KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए फाइनल एसटीईटी एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर में जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे बीएसईबी की निर्धारित परीक्षा पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसईबी द्वारा सूचना जारी कर एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी गई है। बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026 देखें
बोर्ड द्वारा जारी डमी एडमिट कार्ड में सुधार की तिथि 1 से 7 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। इससे पहले सुधार की अवधि 25 से 30 सितंबर 2026 तक थी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार के लिए बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र में जाकर त्रुटि सुधार करना था। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in या इस लेख में दिए लिंक पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर डमी प्रवेश पत्र के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। फाइनल बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा।
बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 2026
बिहार एसटीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे यूजरनेम/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार एसटीईटी परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएगी।
बिहार एसटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
बिहार एसटीईटी आवेदन 2026 प्रक्रिया 17 अगस्त से 22 सितंबर 2026 तक जारी था। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से बिहार एसटेट आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते थे।
बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य आवश्यक निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते संबंधित बोर्ड से संपर्क करें। साथ ही, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। बिहार एसटेट एडमिट कार्ड लिंक 2026, डाउनलोड प्रक्रिया, निर्देश संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 कक्षा 9वीं से 12वीं तक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 (Bihar STET Admit card 2026 in hindi) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, तिथियां और अन्य प्रमुख विवरण नीचे दी गई सारणी में दिए गए हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा का नाम | बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026 |
परीक्षा आयोजक | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
पद/शिक्षण स्तर | सेकेंडरी टीचर – कक्षा 9वीं-10वीं हायर सेकेंडरी टीचर – कक्षा 11वीं-12वीं |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
पेपर की संख्या | पेपर-I और पेपर-II |
परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
आधिकारिक वेबसाइट | stetregistration.cbrt.co.in |
बिहार एसटेट 2026 अधिसूचना तिथि | 12 अगस्त 2026 ( शॉर्ट नोटिफिकेशन) 14 अगस्त 2026 (विस्तृत अधिसूचना) |
बिहार एसटेट आवेदन पत्र 2026 | 17 अगस्त से 22 सितंबर 2026 |
| बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड जारी तिथि | 25 सितंबर 2026 |
| बिहार एसटेट डमी एडमिट कार्ड संशोधित तिथि | 1 से 7 अक्टूबर 2026 |
बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी तिथि | 18 अक्टूबर 2026 |
बिहार एसटेट एग्जाम डेट | 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है। दिनांक 22 सितंबर 2026 तक आवेदन और शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 को अपराह्न से डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। डाउनलोड और सुधार की अवधि 1 से 7 अक्टूबर तक थी।
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
डमी एडमिट कार्ड / Dummy Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें।
लॉगिन करने के बाद “Edit / Correction” या सुधार विकल्प पर क्लिक करें।
गलत विवरण (नाम, फोटो, श्रेणी आदि) को सही करें।
यदि आरक्षित श्रेणी में बदलाव किया जाता है और अतिरिक्त शुल्क देय है, तो 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
सुधार जमा करने के बाद पुष्टि रसीद सुरक्षित रख लें।
निर्धारित अवधि (30 सितंबर तक) में ही सुधार प्रक्रिया पूरी कर लें।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा बिहार STET 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा। बिहार एसटेट एडमिट कार्ड (Bihar STET Admit card 2026) जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा। इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
सबसे पहले बिहार STET की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
होम पेज पर “Bihar STET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी, जैसे यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
विवरण भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
आपका बिहार STET 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड में दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का विवरण जांच लें।
अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Bihar STET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की पहचान, परीक्षा से संबंधित विवरण और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाती है। नीचे विवरण देखें।
अभ्यर्थी का नाम
रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
जन्म तिथि
लिंग और श्रेणी
अभ्यर्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम
पेपर
परीक्षा की तिथि एवं समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र का नाम एवं पूरा पता
परीक्षा केंद्र कोड
परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश
Bihar STET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक पहचान-पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज ले जाने होंगे।
बिहार STET 2026 का रंगीन एडमिट कार्ड
आधार कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
पैन कार्ड
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
बिहार एसटेट 2026 की परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और परीक्षा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय पहले से जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचने का प्रयास करें।
एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर, फोटो और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
बिहार टेट परीक्षा में केवल बोर्ड द्वारा अनुमत आवश्यक सामग्री ही साथ लेकर जाएं, जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र इत्यादि
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में न ले जाएं, जब तक एडमिट कार्ड में इसकी अनुमति न दी गई हो।
परीक्षा के दौरान निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक प्रशिक्षण, पात्रता परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना होता है। पद और कक्षा-स्तर के अनुसार पात्रता एवं चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:
सबसे पहले अभ्यर्थी को संबंधित पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करनी होती है। इसके साथ B.Ed., D.El.Ed. या अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की योग्यता आवश्यक हो सकती है।
शैक्षणिक प्रशिक्षण के बाद, उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) या राज्य सरकार की STET (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) में से कोई एक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। यह परीक्षा शिक्षक के रूप में उनकी न्यूनतम योग्यता और ज्ञान का आकलन करती है।
पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) या संबंधित विभाग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) में शामिल होना पड़ता है। इस भर्ती परीक्षा में मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाता है।
मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर उन्हें बिहार के सरकारी विद्यालयों में संबंधित शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाती है।
बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में यदि किसी प्रकार की गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा संयोजक से संपर्क करना चाहिए और एडमिट कार्ड में हुई गलती की जानकारी देनी चाहिए। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने हेल्पडेस्क संपर्क विवरण जारी किया है, जो नीचे दिया गया है।
मदद के लिए, कृपया हेल्पडेस्क से संपर्क करें। +91 8047282787 bseb.support@cbrt.co.in |
Frequently Asked Questions (FAQs)
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा से संबंधित विवरण, परीक्षा केंद्र का नाम-पता, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक परीक्षा निर्देश दर्ज होते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें। किसी जानकारी में त्रुटि मिलने पर सुधार के लिए संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide