Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (Bihar STET Admit Card Link 2026 Released) - डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (Bihar STET Admit Card Link 2026 Released) - डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (Bihar STET Admit Card Link 2026 Released) - डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 31 Oct 2026, 10:14 AM IST

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा को री-शेड्यूल कर 21 नवंबर कर दिया गया है। जिसके लिए बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया है। हालांकि बोर्ड ने 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए 18 अक्टूबर को फाइनल एसटेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 पर क्लिक करके लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बिहार एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 : अवलोकन व तिथियां
    2. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें?
    3. बिहार एसटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    4. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?
    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 जारी (Bihar STET Admit Card Link 2026 Released) - डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया
    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026

    बीएसईबी बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक जारी करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी किया गया था। डमी एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि सुधार करने की अवधि 25 से 30 सितंबर 2026 तक रखी गई थी। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में जाकर आवश्यक सुधार करना था। सुधार के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी किया गया।

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 (Bihar STET Admit Card Link 2026) से डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में दर्ज अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य आवश्यक निर्देश को ध्यान से पढ़ना चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते संबंधित बोर्ड से संपर्क करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिहार एसटेट एडमिट कार्ड लिंक 2026, डाउनलोड प्रक्रिया, निर्देश संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 : अवलोकन व तिथियां

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद/शिक्षण स्तर

    सेकेंडरी टीचर – कक्षा 9वीं-10वीं

    हायर सेकेंडरी टीचर – कक्षा 11वीं-12वीं

    पेपर की संख्या

    पेपर-I और पेपर-II

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    आधिकारिक वेबसाइट

    stetregistration.cbrt.co.in

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र 2026

    17 अगस्त से 22 सितंबर 2026

    बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड जारी तिथि

    25 से 30 सितंबर 2026

    बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी तिथि

    18 अक्टूबर 2026

    बिहार एसटेट एग्जाम डेट

    25 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 से कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार एसटेट फाइनल एडमिट कार्ड 2026 लिंक(Bihar STET Final Admit Card 2026 Link) जारी कर दिया गया है। नीचे फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया दी गई है:

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “STET Admit Card 2026” या “Download Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना User ID और Password दर्ज करें (जो आवेदन करते समय बनाया गया था)।

    • कैप्चा कोड सही-सही भरें और Login पर क्लिक करें।

    • लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

    • “Download Admit Card” या “Print” बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

    • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।

    बिहार एसटेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    Bihar STET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक पहचान-पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज ले जाने होंगे। बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दर्ज दस्तावेज के साथ परीक्षा केंद्र पर जाएं।

    • बिहार STET 2026 का रंगीन एडमिट कार्ड

    • आधार कार्ड

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    महत्वपूर्ण लेख: बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर क्या करें?

    बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक 2026 (Bihar STET Admit Card Link 2026) से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और यदि किसी प्रकार की गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा संयोजक से संपर्क करना चाहिए और एडमिट कार्ड में हुई गलती की जानकारी देनी चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हेल्पडेस्क संपर्क विवरण जारी किया है, जो नीचे दिया गया है।

    मदद के लिए, कृपया हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    +91 8047282787

    bseb.support@cbrt.co.in

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)