सीटेट रिजल्ट 2026 (CTET Result 2026 in Hindi) - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट रिजल्ट 2026 (ctet result 2026) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को सितंबर सत्र के लिए सीटेट रिजल्ट डाउनलोड 2026 (ctet result download 2026) करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होता है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए लेख में भी सीटेट रिजल्ट डाउनलोड लिंक (Ctet result download link) दिया जाएगा। इस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधा सीटेट रिजल्ट के ऑफिशियल पेज पर पहुंच जाएंगे। सीटेट परीक्षा 2026 के लिए फाइनल आंसर की के साथ ही सीटेट रिजल्ट 2026 जारी किया जाता है।
This Story also Contains
बोर्ड द्वारा सीटेट सितंबर 2026 रिजल्ट (CTET September 2026 result in hindi) देखने के लिए लॉगइन लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। जो उम्मीदवार अपने सीटेट रिजल्ट 2026 के अनुसार 60% या अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें शिक्षक पद के लिए योग्य माना जाएगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (central teacher eligibility test in hindi) के लिए आयोजित सीटीईटी में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र की वैधता जीवन भर के लिए होगी।
cbse द्वारा सीटेट रिजल्ट तिथियों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे दी गई तालिका में सीटीईटी रिजल्ट 2026 से सबंधित तिथियों की जानकारी दी गई है।
ctet september result dates in hindi
सीटेट इवेंट्स | सीटेट सितंबर सत्र तिथि |
सीटीईटी अधिसूचना | 8 मई 206 |
सीटेट आवेदन पत्र 2026 जारी | 11 मई 2026 |
सीटीईटी आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 जून 2026 |
आवेदन पत्र हेतु भुगतान करने की अंतिम तिथि | 10 जून 2026 |
सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की सुविधा | 15 से 18 जून 2026 |
सीटेट एप्लीकेशन विंडो री-ओपन | 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 |
जुलाई सत्र सीटेट 2026 सिटी स्लिप | सूचित किया जाएगा |
सीटेट 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 4 अक्टूबर 2026 |
सीटेट 2026 परीक्षा तिथि | 9 अक्टूबर 2026 |
ctet.nic.in answer key 2026 | सूचित किया जाएगा |
सीटेट रिजल्ट 2026 | अक्टूबर 2026 |
सितंबर सत्र के लिए सीटेट रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सीटेट रिजल्ट डेट 2026 की सटीक जानकारी सीबीएसई द्वारा ही जारी की जाएगी। सीटेट परीक्षा 2026 संपन्न होने के कुछ दिन बाद सीटेट सितंबर रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। सीटीईटी पेपर 1, 2 रिजल्ट एक ही साथ जारी होगा। सीटेट परीक्षा परिणाम 2026 सितंबर सत्र (CTET exam result 2026 september session in hindi) को सीटीईटी एनआईसी इन रिजल्ट ( ctet nic in result) पर डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट 2026 परिणामों (CTET Result 2026 in Hindi) के बारे में नवीनतम समाचार और अपडेट के लिए, इस लेख को पढ़ें।
CTET september 2026 result ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। CTET परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देख सकते हैं।
सीटेट 2026 परीक्षा परिणाम (CTET 2026 exam result in hindi) पर विवरण जैसे कि संचालन निकाय, सीटेट 2026 परिणाम के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल, सीटेट स्कोरकार्ड 2026 (CTET socrecard 2026) में उल्लिखित विवरण और अधिक नीचे दी गई तालिका से प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test - CTET) |
आयोजक | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education - CBSE) |
आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
सीटेट रिजल्ट 2026 जारी करने का मोड | ऑनलाइन |
सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल | रोल नंबर |
सीटेट रिजल्ट 2026 में उल्लिखित विवरण | उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता व माता का नाम और उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक |
सीटेट 2026 के आंकड़े |
|
सीटेट प्रमाणपत्र की वैधता | आजीवन |
सेशन | एग्जाम डेट | आंसर की | सीटेट रिजल्ट डेट |
| फरवरी 2026 | 7 और 8 फरवरी 2026 | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
| दिसंबर 2024 | 14 दिसंबर 2024 | 31 दिसंबर 2024 | 9 जनवरी 2025 |
जुलाई 2024 | 7 जुलाई, 2024 | 24 जुलाई, 2024 | 31 जुलाई, 2024 |
जनवरी 2024 | 21 जनवरी, 2024 | 7 फरवरी, 2024 | 15 फरवरी, 2024 |
जुलाई 2023 | 20 अगस्त, 2023 | 15 सितंबर, 2023 | 25 सितंबर, 2023 |
दिसंबर 2022 | 7 फरवरी, 2023 | 14 फरवरी, 2023 | 3 मार्च, 2023 |
दिसंबर 2021 | 16 दिसंबर, 2021 | 1 फरवरी, 2022 | 9 मार्च, 2022 |
जुलाई 2020 | 31 जनवरी, 2021 | 19 फरवरी, 2021 | 26 फरवरी, 2021 |
दिसंबर 2019 | 8 दिसंबर, 2019 | 23 दिसंबर, 2019 | 27 दिसंबर, 2019 |
जुलाई 2019 | 7 जुलाई, 2019 | 24 जुलाई, 2019 | 30 जुलाई, 2019 |
सीटेट परिणाम 2026 पर उल्लिखित विवरण की जानकारी निम्नलिखित है-
पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा निर्धारित सीटेट योग्यता अंक (CTET Qualifying Marks) यानि न्यूनतम योग्यता अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करना होता है। पात्रता मानदंड के अनुसार सीटेट रिजल्ट 2026 (CTET Result 2026 in Hindi) में सामान्य श्रेणी के छात्रों को सफलता पाने के लिए 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। सामान्य श्रेणी के छात्रों को इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 150 अंकों में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं, वहीं आरक्षित श्रेणी के छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए 150 अंकों में से 82.5 अंक प्राप्त करने होते हैं।
श्रेणी | कुल अंक | योग्यता हेतु प्रतिशत | योग्यता अंक |
सामान्य | 150 | 60% | 90 |
आरक्षित (एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांगजन) | 150 | 55% | 82.5 |
वे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर 1 पास कर लिया है, वे कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे और वे जो पेपर 2 पास करते हैं, वे कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए योग्य माने जाते हैं। सीटेट में सफल होना शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता है। सीटेट प्रमाणपत्र (CTET certificate) को सँभाल कर रखें। सीटेट प्रमाणपत्र की वैलिडिटी अब लाइफटाइम है, जो पहले 7 साल की थी।
सीटेट रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद, सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में डिजिटल प्रारूप में सीटेट मार्कशीट (CTET Marksheet 2026 in hindi) के साथ-साथ योग्य उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदक अपनी मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले कुछ वर्षों के सीटीईटी परिणाम के आंकड़े पा सकते हैं। पिछले वर्षों के सीटीईटी आंकड़ों में परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत शामिल है।
वर्ष | उपस्थित उम्मीदवार | उत्तीर्ण उम्मीदवार | सीटेट पास प्रतिशत | |||
पेपर 1 | पेपर 2 | पेपर 1 | पेपर 2 | पेपर 1 | पेपर 2 | |
| दिसंबर 2024 | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा | सूचित किया जाएगा |
जुलाई 2024 | 6,78,707 | 14,07,332 | 1,27,159 | 2,39,120 | 18.73% | 16.99% |
जनवरी 2024 | 7,95,231 | 14,81,242 | 1,26,845 | 1,12,033 | 15.95% | 7.56% |
जुलाई 2023 | 12,13,704 | 11,66,178 | 2,98,758 | 1,01,057 | 24.61% | 8.66% |
दिसंबर 2022 | 14,22,959 | 12,76,071 | 5,79,844 | 3,76,025 | 40.75% | 29.39% |
दिसंबर 2021 | 14,95,511 | 12,78,165 | 4,45,467 | 2,20,069 | 29.79% | 17.22% |
दिसंबर 2019 | 14,13,390 | 9,91,755 | 2,47,386 | 2,94,899 | 17.50% | 29.73% |
सीबीएसई सभी उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में डिजिटल प्रारूप में सीटेट अंकपत्र के साथ-साथ पात्र उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। पात्रता प्रमाणपत्र और अंकपत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं। सीटेट पात्रता प्रमाणपत्र को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगइन विंडो में अपनी क्रमांक संख्या भरनी होती है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने योग्यता प्रमाणपत्र को डाउनलोड करके, उसकी एक प्रति निकालकर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
योग्य उम्मीदवारों को दिया गया पात्रता प्रमाण पत्र, परिणाम के घोषणा की तारीख से लेकर पूरे जीवन के लिए वैध होगा।
पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित स्कूलों में आवेदन दे सकते हैं -
केंद्र सरकार के स्कूल (केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती स्कूल आदि में) जो कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में स्थित हैं।
सीटेट गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों पर भी लागू हो सकता है, जो सीटेट प्रमाण पत्र पर विचार करने के विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।
योग्यता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को सीटेट कटऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। सीटेट कटऑफ (CTET cutoff in hindi) न्यूनतम योग्यता अंक है जो एक उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के आधार पर प्राप्त करना होता है। परीक्षा प्राधिकरण सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद कट ऑफ अंक जारी करेगा।सामान्य तौर पर जनरल वर्ग के लिए कटऑफ 60 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत होता है।
सीटेट परिणाम विभिन्न स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए मान्य हैं। सीटीईटी परिणाम पर केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती स्कूल आदि द्वारा विचार किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार के स्कूल और केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और एनसीटी दिल्ली भी शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी परिणाम 2026 (CTET result 2026 in hindi) पर विचार करेंगे। गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ-साथ राज्य सरकार/स्थानीय निकायों के स्वामित्व और प्रबंधन वाले स्कूल और सहायता प्राप्त स्कूल भी सीटीईटी 2026 परिणामों के आधार पर एडमिशन देते हैं।
महत्वपूर्ण प्रश्न :
सीटीईटी का रिजल्ट देखने कीआधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
सीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in (ctet.nic.in 2026) पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस लेख में भी सीटेट रिजल्ट लिंक अपडेट किया जाएगा।
सीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक क्या है?
ctet nic रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक ctet.nic.in है।
अन्य टीईटी परीक्षाएं -
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीटीईटी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर का उपयोग करके डाउनलोड किया जा सकता है।
सीटेट परिणाम में उम्मीदवार का नाम, क्रमांक संख्या, पिता व माता का नाम और उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं।
नहीं, दोनों पेपरों के लिए सीटेट का परिणाम एक ही दिन घोषित किया जाता है।
सीटेट परिणाम की घोषणा के बाद मार्कशीट एवं पात्रता प्रमाण पत्र डिजिलॉकर सुविधा के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में जारी किया जाता है।
CTET पात्रता प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए मान्य होगा।
सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 60% है। उम्मीदवारों को 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक हासिल करने होंगे।
नहीं, सीटेट परिणाम परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण का अंतिम निर्णय होगा।
विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
On Question asked by student community
Hello Student, CTET mein qualifying marks category ke according depend karte hain. Generally, General category candidates ko 60% marks, yani 150 mein se 90 marks, qualify karne ke liye chahiye hote hain. Reserved categories ke candidates ko applicable rules ke according relaxation mil sakti hai. Agar aap apni category bata
If you are in the first year of a 4-year B.A.B.Ed /B.A.Ed integrated teacher-education course, you should be careful about CTET eligibility .
For CTET Paper II, one of the recognised routes is Senior Secondary with at least 50% marks along with passing/appearing in the final year of a 4-year
Hi Priya,
Yes, as a first-year B.Ed student, you can apply for the CTET Paper 2 exam
If you need any study resources please let us know.
Yes, you can apply for the CTET Paper 2 in Feb 2027.
Also check these useful resources for preparation:
https://competition.careers360.com/articles/ctet-syllabus
https://competition.careers360.com/articles/ctet-exam-pattern
Hello Dear Student,
If you have lost your CTET December 2022 roll number , you will not be able to download your certificate from DigiLocker until you retrieve it. However, you can still recover it through official channels.
You should try the following:
Apply for Online M.Com from Manipal University