Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 (SBI Clerk recruitment 2026): अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, फीस, परीक्षा
    • लेख
    • एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 (SBI Clerk recruitment 2026): अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, फीस, परीक्षा

    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 (SBI Clerk recruitment 2026): अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, फीस, परीक्षा

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 17 Apr 2026, 05:44 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 (SBI Clerk Exam 2026 in hindi) - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा जूनियर एसोसिएट्स पदों पर बहाली के लिए क्लर्क भर्ती 2026 अधिसूचना ऑनलाइन जारी की जाएगी। एसबीआई क्लर्क 2026 की अधिसूचना के साथ आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भी जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक एसबीआई क्लर्क अधिसूचना पीडीएफ 2026 में एसबीआई रिक्तियों, परीक्षा पैटर्न, पात्रता, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी के लिए एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा तिथियों को जरूर देखना चाहिए।

    This Story also Contains

    1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा क्या है? (What is SBI clerk Exam in hindi )
    2. एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 - मुख्य बातें
    3. एसबीआई क्लर्क 2026 - रिक्तियां
    4. एसबीआई क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड (SBI Clerk 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    5. एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन प्रक्रिया (SBI Clerk 2026 Application Process in hindi)
    6. एसबीआई क्लर्क 2026 तैयारी टिप्स (SBI Clerk 2026 Preparation Tips)
    7. एसबीआई क्लर्क प्रीलिमिनरी परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Preliminary Exam Pattern)
    8. एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट 2026 (SBI Clerk 2026 Mock Test)
    9. एसबीआई क्लर्क 2026 - मुख्य परीक्षा रिजल्ट (SBI Clerk 2026 - Mains Exam result)
    10. एसबीआई क्लर्क 2026 आंसर की (SBi Clerk 2026 Answer key in Hindi)
    11. एसबीआई क्लर्क 2026 कटऑफ (SBI Clerk 2026 Cutoff in Hindi)
    12. एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया (SBI Clerk selection process in hindi)
    13. एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा विश्लेषण (SBI Clerk 2026 Exam Analysis)
    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 (SBI Clerk recruitment 2026): अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, फीस, परीक्षा
    एसबीआई क्लर्क परीक्षा

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) क्लर्क/जूनियर एसोसिएट परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा भारत भर में एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में क्लर्क/जूनियर एसोसिएट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 से संबंधित इस लेख में, उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने और समाप्त होने की तिथि, एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित होने की तिथि जैसी सभी जानकारी मिलेगी।
    लोगों ने ये भी देखा - एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट | एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड

    एसबीआई क्लर्क 2026 का आवेदन फॉर्म अधिसूचना के साथ जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण जैसी सभी जानकारी भरनी होगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीते वर्ष के ट्रेंड के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन संभवतः सितंबर 2026 में किया जा सकता है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसबीआई में जूनियर एसोसिएट के पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन होगा।
    आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in (जो पहले sbi.co.in था) पर एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।
    एसबीआई पीओ 2024-25 - आवेदन, परीक्षा रिजल्ट देखें

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा क्या है? (What is SBI clerk Exam in hindi )

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) क्लर्क पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए क्लर्क परीक्षा आयोजित करता है जिसे जूनियर एसोसिएट परीक्षा भी कहा जाता है। एसबीआई क्लर्क भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी बैंकिंग परीक्षा है। यह दो प्रमुख चरणों प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में होता है। जबकि एसबीआई पीओ तीन चरणों में होता है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों के लिए एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा का पहला चरण एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम होता है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट (SBI clerk prelims result) में सफल उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम में शामिल होते हैं। इन दोनों चरणों के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होता है। उम्मीदवारों को एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करना होता है। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार लैंग्वेज प्रोफिसिएंशी टेस्ट में शामिल होते हैं। इसके बाद फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी होती है।

    एसबीआई द्वारा क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्री एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन भी होता है। इसके लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers/current-openings के माध्यम से एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    एसबाआई क्लर्क के लिए संपर्क (SBI Clerk Contact details) - उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से एसबीआई से संपर्क कर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं - https://sbi.co.in/web/careers/post-your-query

    एसबीआई क्लर्क ऑनलाइन आवेदन के लिए एसबीआई क्लर्क आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए कोई शुल्क नहीं होता है। एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत पात्रता की जांच करनी चाहिए।

    एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसबीआई क्लर्क आवेदन (SBI clerk application in hindi) ऑनलाइन भरकर जमा कर सकते हैं। 20 से 28 वर्ष आयु सीमा वाले स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण जैसे सभी विवरण भरना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी बैंकिंग परीक्षा में से एक है। एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 में परीक्षा के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी शामिल होती है। एसबीआई क्लर्क परीक्षा के बारे में सब कुछ जानने के लिए आवेदकों को एसबीआई अधिसूचना 2026 को अवश्य पढ़ना चाहिए। एसबीआई क्लर्क 2026 अधिसूचना के बारे में अधिक जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 - मुख्य बातें

    परीक्षा का नाम

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा

    आयोजक

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

    आधिकारिक वेबसाइट

    sbi.co.in

    एसबीआई क्लर्क आयु सीमा

    20 से 28 साल

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी भी विषय में स्नातक

    परीक्षा स्तर

    राष्ट्र स्तरीय

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क

    सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 750 रुपए

    अन्य- निःशुल्क

    परीक्षा आयोजन माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा के चरण

    प्रीलिम्स: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

    मेन्स : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

    भाषा परीक्षा

    एसबीआई क्लर्क वैकेंसी

    2021 के लिए - 5454

    2022 के लिए - 5486

    2023 के लिए - 8283

    2024 के लिए - 13735
    2025 के लिए - 6589
    2026 के लिए - जल्द सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीजीएल परीक्षा के बारे में जानें

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें? (How to download SBI Clerk Notification 2026 pdf?)

    उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 अधिसूचना (sbi clerk notification 2026 pdf in hindi) आधिकारिक एसबीआई वेबसाइट - sbi.co.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एसबीआई अधिसूचना डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।
    • करियर टैब पर क्लिक करें।
    • एसबीआई क्लर्क 2026 अधिसूचना (sbi clerk notification 2026 in hindi) लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
    • एसबीआई क्लर्क अधिसूचना पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
    • एसबीआई अधिसूचना में दिए गए सभी विवरण देखें।
    • भविष्य में उपयोग के लिए एसबीआई क्लर्क 2026 अधिसूचना डाउनलोड करें।

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 में उल्लिखित विवरण (Details mentioned in SBI Clerk Notification 2026)

    • एसबीआई क्लर्क रिक्तियां 2026
    • एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियां 2026
    • एसबीआई क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड
    • एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र 2026 कैसे भरें
    • आवेदन शुल्क
    • एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा पैटर्न
    • एसबीआई क्लर्क पाठ्यक्रम
    • एसबीआई क्लर्क 2026 चयन प्रक्रिया, आदि।

    एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 - परीक्षा तिथियां (SBI Clerk Notification 2026- exam dates in hindi)

    एसबीआई 2026 अधिसूचना (SBI Clerk Notification 2026) एसबीआई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाती है। एसबीआई क्लर्क 2026 से संबंधित इवेंट्स पर नज़र रखने के लिए, आवेदकों को नीचे दी गई तालिका में एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियां 2026 की जांच करनी चाहिए।

    एसबीआई क्लर्क इवेंट्स

    एसबीआई क्लर्क मुख्य तारीखें

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना

    अगस्त 2026 (संभावित)

    एसबीआई क्लर्क आवेदन आरंभ

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क आवेदन अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क 2026 - रिक्तियां

    जूनियर एसोसिएट के पद के लिए एसबीआई क्लर्क 2026 रिक्तियों की कुल संख्या का उल्लेख एसबीआई क्लर्क अधिसूचना पीडीएफ में किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष के लिए एसबीआई रिक्तियां प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग से प्रकाशित की जाती हैं। अधिकारियों द्वारा अधिसूचना में नियमित, विशेष और बैकलॉग रिक्तियों का उल्लेख किया गया है। पिछले वर्षों की श्रेणी-वार रिक्तियों को जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

    बीते वर्षों में एसबीआई क्लर्क वैकेंसी SBI Clerk vacancies (Previous years)

    श्रेणी

    2024

    2023

    2022

    2021

    2020

    2019

    2018

    सामान्य


    3515

    2143

    2151

    3387

    810

    1010

    एससी


    1284

    743

    726

    1209

    300

    300

    एसटी


    748

    467

    440

    713

    150

    150

    ओबीसी


    1919

    1165

    1195

    1784

    540

    540

    ईडब्ल्यूएस


    817

    490

    448

    777

    200

    -

    टोटलl+बैकलॉग्स

    13735

    8283+141

    5008 + 478 = 5486

    5000+ 454 = 5454

    NA

    2140

    2000

    एसबीआई क्लर्क 2026 पात्रता मानदंड (SBI Clerk 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    एसबीआई द्वारा एसबीआई जूनियर एसोसिएट एग्जाम के लिए आधिकारिक अधिसूचना के साथ एसबीआई क्लर्क परीक्षा पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है। जो उम्मीदवार संचालन प्राधिकारी द्वारा निर्धारित एसबीआई क्लर्क पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 में उपस्थित हो सकेंगे। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा, राष्ट्रीयता, शैक्षिक योग्यता, आयु में छूट के बारे में विवरण नीचे दिया गया है।

    मानदंड

    विवरण

    उम्र सीमा (1 अप्रैल 2026 को)

    न्यूनतम: 20 साल

    अधिकतम: 28 साल

    राष्ट्रीयता

    भारतीय

    शैक्षणिक योग्यता ( 1 अप्रैल 2026 तक)

    • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के साथ स्नातक

    • स्नातक अंतिम वर्ष के स्टूडेंट भी पात्र होंगे, बशर्ते कि वे 1 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।






    अधिकतम उम्र सीमा में छूट

    एससी/एसटी : 5 साल

    ओबीसी : 3 साल

    पीडब्ल्यूडी(अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस): 10 साल

    पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी): 15 साल

    पीडब्ल्यूडी (ओबीसी): 13 साल

    विधवा, तलाकशुदा महिला और वे महिलाएं जो न्यायिक रूप से अपने पतियों से अलग हो गई हैं और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है : 7 साल

    एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन प्रक्रिया (SBI Clerk 2026 Application Process in hindi)

    आवेदन का तरीका: ऑनलाइन

    भुगतान का प्रकार: नेट बैंकिंग | क्रेडिट कार्ड | डेबिट कार्ड

    उम्मीदवारों को सबसे पहले कुछ बुनियादी व्यक्तिगत विवरण जैसे पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के आवेदन पत्र को भरने के लिए अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क 2026 के आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। एसबीआई क्लर्क 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    चरण 1: पंजीकरण - सबसे पहले, सभी उम्मीदवारों को नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, जन्म तिथि आदि जैसे बुनियादी विवरण के साथ खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करना होगा। सभी विवरण जमा करने के बाद सिस्टम एक उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड उत्पन्न करेगा जो भेजा जाएगा उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से।

    चरण 2: फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना - अब उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को विनिर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दोनों दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “NEXT” पर क्लिक करें।

    फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड विवरण (Specifications to upload photograph and signature)

    डॉक्यूमेंट

    पिक्सल

    साइज

    फॉर्मेट (प्रारूप)

    फोटोग्राफ

    200 X 230

    20kb-50kb

    जेपीजी/जेपीईजी

    हस्ताक्षर

    140 X 60

    10kb-20kb

    जेपीजी/जेपीईजी

    चरण 3: आवेदन पत्र भरना - दस्तावेज अपलोड करने के बाद एसबीआई क्लर्क का आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 के आवेदन पत्र में जिन विवरणों का उल्लेख करना होगा, वे हैं शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र, श्रेणी और अन्य।

    चरण 4: आवेदन शुल्क भुगतान - अब उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क 2026 के आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में करना होगा।

    चरण 5: आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करें - आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

    एसबीआई क्लर्क आवेदन शुल्क (SBI Clerk Application Fees)

    श्रेणी

    कोटा

    माध्यम

    लिंग

    शुल्क

    अनारक्षित,ईडब्ल्यूएस, ओबीसी

    पीडब्ल्यूडी

    ऑनलाइन

    महिला, पुरुष

    ₹ 0

    General, EWS, OBC


    ऑनलाइन

    महिला, पुरुष

    ₹ 750

    ST, SC


    ऑनलाइन

    महिला, पुरुष

    ₹ 0

    एसबीआई क्लर्क 2026 तैयारी टिप्स (SBI Clerk 2026 Preparation Tips)

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पूरे भारत में एसबीआई शाखाओं में क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए राष्ट्रीय स्तर पर क्लर्क परीक्षा आयोजित करता है। यह सबसे प्रसिद्ध बैंकिंग और बीमा परीक्षाओं में से एक है जो उच्च प्रतिस्पर्धा को आकर्षित करती है और बहुत सारे उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करते हैं, जिससे सफलता का अनुपात कम हो जाता है। हालांकि, यदि उम्मीदवारों के पास इस परीक्षाी तैयारी के लिए बेहतर रणनीति हों तो वे आसानी से परीक्षा में सफल हो सकते हैं। इसके लिए नीचे कुछ जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं।

    • एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट को नियमित आधार पर हल करें।

    • एसबीआई क्लर्क अध्ययन योजना बनाने के लिए आधिकारिक परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम देखें।

    • करेंट अफेयर्स से अपडेट रहें।

    • पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें।

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर जानने के लिए पिछले साल के एसबीआई क्लर्क कट-ऑफ रुझान देखें।

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा पैटर्न - प्रीलिम्स (SBI Clerk 2026 Exam pattern - Prelims)

    विशेष

    विवरण

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित

    परीक्षा अवधि

    1 घंटा (20 मिनट प्रत्येक खंड के लिए)

    परीक्षा प्रश्न पत्र के खंड

    अंग्रेजी भाषा,

    न्यूमेरिकल क्षमता
    रीजनिंग

    प्रश्नों की संख्या

    100

    अधिकतम अंक

    100

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अंग्रेजी भाषा,

    30

    30

    न्यूमेरिकल क्षमता

    35

    35

    रीजनिंग

    35

    35

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा पैटर्न - मेन्स परीक्षा (SBI Clerk 2026 Exam Pattern - Mains Exam)

    विशेष

    विवरण

    परीक्षा माध्यम

    कंप्यूटर आधारित

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे 40 मिनट

    परीक्षा खंड

    सामान्य/वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक (न्यूमेरिकल) योग्यता, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता

    कुल प्रश्न

    190

    अधिकतम अंक

    200

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    अंग्रेजी भाषा

    40

    30

    न्यूमेरिकल क्षमता

    50

    35

    तर्क क्षमता/कंप्यूटर योग्यता

    60

    60

    सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    50

    50

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिमिनरी परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Preliminary Exam Pattern)

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    परीक्षा अवधि

    अधिकतम अंक

    अंग्रेजी भाषा

    30

    20 मिनट

    30

    तर्क क्षमता

    35

    20 मिनट

    35

    न्यूमेरिकल क्षमता

    35

    20 मिनट

    35

    एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा पैटर्न (SBI Clerk Mains Exam Exam Pattern)

    खंड

    प्रश्नों की संख्या

    अवधि

    अंक

    सामान्य अंग्रेजी

    40

    35 minutes

    40

    सामान्य/वित्तीय जागरूकता

    50

    35 minutes

    50

    मात्रात्मक योग्यता

    50

    45 minutes

    50

    तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता

    50

    45 minutes

    60

    एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट 2026 (SBI Clerk 2026 Mock Test)

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी के लिए मॉक टेस्ट देना चाहिए। एसबीआई कोई आधिकारिक एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट 2026 सुविधा प्रदान नहीं करता है, लेकिन विभिन्न कोचिंग संस्थान और टेस्ट शृंखला प्रदाता तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट की यह सुविधा प्रदान करते हैं। एसबीआई क्लर्क मॉक टेस्ट 2026 नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है, जिसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा पैटर्न और अभ्यास जान सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2026 (SBI Clerk 2026 Admit Card)

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर ऑनलाइन जारी करेगा। एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। एसबीआई क्लर्क 2026 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगइन क्रेडेंशियल - उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी किया जाता है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण नीचे दिए गए हैं।

    चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।

    चरण 2: लॉगइन पर जाएं।

    चरण 3: अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें।

    चरण 4: एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और सभी विवरण जांचें।

    चरण 5: एसबीआई क्लर्क परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

    परीक्षा में आवश्यक दस्तावेज

    • प्रवेश पत्र

    • पैन कार्ड

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • मतदाता कार्ड

    • फोटोयुक्त बैंक पासबुक

    • राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण

    • फोटोयुक्त आधार/ई-आधार कार्ड

    • स्कूल या कॉलेज/राजपत्रित अधिकारी द्वारा आधिकारिक लेटर हेड में जारी पहचान पत्र की मूल प्रति और साथ ही एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी

    एसबीआई क्लर्क परिणाम डाउनलोड करने के चरण (Steps to download SBI Clerk result in hindi)

    चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।

    चरण 2: अब, एसबीआई क्लर्क के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3: रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    चरण 4: एसबीआई क्लर्क का प्रारंभिक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    एसबीआई क्लर्क 2026 - मुख्य परीक्षा रिजल्ट (SBI Clerk 2026 - Mains Exam result)

    एसबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर एसबीआई क्लर्क मुख्य परिणाम 2026 ऑनलाइन जारी होगा। उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 की अपनी योग्यता स्थिति की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मुख्य 2026 परिणाम में उल्लिखित विवरण उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, साक्षात्कार स्थिति और अन्य हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बाद में भाषा के पेपर में शामिल होना होगा। अंतिम परिणाम मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किया जाएगा।

    एसबीआई क्लर्क 2026 - मुख्य परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण (Steps to download SBI Clerk mains result 2026)

    चरण 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं।

    चरण 2: अब, एसबीआई क्लर्क के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

    चरण 3: एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, अपना रोल नंबर जांचें।

    चरण 4: भविष्य के संदर्भ के लिए फ़ाइल डाउनलोड करें।

    एसबीआई क्लर्क 2026 आंसर की (SBi Clerk 2026 Answer key in Hindi)

    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आधिकारिक उत्तर जारी नहीं करेगा, लेकिन अनौपचारिक उत्तर कुंजी प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा परीक्षा आयोजित होने के उसी दिन या एक दिन बाद जारी की जाएगी। एसबीआई क्लर्क 2026 की उत्तर कुंजी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्र के अनुसार सही उत्तर प्रदान करेगी। एसबीआई क्लर्क उत्तर कुंजी 2026 सेट-वार जारी की जाएगी जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने अपेक्षित स्कोर की गणना कर सकेंगे। उत्तर कुंजी प्रीलिम्स और मेन्स दोनों चरणों के लिए अलग-अलग जारी की जाती है।

    एसबीआई क्लर्क 2026 कटऑफ (SBI Clerk 2026 Cutoff in Hindi)

    एसबीआई परिणामों के साथ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क 2026 कटऑफ (sbi clerk 2026 cut off in hindi) जारी करेगा, जबकि मुख्य कटऑफ भाषा परीक्षण के बाद जारी किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क कटऑफ (sbi clerk cut off in hindi) अंक प्रीलिम्स और मेन्स के लिए अलग-अलग जारी किए जाते हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मुख्य कटऑफ को पार कर लेंगे, उन्हें एसबीआई क्लर्क पद पर अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्ष की एसबीआई क्लर्क कटऑफ देख सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स कटऑफ 2021 श्रेणी वार

    एससी

    एसटी

    ओबीसी

    ईडब्ल्यूएस

    सामान्य

    63.50

    49.50

    64.50

    64.50

    64.50


    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स कटऑफ 2020 SBI Clerk Prelims Cut Off 2020 : General Category

    राज्य

    कटऑफ

    आंध्र प्रदेश

    68

    असम

    -

    बिहार

    68.75

    छत्तीसगढ़

    68.75

    दिल्ली

    76.25

    गुजरात

    56.75

    हिमाचल प्रदेश

    66

    जम्मू और कश्मीर

    -

    झारखंड

    68.25

    कर्नाटक

    58.75

    केरल

    69.75

    मध्य प्रदेश

    68.75

    महाराष्ट्र

    59.75

    ओडिशा

    68.25

    चंडीगढ़

    76

    पंजाब

    77.50

    हरियाणा

    72.75

    राजस्थान

    68.75

    तेलंगाना

    66

    तमिलनाडु

    62

    उत्तर प्रदेश

    71

    उत्तराखंड

    69.75

    पश्चिम बंगाल

    67.5

    एसबीआई क्लर्क मेन्स कटऑफ 2019 (SBI Clerk Mains Cutoff For Previous Year 2019)

    राज्य

    कटऑफ

    हरियाणा

    103.25

    पंजाब

    102.75

    हिमाचल प्रदेश

    101.25

    दिल्ली

    99.75

    आंध्र प्रदेश

    99.75

    बिहार

    98.00

    तमिलनाडु

    98.00

    झारखंड

    97.50

    उत्तर प्रदेश

    97.50

    पश्चिम बंगाल

    97.25

    राजस्थान

    97.00

    उत्तराखंड

    96.50

    केरल

    96.25

    मध्य प्रदेश

    94.75

    ओडिशा

    94.75

    गुजरात

    91.25

    महाराष्ट्र

    89.75

    छत्तीसगढ़

    87.75

    कर्नाटक

    85.75

    असम

    85.00

    एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया (SBI Clerk selection process in hindi)

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं – प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा परीक्षण (लैंग्वेज प्रोफिसिएंशी टेस्ट)। एसबीआई क्लर्क 2026 की प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क के बारे में प्रश्न शामिल हैं।

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय नहीं जोड़े जाते हैं। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार रिक्तियों की संख्या से करीब 10 गुना अधिक होते हैं। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। अंतिम मेरिट सूची के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक सुरक्षित करने होंगे। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को उनके राज्य और श्रेणी के अनुसार मेरिट सूची में रखा जाता है।

    स्थानीय भाषा परीक्षण - यह केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जिन्होंने कक्षा 10 और 12 में स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 10 और 12 में स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है, उन्हें इस परीक्षा से छूट दी गई है। जो अभ्यर्थी निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में दक्ष नहीं पाए जाते, उन्हें चयन प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
    उम्मीदवारों की अंतिम एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया पात्रता आवश्यकता को पूरा करने और मुख्य और भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर आधारित है।

    काउंसिलिंग में आवश्यक दस्तावेज (Documents required in Counseling )

    • जन्म तिथि प्रमाण पत्र या जन्म तिथि के साथ हाई स्कूल की मार्कशीट

    • दो ज़ेरॉक्स प्रतियों के साथ मूल एसबीआई क्लर्क स्कोर कार्ड

    • कक्षा 10 और 12 की परीक्षा की मार्कशीट/प्रमाण पत्र

    • डिग्री/स्नातकोत्तर/अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने से संबंधित प्रमाण पत्र

    • पासपोर्ट आकार की फोटो और एक साक्षात्कार कॉल लेटर के साथ संलग्न होनी चाहिए

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति/समुदाय प्रमाण पत्र लाना होगा

    • शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र

    • भूतपूर्व सैनिक के अंतर्गत आवेदन किया गया डिस्चार्ज प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड/पासपोर्ट/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/सांविधिक प्राधिकारियों द्वारा जारी किया गया कोई अन्य फोटो पहचान पत्र, जिसमें फोटो चिपका हो।

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा विश्लेषण (SBI Clerk 2026 Exam Analysis)

    भारतीय स्टेट बैंक ऑनलाइन मोड में एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर, परीक्षा पैटर्न या पाठ्यक्रम में बदलाव, पूछे गए प्रश्नों के प्रकार, अच्छे प्रयास और अपेक्षित कट ऑफ अंक के बारे में विवरण जानने के लिए शिफ्ट-वार परीक्षा विश्लेषण की जांच कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2026 को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों की प्रत्येक पाली के बाद प्रमुख कोचिंग विशेषज्ञों के इनपुट के साथ परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर अपडेट किया जाएगा।

    सामान्य सूचना

    संपर्क करें- 02222820427

    ऑफिशियल वेबसाइट लिंक - sbi.co.in/careers/

    एडमिट कार्ड यूआरएल - bank.sbi/web/careers/current-openings

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

     एसबीआई क्लर्क 2026 प्रारंभिक परीक्षा संभवतः सितंबर 2026 में आयोजित होगी।

    Q: एसबीआई क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा कब आयोजित होगी?
    A:

    एसबीआई क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा तिथि की सूचना प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद जारी की जाएगी।

    Q: एसबीआई क्लर्क 2026 आवेदन कब जारी होगा?
    A:

    एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन मोड में संभवतः अगस्त 2026 में जारी हो सकता है।

    Q: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
    A:

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है।

    Q: एसबीआई क्लर्क 2026 अधिसूचना कब जारी होने वाली है?
    A:

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 sbi वेबसाइट पर संभवतः अगस्त 2026 में जारी की जाएगी।

    Q: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2025 से जारी कर दिया गया।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SBI Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to SBI Clerk ?

    Hello,
    For the SBI Clerk exam, your 10th-class certificate is considered the primary and final proof for your name and date of birth. If your higher education and ID proofs(Aadhaar/PAN) match your 10 th certificate, then no worries.

    The SBI Clerk notification 2026 is not yet released; once it is released, we will update all important dates on our website. Till then, check the below link to get all the latest updates.

    SBI Clerk Application form 2026


    Hello,

    You can apply for the SBI Clerk exam only if you're in the final year of your graduation. As per the eligibility criteria, candidates in their final year or semester can apply provisionally.

    However, if selected, you must provide proof of passing your graduation exam on or before 31st

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for

    A slight difference in your mother's name, such as the inclusion of her surname in the SBI Clerk form but not in your 10th marksheet, usually does not cause major issues. However, during document verification, officials may ask for clarification. To avoid complications, you can carry an affidavit or any