Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - आयु, शैक्षिक योग्यता जानें
    • लेख
    • सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - आयु, शैक्षिक योग्यता जानें

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - आयु, शैक्षिक योग्यता जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 09 Jun 2026, 03:08 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in Hindi) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट सूचना विवरणिका में सीटेट आवेदन के लिए पात्रता मानदंडों का उलेल्ख विस्तार से किया जाता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 11 मई 2026 को सीटेट सितंबर 2026 आधिकारिक अधिसूचना के साथ सीटेट इनफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दी गई है। सीटेट सितंबर 2026 सूचना विवरणिका (CTET September 2026 information bulletin) में सीटेट पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi) का उल्लेख किया जाता है। सीटेट 2026 परीक्षा (CTET 2026 exam in hindi) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं, डिप्लोमा या स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। सीटेट सितंबर 2026 आवेदन की तिथि 11 मई से 10 जून 2026 है।
    1778489375233

    This Story also Contains

    1. सीटेट पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi:: ओवरव्यू
    2. सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026)
    3. सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (ctet eligibility in hindi)- महत्वपूर्ण बिंदु
    4. सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 (CTET qualifying marks 2026)
    5. सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi)
    6. सीटेट परीक्षा केंद्र 2026
    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in Hindi) - आयु, शैक्षिक योग्यता जानें
    सीटेट पात्रता मानदंड

    केंद्रीय विद्यालय या नवोदय विद्यालय में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटेट परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। सीटेट आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले आवेदकों को सीटेट पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi) के बारे में जानना चाहिए। सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria in hindi) के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    प्राधिकरण द्वारा सीटेट 2026 के लिए सीटेट आवेदन तथा इन्फॉर्मेशन ब्रोशर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा की तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। सीटेट परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए सीटेट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस पेज पर आप सीटेट 2026 पात्रता मानदंड के साथ परीक्षा, कटऑफ, सीटेट 2026 रिजल्ट देख सकेंगे।

    सीटेट पात्रता (CTET eligibility) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा निर्धारित की जाती है। सीटेट 2026 के अनुसार न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर डिग्री और तीन वर्षीय एकीकृत B.Ed.-M.Ed किए हुए आवेदक, सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in hindi) सीटेट शैक्षणिक योग्यता (ctet qualification in hindi) पर आधारित है, एकेडेमिक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत, उम्मीदवारों की आयु जैसे मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। सीटेट 2026 पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi) में उम्मीदवार की राष्ट्रीयता भी शामिल है।

    How to crack CTET Exam?
    Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
    Check Now

    सीटेट पात्रता मानदंड (CTET Eligibility Criteria in hindi:: ओवरव्यू

    परीक्षा का नाम

    केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (Central Teacher Eligibility Test 2026)

    परीक्षा संचालक

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education)

    ऑफिसियल वेबसाइट

    ctet.nic.in

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    राष्ट्रीयता - भारतीय

    आयु सीमा - कोई प्रतिबंध नहीं

    शैक्षिक योग्यता - न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा या स्नातक

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (CTET Eligibility Criteria 2026)

    सीटेट के लिए योग्यता 2026 निर्धारित किए जाने का आधार:

    • उम्र

    • राष्ट्रीयता

    • शैक्षणिक योग्यता (ctet qualification in hindi)

    आयु के आधार पर सीटेट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (ctet eligibility in hindi)

    सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों पर कोई आयु प्रतिबंध नहीं है।

    शिक्षा योग्यता के आधार पर सीटेट पात्रता मानदंड (ctet eligibility in hindi)

    सीबीएसई द्वारा पेपर 1 और 2 के लिए सीटेट 2026 शैक्षणिक योग्यता (ctet qualification in hindi) निर्धारित की गई है। नीचे उल्लिखित दोनों चरणों के लिए शिक्षा योग्यता की जाँच करें।

    सीटेट शैक्षिक योग्यता - सीटेट पेपर- I (प्राथमिक चरण): (ctet paper 1 eligibility)

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 पेपर I योग्यता (ctet paper 1 eligibility) के अनुसार, कक्षा I से V तक के सरकारी स्कूल के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को कम से कम निम्नलिखित शैक्षिक आवश्यकताओं में से एक को पूरा करना होगा।

    • उम्मीदवार को कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    या

    • एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया), विनियम, 2002 के अनुसार, कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण होना चाहिए।

    या

    • कक्षा 12वीं में कम से कम 50% अंक और प्रारंभिक शिक्षा में 4 वर्षीय स्नातक (बी.ई.एल.एड.) में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    या

    • कक्षा 12वीं में 50% अंक और शिक्षा (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में होना चाहिए

    या

    • 50% या उससे अधिक अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) की डिग्री।

    नोट - एक उम्मीदवार जिसने किसी भी एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. किया है, उसे प्राथमिक स्कूल शिक्षक के रूप में नियुक्ति करने के लिए विचार किया जाएगा, बशर्ते कि वह अपनी नियुक्ति के 2 साल के भीतर प्रारंभिक शिक्षा (Elementary Education) में ब्रिज कोर्स कर चुका हो।

    अन्य उपयोगी लिंक -

    सीटेट शैक्षिक योग्यता - सीटेट पेपर- II (प्रारंभिक चरण)

    जो लोग सीटेट 2026 पेपर- II के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक बनने के लिए कम से कम एक शैक्षणिक योग्यता (ctet qualification in hindi) पूरी करनी होगी।

    • सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (ctet eligibility in hindi) के रूप में, उम्मीदवारों का किसी भी विषय में स्नातक पूरा कर लेना और उम्मीदवार को प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल के डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए।

    या

    • स्नातक में 50% अंक और 1 वर्षीय बी.एड में उत्तीर्ण या उपस्थित होना।

    या

    • समय-समय पर जारी एनसीटीई विनियमों के अनुसार स्नातक में कम से कम 45% अंक और 1 वर्ष बी.एड में उत्तीर्ण।

    या

    • कक्षा 12 वीं में कम से कम 50% अंक और 4 वर्षीय बी.ई.एल.एड में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में होना।

    या

    • 12वीं कक्षा में 50% या उससे अधिक अंक और B.A./ B.Sc.Ed. or B.A.Ed./ B.Sc.Ed में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में होना।

    या

    • स्नातक (BA, B.Com, B.Sc, BBA, BCA, B.Tech) में कम से कम 50% अंक और 1 वर्षीय B.Ed में उत्तीर्ण या।

    या

    • कोई भी उम्मीदवार जिसने एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त बी.एड. कार्यक्रम पूरा किया है वे परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। इसके अलावा, कोई भी जो एनसीटीई से मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम कर रहा है, वह सीटेट परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकता है।

    ये भी देखें - सीटेट प्रश्न पत्र

    सीटेट पात्रता मानदंड 2026 (ctet eligibility in hindi)- महत्वपूर्ण बिंदु

    • सीटेट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया (ctet eligibility in hindi) के अनुसार, परीक्षा हर साल दो बार (जून सत्र और दिसंबर सत्र) आयोजित की जाती है। सीटेट 2026 परीक्षा कक्षा I से VIII के लिए शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता का परीक्षण करने के लिए आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार कक्षा I से V तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें सीटेट पेपर- I परीक्षा देनी होगी, जबकि जो कक्षा VI से VIII तक पढ़ाना चाहते हैं उन्हें सीटेट पेपर- II परीक्षा देनी होगी। उम्मीदवार जो दोनों पेपरों के लिए सीटेट पात्रता मानदंड (ctet eligibility in hindi) को पूरा करते हैं, यदि वे चाहें तो दोनों पेपरों में उपस्थित होने के पात्र हैं। सीटेट परीक्षा 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सीटेट प्रवेश पत्र 2026 जारी किया जाएगा। सीटेट पात्रता मानदंड (ctet eligibility in hindi) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं -

    • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी) को ऊपर उल्लिखित शैक्षणिक योग्यता के न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% तक की छूट मिलेगी।

    • राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों पर ही विचार किया जाएगा।

    • डिप्लोमा इन एजुकेशन (विशेष शिक्षा) और बी.एड. (विशेष शिक्षा) कोर्स, जो “Rehabilitation Council of India” (आरसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त होगा केवल उन्ही पर ही विचार किया जाएगा।

    • डिप्लोमा इन एजुकेशन (विशेष शिक्षा) के साथ एक उम्मीदवार को प्रारंभिक शिक्षा में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त 6 महीने के विशेष कार्यक्रम को पूरा करना होगा।

    • सीटेट पात्रता मानदंड 2026 में उल्लिखित शैक्षिक योग्यताएं भाषा, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान आदि के शिक्षकों पर लागू होती हैं।

    • शारीरिक शिक्षण शिक्षकों के लिए, एनसीटीई नियमों के अनुसार इन शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता मानदंड लागू होंगे।

    • कला शिक्षण , शिल्प शिक्षण , गृह विज्ञान, कार्य शिक्षण आदि के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार या अन्य प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानदंड लागू होंगे।

    • यदि यह पाया जाता है कि कोई उम्मीदवार आवश्यक सीटेट पात्रता 2026 को पूरा किए बिना परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहा है तो उसे किसी भी स्तर पर खारिज कर दिया जाएगा।

    • राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना संख्या 459 और 462 के अनुसार न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर और तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड.

    सीटेट क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 (CTET qualifying marks 2026)

    सीटेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को सीटेट कटऑफ 2026 को क्लियर करने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निश्चित न्यूनतम प्रतिशत अंक सुरक्षित करना होगा। सीटेट 2026 न्यूनतम योग्यता अंक नीचे सारणीबद्ध किए गए हैं।

    सीटेट योग्यता अंक

    श्रेणी

    कटऑफ प्रतिशत (150 में से)

    कटऑफ अंक (150 में से)

    सामान्य

    60%

    90

    ओबीसी/एससी/एसटी

    55%

    82

    सीटेट आवेदन पत्र 2026 (CTET application form 2026 in hindi)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट 2026 आवेदन पत्र (CTET 2026 application form in hindi) को आधिकारिक सीटेट वेबसाइट - ctet.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ने से पहले आवेदकों को सीटेट 2026 पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए। सीटेट पात्रता मानदंडों की जांच के बाद, उम्मीदवारों को पहले सीटेट 2026 परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा और फिर सीटेट आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आगे बढ़ना होगा। सीटेट फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा। एक बार सीटेट का आवेदन पत्र भर जाने के बाद, आवेदक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से अपनी श्रेणी के आधार पर सीटेट आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जो उम्मीदवार सीटेट के दोनों पेपरों के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें उन लोगों से अधिक भुगतान करना होगा जो सिर्फ एक पेपर के लिए उपस्थित होना चाहते हैं। श्रेणीवार सीटेट 2026 आवेदन शुल्क नीचे तालिका में दिया गया है। सीबीएसई सीटेट आवेदन पत्र सुधार विंडो भी प्रदान करता है, जिसे आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद खोला जाता है।

    सीटेट आवेदन शुल्क

    श्रेणी

    पेपर- I या पेपर- II के लिए शुल्क

    पेपर- I और II दोनों के लिए शुल्क

    सामान्य/ओबीसी (NCL)

    1000 रुपये

    1200 रुपये

    एससी/एसटी/विकलांग

    500 रुपये

    600 रुपये

    सीटेट परीक्षा केंद्र 2026

    सीटेट 2026 आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार सीटेट परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। सीटेट परीक्षा 2026 (CTET exam 2026 in hindi) देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले लगभग 132 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा केंद्र के पते का उल्लेख सीटेट एडमिट कार्ड (CTET admit card in hindi) में किया जाता है। आवेदकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीटेट परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। यदि किसी विशेष केंद्र की सभी सीटें भर जाती हैं, तो उम्मीदवारों को अगला निकटतम सीटेट परीक्षा केंद्र 2026 आवंटित किया जाएगा।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    ctet अधिकतम आयु सीमा क्या है?

    छात्र हमेशा से जानना चाहते है की ctet अधिकतम आयु सीमा क्या है, तो छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, कि बोर्ड ने सीटेट के लिए कोई अधिकतम आयु-सीमा निर्धारित नहीं की है।

    सीटेट के लिए योग्यता (ctet ke liye qualification in hindi ) क्या है?

    उम्मीदवार परीक्षा देने से पहले अक्सर उम्मीदवार सीटेट के लिए न्यूनतम योग्यता (ctet ke liye qualification in hindi ) की जांच करते हैं। हालांकि हमने इस लेख में विस्तार इस विषय पर चर्चा की है परंतु यहां हम आको संक्षिप्त रूप में सीटेट के लिए न्यूनतम योग्यता (ctet ke liye qualification in hindi ) के बारे में बता रहे हैं। सीटेट के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए तथा उम्मीदवार को प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल के डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में होना चाहिए। इसके आलवा उम्मीदवार को स्नातक में 50% अंक और 1 वर्षीय बी.एड में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 प्रक्रिया शुरू की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सीटेट 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। सीटेट रिजल्ट परीक्षा के बाद एक माह के अंदर जारी किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या सीटेट के लिए आवेदन करने के लिए बी.एड डिग्री होना जरूरी है?
    A:

    हां, बीएड डिग्री होना जरूरी है, तभी आप सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

    Q: क्या इस बार दो बार सीटेट 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी?
    A:

    सीटेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। यदि सीटेट परीक्षा चक्र और कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है, तो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को सूचित करती है। 

    Q: अगर मुझे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना है तो मुझे किस पेपर में बैठना होगा?
    A:

    अगर आप कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको सीटेट 2026 के पेपर 1 में शामिल होना होगा।

    Q: सीटेट 2026 परीक्षा की आयु सीमा क्या है?
    A:

    सीटेट 2026 परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने में सक्षम होने के लिए न्यूनतम 17 वर्ष की आयु होना जरूरी है। सीटेट परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है

    Q: सीटेट परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं?
    A:

    सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने में सक्षम होने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।

    Q: क्या सीटेट पात्रता मानदंड 2026 में कोई बदलाव किया गया है?
    A:

    हां, सीबीएसई ने न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन और तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड को सीटेट पात्रता मानदंड 2026 में जोड़ा है।

    Q: सीटेट 2026 पात्रता मानदंड कौन निर्धारित करता है?
    A:

    सीबीएसई द्वारा अधिसूचना में सीटेट 2026 पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है।

    Q: सीटेट 2026 पात्रता मानदंड कौन निर्धारित करता है?
    A:

    सीबीएसई द्वारा अधिसूचना में सीटेट 2026 पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to CTET ?

    For CTET Paper II, you should prepare Child Development and Pedagogy, Language I, Language II and Social Studies/Social Science according to the official syllabus. If Sanskrit is selected as a language, prepare the required Sanskrit language section as prescribed. For preparation material, use the latest syllabus, previous-year papers, mock tests

    Hey there,

    Agar aap CTET ka result nikalna chahte hain, to official website se aise check karein:

    1. official website open karein.
    2. Result par click karein.
    3. Apne CTET exam ka session select karein, jaise CTET February 2026 Result. February 2026 ka result 30 March 2026 ko release hua tha.
    4. Application Number/Roll

    Hello, agar CTET 2021-22 ka application number aur roll number bhool gaye hain aur registered Gmail se bhi details delete ho gayi hain, to aap CTET ki official website par help ke liye contact kar sakte hain. CTET helpdesk ka email ctet.cbse@nic.in hai.

    Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata

    If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .

    For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year