Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Result 2026) - प्रीलिम्स और मेन्स रिजल्ट, स्कोरकार्ड, कटऑफ
    • लेख
    • एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Result 2026) - प्रीलिम्स और मेन्स रिजल्ट, स्कोरकार्ड, कटऑफ

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Result 2026) - प्रीलिम्स और मेन्स रिजल्ट, स्कोरकार्ड, कटऑफ

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 01 Apr 2026, 06:15 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Result 2026) - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा जूनियर एसोसिएट्स भर्ती के लिए आयोजित क्लर्क परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाता है। एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के प्रत्येक चरण यानी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स और एसबीआई क्लर्क मेन्स के लिए एसबीआई क्लर्क रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जाता है। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 की जांच करने तथा अपनी योग्यता स्थिति जानने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होती है। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

    This Story also Contains

    1. तीन चरणों में जारी होता है एसबीआई क्लर्क रिजल्ट
    2. एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 - हाईलाइट्स (SBI Clerk Result 2026 - Highlights in hindi)
    3. एसबीआई क्लर्क 2026 योग्यता स्थिति और स्कोरकार्ड (प्रारंभिक) की जांच करने के चरण
    4. एसबीआई क्लर्क 2026 स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण (Details mentioned on SBI Clerk 2026 Scorecard)
    5. एसबीआई क्लर्क रिजल्ट (मेन्स) डाउनलोड करने के चरण (Steps to download SBI Clerk Result (Mains)
    6. एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after the SBI Clerk result 2026?)
    7. एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 के चरण (Stages of SBI Clerk Result 2026)
    8. एसबीआई क्लर्क कटऑफ 2026 (SBI Clerk Cutoff 2026 in hindi)
    9. एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 (SBI Clerk Selection Process 2026)
    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Result 2026) - प्रीलिम्स और मेन्स रिजल्ट, स्कोरकार्ड, कटऑफ
    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट (SBI Clerk result in Hindi)

    एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट डेट (sbi clerk mains result date) की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी की जाएगी।

    एसबीआई क्लर्क 2025 अपडेट्स - एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम स्कोर 11 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। एसबीआई क्लर्क मेन्स में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से एसबीआई क्लर्क मेन्स मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई ने 27 फरवरी को एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम रिजल्ट 2025 जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को फ़ाइनल सेलेक्शन के लिए लेंग्वेज प्रोफ़िशिएन्सी टेस्ट देना होता है।

    तीन चरणों में जारी होता है एसबीआई क्लर्क रिजल्ट

    जो उम्मीदवार दिए गए कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वे एसबीआई जूनियर एसोसिएट एग्जाम यानी एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस लेख के माध्यम से उम्मीदवार कटऑफ विवरण के साथ एसबीआई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण और अन्य बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 परिणाम में अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन और भाषा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसबीआई जूनियर एसोसिएट एग्जाम डेट्स देख सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होते हैं। परीक्षा प्राधिकरण ऑनलाइन मोड में एसबीआई क्लर्क कटऑफ 2026 भी जारी करेगा। एसबीआई क्लर्क 2026 दो प्रमुख चरणों में आयोजित किया जाता है - प्रीलिम्स और मेन्स। 2026 में एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि (sbi clerk exam date 2026) जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए टेबल को देख सकते हैंं।

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 - हाईलाइट्स (SBI Clerk Result 2026 - Highlights in hindi)

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसबीआई क्लर्क परिणाम के बारे में कुछ बुनियादी विवरण देख सकते हैं।

    आधिकारिक वेबसाइट

    sbi.co.in

    संचालन निकाय

    बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस)

    एसबीआई क्लर्क रिक्तियां

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क 2026 परिणाम की जांच करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 की वैधता

    1 वर्ष

    परिणाम मोड

    ऑनलाइन

    एसबीआई पीओ भर्ती 2026 की सूचना कब जारी होगी - यहां देखें

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 तिथियां (SBI Clerk Result 2026 Dates)

    इवेंट्स

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की तारीखें

    एसबीआई क्लर्क मेन्स की तारीखें

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि

    अगस्त/सितंबर 2026

    अक्टूबर/नवंबर 2026

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा रिजल्ट

    अक्टूबर/नवंबर 2026

    फरवरी 2027

    स्कोरकार्ड की उपलब्धता

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    फ़ाइनल एसबीआई क्लर्क परिणाम की घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    एसबीआई क्लर्क 2026 योग्यता स्थिति और स्कोरकार्ड (प्रारंभिक) की जांच करने के चरण

    सबसे पहले, एसबीआई सभी उम्मीदवारों के लिए योग्यता स्थिति जारी करता है और उसके बाद उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी करता है।

    • आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं

    • इसके बाद एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स 2026 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें

    • लॉगइन क्रेडेंशियल -रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • अब स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड 2026 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • अपना स्कोर जांचें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें।

    एसबीआई क्लर्क 2026 स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण (Details mentioned on SBI Clerk 2026 Scorecard)

    एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड दो चरणों में जारी किया जाता है। सबसे पहले, परीक्षा अधिकारी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी करते हैं। इसके बाद प्राधिकरण एसबीआई क्लर्क मुख्य स्कोरकार्ड जारी करेंगे। उम्मीदवार नीचे एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड में उल्लिखित विवरण देख सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क स्कोर कार्ड - उल्लिखित विवरण

    उम्मीदवार का नाम

    राज्य/संघ राज्य क्षेत्र जिसके आवेदन किया है

    रोल नंबर

    परीक्षा की तारीख

    पंजीकरण संख्या

    कट ऑफ स्कोर

    उम्मीदवार की श्रेणी

    प्राप्त अंक

    सभी अनुभागों में अधिकतम अंक

    योग्यता स्थिति

    एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड इस तरह दिखता है

    1708085143206

    पासवर्ड भूल गए? एसबीआई क्लर्क पासवर्ड पुनर्प्राप्त करने के चरण (Forgot password? Steps to recover SBI Clerk password)

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन पेज पर जाएं।

    • “फोरगेट पासवर्ड” सर्च करें तथा उस पर क्लिक करें।

    • अपना पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस दर्ज करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक लिंक ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा।

    • नया पासवर्ड बनाने के लिए उस लिंक का उपयोग करें।

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट (मेन्स) डाउनलोड करने के चरण (Steps to download SBI Clerk Result (Mains)

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ चरणों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

    • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं

    • एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें

    • रिजल्ट पीडीएफ फाइल के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • अब प्रेस+F करें और एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 पीडीएफ पर रोल नंबर दर्ज करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 को पीडीएफ फाइल के रूप में जांचें और डाउनलोड करें।

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 के बाद क्या? (What after the SBI Clerk result 2026?)

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट घोषित होने के बाद, एसबीआई ने ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार श्रेणी-वार कटऑफ अंकों के साथ अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क 2026 रिजल्ट स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा।

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 के चरण (Stages of SBI Clerk Result 2026)

    एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा और रिजल्ट की जानकारी नीचे चरणवार देख सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 (SBI Clerk prelims result 2026)

    एसबीआई क्लर्क 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co.in पर ऑनलाइन मोड में जारी होता है। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। एसबीआई क्लर्क 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, प्राप्त अंक, श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक, पंजीकरण संख्या आदि विवरण प्रदान किए होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को बाद में मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्राधिकरण मेन्स परीक्षा के लिए रिक्तियों की तुलना में 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को आमंत्रित करेगा।

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 - मेन्स परीक्षा (SBI Clerk Result 2026 - Mains Exam)

    प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिये गए है। एसबीआई क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, मेन्स परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा।

    एसबीआई क्लर्क लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट 2026 (SBI Clerk Language Test 2026)

    जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 में अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें एसबीआई क्लर्क स्थानीय भाषा परीक्षा में उपस्थित होना होगा। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें एसबीआई क्लर्क की भाषा परीक्षा देनी होगी। भाषा परीक्षा आयोजित करने के बाद अधिकारी एसबीआई क्लर्क 2026 फाइनल रिजल्ट जारी करेंगे।

    एसबीआई क्लर्क फाइनल रिजल्ट 2026 (SBI Clerk Final Result 2026 in Hindi)

    परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारी मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एसबीआई क्लर्क 2026 फाइनल रिजल्ट जारी करेंगे। एसबीआई क्लर्क 2026 स्थानीय भाषा परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है। इसलिए भाषा परीक्षण में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं माना जाता है।

    अंकों का सामान्यीकरण (Normalization of Scores in Hindi)

    चूंकि एसबीआई क्लर्क परीक्षा विभिन्न शिफ्ट और स्लॉट में आयोजित की जाती है, इसलिए प्रत्येक परीक्षा का कठिनाई स्तर अलग-अलग शिफ्ट में भिन्न हो सकता है। इसलिए, परीक्षा के स्तर को बराबर करने और उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए, प्राधिकरण सामान्यीकरण की प्रक्रिया को अपनाता है। सामान्यीकरण प्रक्रिया के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों को 100 में बदल दिया जाता है और फिर सामान्यीकृत अंकों के आधार पर फाइनल एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 की घोषणा की जाती है।

    1708085142849


    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट – वेटिंग लिस्ट (SBI Clerk Result - Waiting List)

    तिमाही आधार पर, एसबीआई लगभग 50% रिक्तियों (राज्य-श्रेणी के अनुसार) के रोल नंबर वाले उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची जारी करेगा। वर्तमान बैच में शामिल न होने और इस्तीफा देने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची से उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। एसबीआई प्रतीक्षा सूची एसबीआई क्लर्क परीक्षा रिजल्ट डेट 2026 से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध होगी।

    एसबीआई क्लर्क कटऑफ 2026 (SBI Clerk Cutoff 2026 in hindi)

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद संचालक प्राधिकरण एसबीआई कटऑफ अंक जारी करेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए कटऑफ अलग-अलग प्रकाशित की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड के साथ कटऑफ जारी की जाएगी। एसबीआई मेन्स परीक्षा कटऑफ भाषा परीक्षण के पूरा होने के बाद जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार फाइनल कटऑफ अंक की बाधा को पार कर लेंगे उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    एसबीआई क्लर्क चयन प्रक्रिया 2026 (SBI Clerk Selection Process 2026)

    उम्मीदवार नीचे एसबीआई क्लर्क 2026 चयन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को सबसे पहले एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी।

    • प्रारंभिक चरण के लिए एसबीआई क्लर्क 2026 परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

    • योग्य उम्मीदवारों को भाषा के पेपर के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    • दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के सफल समापन के बाद, अधिकारी अनंतिम आवंटन सूची जारी करेंगे।

    एसबीआई क्लर्क वेतन 2026 (SBI Clerk Salary 2026)

    जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें 13075/- रुपये का मूल वेतन मिलेगा (11765/- रुपये और स्नातकों के लिए स्वीकार्य दो अग्रिम वेतन वृद्धि)। एसबीआई क्लर्क वेतन में शामिल भत्ते नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं।

    एसबीआई क्लर्क वेतन भत्तों की सूची (List of salary allowances in SBI Clerk salary)

    मकान किराया भत्ता

    चिकित्सा भत्ता

    परिवहन भत्ता

    समाचार पत्र भत्ता

    विशेष भत्ता

    फर्नीचर भत्ता

    शहरी भत्ता


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एसबीआई क्लर्क परिणाम जांचने के लिए मुझे किन प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता होगी?
    A:

    उम्मीदवारों को अपने एसबीआई क्लर्क परिणाम देखने के लिए पंजीकरण/आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    Q: एसबीआई क्लर्क परिणाम 2026 कब जारी होगा?
    A:

    एसबीआई क्लर्क 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.co,in पर संभवतः अक्टूब या नवंबर 2026 में जारी किया जाएगा। मेन्स रिजल्ट संभवतः फरवरी 2026 में ऑनलाइन जारी किया जाएगा।

    Q: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद अगला कदम क्या है?
    A:

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के बाद चयनिट उम्मीदवारों के लिए एसबीआई मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

    Q: यदि मैं अपना लॉगिन पासवर्ड भूल जाऊं तो क्या होगा?
    A:

    उम्मीदवार लॉगिन पेज पर जा सकते हैं और " फोरगॉट पासवर्ड" टैब से अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।

    Q: क्या एसबीआई क्लर्क 2026 प्रारंभिक परीक्षा में कोई अनुभागीय कटऑफ है?
    A:

    हां, एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में एक अनुभागीय कटऑफ होती है। कटऑफ अंक संचालक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।

    Q: क्या फाइनल मेरिट सूची के लिए एसबीआई 2026 प्रारंभिक परीक्षा के अंकों पर विचार किया जाता है?
    A:

    नहीं, आयोजक प्राधिकरण केवल अंतिम मेरिट सूची के लिए एसबीआई क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों पर विचार करेंगे।

    Q: एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 में किस भाषा में प्रश्न पूछे जाएंगे?
    A:

    प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न अंग्रेजी भाषा अनुभाग को छोड़कर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होंगे। एसबीआई क्लर्क की भाषा परीक्षा केवल स्थानीय भाषा के लिए होगी।

    Q: क्या एसबीआई क्लर्क साक्षात्कार होता है?
    A:

    नहीं, एसबीआई क्लर्क भर्ती में दो चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें बाद में भाषा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

    Q: एसबीआई क्लर्क वेतन क्या है?
    A:

    शुरुआती चरण में एसबीआई क्लर्क का मूल वेतन 13075 रुपये है। उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित भत्ते भी मिलेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Application Date

    13 Apr'26 - 4 May'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    BA Political Science
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    BA English
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Intellectual Property Rights and Competition Law
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Online BA English
    Via Centre for Distance and Online Education Bharathidasan University, Tiruchirappalli
    BA Hindi
    Via Aligarh Muslim University, Aligarh
    Swayam
     221 courses
    Edx
     201 courses
    LawSikho
     127 courses
    NPTEL
     92 courses
    Futurelearn
     89 courses
    Coursera
     76 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SBI Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to SBI Clerk ?

    Hello,
    For the SBI Clerk exam, your 10th-class certificate is considered the primary and final proof for your name and date of birth. If your higher education and ID proofs(Aadhaar/PAN) match your 10 th certificate, then no worries.

    The SBI Clerk notification 2026 is not yet released; once it is released, we will update all important dates on our website. Till then, check the below link to get all the latest updates.

    SBI Clerk Application form 2026


    Hello,

    You can apply for the SBI Clerk exam only if you're in the final year of your graduation. As per the eligibility criteria, candidates in their final year or semester can apply provisionally.

    However, if selected, you must provide proof of passing your graduation exam on or before 31st

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for

    A slight difference in your mother's name, such as the inclusion of her surname in the SBI Clerk form but not in your 10th marksheet, usually does not cause major issues. However, during document verification, officials may ask for clarification. To avoid complications, you can carry an affidavit or any