उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना 17 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, यूपी पीईटी 2025 में सफल उम्मीदवार हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकता हैं। हालांकि इसके साथ अन्य पात्रता मानदंड भी पूरा करना जरूरी है जिसकी जानकारी अधिसूचना में विस्तार से दी गई है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी हवलदार प्रशिक्षक के कुल 209 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यूपी पीईटी 2025 परीक्षा तिथि, परिणाम देखें
This Story also Contains
आयोग द्वारा जारी तिथियों की सूचना देखें

यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन प्रक्रिया (UP havaldar instructor application process) 19 जून 2026 से शुरू होगी। यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 है। हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती (UP havaldar instructor bharti) के लिए मुख्य पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क समेत अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर (UP havaldar instructor) के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो यूपी पीईटी 2025 में सफल हुए हैं। आयोग द्वारा यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
मुख्य बिंदु | विवरण |
आयोजक संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission, Lucknow) |
पद नाम | हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) |
पद के लिए विज्ञापन संख्या | 11-Exam/2026 |
रिक्तियों की संख्या | 209 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया |
|
शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) |
आयु सीमा | 18 से 40 (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://upsssc.gov.in |
यूपी एसएसएससी हवलदार भर्ती मुख्य परीक्षा (UP havaldar instructor mains exam) का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधी मुख्य तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी हवलदार भर्ती परीक्षा मुख्य तिथियां देख सकते हैं।
इवेट्स | डेट |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक अधिसूचना | 17 अप्रैल 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन | 19 जून 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन अंतिम तिथि | 9 जुलाई 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन शुल्क भुगतान और आवेदन सुधार अंतिम तिथि | 16 जुलाई 2026 |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक रिजल्ट | सूचित किया जाएगा |
यूपी हवलदार प्रशिक्षक के लिए उम्मीदवारों को यूपी पीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने के अलावा कुछ अन्य पात्रता मानदंड दिए गए हैं। उम्मीदवार पात्रता मानदंड को नीचे बिंदुवार देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता - आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (अवैतनिक विभागीय कर्मचारी वर्ग के लिये हाईस्कूल) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा - हवलदार प्रशिक्षक के पद पर सीधी भर्ती के लिये अभ्यर्थी की जिस वर्ष भर्ती की जानी हो, उस वर्ष की पहली जनवरी को, यदि पद पहली जनवरी से 30 जून की अवधि में विज्ञापित किये जाय और पहली जुलाई को, यदि पद पहली जुलाई से 31 दिसम्बर की अवधि में विज्ञापित किये जायें, न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यूपी पीईटी 2025 उत्तीर्ण होना जरूरी - यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा के लिए वहीं अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनको प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड निर्गत किया गया है। पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
वांछित योग्यता
क्षेत्रीय सेना में कम से कम 2 वर्ष की सेवा; या
एनसीसी से 'बी' प्रमाणपत्र; या
होमगार्ड संगठन में कम से कम 3 वर्ष निरंतर कार्य किया हो।
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -
यूपीएसएसएससी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
Live Advertisement Segment में विज्ञापन पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन पत्र भरने के लिए यूपी पीईटी -2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें
हवलदार प्रशिक्षक आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत सूचनाएं जैसे - नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, श्रेणी, EWS, विवरण आदि भरें।
आवेदन करने वाले पद को चुनें
फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें
वेरिफिकेशन कोड दर्ज करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक आवेदन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये का भुगतान करें ।
आगे के संदर्भ के लिए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें
यूपीएसएसएससी द्वारा हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद यूपीएसएसएससी अवर अधीनस्थ सेवा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर उम्मीदवारों को उसमें दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो तो प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश हवलदार प्रशिक्षक चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होती है। सबसे पहले, यूपी पीईटी-2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इसके बाद, चयनित उम्मीदवार अगले चरण में पहुंचते हैं, जिसमें शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण शामिल हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारा लिखित परीक्षा में शामिल होते हैं।
यूपी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा
अभ्यर्थी की श्रेणी | दौड़ | समय सीमा |
पुरुष अभ्यर्थी | 4.8 किलोमीटर | 25 मिनट में |
महिला अभ्यर्थी | 2.4 किलोमीटर | 14 मिनट में |

यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास और संस्कृति से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग (1/4 अंक की कटौती) का प्रावधान भी होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
यूपी हवलदार प्रशिक्षक लिखित परीक्षा - विषयवार प्रश्न और अंक
विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
सामान्य ज्ञान | 65 | 65 |
कंप्यूटर | 15 | 15 |
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
100 | 100 |
यूपीएसएससी हवलदार प्रशिक्षक परीक्षा के पाठ्यक्रम में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश से संबंधित विषय शामिल हैं।
सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और समसामयिक मामलों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
कंप्यूटर अनुभाग में एमएस ऑफिस, इंटरनेट और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी जैसे बुनियादी आईटी ज्ञान शामिल है।
उत्तर प्रदेश अनुभाग में राज्य का इतिहास, संस्कृति, भूगोल और सरकारी योजनाएं शामिल हैं।
उम्मीदवारों को प्रतिदिन समसामयिक मामलों का अध्ययन भी करना चाहिए। यूपीएसएसएससी हवलदार 2026 परीक्षा के लिए नियमित अभ्यास और पुनरावलोकन आवश्यक है।
यूपीएसएसएससी हवलदार प्रशिक्षक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन उनके पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी। उम्मीदवारों को पीईटी-2025 में प्राप्त मानकीकृत अंकों के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।
चरण 1 – मुख्य परीक्षा के लिए चयन: पीईटी-2025 के मानकीकृत अंकों के आधार पर। शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयनित नहीं किया जाएगा। चयन अनुपात श्रेणीवार रिक्तियों का 15 गुना है।
चरण 2 – शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी): निर्धारित मानदंडों के अनुसार ऊंचाई और छाती का मापन।
चरण 3 – शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी): योग्यता परीक्षण – पुरुषों के लिए 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़; महिलाओं के लिए 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़।
चरण 4 – मुख्य लिखित परीक्षा: 100 प्रश्नों वाला एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र (अवधि 2 घंटे)। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड मुख्यालय के अधीन हवलदार प्रशिक्षक के 209 रिक्त पदों के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं
श्रेणी | पदों की संख्या |
अनारक्षित | 88 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 20 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 57 |
अनुसूचित जाति (SC) | 39 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 5 |
209 |