उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने हवलदार प्रशिक्षक के 209 पदों पर भर्तीके लिए परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए यूपी हवलदार प्रशिक्षक प्रशिक्षक आवेदन प्रक्रिया (UP havaldar instructor application process) 19 जून से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। परीक्षा और यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड की तिथि आवेदन प्रक्रिया के बाद जारी की जाएगी। हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
This Story also Contains
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर (UP havaldar instructor) के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो यूपी पीईटी 2025 में सफल हुए हैं। आयोग द्वारा यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए यूपी हवलदार अनुदेशक मुख्य परीक्षा के लिए यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यूपी एसएसएससी हवलदार भर्ती मुख्य परीक्षा (UP havaldar instructor mains exam) का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी मुख्य तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी हवलदार भर्ती परीक्षा मुख्य तिथियां देख सकते हैं।
इवेट्स | डेट |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक अधिसूचना | 17 अप्रैल 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन | 19 जून 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन अंतिम तिथि | 9 जुलाई 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन सुधार अंतिम तिथि | 16 जुलाई 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक मेंस एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को 80 रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
यूपी हवलदार अनुदेशक मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यूपी हवलदार अनुदेशक मुख्य परीक्षा प्रवश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया को उम्मीदवार नीचे चरणवार देख सकते हैं -
यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
"News & Alerts" में 'हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और जेंडर (Gender) भरें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उसमें उल्लिखित विवरणों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2025 में निम्नलिखित विवरण उल्लिखित हैं -
उम्मीदवार का नाम
अभिभावक का नाम
फोटो और हस्ताक्षर
रोल नंबर
परीक्षा तिथि और समय
परीक्षा केंद्र
परीक्षा शिफ्ट
परीक्षा पेपर का नाम
परीक्षा दिवस निर्देश
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास और संस्कृति से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग (1/4 अंक की कटौती) का प्रावधान भी होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।