Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी टीईटी 2026 (HP TET 2026 in Hindi): नवंबर सेशन आवेदन (जारी), अधिसूचना पीडीएफ, परीक्षा शेड्यूल देखें
    • लेख
    • एचपी टीईटी 2026 (HP TET 2026 in Hindi): नवंबर सेशन आवेदन (जारी), अधिसूचना पीडीएफ, परीक्षा शेड्यूल देखें

    एचपी टीईटी 2026 (HP TET 2026 in Hindi): नवंबर सेशन आवेदन (जारी), अधिसूचना पीडीएफ, परीक्षा शेड्यूल देखें

    Kunal solankiUpdated on 28 Sep 2026, 04:10 PM IST

    एचपी टीईटी 2026 (HP TET 2026 in Hindi) - हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) द्वारा 11 सितंबर को हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर सेशन 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। एचपी टीईटी नवंबर 2026 अधिसूचना के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, एचपी टीईटी नवंबर सेशन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर 2026 तक एचपी टीईटी आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक एचपी टेट आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार 9 से 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।
    एचपीटेट नवंबर 2026 सेशन डायरेक्ट लिंक
    1789126305740 शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) अधिसूचना के साथ एचपी टीईटी नवंबर सेशन 2026 का परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। बोर्ड विषयवार परीक्षा तिथि जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, विषय वार परीक्षा 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। नीचे पूरा शेड्यूल देखें।
    एचपी टीईटी नवंबर सेशन अधिसूचना पीडीएफ 2026 लिंक
    1789126655138

    This Story also Contains

    1. उत्तर प्रदेश टीईटी आवेदन, परीक्षा, पात्रता के बारें में जानें
    2. एचपी टीईटी 2026 - मुख्य बातें
    3. एचपी टीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
    4. एचपी टेट 2026 नवंबर सेशन परीक्षा तिथि और समय
    5. एचपी टीईटी परीक्षा तारीख 2026- जून सेशन
    6. एचपी टेट 2026 जून सेशन परीक्षा तिथि और समय
    7. एचपी टीईटी पात्रता मानदंड 2026
    8. एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026
    9. एचपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026
    10. एचपी टीईटी सिलेबस 2026
    11. एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026
    12. एचपी टीईटी परीक्षा केंद्र 2026
    13. एचपी टेट आंसर की 2026
    14. एचपी टीईटी परिणाम 2026
    15. एचपी टेट कटऑफ 2026
    16. एचपी टीईटी सर्टिफिकेट 2026
    17. एचपी टीईटी प्रश्न पत्र 2026
    एचपी टीईटी 2026 (HP TET 2026 in Hindi): नवंबर सेशन आवेदन (जारी), अधिसूचना पीडीएफ, परीक्षा शेड्यूल देखें
    एचपी टीईटी 2026


    शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एचपीटेट आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू की गई थी। बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई थी। विलंब शुल्क के साथ एचपी टीईटी आवेदन की सुविधा 16 मई से 18 मई 2026 तक दी गई थी। एचपीटेट आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार एचपी टेट आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों में 19 से 20 मई तक सुधार कर सकते थे। एचपी टीईईटी अधिसूचना 2026 (HP TET Notification 2026) आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर 30 अप्रैल को जारी की गई थी।

    एचपी टेट परीक्षा (HP TET exam) साल में दो बार आयोजित की जाती है। एचपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। एचपी टीईटी परीक्षा 2026 की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, तारीखों और परिणामों के बारे में अधिक जानने के लिए आवेदक इस लेख को पढ़ सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश टीईटी आवेदन, परीक्षा, पात्रता के बारें में जानें

    एचपी टीईटी 2026 - मुख्य बातें

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) {Himachal Pradesh Teachers Eligibility Test (HP TET)}

    परीक्षा संचालक

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE)

    परीक्षा की बरंबारता

    वर्ष में दो बार

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा भाषा माध्यम

    मराठी, बंगाली, अंग्रेजी, नेपाली, संस्कृत, उर्दू, संथाली

    परीक्षा पैटर्न

    पेपर 1

    पेपर 2 (उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय)

    परीक्षा अवधि

    पेपर I - 1 घंटे

    पेपर II - 2 घंटे

    एचपी टीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एचपी टेट 2026 परीक्षा तिथियों (HP TET 2026 exam dates in hindi) और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा करता है। बोर्ड द्वारा एटपी टेट अधिसूचना जारी होने के साथ ही तालिको को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

    एचपी टीईटी परीक्षा तारीख 2026 - नवंबर सेशन

    एचपी टीईटी इवेंट्स

    एचपी टीईटी नवंबर 2026 तिथि

    एचपी टीईटी 2026 अधिसूचना

    11 सितंबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन 2026

    11 सितंबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि (बिना लेट फीस के)

    3 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि (लेट फीस के साथ)

    4 से 8 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी आवेदन सुधार विंडो 2026

    9 से 12 अक्टूबर 2026

    एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले

    एचपी टीईटी 2026 एग्जाम डेट

    22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक

    एचपी टीईटी रिजल्ट 2026

    22 अगस्त 2026

    एचपी टेट 2026 नवंबर सेशन परीक्षा तिथि और समय

    इवेंट्स

    परीक्षा तिथि

    परीक्षा का समय (संभावित)

    TGT (Arts) TET

    22 नवंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    JBT TET

    22 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    HP TET non-medical exam date 2026

    29 नवंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    Special Educator (For class 6 to 12 )

    29 नवंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    TGT Sanskrit TET

    29 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    Special Educator (For pre-primary to class 5)

    29 नवंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    TGT (Medical) TET

    6 दिसंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    Punjabi TET

    6 दिसंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    Urdu TET

    6 दिसंबर 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    TGT Hindi TET

    6 दिसंबर 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    एचपी टीईटी परीक्षा तारीख 2026- जून सेशन

    एचपी टीईटी इवेंट्स

    एचपी टीईटी तारीखें (जून सेशन)

    एचपी टीईटी 2026 अधिसूचना

    30 अप्रैल 2026

    एचपी टीईटी आवेदन 2026

    30 अप्रैल 2026

    एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि (बिना लेट फीस)

    15 मई 2026

    विलंब शुल्क के साथ एचपी टीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    16 से 18 मई 2026

    आवेदन संशोधन की तिथि19 से 20 मई 2026

    एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    4 जून 2026 से

    एचपी टीईटी 2026 एग्जाम डेट

    7-21 जून 2026 (7, 13, 14, 17 और 21

    एचपी टीईटी 2026 आंसर की11 जुलाई 2026
    एचपी टीईटी 2026 आंसर की आपत्ति
    16 जुलाई 2026 तक

    एचपी टीईटी रिजल्ट 2026

    22 अगस्त 2026

    एचपी टेट 2026 जून सेशन परीक्षा तिथि और समय

    इवेंट्स

    परीक्षा तिथि

    परीक्षा का समय (संभावित)

    Special Educator (For pre-primary to class 5)

    7 जून 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    Special Educator (For class 6 to 8)

    7 जून 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    TGT (Arts) TET

    13 जून 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    TGT (Medical) TET

    13 जून 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    JBT TET

    14 जून 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    TGT Sanskrit TET

    14 जून 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    Punjabi TET

    17 जून 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    Urdu TET

    17 जून 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    TGT Hindi TET

    21 जून 2026

    दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे

    HP TET non-medical exam date 2026

    21 जून 2026

    सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे

    एचपी टीईटी पात्रता मानदंड 2026

    एचपी टीईटी 2026 पात्रता मानदंड (HP TET 2026 eligibility criteria in hindi) संचालन बोर्ड द्वारा निर्धारित किए जाते हैं और आवेदकों के लिए उनका पालन करना अनिवार्य है। हिमाचल प्रदेश टीईटी पात्रता मानदंड (Himachal Pradesh TET eligibility criteria in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर निर्दिष्ट हैं। पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। आवश्यक एचपी टीईटी पात्रता मानदंडों में आयु, राष्ट्रीयता, योग्यता और कई अन्य विवरण शामिल हैं। केवल भारतीय उम्मीदवारों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एचपी टीईटी 2026 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड को देख सकते हैं।

    एचपी टीईटी 2026 पात्रता मानदंड

    पद

    पात्रता मानदंड

    शैक्षणिक योग्यता

    आयु सीमा

    TGT (Arts)

    12वीं कक्षा में न्यूनतम 45% अंक तथा बी.ए., बी.कॉम. या समकक्ष में अंक 50% या उससे अधिक।

    18 वर्ष और उससे अधिक।

    TGT (Non-Medical)

    12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक तथा बीएससी, बीएड या समकक्ष में 50% या उससे अधिक अंक।

    TGT (Medical)

    12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक तथा बीएससी (मेडिकल), बीएड या समकक्ष योग्यता 50% या उससे अधिक।

    Shastri

    न्यूनतम 50% अंकों के साथ शास्त्री में स्नातक की डिग्री.

    Language Teacher

    हिंदी में स्नातक डिग्री या समकक्ष।

    Junior Basic Training

    12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (Diploma in Elementary Education) या 50% या उससे अधिक अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।

    Punjabi Language Teacher

    पंजाबी में स्नातक डिग्री या समकक्ष।

    Urdu Language Teacher

    ऊर्दू में स्नातक डिग्री या समकक्ष।

    ये भी पढ़ें - एचपी आईटीआई प्रवेश 2026 । एचपीटेट रिजल्ट 2026

    एचपी टीईटी आवेदन पत्र 2026

    एचपी टीईटी आवेदन पत्र (HP TET 2026 application form in hindi) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एचपी टीईटी नवंबर आवेदन पत्र 2026 (HP TET application form 2026 in hindi) भरने का तरीका ऑनलाइन है।

    एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    1. आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    2. TET सेक्शन में जाएं: होमपेज पर "TET" टैब या लिंक देखें।

    3. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ें।

    4. एचपी टीईटी आवेदन पत्र भरें।

    5. दस्तावेज अपलोड करें।

    6. एचपी टीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    7. फॉर्म जमा करें।

    8. अपने संदर्भ के लिए एचपी टीईटी आवेदन की एक प्रति प्रिंट करें।

    एचपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

    एचपी टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (HP TET Exam Pattern 2026 in Hindi) में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित एक लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा शामिल है। एचपी टीईटी 2026 परीक्षा में 150 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होता है और इसे 150 मिनट में लिखना होता है। एचपी टीईटी परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। लिखित एचपी टेट परीक्षा का तरीका ऑफ़लाइन होगा।

    एचपी टीईटी सिलेबस 2026

    एचपी टीईटी सिलेबस 2026 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग होता है। लेकिन, कुछ ऐसे विषय हैं जो एचपी टीईटी सिलेबस (HP TET syllabus In hindi) में सभी श्रेणियों के लिए समान हैं। इनमें बाल मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और शिक्षण अधिगम प्रक्रियाएँ, सामान्य जागरूकता शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एचपी टीईटी 2026 सिलेबस (HP TET 2026 syllabus In hindi) देख सकते हैं।

    एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    बोर्ड द्वारा परीक्षा से 4 दिन पहले वेबसाइट पर एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (HP TET Admit Card 2026 in Hindi) जारी किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट hpbose.org पर एचपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (HP TET Admit Card download link in Hindi) उपलब्ध होगा, जहां से उम्मीदवार एचपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    उम्मीदवार को साइट पर लॉग इन करने और एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या कोई अन्य व्यक्तिगत विवरण जैसे अपना पंजीकरण विवरण भरना पड़ सकता है। सभी उपस्थित लोगों के लिए परीक्षा हॉल में अपना एचपी टीईटी एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।

    HP TET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • HP TET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और साइन इन करें।

    • एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    एचपी टीईटी परीक्षा केंद्र 2026

    आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी पसंद के एचपी टीईटी परीक्षा केंद्र (HP TET Exam Centres 2026 in hindi) का चयन करना होगा। उम्मीदवार केवल वेबसाइट पर मौजूद एचपी टीईटी परीक्षा केंद्र ही चुन सकते हैं। एचपी टीईटी 2026 परीक्षा केंद्र (HP TET 2026 Exam Centres in hindi) भारत भर के कई शहरों और स्थानों को कवर करते हैं और उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में अपना केंद्र जान पाएंगे। एक बार एचपी टीईटी परीक्षा केंद्र आवंटित हो जाने के बाद, परीक्षा के समय इसे बदलना संभव नहीं है।

    एचपी टेट आंसर की 2026

    बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचपी टेट 2026 आंसर की (HP TET 2026 Answer Key in hindi) जारी करता है। एचपी टीईटी आंसर की पीडीएफ के रूप में होगी और उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ज द्वारा सबसे पहले प्रोविजनल एचपी टीईटी आंसर की 2026 जारी की जाएगी। इस आंसर की पर उम्मीदवारों को यदि कोई आपत्ति हो तो उठा सकते हैं। आपत्तियों के आधार पर, बोर्ड अंतिम एचपी टीईटी आंसर की जारी करता है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

    HP TET 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

    • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

    • वेबसाइट पर "TET" सेक्शन में जाएं।

    • संबंधित एचपी टीईटी परीक्षा के लिए "आंसर की" के लिंक पर क्लिक करें।

    • अपने उत्तरों की जांच करें।

    एचपी टीईटी परिणाम 2026

    लिखित परीक्षा के 40-60 दिनों के भीतर, एचपी टीईटी 2026 परिणाम (HP TET Result 2026 in Hindi) HPBOSE द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी किया जाता है। उम्मीदवार एचपी टीईटी परिणाम पर अपना नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और योग्यता अंक देख सकते हैं। परिषद श्रेणीवार योग्यता अंक भी जारी करेगी। उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों के पिछले वर्षों के प्रदर्शन को जानने के लिए एचपी टीईटी 2026 परिणाम विश्लेषण का संदर्भ ले सकते हैं।

    एचपी टीईटी 2026 परिणाम प्राप्त करने के चरण

    • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), hpbose.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • वेबसाइट पर "TET" अनुभाग पर जाएं।

    • HP TET नवंबर 2023 परीक्षा के लिए "परिणाम" के लिंक पर क्लिक करें।

    • आप अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।

    एचपी टेट कटऑफ 2026

    एचपी टेट कटऑफ 2026 (HP TET Cut Off 2026 in hindi) न्यूनतम अंक हैं जो उम्मीदवार को परीक्षा पास करने के लिए चाहिए। एचपी टीईटी कट ऑफ (HP TET Cut Off in hindi) उम्मीदवार की श्रेणी पर निर्भर करता है। सामान्य श्रेणी के लिए एचपी टीईटी कट ऑफ 2026 60% और SC/ST/OBC श्रेणी के लिए 50% है। चयन प्रक्रिया में आगे के मूल्यांकन के लिए उम्मीदवार के लिए आवश्यक एचपी टीईटी स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है।

    एचपी टीईटी सर्टिफिकेट 2026

    एचपी टीईटी 2026 परीक्षा (HP TET 2026 exam in hindi) के परिणाम जारी होने पर, योग्य उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश टीईटी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। टीईटी 2026 प्रमाणपत्र (TET 2026 certification in hindi) उम्मीदवारों को शिक्षण में नौकरी पाने में मदद करेगा। एचपी टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन है, जिसका अर्थ है कि प्रमाणपत्र का उपयोग किसी भी समय नौकरी पाने के लिए किया जा सकता है।

    एचपी टीईटी प्रश्न पत्र 2026

    उम्मीदवार परीक्षा के बाद एचपी टीईटी 2026 प्रश्न पत्र (HP TET Question Paper 2026 in hindi) ले सकते हैं क्योंकि यह एक ऑफ़लाइन परीक्षा है। इस बीच, अच्छे अभ्यास के लिए, परीक्षा से पहले, उम्मीदवार साप्ताहिक आधार पर पिछले वर्ष के एचपी टीईटी प्रश्न पत्रों को देख सकते हैं और उनका अभ्यास कर सकते हैं। इससे विषय पर उनके ज्ञान में सुधार करने में मदद मिलेगी और एचपी टीईटी परीक्षा में बैठने से पहले आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एचपी टीईटी 2026 अधिसूचना जारी हो गई है?
    A:

    हां, प्राधिकरण द्वारा 30 अप्रैल 2026 को एचपी टीईटी अधिसूचना 2026 जारी की गई।

    Q: एचपी टेट परीक्षा 2026 वर्ष में कितनी बार आयोजित होती है?
    A:

    एचपी टेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to HP TET

    On Question asked by student community

    Have a question related to HP TET ?

    Hello Student

    HP TET June 2026 result has not been declared yet. The provisional answer key was released on July 11, 2026, and the objection window closed on July 16, 2026. HPBOSE is expected to release the result on its official website soon.

    For more information, click the link below.

    Hello,

    According to the official notification regarding the eligibility criteria, the candidate must have 50% in their undergraduate degree, it could be BA, BCom, BSc, BEd depending upon the field you choose as a TGT or JBT. Since, you scored 49.9%, you are not eligible to apply. Although there is

    For HP TET a minimum of 45% aggregate is required for all who have graduated before 2010..

    So you can appear in HP TET TGT...

    But for JBT minimum of 50% aggregate and 2 year JBT certificate is also required.

    So in my opinion you can't appear for HP TET

    Sar,I am  student my address Gujarat(dahod)

    My question- Gujarat me 11th  science ke students ko fail hone par re- text dene ka niyam he?