Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 क्लोज (Bihar STET Application Link 2026)- अप्लाई, प्रक्रिया
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 क्लोज (Bihar STET Application Link 2026)- अप्लाई, प्रक्रिया

    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 क्लोज (Bihar STET Application Link 2026)- अप्लाई, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 25 Sep 2026, 02:44 PM IST

    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 जारी : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 तक थी। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर की गई थी। बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक (Bihar STET application link) आधिकारिक वेबसाइट पर 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 से आवेदन कर सकते थे।
    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026
    लेटेस्ट अपडेट - बिहार बोर्ड द्वारा 25 सितंबर को डमी एडमिट कार्ड जारी कर सुधार के लिए 25 से 30 सितंबर तक निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार के लिए बिहार एसटीईटी 2026 कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से एसटीईटी आवेदन पत्र में जाकर त्रुटि सुधार करना होगा।
    1790327669232

    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 क्लोज (Bihar STET Application Link 2026)- अप्लाई, प्रक्रिया
    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 जारी (Bihar STET Application Link 2026 Out)- डायरेक्ट अप्लाई लिंक, प्रक्रिया

    बोर्ड ने 14 अगस्त को stetregistration.cbrt.co.in पर विस्तृत अधिसूचना जारी कर बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026 के साथ आवेदन प्रक्रिया, पात्रता सहित पूर्ण जानकारी दी थी।

    राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 कक्षा 9-12 के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। कक्षा 9वीं और 10वीं में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर-I, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पेपर-II देना होता है। उम्मीदवार किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं और राज्य में आयोजित होने वाले शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026, शुल्क, प्रक्रिया, दस्तावेज के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    बिहार एसटेट सिलेबस 2026 देखें

    बिहार एसटीईटी आवेदन लिंक 2026- अवलोकन व तिथियां

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र (Bihar STET application form in HIndi) 17 अगस्त को जारी किया गया। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार एसटीईटी 2026 मुख्य तिथियों व अवलोकन को देख सकते हैं।

    बिहार एसटीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

    बिहार एसटेट इवेंट्स

    तिथियां

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (Bihar STET) 2026

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद/शिक्षण स्तर

    • सेकेंडरी टीचर – कक्षा 9वीं-10वीं

    • हायर सेकेंडरी टीचर – कक्षा 11वीं-12वीं

    आधिकारिक वेबसाइट

    stetregistration.cbrt.co.in

    बिहार एसटेट 2026 संक्षिप्त सूचना

    12 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट 2026 अधिसूचना

    14 अगस्त 2026

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र 2026

    17 अगस्त 2026

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन अंतिम तिथि

    31 अगस्त 2026

    15 सितंबर 2026

    22 सितंबर 2026

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र संशोधन25 से 30 सितंबर 2026 (डमी एडमिट कार्ड के रूप में)

    ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी 2026

    बिहार एसटीईटी आवेदन पत्र लिंक 2026 से कैसे भरें (How to fill Bihar STET 2026 application form)

    बिहार एसटीईटी 2026 आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जारी किया गया। आधिकारिक अधिसूचना में आवेदन पत्र भरने का तरीका बताया गया हैं। एसटीईटी बिहार 2026 आवेदन पत्र तीन चरणों में भरा जाएगा: पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क का भुगतान और फॉर्म भरना। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भी बीएसईबी एसटीईटी 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं

    • होमपेज पर बिहार एसटेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं

    • "रजिस्टर (नया उम्मीदवार)" विकल्प पर क्लिक करें।

    • प्रारंभिक पंजीकरण पृष्ठ पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी जानकारी भरें।

    • "सबमिट" पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर अपना पंजीकरण नंबर (यूज़र आईडी) और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। शुल्क भुगतान का विकल्प खुल जाएगा।

    • अपनी पसंद के गेटवे (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र में दिए गए आवश्यक विवरण भरें तथा अपना पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • सभी विवरण सही होने पर आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज/आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

    बिहार एसटीईटी आवेदन 2026 : शुल्क विवरण

    एसटीईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। बिहार एसटीईटी 2026 पंजीकरण शुल्क (Bihar STET registration fees) आवेदक के पेपर और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी पंजीकरण शुल्क की जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    1786950006830

    उम्मीदवार की श्रेणी

    पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क

    एसटीईटी पेपर 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन शुल्क

    जनरल/ ओबीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस

    960 रुपये

    1440 रुपये

    एससी / एसटी और दिव्यांग

    760 रुपये

    1140 रुपये

    ये भी पढ़ें: बिहार सक्षमता परीक्षा 5

    बिहार एसटीईटी आवेदन के लिए पात्रता मानदंड (Bihar stet eligibility criteria)

    बीएसईबी द्वारा बिहार एसटेट 2026 के लिए पात्रता मानदंड (Bihar STET 2026 eligibility criteria) आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से दी गई हैं। पात्रता मानदंड को राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंडों के बारे में पता होना चाहिए।
    1786950006862

    बिहार एसटीईटी शैक्षणिक योग्यता

    बिहार एसटीईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय से स्नातक या पीजी डिग्री के साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड डिग्री/ एमएड/ बीए बीएड/ बीएससी बीएड आदि उत्तीर्ण होना होना चाहिए।

    पेपर 1 के लिए विषय के अनुसार शैक्षणिक/ प्रशैक्षणिक अर्हता अलग-अलग है।

    1786950006895


    पेपर 1 के लिए शैक्षणिक/ प्रशैक्षणिक अर्हता भी विषय के अनुसार आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से दी गई है।

    1786950006926

    बिहार एसटीईटी आवेदन 2026 के लिए आयु सीमा

    उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। बिहार बोर्ड एसटेट परीक्षा के पात्रता मानदंड प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग हैं। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जा रही है।

    बिहार एसटेट आयु सीमा

    श्रेणी

    अधिकतम उम्र

    जनरल (अनारक्षित)

    37

    अनारक्षित महिला

    40

    ओबीसी

    40

    ईबीसी

    40

    एससी

    42

    एसटी

    42

    नोट: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को रक्षा सेवाओं में बिताए गए वर्षों के अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते आवेदन के समय उनकी आयु 57 वर्ष से अधिक न हो।

    1786950006955

    उपयोगी लिंक

    बिहार एसटीईटी आवेदन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की बिहार एसटेट वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर आवेदन भरते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखना उचित है। नीचे बिहार एसटीईटी आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं।

    1786950006985

    आवेदन शुरू करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र — स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट और डिग्री/प्रमाण-पत्र, विषय के अनुसार।

    • B.Ed./शिक्षण प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र

    • 10वीं का प्रमाण-पत्र/मार्कशीट

    • 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र

    • जाति प्रमाण-पत्र- SC/ST/EBC/BC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए, जहां लागू हो।

    • EWS प्रमाण-पत्र- EWS श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए।

    • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (PwD)

    • आरक्षण/अन्य संबंधित प्रमाण-पत्र

    • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो


    1786950007013

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • पहचान-पत्र- आधार कार्ड या अन्य वैध ID, विवरण भरने/सत्यापन के लिए।

    • मोबाइल नंबर और ई-मेल

    • बैंक/भुगतान संबंधी विवरण

    बिहार एसटेट परीक्षा 2026

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित होगी। पेपर 1 कक्षा 9 से 10 और पेपर 2 कक्षा 10 से 11 के लिए आयोजित की जाएगी। बिहार एसटीईटी 2026 का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा के बाद, बिहार एसटेट रिजल्ट आॉनलाइन मोड में जारी होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)