Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान एसईटी 2026 (Rajasthan SET 2026): पात्रता, आवेदन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट
    • लेख
    • राजस्थान एसईटी 2026 (Rajasthan SET 2026): पात्रता, आवेदन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट

    राजस्थान एसईटी 2026 (Rajasthan SET 2026): पात्रता, आवेदन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट

    Kunal solankiUpdated on 18 Jun 2026, 11:08 AM IST

    कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान (UOK) के द्वारा राजस्थान एसईटी 2026 अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान SET आवेदन प्रक्रिया 14 जून से जारी है। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। वहीं राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 7 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. राजस्थान एसईटी 2026 - अवलोकन (rajasthan set exam 2026 Overview)
    2. राजस्थान SET 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan SET 2026 important dates)
    3. राजस्थान एसईटी 2026 - पात्रता मानदंड (rajasthan set 2026 eligibility in hindi)
    4. राजस्थान एसईटी 2026 आवेदन कैसे करें?
    5. राजस्थान सीईटी 2026 की वैधता (rajasthan Cet exam certificate validity)
    6. राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा क्या है?
    7. राजस्थान एसईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (Rajasthan set exam pattern 2026)
    8. राजस्थान एसईटी सिलेबस 2026
    9. राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2026 (rajasthan set admit card 2026)
    10. राजस्थान एसईटी रिजल्ट 2026 (Rajasthan SET Result 2026 in Hindi)
    राजस्थान एसईटी 2026 (Rajasthan SET 2026): पात्रता, आवेदन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट
    राजस्थान एसईटी 2026

    राजस्थान एसईटी अधिसूचना 2026 (rajasthan set notification 2026) , पात्रता, परीक्षा पैटर्न इत्यादि की जानकारी आगे लेख में विस्तार से दी गई है। राजस्थान एसईटी 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।

    राजस्थान एसईटी 2026 - अवलोकन (rajasthan set exam 2026 Overview)

    राजस्थान एसईटी 2026 के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका पर एक नजर डाल सकते हैं।

    राजस्थान SET 2026 अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://uok.ac.in/

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा पैटर्न

    MCQ

    नकारात्मक अंकन

    लागू नहीं है।

    प्रश्न अंक

    2 अंक (प्रत्येक)

    आवेदन शुल्क

    1500 रुपए

    (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    राजस्थान SET 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan SET 2026 important dates)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका की सहायता से राजस्थान SET 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Rajasthan CET 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (Rajasthan CET Exam 2026 important dates)

    कार्यक्रम

    तिथि

    राजस्थान एसईटी अधिसूचना 2026
    (Rajasthan set notification 2026)

    11 जून 2026

    राजस्थान एसईटी आवेदन 2026

    14 जून 2026

    राजस्थान सेट एप्लीकेशन लास्ट डेट

    15 जुलाई 2026

    आवेदन त्रुटि सुधार

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान SET 2026 एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    Set exam date 2026

    6 सितंबर 2026

    राजस्थान एसईटी रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान एसईटी 2026 - पात्रता मानदंड (rajasthan set 2026 eligibility in hindi)

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए सामान्य (General), अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस (General-EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के पास यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर (स्नातकोत्तर) डिग्री होना अनिवार्य है। जो छात्र अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं या जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है, वे भी इस परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान set 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच आवश्य कर लें।

    राजस्थान एसईटी 2026 आवेदन कैसे करें?

    प्राधिकरण द्वारा राजस्थान एसईटी आवेदन 2026 पत्र (Rajasthan set 2026 application form) ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से https://uok.ac.in/ या https://sso.rajasthan.gov.in/signin से आरएसईटी आवेदन पत्र 2026 (RSET Application form 2026) भर सकते हैं। राजस्थान एसईटी 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है।

    राजस्थान सीईटी 2026 की वैधता (rajasthan Cet exam certificate validity)

    SET सर्टिफ़िकेट सिर्फ़ उसी राज्य के लिए मान्य है। सर्टिफ़िकेट की वैधता हमेशा के लिए होगी। लेक्चरर/असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर भर्ती, SET क्वालिफ़ाइड उम्मीदवारों में से यूनिवर्सिटी/कॉलेज/भर्ती एजेंसियां अपनी तय प्रक्रियाओं, नियमों और रेगुलेशन के अनुसार कर सकती हैं।

    राजस्थान एसईटी 2026 परीक्षा क्या है?

    राजस्थान सेट 2026 परीक्षा राज्य स्तर पर पात्रता परीक्षा है। इसे uok द्वारा आयोजित किया जाता है। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन के लिए योग्य माने जाते हैं। राजस्थान सेट परीक्षा 2026 में प्राप्त सेर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम तक रहती है।

    राजस्थान एसईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (Rajasthan set exam pattern 2026)

    uok द्वारा राजस्थान एसईटी अधिसूचना 2026 में राजसथान सेट परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी विस्तार से दी गई है। जारी अधिसूचना के अधिसूचना के अनुसार एसईटी परीक्षा में 2 पेपर होंगे। दोनों ही पेपर एक साथ आयोजित होंगे दोनों के बीच में कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। प्रश्न पत्र एमसीक्यू (MCQ) आधारित होगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंको का होगा। इसमें नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू नहीं है।

    1781689400241

    राजस्थान एसईटी सिलेबस 2026

    uok द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार राजस्थान एसईटी सिलेबस 2026 की जानकारी https://csirhrdg.res.in/Home/Index/1/Default/3485/78 या uok.ac.in/ या https://www.ugcnetonline.in/syllabus-new.php से प्राप्त कर सकते हैं। इन तीनों ही वेबसाइट पर उपलब्ध सिलेबस की सहायता से उम्मीदवार राजस्थान एसईटी परीक्षा 2026 की तैयारी कर सकते हैं।

    राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2026 (rajasthan set admit card 2026)

    उम्मीदवार uok की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड 2026 (rajasthan set admit card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा। राजस्थान एसईटी प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है इसके बिना परीक्षा स्थल में उपस्थित नहीं होने दिया जाएगा।

    राजस्थान एसईटी रिजल्ट 2026 (Rajasthan SET Result 2026 in Hindi)

    राजस्थान एसईटी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके अपना निजी एसईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। rset 2026 result जारी होने के साथ ही इस पेज पर भी अपडेट कर दिया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)