Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचटेट आवेदन पत्र 2026 (HTET Application Form 2026 in hindi)- एप्लीकेशन लिंक, मुख्य तिथियां पात्रता
    • लेख
    • एचटेट आवेदन पत्र 2026 (HTET Application Form 2026 in hindi)- एप्लीकेशन लिंक, मुख्य तिथियां पात्रता

    एचटेट आवेदन पत्र 2026 (HTET Application Form 2026 in hindi)- एप्लीकेशन लिंक, मुख्य तिथियां पात्रता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Nov 2026, 06:21 PM IST
    Trusted Source Image

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा  हरियाणा टीईटी 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को होगा। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (एचटीईटी 2026) के लिए आवेदन तिथि समेत अन्य मुख्य तिथियों की जानकारी के लिए अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है। संभावना है कि एचटेट आवेदन पत्र नवंबर 2026 में किसी भी दिन जारी हो सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को एचटीईटी पात्रता मानदंड को अवश्य देख लेना चाहिए। 

    This Story also Contains

    1. एचटेट आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन
    2. एचटेट आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एचटेट पात्रता मानदंड (HTET eligibility criteria)
    4. एचटीईटी आवेदन पत्र कैसे भरें?
    5. एचटेट एप्लीकेशन के चरण
    6. एचटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 – प्रीव्यू, प्रिंटआउट और कन्फर्मेशन पेज
    7. एचटेट आवेदन सुधार विंडो (HTET application correction window)
    8. एचटेट आवेदन पत्र 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु
    9. HTET 2026 आवेदन फॉर्म: पहले से तैयार रखने योग्य दस्तावेज़
    10. एचटेट आवेदन फॉर्म 2026: परीक्षा केंद्र
    एचटेट आवेदन पत्र 2026 (HTET Application Form 2026 in hindi)- एप्लीकेशन लिंक, मुख्य तिथियां पात्रता
    एचटेट आवेदन पत्र 2026

    हाल ही में बीएईएच द्वारा एचटीईटी 2026 का आयोजन इसी साल करने के संबंध में सूचना दी गई थी। हालांकि अभी तक आवेदन पत्र जारी नहीं होने से एचटेट परीक्षा 2027 में आयोजित होने की संभावना भी जताई जा रही है। 

    हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता जांचने के लिए किया जाता है। एचटीईटी परीक्षा कुल तीन स्तरों लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT) में आयोजित होती है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर एचटेट एडमिट कार्ड  जारी किया जाएगा। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार HTET आवेदन फॉर्म से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख देख सकते हैं।

    एचटेट आवेदन पत्र 2026 - अवलोकन

    एचटेट आवेदन पत्र 2026 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाता है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक एचटेट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण करना, परीक्षा संबंधी आवश्यक विवरण भरना, दस्तावेज़ अपलोड करना और शुल्क जमा करना शामिल होता है। परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी में दी गई है।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    एचटीईटी

    परीक्षा का पूरा नाम

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – हरियाणा (बीएसईएच)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    आवेदन का तरीका

    एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म (स्तर 1, स्तर 2 और स्तर 3)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    भुगतान का तरीका

    ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग)

    आधिकारिक वेबसाइट

    bseh.org.in या htet.eapplynow.com

    एचटेट आवेदन पत्र 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद आवश्यक है। समय पर आवेदन करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण तिथियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, शुल्क जमा करने की समय-सीमा और अन्य संबंधित तिथियां नीचे टेबल में देख सकते हैं - 

    कार्यक्रम

    तिथियां

    एचटीईटी आवेदन फॉर्म 2026 की तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचटीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचटेट आवेदन शुल्क तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचटेट 2026 आवेदन सुधार तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एचटेट एडमिट कार्ड 

    सूचित किया जाएगा

    एचटेट  2026 परीक्षा तिथि

    26  दिसंबर 2026 (लेवल 3)

    और 27 दिसंबर 2026 (लेवल 1 और 2)

    एचटेट परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    एचटेट पात्रता मानदंड (HTET eligibility criteria)

    एचटीईटी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एचटीईटी अधिसूचना में दिए पात्रता मानदंडों को अवश्या देा चाहिए, ताकि आवेदन रिजेक्शन से बचा जा सके। एचटीईटी पात्रता मानदंड में मुख्य रूप से उम्मीदवार की आयु, राष्ट्रीयता और शैक्षिक योग्यता शामिल हैं। एचटेट लेवल 1, 2 और 3 के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग होते हैं।

    उम्मीदवार जिस पद और विषय के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके अनुसार शैक्षिक योग्यता की आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और टीईटी कट-ऑफ अंक में रियायत दी जाती है।

    इसके अलावा, उम्मीदवार का शैक्षणिक रिकॉर्ड, संबंधित विषय में दक्षता और किसी भी अन्य आधिकारिक प्रमाण-पत्रों की उपलब्धता भी पात्रता तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी मानदंडों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एचटीईटी 2026 (HTET 2026) के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

    एचटीईटी लेवल 1 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक बनना चाहते हैं, एचटीईटी लेवल 2 परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के लिए होती है, जबकि HTET लेवल 3 पीजीटी/लेक्चरर पद के लिए आयोजित की जाती है।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एचटीईटी आवेदन पत्र कैसे भरें?

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा एचटेट आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाता है। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी निर्देशों का सही तरीके से पालन करना चाहिए। एचटेट 2026 (HTET 2026) परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एचटेट आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है-

    • सबसे पहले एचटेट की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध HTET आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।

    • अगले पेज पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • शर्तों और नियमों को स्वीकार करने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें।

    • New HTET Registration विकल्प पर क्लिक करें।

    • इसके बाद HTET का आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • मांगी गई सभी जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    HTET 2026 के एप्लीकेशन फॉर्म में भरने वाले कॉलम मुख्य रूप से निम्न होते हैं :

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • कैटेगरी

    • सब-कैटेगरी

    • लिंग

    • राष्ट्रीयता

    • पर्सनल डिटेल्स:

    • आधार नंबर

    • संपर्क नंबर

    • ईमेल आईडी

    • पत्राचार का पता

    • स्थायी पता

    परीक्षा विवरण- स्तर चुनें

    • PRT (कक्षा 1-6)

    • TGT (कक्षा 6-8)

    • PGT (कक्षा 9-12)

    • परीक्षा केंद्र का चुनाव

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगइन आईडी के तौर पर एचटेट एप्लीकेशन नंबर भेजा जाएगा। इस नंबर के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की मुख्य प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रक्रिया को नीचे देखें - 

    एचटेट एप्लीकेशन के चरण

    • बीएसईएच के होम पेज या एचटेट के लिए प्रदान किए गए पोर्टल पर जाएं

    • होम पेज पर साइन इन बटन पर क्लिक करें।

    • दिए गए बॉक्स में, एचटेट एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालें।

    • लॉग इन करने के बाद, कंप्यूटर पर उम्मीदवारों की सुविधा वाले ऑप्शन के साथ एक नया टैब खुलेगा।

    • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें

    • निर्धारित किए गए फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

    • फोटो और हस्ताक्षर फॉर्मेट के लिए निर्देश

    विनिर्देशों के अनुसार दस्तावेज़ के आकार प्रकार देखें - 

    तस्वीर

    माप

    आयाम

    फ़ाइल फ़ारमैट

    हस्ताक्षर

    10-20 kb

    3.5x1.5cm



    jpg/jpeg

    फोटोग्राफ

    12-50 kb

    3.5x4.5cm

    अंगूठा का निशान

    10-30 kb

    -

    इसे भी पढ़ें:- बिहार एसटेट सिलेबस

    एचटेट आवेदन शुल्क (HTET application fee)

    • इमेज और सिग्नेचर अपलोड होने के बाद, फीस पेमेंट लिंक एक्टिव हो जाएगा। परीक्षा फीस देने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:

    1766733884903

    • कैंडिडेट्स से HTET 2026 एप्लीकेशन फीस देना अनिवार्य है।

    • पेमेंट करने के लिए नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड (Rupay/Visa/MasterCard/Maestro) और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    • HTET फॉर्म फीस का पेमेंट होने के बाद एक ई-रिसिप्ट जेनरेट होती है।

    एचटेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 – प्रीव्यू, प्रिंटआउट और कन्फर्मेशन पेज

    हरियाणा टीईटी आवेदन शुल्क जमा करने के बाद एचटेट आवेदन पत्र 2026 को अंतिम रूप से सबमिट करना होता है। उम्मीदवारों को एचटेट आवेदन पत्र 2026 को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एचटेट 2026 आवेदन पत्र का प्रीव्यू ध्यानपूर्वक देखना चाहिए और उसमें भरी गई सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। अगर त्रुटि दिखे तो सुधार कर लेना चाहिए। इसके बाद फाइनल सबमिट करना चाहिए  भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवार HTET 2026 आवेदन पत्र और कन्फर्मेशन पेज दोनों का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

    एचटेट आवेदन सुधार विंडो (HTET application correction window)

    एचटेट 2026 आवेदन फॉर्म करने के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को एक बार आवेदन में सुधार करने की सुविधा प्रदान करती है। आवेदन पत्र भर कर जमा करने के बाद भी अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है और उम्मीदवार उसे आवेदन सुधार विंडो की मदद से  सुधार सकते हैं। हालांकि प्राधिकरण द्वारा आवेदन के कुछ निश्चित कॉलम में ही सुधार की सुविधा दी जाती है। उम्मीदवारों को यह सुधार सुविधा 2 दिन के लिए दी जाती है।

    HTET सुधार विंडो में सुधार विवरण :

    सुधार की अनुमति वाले कॉलम

    सुधार नहीं किए जा सकने वाले विवरण/कॉलम

    जन्म तिथि (Date of Birth)

    परीक्षा स्तर (Exam Level)

    उम्मीदवार का नाम (Candidate’s Name)

    पहचान संख्या और पहचान प्रमाण (Identification number and proof)

    माता का नाम (Mother’s Name)

    विषयों का चयन (Subjects opted for)

    पिता का नाम (Father’s Name)

    —

    शारीरिक रूप से अक्षम विकल्प (Physically Challenged option)

    —

    जाति/श्रेणी (Caste/Category)

    —

    एचटेट आवेदन पत्र 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु

    • उम्मीदवार अपना नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण कक्षा 10 की उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार ही भरें।

    • HTET आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों की सही तरीके से जांच अवश्य करें।

    • अंतिम सबमिशन से पहले HTET 2026 आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों को दोबारा रिव्यू करना अनिवार्य है।

    • जो उम्मीदवार एक से अधिक विषय/स्तर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक HTET 2026 आवेदन फॉर्म अलग-अलग भरना होगा और प्रत्येक के लिए अलग शुल्क जमा करना होगा।

    • HTET 2026 आवेदन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

    HTET 2026 आवेदन फॉर्म: पहले से तैयार रखने योग्य दस्तावेज़

    एचटीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया को आसान और बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। आवेदन फॉर्म भरने से पहले नीचे दी गई सूची अवश्य देख लें—

    • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग (PwD) या EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • आवेदन शुल्क भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग विवरण

    • एक वैध ई-मेल आईडी और संपर्क नंबर

    • अपडेटेड वेब ब्राउज़र और तेज़ और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन

    एचटेट आवेदन फॉर्म 2026: परीक्षा केंद्र

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को HTET 2026 के परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध कराती है। उम्मीदवार अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। HTET परीक्षा केंद्र 2026 का निर्धारण बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा राज्य के भीतर या हरियाणा के बाहर भी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा यह प्रयास किया जाता है कि उम्मीदवार को उसके गृह जिले में ही HTET परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाए।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to HTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to HTET ?

    1. HTET 2024 form started in November 2024

    2. Last date to fill form was 15 November 2024

    3. Board gave correction chance on 16 and 17 November

    4. Again form reopened in June 2025 for few days

    5. Permission letter or admit card comes in July 2025 before exam


    Hello aspirant,

    To download the previous year's question papers of HTET TGT,

    • Visit their official website bseh.org.in
    • Search for question paper section
    • You can view or download the papers

    Or you can visit careers360 website, which also provides the question papers,

    https://competition.careers360.com/articles/htet-question-paper

    Best of luck for your preparation.

    Hello aspirant,

    The Haryana Board of School Education (BSEH) has made the HTET previous year question papers from 2011 to 2022 available. Candidates preparing for the HTET Exam can download these papers in PDF format from the BSEH website.

    To get the question papers, you can visit our website by

    Hello,

    It is a bit difficult to say as you have not mentioned your board for 12th standard. I assume if the subject was not in your best of 5 or 4 based on your board then no I do not think it would affect you because generally it doesn't

    hey,

    the syllabus of HTET 2020 for level 1(PRT - primary teacher)

    1. child development

    2. languages

    3. quantitative aptitude , reasoning and general awareness

    4. mathematics

    5. environmental studies

    syllabus of HTET exam level 2 (TGT - trained graduate teacher)

    1.child development and pedagogy

    2. language

    3. general studies