Careers360 Logo
ask-icon
share
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन 2025 (Delhi Head Constable Application 2025i)- सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन तिथि जारी
    • लेख
    • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन 2025 (Delhi Head Constable Application 2025i)- सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन तिथि जारी

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन 2025 (Delhi Head Constable Application 2025i)- सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन तिथि जारी

    Rajan KumarUpdated on 25 Feb 2026, 05:34 PM IST

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 (Delhi Police Head Constable Application Form 2025) - कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO)/(TPO) के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 5 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक सेल्फ स्लॉट का चयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
    1764912815997

    This Story also Contains

    1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन
    2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- कुल रिक्तियों की सूची
    3. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
    4. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- शुल्क
    5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां
    6. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया
    7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी
    8. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025- तैयारी टिप्स
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन 2025 (Delhi Head Constable Application 2025i)- सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन तिथि जारी
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 - शेड्यूल देखें

    एसएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 15 से 22 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार, एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    1764314155561

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन के लिए सुधार विंडो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक जारी थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अंतिम तिथि 2 नवंबर तक दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र सुधार तिथि 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक थी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक भरे गए थे।
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र- सुधार सूचना देखें:-1761278839056

    एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2025:

    बता दें 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक पुरुष और महिला पदों पर दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते थे। वहीं उम्मीदवार दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन शुल्क 16 अक्टूबर 2025 तक कर सकते थे।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025-26 के पद के तहत दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 से संबंधित परीक्षा आयोजित की जाती है। एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर- एडब्ल्यूओ/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर-टीपीओ) पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 552 पदों पर भर्ती की जाएगी। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन 2025 के लिए जरुरी दस्तावेज, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 सिलेबस आदि जानकारी के लिए विस्तार से ये लेख पढ़े।
    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल महत्वपूर्ण तिथि: देखें अधिसूचना

    1759127231460

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025: अवलोकन

    SSC Delhi Police Bharti 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कुल 552 443 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती संगठन

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)

    पद का नाम

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल

    कुल पद

    पुरुष- 370 297

    महिला- 182 146

    शैक्षणिक योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण।

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    24 सितंबर 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि

    15 अक्टूबर 2025

    आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ सत्यापन

    आधिकारिक वेबसाइट

    ssc.gov.in

    लोगों ने इसे भी पसंद किया:-

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- कुल रिक्तियों की सूची

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती में रिक्तियों को संशोधित किया है। अब कुल 443 पद उपलब्ध हैं। पुरुषों के पद 370 से घटकर 297 और महिलाओं के पद 182 से घटकर 146 कर दिए गए हैं।
    1772021201346दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना के अनुसार कुल 552 पद निर्धारित किए गए थे। SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025 में आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों तथा पूर्व सैनिकों को भी अवसर प्रदान किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे।

    क्रम संख्या

    पद का नाम

    सामान्य (UR)

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    अनुसूचित जाति (SC)

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    कुल रिक्तियां

    1

    हेड कांस्टेबल पुरुष

    126

    29

    76

    33

    21

    285

    2

    हेड कांस्टेबल पुरुष [पूर्व सैनिक

    16

    04

    09

    11

    09

    49

    3

    विभागिय

    (पुलिस)

    16

    04

    09

    04

    03

    36

    कुल


    158

    37

    94

    48

    33

    370

    1

    हेड कांस्टेबल महिला

    70

    16

    42

    21

    14

    163

    2

    विभागिय (महिला)

    08

    02

    05

    02

    02

    19

    कुल


    78

    18

    47

    23

    16

    182

    कुल रिक्तियां (पुरुष-महिला


    236

    55

    141

    71

    49

    552

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 (SSC Delhi Police Constable Bharti 2025 in hindi) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक भरे गए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होता है। इसके बाद ही आवेदन मान्य माना जाता है। नीचे दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025 भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Process to Fill Delhi Police Head Constable Application Form 2025 in hindi) देखें:

    आवेदन करने के चरण- स्टेप-बाय-स्टेप

    • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

    • अगर आपने पहले एसएससी का कोई फॉर्म नहीं भरा है, तो पहले Login or Register पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

    • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर, रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड जनरेट करें।

    • फिर लॉगइन पर जाकर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड भरें।

    • अब दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 में हेड कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिंक पर क्लिक करें।

    • आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।

    • कुछ डिटेल्स आपके सामने पहले से भरी हुईं आएंगी और कुछ खाली आएंगे।

    • खाली बॉक्सेज में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भर दें।

    • हस्ताक्षर और अपना लाइव फोटो कैप्चर करें।

    • कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    • अंतिम सबमिशन के बाद भविष्य के सदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    ये भी पढ़े:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- शुल्क

    SSC Delhi Police Constable Bharti 2025 के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र 2025- महत्वपूर्व तिथियां

    इवेंट्स

    डेट्स

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन

    24 सितंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन अंतिम तिथि

    15 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन सुधार

    23 से 25 अक्टूबर 2025
    31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन शुल्क

    16 अक्टूबर 2025

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा 2025

    15 से 22 जनवरी 2026

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आंसर की 2025

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा। प्रत्येक चरण में न्यूनतम योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी जो सभी चरणों में सफल होंगे।

    चरण

    विवरण

    लिखित परीक्षा

    वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और विषय संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

    शारीरिक दक्षता परीक्षा

    दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।

    दस्तावेज़ सत्यापन

    शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।

    अंतिम चयन

    सभी चरणों में प्रदर्शन और मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

    दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल योग्यता

    किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेण्डरी) साइंस और मैथमेटिक्स विषय से पास होना चाहिए। या ट्रेड मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी भी जरूरी है। इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग में 1000 की डिप्रेशन 15 मिनट की स्पीड से आना चाहिए। साथ ही बेसिक कंप्यूटर फंक्शन जैसे ओपनिंग/क्लोजिंग, प्रिंटिंग, एमएस ऑफिस, सेविंग एंड मोडिफिकेशन टाइप टेक्स्ट, पैराग्राफ सेटिंग आदि का ज्ञान हो।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल भर्ती 2025- सैलरी

    दिल्ली पुलिस द्वारा विभिन्न पदों के लिए वेतनमान तय किया गया है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल का वेतनमान स्तर-4 (रु. 25500-81100) (समूह ‘सी’) के बीच है इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते व सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। दिल्ली पुलिस पद प्रतिष्ठित हैं तथा स्थिर करियर, सामाजिक सम्मान और अच्छी सुविधाओं के साथ युवाओं को आकर्षित करते हैं।

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025- तैयारी टिप्स

    SSC Delhi Police Head Constable Bharti 2025 में सफलता पाने के लिए सही रणनीति, सिलेबस की समझ और नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। यह परीक्षा ऑनलाइन लिखित (MCQ) और प्रायोगिक चरण में होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विज्ञान व गणित के साथ-साथ टंकण/आशुलिपि कौशल की जांच की जाती है।

    • परीक्षा पैटर्न समझें – विषयवार अंक और समय का विश्लेषण करें।

    • सिलेबस पढ़ें – सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, विज्ञान और गणित पर फोकस करें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना 6–8 घंटे पढ़ाई और साप्ताहिक रिवीजन करें।

    • पिछले पेपर हल करें – प्रश्नों की कठिनाई और समय प्रबंधन सीखें।

    • प्रैक्टिस टेस्ट दें – मॉक टेस्ट से आत्ममूल्यांकन करें।

    • प्रायोगिक तैयारी करें – हिंदी टाइपिंग और शॉर्टहैंड का अभ्यास करें।

    • नोट्स बनाएं – रिवीजन के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

    • फिटनेस बनाए रखें – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया 2025 कब से करें?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन की सुविधा 24 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध थी।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 में कुल 443 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    उम्मीदवार को 10+2 (साइंस और मैथ्स) या NTC (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम) उत्तीर्ण होना चाहिए।

    Q: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल आवेदन पत्र में सुधार विंडो 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खोली गई थी।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)