Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 (MP State Eligibility Test Application 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया
    • लेख
    • एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 (MP State Eligibility Test Application 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 (MP State Eligibility Test Application 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 02 Mar 2026, 09:37 AM IST

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 को समाप्त हो गई। उम्मीदवार 29 नवंबर तक राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। विलंब शुल्क के साथ प्रथम चरण की आवेदन सुधार की तिथि समाप्त हो गई है। अब विलंब शुल्क के साथ द्वितीय चरण के आवेदन 1 दिसंबर से 18 फरवरी 2026 तक भरे गए थे। वहीं 3 दिसंबर से 20 फरवरी 2026 तक उम्मीदवार आवेदन में त्रुटि सुधार भी कर सकते थे। नीचे विलंब शुल्क की तिथियों की जानकारी दी गई है। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in/Applyonline पर विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे।

    This Story also Contains

    1. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025- मुख्य विवरण
    2. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
    3. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
    4. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025: तैयारी टिप्स
    5. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025- प्रवेश पत्र
    6. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025: परिणाम (Result)
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 (MP State Eligibility Test Application 2025 in hindi)- आवेदन, प्रक्रिया
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025

    1764237156338

    एमपी एसईटी लेटेस्ट अपडेट - एमपी राज्य पात्रता परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की गई थी। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा अब साल 2026 में 1 मार्च 2026 को आयोजित होगी। पहले एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन 17 दिसबंर को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सूचना जारी कर इस तिथि को स्थगित कर जल्द नई तिथि जारी करने की बात कही गई थी।
    देखें सूचना:-
    1767164083826

    जानकारी के लिए बता दें प्राधिकरण द्वारा आवेदन तिथि में भी बदलाव किया गया था। नोटिस के अनुसार, एमपी राज्य पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर की गई थी। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 25 अक्टूबर से जारी किया गया था। वहीं संशोधित नोटिस के अनुसार आवेदन सुधार की अंतिम तिथि को 22 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 नवंबर किया गया है।

    एमपी एसईटी 2025 के लिए अधिसूचना (Notification for MP SET 2025 in hindi) 15 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 विलंब शुल्क (MP State Eligibility Test Application 2025 Late Fee in hindi) के साथ 2 बार आवेदन पत्र और आवेदन सुधार का भी मौका दिया गया था। दोनों तिथियों में प्राधिकरण द्वारा बदलाव किया गया है। अब प्रथम चरण में 3000 रूपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन तिथि को 21 से 28 नवंबर से बढ़ाकर 28 से 30 नवंबर कर दी गई और आवेदन में सुधार तिथि को 23 से 30 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर से 2 दिसंबर कर दिया गया था। वहीं द्वितीय चरण में 25,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन तिथि को 29 नवंबर से बढ़ाकर 1 दिसंबर से परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले तक कर दिया गया था और आवेदन सुधार तिथि को 1 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 3 दिसंबर 2025 से परीक्षा तिथि से 8 दिन पहले तक कर दिया गया था। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़े।
    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 पूरी जानकारी पढ़ें

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025- मुख्य विवरण

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में सभी जरुरी जानकारी से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवार एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इन्दौर

    परीक्षा का नाम

    राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025

    पात्रता का उद्देश्य

    मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक/ग्रंथपाल/क्रीड़ा अधिकारी पद पर भर्ती हेतु पात्रता निर्धारित करना।

    आवेदन मोड

    केवल ऑनलाइन

    परीक्षा की पद्धति

    ओ.एम.आर. आधारित ऑफलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in या mppsc.mp.gov.in/Applyonline

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी तिथियों को हमेशा याद रखना चाहिए। नीचे एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सारणी में दी गई है।

    इवेंट

    तिथि

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि

    25 अक्टूबर 2025

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    20 नवंबर 2025 27 नवंबर 2025

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र में सुधार तिथि

    30 अक्टूबर से 22 नवंबर 2025 तक

    29 नवंबर 2025 तक

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन (प्रथम चरण)- 3000 रुपये

    21 से 28 नवंबर 2025 तक

    28 से 30 नवंबर 2025

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा विलंब शुल्क के साथ आवेदन सुधार तिथि

    23 से 30 नवंबर 2025 तक

    30 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा विलंब शुल्क के साथ आवेदन (द्वितीय चरण)- 25,000 रुपये

    29 नवंबर 1 दिसंबर से 18 फरवरी 2026 तक


    विलंब शुल्क के साथ आवेदन त्रुटि सुधार (द्वितीय चरण)

    1 दिसंबर 3 दिसंबर 2025 से 20 फरवरी 2026 तक

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड

    20 फरवरी 2026

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा तिथि

    11 जनवरी 2026 (रविवार)
    1 मार्च 2026

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    प्राधिकरण द्वारा एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देती है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण का अनुसरण करके ऑनलाइन आवेदन आसानी से भर सकते हैं।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025- आवेदन करने के चरण

    • उम्मीदवार सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in/Applyonline या mponline.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर 'राज्य पात्रता परीक्षा-2025' के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • 1764237830209

    • इसके बाद, उम्मीदवार को पंजीकरण (Registration) करना होगा

    • आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरणों के साथ आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा।

    • अगले चरण में, अपनी नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को निर्धारित साइज़ में अपलोड करें।

    • अंत में, अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें

    • आवेदन शुल्क भुगतान के बाद अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: परीक्षा शुल्क और आवेदन शुल्क

    एमपीपीएससी द्वारा परीक्षा शुल्क श्रेणीवार निम्नलिखित है। साथ ही विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन का मौका दिया जा रहा है। एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना में आवेदन शुल्क के बारे में अच्छी से जानकारी प्राप्त करें। नीचे परीक्षा आवेदन शुल्क की सारणी दी गई हैं।

    वर्ग

    परीक्षा शुल्क

    पोर्टल शुल्क

    मध्य प्रदेश के मूल निवासी (अनारक्षित/EWS)

    500/-

    40/-

    मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/दिव्यांगजन)

    250/-

    40/-

    अन्य राज्य के निवासी (सभी श्रेणी)

    500/-

    40/-

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन (प्रथम चरण)

    3000

    40/-

    विलंब शुल्क के साथ आवेदन (द्वितीय चरण)

    25000

    50/-

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन 2025: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह परीक्षा सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर पात्रता निर्धारित करती है, और इसके लिए सभी संवर्गों हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि (Post-Graduate Degree) आवश्यक है, जिसमें श्रेणी के अनुसार न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    पद

    शैक्षणिक योग्यता

    सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor)

    मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि (Master’s Degree) में 55% अंक (आरक्षित वर्ग हेतु 50% अंक) प्राप्त होना चाहिए।

    ग्रंथपाल (Librarian)

    पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में स्नातकोत्तर उपाधि में 55% अंक (आरक्षित वर्ग हेतु 50% अंक) प्राप्त होना चाहिए।

    क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer)

    शारीरिक शिक्षा (Physical Education) या खेल विज्ञान (Sports Science) में स्नातकोत्तर उपाधि में 55% अंक (आरक्षित वर्ग हेतु 50% अंक) प्राप्त होना चाहिए।

    नोट: ऐसे उम्मीदवार जो स्नातकोत्तर उपाधि के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, या जिनका परीक्षा परिणाम प्रतीक्षित है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें SET परिणाम घोषित होने की तिथि से दो वर्ष के भीतर निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ अपनी स्नातकोत्तर उपाधि पूरी करनी होगी।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025: तैयारी टिप्स

    • परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को पूरी तरह समझें।

    • रोजाना निर्धारित समय पर नियमित अध्ययन करें।

    • पेपर-I के सामान्य विषयों पर विशेष ध्यान दें।

    • पेपर-II के लिए अपने स्नातकोत्तर विषय की गहराई से तैयारी करें।

    • समय प्रबंधन का अभ्यास करें और मॉक टेस्ट दें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।

    • हर सप्ताह रिवीजन के लिए समय निर्धारित करें।

    • सटीक और संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।

    • तनाव मुक्त रहकर एकाग्रता बनाए रखें।

    • आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025- प्रवेश पत्र

    एमपी SET-2025 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से कुछ दिन पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। यह प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है और यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाए। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद तुरंत इसे डाउनलोड करें और सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025: परिणाम (Result)

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 का परिणाम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल समापन और आपत्तियों के अंतिम निपटारे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। यह परिणाम केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाता है, जो दोनों पेपरों में निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करते हैं। अंतिम मेरिट सूची दोनों पेपरों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से MPPSC की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम समय पर देख सकें और पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे।

    Q: एमपी SET 2025 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 का आयोजन 1 मार्च 2026 (विस्तारित) किया गया।

    Q: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 परीक्षा का मोड और पैटर्न क्या है?
    A:

    एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी, जिसमें दो पेपर होंगे – पेपर-I (सामान्य) और पेपर-II (विषय आधारित)।

    Q: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा में न्यूनतम अर्हकारी अंक कितने हैं?
    A:

    अनारक्षित वर्ग के लिए प्रत्येक पेपर में 40% और आरक्षित वर्ग के लिए 35% अंक अनिवार्य हैं।

    Q: एमपी SET 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    एमपी SET 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (55% अंक, आरक्षित वर्ग हेतु 50%) प्राप्त होना आवश्यक है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC SFS Exam Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)