Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (SSB Constable Application form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), प्रक्रिया
    • लेख
    • एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (SSB Constable Application form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), प्रक्रिया

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (SSB Constable Application form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 09 May 2026, 10:32 AM IST

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 (SSB Constable Application form 2026)- सशस्त्र सीमा बल द्वारा 21 मार्च 2026 से जारी एसएसबी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 (12 am) तक थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल से 4 मई 2026 किया गया था। अभ्यर्थी 6 से 8 मई 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते थे। एसएसबी द्वारा आवेदन सुधार विंडो का लिंक जारी किया गया था। आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन एसएसबी कांस्टेबल आवेदन सुधार कर सकते थे। सशस्त्र सीमा बल ने 21 मार्च 2026 को एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना के साथ एसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन लिंक सक्रिय किया था।
    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन सुधार लिंक (समाप्त)
    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन सुधार विंडो लिंक- सूचना
    1778043105894

    This Story also Contains

    1. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: एक नजर (SSB Constable Recruitment 2026: Overview)
    2. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 – मुख्य बिंदु
    3. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 : पात्रता मानदंड
    4. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: आवेदन शुल्क
    5. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: आवेदन कैसे करें
    6. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: फोटो व सिग्नेचर मापदंड
    7. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026- आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
    8. एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: मुख्य दिशानिर्देश
    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पत्र 2026 (SSB Constable Application form 2026)- आवेदन प्रक्रिया (समाप्त), प्रक्रिया
    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026

    इससे पहले 21 से 23 अप्रैल तक एसएसबी कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था, जिसे बढ़ाकर 6 से 8 मई कर दिया गया था। sashastra seema bal द्वारा आवेदन संशोधन के लिए शुल्क तय की थी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार निर्धारित 100 रुपये शुल्क के साथ आवेदन में संशोधन कर सकते थे। एसएसबी कांस्टेबल की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
    एसएसबी कांस्टबेल आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें

    1778043144332

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत विभिन्न ट्रेड्स में कुल 827 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ड्राइवर, माली, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर, बढ़ई और नर्सिंग ऑर्डरली जैसे पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और ट्रेड टेस्ट शामिल हो सकते हैं। समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 प्रक्रिया, पात्रता के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: एक नजर (SSB Constable Recruitment 2026: Overview)

    Sashastra Seema Bal द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 827 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदूओं के बारे में जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी में एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण विवरण व तिथिया दी गई है।
    ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 – मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)

    भर्ती का नाम

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026

    पद का नाम

    पशु चिकित्सा, चालक, माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर, बढ़ई और नर्सिंग ऑर्डरली

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 कुल रिक्तियां

    827 पद

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • शारीरिक परीक्षण

    • लिखित परीक्षा

    • कौशल परीक्षण

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    • चिकित्सा परीक्षण

    आधिकारिक वेबसाइट

    www.ssb.gov.in या recruitment.ssb.gov.in
    आवेदन लिंक: applyssb.com/SSB_CT_25

    एसएसबी कांस्टेबल आधिकारिक अधिसूचना

    21 मार्च 2026

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन तिथियां

    21 मार्च से 20 अप्रैल 2026
    4 मई 2026
    5 मई 2026 (12 am)

    आवेदन पत्र में सुधार सुविधा

    21 -23 अप्रैल 2026
    6 से 8 मई 2026

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 शारीरिक परीक्षण तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा तिथि 2026

    सूचित किया जाएगा

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026 : पात्रता मानदंड

    Sashastra Seema Bal द्वारा जारी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य है। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार योग्यता और अनुभव में भिन्नता रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित पद के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों, अन्यथा उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। नीचे सारणी में विस्तृत जानकारी दी गई है:

    पद

    शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

    आयु सीमा

    कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)

    10वीं (विज्ञान विषय) उत्तीर्ण तथा पशु चिकित्सालय में 1 वर्ष का अनुभव

    18–27 वर्ष

    कांस्टेबल (ड्राइवर) (केवल पुरुष)

    10वीं पास तथा वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस

    18–27 वर्ष

    कांस्टेबल (माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर)

    मैट्रिक/समकक्ष + संबंधित कार्य में 2 वर्ष अनुभव या ITI/प्रमाणपत्र + 1 वर्ष अनुभव

    18–23 वर्ष

    कांस्टेबल (बढ़ई)

    मैट्रिक/समकक्ष + 2 वर्ष अनुभव या ITI + 1 वर्ष अनुभव

    18–25 वर्ष

    कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली)

    10वीं पास + प्राथमिक चिकित्सा प्रमाणपत्र (सेंट जॉन्स/रेड क्रॉस) + 1 वर्ष अनुभव

    18–27 वर्ष


    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: आवेदन शुल्क

    एसएसबी द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ही किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय पर शुल्क जमा करना अनिवार्य है। नीचे श्रेणीवार शुल्क विवरण दिया गया है:

    वर्ग

    आवेदन शुल्क

    यूआर / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी

    ₹100/-

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पूर्व सैनिक / महिला

    ₹0 (निःशुल्क)

    पुलिस भर्ती 2025:

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: आवेदन कैसे करें

    Sashastra Seema Bal द्वारा जारी कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/ड्राइवर) भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण, व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण भरना, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद ही आवेदन मान्य होगा।

    ऑनलाइन आवेदन करने के चरण:

    • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर "आवेदन लिंक" पर क्लिक करें।

    • 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक कर ईमेल और फोन नंबर सहित जरुरी विवरण भरें।

    • प्राप्त पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

    • अब आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

    • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।

    • अंत में आवेदन विवरण को दोबारा ध्यानपूर्वक देखें और जमा करें।

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: फोटो व सिग्नेचर मापदंड

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को फोटो और सिग्नेचर निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपलोड करना होगा। गलत फॉर्मेट या मापदंड के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है, इसलिए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
    1774250258371

    सिग्नेचर मापदंड:

    • सिग्नेचर काले या गहरे नीले पेन से किया हो

    • फाइल साइज 3 KB से 1 MB के बीच हो

    • सिग्नेचर केवल अभ्यर्थी का ही होना चाहिए

    • सिग्नेचर सभी चरणों में समान होना चाहिए

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: फोटो मापदंड

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार अपलोड करनी होगी। गलत आकार, फॉर्मेट या गुणवत्ता वाली फोटो आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फोटो अपलोड करने से पहले सभी आधिकारिक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसी अनुसार फोटो तैयार करें। नीचे उदाहरण देखें

    1774250223337

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026- आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने चाहिए। सही और पूर्ण दस्तावेज़ों के बिना आवेदन फॉर्म भरना संभव नहीं है। इन दस्तावेज़ों का उपयोग न केवल आवेदन फॉर्म भरने के दौरान बल्कि बाद में सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया में भी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी दस्तावेज़ वैध और अपडेटेड हों।

    आवश्यक दस्तावेज़

    • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

    • रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो

    • उम्मीदवार का स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

    • 10वीं और 12वीं कक्षा के मार्कशीट

    • अंगूठे का निशान (Thumb Impression)

    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • उम्मीदवार का नाम

    • लिंग (Gender)

    • पिता का नाम

    • जन्मतिथि और इसे प्रमाणित करने वाला प्रमाण पत्र

    • पाठ्यक्रम संबंधित दस्तावेज

    उपयोगी लिंक

    एसएसबी कांस्टेबल आवेदन 2026: मुख्य दिशानिर्देश

    एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसके तहत विभिन्न ट्रेड्स में 827 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो और चयन प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।

    मुख्य दिशानिर्देश:

    • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    • आवेदन की तिथि 21 मार्च 2026 से 5 मई 2026 (विस्तारित) तक निर्धारित है।

    • फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • सभी जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र तैयार रखें।

    • आवेदन में दी गई जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए।

    • पात्रता मानदंड (शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि) अवश्य जांच लें।

    • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) समय पर जमा करें।

    • अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: Sashastra Seema Bal कांस्टेबल भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित ट्रेड के अनुभव मानदंडों को पूरा करते हैं। पात्रता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

    Q: आवेदन प्रक्रिया किस प्रकार होगी?
    A:

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना, विवरण भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना होता है।

    Q: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, ट्रेड या कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल होते हैं। सभी चरणों को पास करना आवश्यक है।

    Q: आवेदन के लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है?
    A:

    उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखने होते हैं।

    Q: आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    A:

    आवेदन में दी गई जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए। सभी निर्देशों का पालन करें, दस्तावेज़ सही अपलोड करें और अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    RBI Grade B Officer Application Date

    29 Apr'26 - 20 May'26 (Online)