सीटेट फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन (CTET February 2026 Registration in hindi)- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जारी सीटेट आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो गई है। जल्द ही सीटेट प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in जारी होगा। बोर्ड द्वारा 18 दिसंबर तक सीटेट आवेदन पत्र पूरा नहीं भर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 27 से 30 दिसंबर तक आवेदन पूरा करने का मौका दिया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सीटेट फरवरी सत्र से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सीटेट फरवरी 2026 लिंक पर जाएं
लेटेस्ट अपडेट- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन अब 7 और 8 फरवरी को होगा। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी। इसके साथ सीटेट परीक्षा शहरों की संख्या भी बढ़ाकर 132 से 140 कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही सीटेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
This Story also Contains
सीटेट संशोधित परीक्षा तिथि सूचना देखें-

सीटेट परीक्षा 2026 आवदेन संबंधित सूचना देखें-

सीटेट आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 23 से 26 दिसंबर तक का समय दिया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। बोर्ड द्वारा 27 नवंबर 2025 को जारी सीटेट फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर तक थी। सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित होने वाली है। आवेदन के लिए जरूरी प्रक्रियाओं, सीटेट आवेदन शुल्क, सीटेट आवेदन लिंक के लिए उम्मीदवार इस लेख को देख सकते हैं।
सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटेट फरवरी 2026 अधिसूचना (CTET February notification 2026 in hindi) के साथ सीटेट आवेदन 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। सीटेट आवेदन तिथि के साथ सीटेट पात्रता मानदंड, सीटेट परीक्षा पैटर्न भी जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फरवरी सत्र के लिए सीटेट 2026 आवेदन पत्र 18 दिसंबर तक भर सकते थे।
सीटेट परीक्षा तिथियां जानें
सीटीईटी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, ताकि आवेदन संख्या तथा पासवर्ड जेनरेट किया जा सके। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा और फिर वांछित विवरण भरकर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को पूरा करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है।उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सीटीईटी 2026 पात्रता मानदंड (CTET 2026 Eligibility Criteria in hindi) अवश्य देख लेना चाहिए।
सीबीएसई सीटेट परीक्षा तारीखों को आधिकारिक अधिसूचना 2026 के साथ जारी किया जाता है। सीटीईटी 2026 (CTET 2026 in hindi) की महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान में रखें, ताकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भूलने से बच सकें। महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में सभी विवरण जानने के लिए तालिका के नीचे देखें।
सीटेट आवेदन पत्र से संबंधित इवेंट | सीटेट आवेदन तिथि |
जुलाई सत्र के लिए सीटेट आवेदन पत्र 2026 | 27 नवंबर 2025 |
सीटेट आवेदन की अंतिम तिथि | 18 दिसंबर 2025 |
सीटेट आवेदन शुल्क (CTET Application fee) जमा करने की अंतिम तिथि (ctet form fees) | 18 दिसंबर 2025 |
| सीटेट 2026 आवेदन का अंतिम मौका | 27-30 दिसंबर 2025 |
सीटेट 2026 आवेदन पत्र सुधार सुविधा | 23 से 26 दिसंबर |
सीटेट प्रवेश पत्र 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीटेट 2026 परीक्षा तिथि | 7 और 8 फरवरी 2026 ( संशोधित) |
सीटेट फरवरी 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। वहीं दिए सीटेट फरवरी 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 Application Form in hindi) जल्द ही जारी किया जाएगा जिसे उम्मीदवारों को सीटेट लास्ट डेट तक भरना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक विवरण जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने होते हैं।
सीटेट आवेदन पत्र 2026 : भरने के लिए चरण
आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं
बेसिक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
सीटेट फरवरी 2026 आवेदन पत्र (CTET Application Form 2026 ) में अन्य विवरण भरें
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
विवरण की अच्छे से जांच करें।
अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।
सीटीईटी आवेदन पत्र की प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये है तथा एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है तथा आरक्षित श्रेणियों के लिए 500 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 600 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना प्रस्तुत किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
श्रेणी | पेपर-I और पेपर-II के लिए शुल्क | दोनों पेपरों के लिए शुल्क -I और II |
सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
एससी /एसटी/विकलांग श्रेणी | 500 रुपये | 600 रुपये |
सीटेट 2026 आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया गया है। आवेदकों को सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (CTET 2026 application form in hindi) भरने से पहले शैक्षिक विवरण, फोटो की स्कैन कॉपी आदि जैसे दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म (CTET 2026 application form in hindi) से पहले पंजीकरण के लिए आवश्यक सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है -
वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
पहचान पत्र का विवरण - पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड इत्यादि
निर्दिष्ट प्रारूप के अनुसार आवेदकों के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर
कक्षा 10 और 12 का शैक्षणिक विवरण
डेबिट या क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग का विवरण
दस्तावेज़ | आयाम | |
पासपोर्ट फोटो | 3.5 cm (चौड़ाई) x 4.5 cm (लंबाई) | 10 kb से 1साइज00 kb तक |
आवेदक का हस्ताक्षर | 3.5 cm (लंबाई) x 1.5 cm (ऊंचाई) | 3 kb से 30 kb तक |
On Question asked by student community
For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests
Hey there,
Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:
Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year