Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचटेट 2026 (HTET 2026)- ओएमआर शीट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, शेड्यूल जानें
    • लेख
    • एचटेट 2026 (HTET 2026)- ओएमआर शीट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, शेड्यूल जानें

    एचटेट 2026 (HTET 2026)- ओएमआर शीट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, शेड्यूल जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 02 Sep 2026, 03:58 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचटेट 2026 परीक्षा- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 22 अगस्त को एचटेट स्कोरकार्ड 2026 लिंक जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एचटेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 5 अगस्त को एचटेट रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया। एचटेट 2026 (HTET 2026 in hindi) परिणाम के साथ एचटेट फाइनल आंसर की और परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई । साथ ही सफल उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन का शेड्यूल और ज़िलेवार सत्यापन केंद्रों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थियों को तय केंद्रों पर 10 से 12 अगस्त 2026 तक बायोमेट्रिक सत्यापन कराना था। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण जैसे परीक्षा सतर, पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन और जन्मतिथि दर्ज करके हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा हरियाणा टीईटी 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
    एचटेट रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंकएचटेट स्कोरकार्ड लिंक
    1787396161971

    This Story also Contains

    1. बायोमेट्रिक सत्यापन 10 से 12 अगस्त तक, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
    2. एचटेट 2026 में 2.45 लाख अभ्यर्थी, 820 परीक्षा केंद्र, सख्त नियम
    3. एचटेट 2026- अवलोकन
    4. एचटीईटी 2026 परीक्षा क्या है? (What is the HTET 2026 exam?)
    5. एचटेट 2026 पात्रता मानदंड (HTET 2026 Eligibility Criteria)
    6. HTET 2026 पात्रता मानदंड
    7. एचटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (HTET Exam Pattern 2026)
    8. एचटेट 2026 सिलेबस (HTET Syllabus 2026)
    9. एचटेट एडमिट कार्ड 2026 (HTET Admit Card 2026)
    10. एचटेट प्रश्नपत्र 2026 (HTET Question Paper 2026)
    11. एचटेट आंसर की 2026 (HTET Answer Key 2026)
    12. एचटेट रिजल्ट 2026 (HTET Result 2026)
    13. एचटेट कटऑफ 2026 (HTET Cut Off 2026)
    एचटेट 2026 (HTET 2026)- ओएमआर शीट (जारी), स्कोरकार्ड लिंक, शेड्यूल जानें
    एचटेट 2026

    अपडेट: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा एचटेट 2026 परीक्षा का ओएमआर शीट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 100 शुल्क के साथ अपना ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण जैसे लेवल, पंजीकरण और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
    1788344354468

    बायोमेट्रिक सत्यापन 10 से 12 अगस्त तक, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक

    एचटीईटी योग्य अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन 10 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया। सत्यापन का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। हरियाणा के मूल निवासी उम्मीदवार अपने गृह जिले के सत्यापन केंद्र पर, जबकि अन्य राज्य के अभ्यर्थी आवेदन में चुने गए परीक्षा शहर के केंद्र पर ही सत्यापन कराना था। अन्य जिले में सत्यापन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। नीचे केंद्रों की सूची देखें
    1785988767302

    बता दें कि प्राधिकरण द्वारा एचटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 6 जुलाई को जारी की गई थी। वहीं उम्मीदवार 9 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते थे। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद प्राधिकरण एचटेट फाइनल आंसर की 2026 और एचटेट रिजल्ट 2026 जारी किया गया गया है।

    प्राधिकरण द्वारा लेवल 1 और 2 के लिए एचटेट एडमिट कार्ड 2 जुलाई को जारी किया गया। वहीं लेवल 3 के लिए 1 जुलाई 2026 को एचटेट एडमिट कार्ड 2026 जारी किया गया। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार हरियाणा टीईटी 2026 प्रवेश पत्र ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते थे। एचटेट 2026, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ ये लेख विस्तार से अवश्य पढ़ें।
    महत्वपूर्ण लेख: एचटेट एडमिट कार्ड 2026एचटेट रिजल्ट 2026
    1783495338811

    एचटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना परीक्षा स्तर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने 25 जून को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या htet.eapplynow.com पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते थे।

    1782914049753

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। एचटीईटी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 4 जुलाई को एक शिफ्ट और 5 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

    प्राधिकरण द्वारा हाल ही में नई परीक्षा तिथि की घोषणा की गई थी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा टीईटी परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जानी है। पहले यह परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को आयोजित होनी थी, जिसे स्थगित कर बोर्ड ने 25 मई 2026 को अधिसूचना जारी कर संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। एचटीईटी परीक्षा 17 और 18 जनवरी 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

    एचटेट 2026 में 2.45 लाख अभ्यर्थी, 820 परीक्षा केंद्र, सख्त नियम

    Board of School Education Haryana द्वारा आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में प्रदेशभर से करीब 2 लाख 45 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूरे हरियाणा में 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

    बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए विशेष नियम लागू किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि यदि कोई परीक्षार्थी अपनी OMR शीट में 20 से अधिक प्रश्नों के उत्तर खाली छोड़ता है, तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। बोर्ड का कहना है कि यह फैसला परीक्षा में संभावित गड़बड़ी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके अलावा, जिन शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, उन्हें HTET परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा, ताकि सरकारी कार्य प्रभावित न हो।

    एचटेट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़े नए अपडेट, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और दिशा-निर्देशों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

    ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी हरियाणा सीईटी लॉगइन

    एचटेट 2026- अवलोकन

    एचटेट 2026 (HTET Admit Card 2026) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। नीचे दी गई सारणी में HTET 2026 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

    परीक्षा का नाम

    एचटीईटी

    परीक्षा का पूरा नाम

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

    परीक्षा आयोजित करने वाला प्राधिकरण

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – हरियाणा (बीएसईएच)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तर

    आवेदन का तरीका

    एचटीईटी ऑनलाइन फॉर्म (स्तर 1, स्तर 2 और स्तर 3)

    परीक्षा का तरीका

    ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    bseh.org.in या htet.eapplynow.com

    पद का नाम

    प्राथमिक शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT)

    एचटीईटी आवेदन फॉर्म 2026 की तिथि

    24 दिसंबर 5 जनवरी 2026 तक

    एचटेट 2026 आवेदन संशोधन विंडो

    4 से 5 जनवरी, 2026

    एचटेट एडमिट कार्ड 2026

    1 जुलाई 2026

    एचटेट परीक्षा तिथि 2026

    17-18 जनवरी, 2026
    13 और 14 जून 2026

    4 और 5 जुलाई 2026

    एचटीईटी 2026 आंसर की

    6 जुलाई 2026

    एचटीईटी 2026 आंसर की आपत्ति

    9 जुलाई 2026 तक

    एचटेट परीक्षा परिणाम औऱ फाइनल आंसर की

    5 अगस्त 2026

    बायोमेट्रिक सत्यापन तिथि10 से 12 अगस्त 2026
    एचटेट स्कोरकार्ड 202622 अगस्त 2026

    Check Other TET Exams:

    बोर्ड ने HTET 2026 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 4 जनवरी को खोली थी, जिसे 5 जनवरी 2026 को बंद कर दिया गया। वहीं, एचटीईटी 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 (विस्तारित तिथि) निर्धारित की गई थी। HTET 2026 आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी।

    एचटीईटी 2026 परीक्षा क्या है? (What is the HTET 2026 exam?)

    Board of School Education Haryana द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका उद्देश्य हरियाणा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करना है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य मानी जाती है जो प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।

    HTET 2026 परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाती है। लेवल-1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए, लेवल-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए और लेवल-3 कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवारों की शिक्षण क्षमता, बाल विकास, भाषा ज्ञान और विषय विशेषज्ञता का मूल्यांकन किया जाता है। HTET पास करने वाले उम्मीदवार हरियाणा में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बन जाते हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    एचटेट 2026 पात्रता मानदंड (HTET 2026 Eligibility Criteria)

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी अनिवार्य है। इस परीक्षा का उद्देश्य PRT, TGT और PGT स्तर के शिक्षकों की पात्रता का आकलन करना है। HTET के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, यानी किसी भी आयु का पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकता है, बशर्ते वह आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखता हो।

    एचटीईटी 2026 आयु सीमा (HTET Age Limit 2026)

    Board of School Education Haryana द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम और अधिकतम आयु मानदंड पूरा करना आवश्यक है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, HTET में कोई विशेष ऊपरी आयु छूट नहीं दी गई है, लेकिन सामान्य श्रेणी के नियम लागू होते हैं।

    HTET 2026 आयु सीमा (Age Limit)

    विवरण

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    38 वर्ष

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • उम्मीदवार की आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना की तिथि के आधार पर की जाती है।

    • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिल सकती है (यदि अधिसूचना में उल्लेख हो)।

    • आयु सीमा केवल पात्रता का हिस्सा है, चयन प्रक्रिया में अलग-अलग चरण भी शामिल होते हैं।

    HTET 2026 पात्रता मानदंड

    लेवल

    कक्षा

    पद

    योग्यता

    Level-1

    I–V

    PRT (प्राथमिक शिक्षक)

    12वीं (50%/45%) + 2 वर्षीय D.El.Ed / 4 वर्षीय B.El.Ed / D.El.Ed अंतिम वर्ष भी पात्र

    Level-2

    VI–VIII

    TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक)

    स्नातक (कम से कम 50%) + B.Ed / D.El.Ed / 4 वर्षीय BA-B.Ed / BSc-B.Ed

    Level-3

    IX–XII

    PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक)

    संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (50%) + B.Ed अनिवार्य

    एचटेट 2026 परीक्षा पैटर्न (HTET Exam Pattern 2026)

    Board of School Education Haryana द्वारा आयोजित HTET 2026 परीक्षा का आयोजन एक ही पेपर में किया जाएगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी और कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    HTET 2026 परीक्षा पैटर्न

    सेक्शन

    लेवल-1 (PRT)

    लेवल-2 (TGT)

    लेवल-3 (PGT)

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    भाषाएँ (हिंदी + अंग्रेजी)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    सामान्य अध्ययन (रीजनिंग, क्वांट, हरियाणा GK)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    विषय-विशेष (Subject Specific)

    30 प्रश्न (30 अंक)

    60 प्रश्न (60 अंक)

    60 प्रश्न (60 अंक)

    कुल प्रश्न

    150

    150

    150

    कुल अंक

    150

    150

    150

    परीक्षा अवधि

    2.5 घंटे

    2.5 घंटे

    2.5 घंटे

    नेगेटिव मार्किंग

    नहीं

    नहीं

    नहीं

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • सभी प्रश्न MCQ आधारित होंगे

    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा

    • गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा

    • परीक्षा तीनों स्तरों (PRT, TGT, PGT) के लिए अलग-अलग आयोजित होती है

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एचटेट 2026 सिलेबस (HTET Syllabus 2026)

    Board of School Education Haryana द्वारा आयोजित HTET 2026 परीक्षा का सिलेबस तीनों स्तरों (PRT, TGT, PGT) के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय-विशेष से प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे पूरा विषयवार सिलेबस सारणी में दिया गया है।

    HTET 2026 सिलेबस

    विषय / सेक्शन

    PRT (Level-1)

    TGT (Level-2)

    PGT (Level-3)

    Child Development & Pedagogy

    बाल विकास, शिक्षण विधियाँ, सीखने की प्रक्रियाएँ, शिक्षण मनोविज्ञान (6–11 वर्ष)

    किशोरावस्था मनोविज्ञान, सीखने की विधियाँ, समावेशी शिक्षा

    उच्च स्तरीय शिक्षण मनोविज्ञान, शिक्षण सिद्धांत, शैक्षिक मूल्यांकन

    हिंदी भाषा

    व्याकरण, वर्तनी, शब्द ज्ञान, अपठित गद्यांश

    व्याकरण, भाषा बोध, साहित्य

    उच्च स्तरीय हिंदी साहित्य, व्याकरण, आलोचना

    अंग्रेजी भाषा

    Grammar, Vocabulary, Comprehension

    Grammar, Sentence Structure, Reading Comprehension

    Advanced Grammar, Literature, Comprehension

    General Studies

    गणित (10 प्रश्न), रीजनिंग (10), हरियाणा GK (10)

    गणित, रीजनिंग, हरियाणा GK

    गणित, रीजनिंग, हरियाणा GK, उच्च स्तर सामान्य अध्ययन

    Mathematics / Subject Specific

    अंकगणित, संख्या प्रणाली, पर्यावरण अध्ययन

    संबंधित विषय (Maths/Science/Social Science/Arts आदि)

    संबंधित पोस्ट ग्रेजुएट विषय (Physics, Chemistry, Maths, Commerce आदि)

    Environmental Studies

    पौधे, पशु, पर्यावरण, मानव शरीर, भोजन श्रृंखला

    Subject Specific (मुख्य विषय)

    चुने हुए विषय (Science, Maths, Social Science, Hindi, English आदि)

    Post Graduation विषय आधारित (Physics, Chemistry, Biology, Economics आदि)

    एचटेट एडमिट कार्ड 2026 (HTET Admit Card 2026)

    Board of School Education Haryana द्वारा HTET 2026 एडमिट कार्ड जल्द ही ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। केवल वही उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, लिंग, श्रेणी और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे, जिन्हें परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

    • सबसे पहले हरियाणा टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर क्लिक करें।

    • अब HTET 2026 एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।

    • उम्मीदवारों को HTET 2026 पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

    • HTET एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • Haryana Teacher Eligibility Test एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

    ये भी पढ़ें:

    एचटेट प्रश्नपत्र 2026 (HTET Question Paper 2026)

    HTET 2026 परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। हालांकि, परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन की बेहतर समझ मिलती है। इससे वास्तविक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

    एचटेट आंसर की 2026 (HTET Answer Key 2026)

    HTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया जाएगा, जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होती है।

    एचटेट रिजल्ट 2026 (HTET Result 2026)

    HTET 2026 का परिणाम भी ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। रिजल्ट लॉगिन विवरण के माध्यम से जारी किया गया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की मदद से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें HTET पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने में आवश्यक होता है।

    उपयोगी लिंक

    एचटेट कटऑफ 2026 (HTET Cut Off 2026)

    HTET 2026 की कट-ऑफ परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। यह वह न्यूनतम अंक होते हैं, जिन्हें प्राप्त करके उम्मीदवार परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। कट-ऑफ अलग-अलग श्रेणियों (General, OBC, SC आदि) के अनुसार निर्धारित की जाती है। केवल कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, जिससे वे शिक्षण पदों के लिए योग्य माने जाते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to HTET

    On Question asked by student community

    Have a question related to HTET ?

    1. HTET 2024 form started in November 2024

    2. Last date to fill form was 15 November 2024

    3. Board gave correction chance on 16 and 17 November

    4. Again form reopened in June 2025 for few days

    5. Permission letter or admit card comes in July 2025 before exam


    Hello aspirant,

    To download the previous year's question papers of HTET TGT,

    • Visit their official website bseh.org.in
    • Search for question paper section
    • You can view or download the papers

    Or you can visit careers360 website, which also provides the question papers,

    https://competition.careers360.com/articles/htet-question-paper

    Best of luck for your preparation.

    Hello aspirant,

    The Haryana Board of School Education (BSEH) has made the HTET previous year question papers from 2011 to 2022 available. Candidates preparing for the HTET Exam can download these papers in PDF format from the BSEH website.

    To get the question papers, you can visit our website by

    Hello,

    It is a bit difficult to say as you have not mentioned your board for 12th standard. I assume if the subject was not in your best of 5 or 4 based on your board then no I do not think it would affect you because generally it doesn't

    hey,

    the syllabus of HTET 2020 for level 1(PRT - primary teacher)

    1. child development

    2. languages

    3. quantitative aptitude , reasoning and general awareness

    4. mathematics

    5. environmental studies

    syllabus of HTET exam level 2 (TGT - trained graduate teacher)

    1.child development and pedagogy

    2. language

    3. general studies