राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक रिजल्ट 2025 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 4 मई को राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती (L2) परीक्षा के सभी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों का रिजल्ट जारी किया है। इससे पहले संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स विषयों का रिजल्ट 27 मई 2026 को जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया गया है। बोर्ड ने राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों की मेरिट वाइज सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए कटऑफ भी जारी की है। राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा की आंसर की 2 मार्च 2026 को जारी किया गया था।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा परिणाम देखें । रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्म
This Story also Contains
बोर्ड द्वारा 4 मई को अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों और 27 मई 2026 को संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स विषयों के अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए। जारी सूची में नॉन टीएसपी (NTSP) एवं टीएसपी (TSP) क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। साइंस/मैथ्स विषय की NTSP मेरिट सूची दो भागों में जारी की गई है, जबकि संस्कृत विषय के लिए भी NTSP और TSP दोनों श्रेणियों की सूची उपलब्ध कराई गई है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 25 जून और संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का समय समाप्त हो चुका है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 7 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय 5 से 9 मार्च तक दिया गया है।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की लिंक
आंसर की पर मिले आपत्तियों के निस्तारण के बाद RSSB द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर व अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज कर rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कट-ऑफ अंक और मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी को विषय के अनुसार आयोजित की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया था। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक पद के लिए आवेदन पत्र 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक भरे गए। आरएसएसबी द्वारा अपर प्राइमरी स्कूल अध्यापक के 2123 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक रिजल्ट 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में सभी जरूरी जानकारी से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।
विवरण (Detail) | जानकारी (Information) |
भर्ती बोर्ड (Recruiting Board) | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
विभाग का नाम (Department Name) | संस्कृत शिक्षा विभाग |
पद का नाम (Post Name) | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक) |
विज्ञापन संख्या (Advertisement No.) | 09/2025 |
कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies) | 2123 पद |
आवेदन प्रक्रिया (Application Mode) | ऑनलाइन (Online) |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन (ओ.एम.आर) आधारित |
वेतनमान (Pay Scale) | लेवल-10 (प्रोबेशन अवधि के बाद) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड | 12 जनवरी 2025 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा | 18, 19 और 20 जनवरी 2026 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की | 2 मार्च 2026 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा परिणाम | 27 मई 2026 (साइंस, मैथ और संस्कृत) |
| रीट मेंस लेवल 2 डीवी स्क्रूटनी फॉर्म तिथि | 1 से 15 जून 2026 (साइंस, मैथ और संस्कृत) और 11 से 25 मई तक (अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन) |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा के बाद उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम जारी होने का इंतजार करते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दी गई राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक रिजल्ट 2025 डाउनलोड प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, "राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम 2025" पर क्लिक करें
नया पेज खुलेगा, जिसमें राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक रिजल्ट का ऑप्शन दिखेगा।
फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए 2-3 प्रिंट करके रख लें।
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक के परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। इसलिए उम्मीदवारों को राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम में उपलब्ध सभी महत्वपूर्ण विवरणों की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। परिणाम में जांच करने योग्य कुछ सबसे महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं:
उम्मीदवार का रोल नंबर
वर्ग
उम्मीदवार का नाम
जन्म तिथि
परीक्षा की तिथि
परिणाम की तिथि
उम्मीदवार का लिंग
उम्मीदवार के पिता का नाम
उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक
कुल अंकों का प्रतिशत
परिणाम की स्थिति
अन्य निर्देश
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ अंक निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं:
परीक्षा का कठिनाई स्तर
कुल अभ्यर्थियों की संख्या
उपलब्ध रिक्तियां
श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम जारी होने के बाद भर्ती की आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात विभागवार, विषयवार एवं श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Rajasthan Upper Primary Teacher Result आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
Rajasthan Upper Primary Teacher Result में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति शामिल होती है।
परिणाम के बाद मेरिट लिस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और अंतिम चयन सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाती है।