के लिए आवश्यक है। JTET 2026 के माध्यम से उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और बाल विकास की समझ का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे योग्य शिक्षकों का चयन सुनिश्चित हो सके।
    ये भी पढ़ें:- सीटेट रिजल्ट 2026 कब आएगा?हरियाणा सीईटी कटऑफ

    झारखंड टीईटी 2026 (JHTET 2026): पात्रता मानदंड

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह मानदंड मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों पर आधारित होते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी निर्धारित योग्यताओं को पूरा करते हैं, क्योंकि अंतिम चयन के समय दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। पात्रता मानदंडों का पालन करना परीक्षा में शामिल होने और आगे शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवश्यक है।
    पात्रता मानदंड:

    • शैक्षणिक योग्यता:

      • अभ्यर्थी के पास संबंधित स्तर (कक्षा 1–5 या 6–8) के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता होना आवश्यक है।

      • प्रशिक्षण (D.El.Ed./B.Ed. आदि) कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित समय सीमा में अंतिम अंकपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    • योग्यता का सत्यापन:

      • परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने का अर्थ यह नहीं है कि अभ्यर्थी पूरी तरह योग्य है।

      • अंतिम सत्यापन नियुक्ति प्राधिकारी (जिला शिक्षा अधीक्षक) द्वारा किया जाएगा।

    • एक से अधिक प्रयास:

      • अभ्यर्थी अपने अंकों में सुधार के लिए JTET परीक्षा में कई बार शामिल हो सकते हैं।

    • न्यूनतम आयु सीमा:

      • 1 अगस्त 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।

    • अधिकतम आयु सीमा:

      • अधिकतम आयु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार होगी।

    • आयु में छूट:

      • झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कार्यरत पारा शिक्षकों को उनके कार्यकाल के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी (अधिकतम 58 वर्ष तक)।

      • JTET 2016 और JTET 2026 के बीच अंतराल को देखते हुए अधिकतम आयु सीमा में 9 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

      • यह छूट एक बार (One Time) के अवसर के रूप में लागू होगी।

    ये लेख पढ़ें: सीटेट 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया देखें

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: JTET शैक्षणिक योग्यता

    पेपर I के लिए - उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या 4 साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

    पेपर II के लिए - उम्मीदवारों को बी.एड डिग्री/प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञान/कला स्नातक डिग्री और शिक्षा स्नातक (एकीकृत) के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

    पेपर

    कक्षा

    शैक्षणिक योग्यता

    पेपर 1

    कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी टीचर)

    – कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण + 2 वर्षीय डी.एल.एड.

    – या 12वीं उत्तीर्ण + 4 वर्षीय बी.एल.एड.

    – या स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड.

    – या 12वीं उत्तीर्ण + विशेष शिक्षा में डिप्लोमा

    पेपर 2

    कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी टीचर)

    – स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड

    – या स्नातक में 50% अंक + बी.एड

    – या स्नातक में 45% अंक + बी.एड (मानदंडों के अनुसार)

    – या 12वीं + 4 वर्षीय बी.एल.एड / बी.ए.एड / बी.एससी.एड

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवेदन शुल्क

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होता है। यह शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी आदि) और चयनित पेपर (पेपर 1, पेपर 2 या दोनों) के अनुसार अलग-अलग तय किया जाता है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। सही शुल्क का समय पर भुगतान करना आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक होता है, अन्यथा आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है। नीचे आवेदन शुल्क सारणी देखें।

    श्रेणी

    पेपर 1 आवेदन शुल्क

    पेपर 2

    दोनों पेपर के लिए

    General / OBC / EWS

    1300 रुपये

    1300 रुपये

    1500 रुपये

    SC / ST

    700 रुपये

    700 रुपये

    800 रुपये

    PwD

    700 रुपये

    700 रुपये

    800 रुपये

    Special Tribal Group

    500 रुपये

    500 रुपये

    600 रुपये

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिनके बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती। ये दस्तावेज उम्मीदवार की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी से संबंधित जानकारी को प्रमाणित करते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेजों को सही प्रारूप और निर्धारित आकार में तैयार रखना जरूरी होता है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी से बचा जा सके।

    आवश्यक दस्तावेजों की सूची:

    • पासपोर्ट साइज फोटो- हाल ही में खींची गई, निर्धारित साइज में

    • हस्ताक्षर- स्कैन की हुई कॉपी

    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र-10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एड./डी.एल.एड. आदि

    • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड)

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)

    • आवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)

    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (सक्रिय और वैध)

    ये भी पढ़ें:- सीटीईटी 2026 पात्रता मानदंड

    झारखंड टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 (Jharkhand TET Application Form 2026)

    झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आवेदन प्रारंभ तिथि 21 अप्रैल और अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 (विस्तारित) है। प्राधिकरण द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दिए गए समय के भीतर फॉर्म भरें और सही जानकारी प्रदान करें। चूंकि सुधार के लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को जेटीईटी आवेदन ध्यानपूर्वक भरना चाहिए।

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: आवेदन फॉर्म कैसे भरें

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरना उम्मीदवारों के लिए पहला और महत्वपूर्ण चरण होता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होती है, जिसमें पंजीकरण, व्यक्तिगत जानकारी भरना, शैक्षणिक विवरण दर्ज करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। झारखंड टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी आवश्यक है, क्योंकि जमा करने के बाद सुधार का कोई अवसर नहीं मिलेगा। नीचे जेटेट आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।

    • जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • परीक्षा फॉर्म पोर्टल लिंक पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा।

    • आवेदन के लिए जेटीईटी 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।

    • पंजीकरण के बाद लॉगइन आईडी बन जाएगी, जिसकी मदद से जेटीईटी आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

    • आवेदन में मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें, आवश्यक प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क भुगतान करें।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    • जेटीईटी आवेदन फॉर्म जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा: सीटेट सिलेबस पीडीएफसीटेट परीक्षा पैटर्न

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: परीक्षा पैटर्न

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का परीक्षा पैटर्न उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और भाषा दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा दो स्तरों प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। दोनों स्तरों की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है। प्रत्येक पेपर के लिए निर्धारित समय 2 घंटे 30 मिनट होता है, और इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होता। परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है।

    झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न

    स्तर / पेपर

    कक्षाएं

    परीक्षा अवधि

    प्रश्नों का प्रकार

    माध्यम

    विशेष प्रावधान

    पेपर 1 (Level-1)

    कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक)

    2 घंटे 30 मिनट

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    हिंदी / अंग्रेजी/ अन्य भाषा

    दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय

    पेपर 2 (Level-2)

    कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक)

    2 घंटे 30 मिनट

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    हिंदी / अंग्रेजी/ अन्य भाषा

    दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय

    महत्वपूर्ण बिंदु:

    • सभी प्रश्न OMR शीट पर हल करने होंगे।

    • परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

    • संबंधित भाषा विषय के प्रश्न उसी भाषा में होंगे।

    • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक श्रेणी के अनुसार निर्धारित होंगे।

    झारखंड टीईटी 2026: परीक्षा पैटर्न

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का परीक्षा पैटर्न प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) स्तर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है और प्रत्येक प्रश्न समान अंक का होता है। उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, भाषा ज्ञान, विषय समझ और शैक्षणिक योग्यता का समग्र मूल्यांकन इस पैटर्न के माध्यम से किया जाता है।

    कक्षा 1 से 5 (Level-1) परीक्षा पैटर्न

    खण्ड

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    पूर्णांक

    I

    बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति (अनिवार्य)

    30

    30

    II

    भाषा-I (हिन्दी / संस्कृत / उर्दू / अंग्रेजी में से कोई एक)

    30

    30

    III

    भाषा-II (क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा में से कोई एक)

    30

    30

    IV

    गणित

    30

    30

    V

    पर्यावरण अध्ययन

    30

    30

    कुल


    150

    150

    कक्षा 6 से 8 (Level-2) परीक्षा पैटर्न

    खण्ड

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    पूर्णांक

    I

    बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति (अनिवार्य)

    30

    30

    II

    भाषा-I (हिन्दी / संस्कृत / उर्दू / अंग्रेजी में से कोई एक)

    30

    30

    III

    भाषा-II (क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा)

    30

    30

    IV (a)

    गणित एवं विज्ञान (गणित/विज्ञान शिक्षक के लिए)

    50

    50


    कंप्यूटर की सामान्य जानकारी

    10

    10

    IV (b)

    सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)

    50

    50


    कंप्यूटर की सामान्य जानकारी

    10

    10

    IV (c)

    भाषा शिक्षक / अन्य शिक्षक (IV a या IV b में से कोई एक)

    कुल


    150

    150

    नोट:

    • उम्मीदवार को अपने विषय के अनुसार वैकल्पिक खण्ड (IV) का चयन करना होगा।

    • प्रमाण पत्र में चयनित विषय एवं भाषा का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: एचपीटीईटी 2026सीजी टीईटी सिलेबस

    झारखंड टीईटी आवेदन 2026: संपर्क विवरण

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या या सहायता के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक संपर्क विवरण का उपयोग कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान, एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी किसी भी तकनीकी या सामान्य समस्या के समाधान के लिए झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा हेल्पलाइन और अन्य संपर्क माध्यम उपलब्ध कराए जाते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या भ्रम से बचा जा सके।
    1779428037344

    मुख्य कार्यालय, रांची
    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC)
    ज्ञानदीप परिसर, बरगावां, नामकुम, रांची – 834010
    फोन नंबर: 0651-2261181
    इमेल: secretary.jac2003@gmail.com

    क्षेत्रीय कार्यालय, दुमका
    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC)
    अकिलबट्टी भवन, दुमका – 814101
    फोन नंबर: 06434-236134
    इमेल: jacdumka@rediffmail.com

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: झारखंड टीईटी परीक्षा क्या है?
    A:

    झारखंड टीईटी एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित करती है।

    Q: क्या JTET में एक से अधिक बार शामिल हुआ जा सकता है?
    A:

    हां, अभ्यर्थी अपने अंक सुधारने के लिए JTET परीक्षा में कई बार शामिल हो सकते हैं। इसमें प्रयासों की कोई निर्धारित सीमा नहीं होती, जिससे उम्मीदवार बेहतर स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: JTET परीक्षा का माध्यम क्या होता है?
    A:

    JTET परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। इसके अलावा भाषा विषय से जुड़े प्रश्न संबंधित चयनित भाषा में ही पूछे जाते हैं, जिससे भाषा दक्षता का सही आकलन हो सके।

    Q: क्या JTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?
    A:

    नहीं, JTET परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं और उम्मीदवार बिना किसी कटौती के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।

    Q: JTET के लिए आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    A:

    आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरनी चाहिए, आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने चाहिए और फॉर्म जमा करने से पहले विवरण की जांच करनी चाहिए, क्योंकि बाद में सुधार का अवसर नहीं मिलता।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)