Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 जारी (Rajasthan L2 Teacher Answer Key 2025 Out)- आपत्ति लिंक
    • लेख
    • राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 जारी (Rajasthan L2 Teacher Answer Key 2025 Out)- आपत्ति लिंक

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 जारी (Rajasthan L2 Teacher Answer Key 2025 Out)- आपत्ति लिंक

    Rajan KumarUpdated on 10 Mar 2026, 10:01 AM IST

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 9 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के अन्य दो विषय अंग्रेजी और हिंदी की आंसर की जारी कर दी है। साथ ही उम्मीदवारों से आपत्ति भी मांगी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 से 14 मार्च 2026 और ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आंसर की पर अपनी आपत्ति 12 से 16 मार्च तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर और इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 डायरेक्ट लिंक

    This Story also Contains

    1. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025- मुख्य विवरण
    2. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
    3. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक 2025 आंसर की – महत्वपूर्ण बिंदु
    5. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक 2025 आंसर की: परीक्षा परिणाम
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 जारी (Rajasthan L2 Teacher Answer Key 2025 Out)- आपत्ति लिंक
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025

    1773117116503

    इससे पहले बोर्ड (RSSB) ने 2 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों की आंसर की जारी की थी। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा आंसर की पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने का समय समाप्त हो चुका है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 7 मार्च और ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय 9 मार्च तक दिया गया था।
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 डायरेक्ट लिंक

    उम्मीदवार 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते थे। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी आपत्ति के साथ बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिश उपस्थित होकर आपत्ति जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का सीधा लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की आपत्ति डायरेक्ट लिंकराजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक उम्मीदवार 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, वहीं केवल ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार ही 5 से 9 मार्च तक अपनी आपत्ति के साथ बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिश उपस्थित होकर अपनी आपत्ति जमा करवा सकते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।

    1772512228101

    सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने लिखा, 'टीचर भर्ती लेवल-1 और लेवल-2 की प्राथमिक आंसर की फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह तक जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं, तो प्री डीवी (दस्तावेज सत्यापन) का परिणाम मार्च के अंत तक जारी करने का प्रयास रहेगा।''

    1769596242798

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी को विषय के अनुसार आयोजित हुआ।

    Rajasthan Upper Primary Teacher Answer Key 2026 भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण हैं। इसकी की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को समझ सकते हैं। Rajasthan Upper Primary Teacher Answer key 2025 डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति के बारे में पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्ती इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025- मुख्य विवरण

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में सभी जरूरी जानकारी से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण (Detail)

    जानकारी (Information)

    भर्ती बोर्ड (Recruiting Board)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

    विभाग का नाम (Department Name)

    संस्कृत शिक्षा विभाग

    पद का नाम (Post Name)

    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक)

    विज्ञापन संख्या (Advertisement No.)

    09/2025

    कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies)

    2123 पद

    आवेदन प्रक्रिया (Application Mode)

    ऑनलाइन (Online)

    परीक्षा का प्रकार

    ऑफलाइन (ओ.एम.आर) आधारित

    वेतनमान (Pay Scale)

    लेवल-10 (प्रोबेशन अवधि के बाद)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड

    12 जनवरी 2025

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा

    18, 19 और 20 जनवरी 2026

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की

    2 मार्च 2026 (संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय)

    9 मार्च 2026 (हिंदी और अंग्रेजी)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की आपत्ति

    (संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान)
    5 से 9 मार्च 2026 (ऑफलाइन)
    5 से 7 मार्च 2026 (ऑनलाइन)
    (हिंदी और अंग्रेजी)
    12 से 14 मार्च 2026 (ऑनलाइन)
    12 से 16 मार्च 2026 (ऑफलाइन)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    ये भी पढ़ें:-

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा के बाद आंसर की जारी किया जाता हैं। Rajasthan Upper Primary Teacher Answer Key 2025 की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया दी गई है।

    • आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
    • जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें
    • होमपेज पर, "राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025" पर क्लिक करें
    • नया पेज खुलेगा, जिसमें राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की का ऑप्शन दिखेगा।
    • राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की प्रिंट करके रख लें।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए objection लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के चरण

    • आधिकारिक वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन पर जाएं।

    • अगले पेज पर लॉगिंन फॉर्म खुलेगा।

    • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें

    • राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की 2025 पर आपत्ति” लिंक चुनें

    • उस प्रश्न का चयन करें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।

    • सही उत्तर का प्रमाण (जैसे किताब, नोट्स, आधिकारिक स्रोत) अपलोड करें।

    • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करके आपत्ति की प्रक्रिया पूरी करें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक 2025 आंसर की – महत्वपूर्ण बिंदु

    • आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट/शिफ्ट (यदि लागू हो) और आपका कथित सही उत्तर विकल्प स्पष्ट रूप से भरें।

    • दिए गए प्रमाण/स्रोत को अपलोड करें- उदाहरण के लिए सरकारी पुस्तक, वैज्ञानिक लेख, एनसीईआरटी आदि। यह आपकी आपत्ति को मजबूत बनाता है।

    • यदि शुल्क लागू हो (प्रति प्रश्न शुल्क) उस राशि का भुगतान समय से करें- अन्यथा आपकी आपत्ति स्वीकार नहीं हो सकती।

    • आपत्ति दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति (स्वीकार/न­कर) या बदलाव की सूचना मिलने तक ध्यान दें। यदि कोई प्रश्न सही पाया जाता है, तो फाइनल आंसर-की में बदलाव हो सकता है।

    • आपत्ति दर्ज करने का मतलब यह नहीं कि आपका प्रश्न अनिवार्य रूप से बदलेगा- निर्णय बोर्ड की समीक्षा पर निर्भर है।

    • आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    • अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाता है।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक 2025 आंसर की: परीक्षा परिणाम

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक के परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्तांक, श्रेणीवार रैंक और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची शामिल होगी। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पंजीकरण विवरण की मदद से ऑनलाइन माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को आगामी चयन चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की कहां से डाउनलोड की जा सकती है?
    A:

    उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: क्या राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है?
    A:

    हां, उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक का परिणाम किस आधार पर जारी किया जाता है?
    A:

    परीक्षा का अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और जारी किया जाता है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)